इस काल में सदा ही जैन संत रहेंगे।Is kaal me sada hi Jain sant rhenge

सर्वज्ञ के वचन सदा जयवंत रहेंगे,
इस काल में सदा ही जैन संत रहेंगे।
जिनधर्म अंत तक वही जीवंत रखेंगे
इस काल में सदा ही …

प्रतिकूलताओं में भी समता भाव संभारा
जिनने सदा स्वयं को अकर्ता ही निहारा
निश्चित ही एक दिन वो भाव का अंत करेंगे
इस काल में सदा ही …

चरित्र ही बस धर्म है ये पाठ पढ़ाते
बस मोक्षमार्ग में ही अपने चरण बढ़ाते
उपसर्ग परिसह में भी निष्कंप रहेंगे
इस काल में सदा ही…

गौरव हैं जैन धर्म के मुनिराज हमारे
जो बंधनों में भी स्वयं को मुक्त निहारें
वो तत्व के अभ्यास में निशंक रहेंगे
इस काल में सदा ही …

जो माने मुनि को वही तो पुण्य आत्मा
जो जाने मुनि का स्वरूप भव्य आत्मा
पर द्रव्य भाव त्याग के निर्ग्रंथ रहेंगे
इस काल में सदा ही … ।

करते त्रिकाल वंदना वनवासी संत की
अनियत विहारी हैं सदा महिमा महंत की
जो नंत काल मुक्तिरमाकंत रहेंगे
इस काल में सदा ही … ।

Artist: पंडित संजीव जी उस्मानपुर।

खोज: Is kal me sada hi Jain sant rhenge

6 Likes