इस अँधेरी रात को मैं चीरता चलता हुआ।
इस गहन अज्ञान तम में दीप सा जलता हुआ॥
देखता हूँ सूर्य को उगते हुए अब पास में।
दिख रहा है अँधेरा अब दूर से ढलता हुआ॥
हर दीप सूरज चाहता बनना मगर नहीं जानता।
उसके ह्रदय में एक सूरज है सदा बसता हुआ॥
प्रलय में भी जो बुझा न मैं स्वयं वह दीप हूँ।
क्या बुझाएगा मुझे झौंका कोई मरता हुआ॥
दीप नहीं मैं सूर्य हूँ बस पता अब तक था नहीं।
उठ गया हूँ आज अपनी आंख को मलता हुआ॥
छू रही है लौ मेरी लोकाग्र के उस चरम को।
सिद्ध ही था सिद्ध मैं बस अब हुआ कि अब हुआ॥
(अंतिम दिन गिरिराज शिखर जी पर वंदना के लिए आरोहण करते समय कुछ पंक्तियाँ 10.10.2016)
पं० ज्ञायक जैन शास्त्री, अहमदाबाद
खोज: Is Andheri Rat ko Main