इनका भी स्मरण करें
-प्रो. वीरसागर जैन
आज से असंख्य वर्ष पूर्व, युग की आदि में, जैन धर्म की प्रभावना का जो रथ तीर्थंकर ऋषभदेव ने प्रवर्तित किया था, उसे विपुल उतार-चढ़ावों से भरी हुई विषम परिस्थितियों के बावजूद आज हम तक खींचकर ले आने में अगणित आचार्यों और विद्वान् पण्डितों का अद्भुत योगदान रहा है।
तथा समझने की विशेष बात यह है कि इस महान् कार्य में किसी एक ही व्यक्ति का योगदान नहीं है, अपितु असंख्य लोगों का योगदान रहा है, अतः हमें बिना किसी संकीर्णता के और बिना किसी अतिशयोक्ति के निष्पक्ष रीति से सभी का योगदान स्वीकार करना चाहिए | इसी से समाज में सौहार्द, समन्वय, एकता, ज्ञान, विज्ञान आदि गुण विकसित होते हैं; समाज टुकडों में नहीं बँटता |
इस कार्य के लिए यहाँ हम कुछ ऐसी तिथियाँ संकलित कर रहे हैं जिनके द्वारा हम हमारे धर्म की ऐसी कुछ महान् विभूतियों का स्मरण कर सकते हैं | कर क्या सकते हैं, करना ही चाहिए, अवश्य करना चाहिए |
यद्यपि जैन धर्म व्यक्तिवादी नहीं है, वस्तुवादी है, गुणवादी है; वह वस्तुस्वरूप को जानकर गुणवान बनने की प्रेरणा देता है; किन्तु यह भी वस्तुस्थिति ही है कि ‘न धर्मो धार्मिकैर्विना’ अर्थात् धर्म धर्मात्माओं में ही रहता है, उनके बिना नहीं रहता है; अतः धर्मात्माओं का स्मरण/गुणानुवाद करने से विशेष धर्माराधना की जा सकती है | तथा पूर्वजों का स्मरण करने से हमें और हमारी आनेवाली नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास का ज्ञान होता है और उससे अनेक शिक्षाएँ भी प्राप्त होती हैं | एक बहुत महत्त्वपूर्ण श्लोक आता है कि-
स्वजातिपूर्वजानां तु यो न जानाति सम्भवम् |
स भवेत् पुंश्चलीपुत्रसदृशः पित्र्यवेदकः ||
अर्थ- जो व्यक्ति अपने पूर्वजों के सम्बन्ध में नहीं जानता है, वह पुंश्चली-पुत्र के समान है, जो अपने पिता को नहीं जानता |
इसी प्रकार एक अन्य भी अच्छा श्लोक है-
अपूज्या यत्र पूज्यन्ते पूज्यानां च व्यतिक्रमः |
त्रीणि तत्र प्रवर्तन्ते दुर्भिक्षं मरणं भयम् ||
अर्थ-जहाँ पूज्यों को छोड़कर अपूज्यों की पूजा होती है, वहाँ तीन कार्य होते हैं- दुर्भिक्ष, मरण और भय |
अतः हमें हमारे महान् पूर्वजों का अवश्य स्मरण करना चाहिए | इससे हमारी नई पीढ़ी को अद्भुत लाभ होता है, उसे सहजता के साथ संस्कृति की शिक्षा दी जा सकती है | इसीलिए मैं यहाँ कुछ जैन विद्वानों की तिथियाँ प्रस्तुत कर रहा हूँ, ताकि उन तिथियों पर हम उनका पुण्य-स्मरण कर सकें | यथा-
(क) हिन्दी तिथि के अनुसार-
- चैत्र कृष्णा चतुर्थी- पं. सदासुखदासजी का जन्मदिवस |
- वैशाख शुक्ला द्वितीया- कानजी स्वामी का जन्मदिवस |
- ज्येष्ठ कृष्णा द्वितीया- जिनेन्द्र वर्णी का जन्मदिवस |
- ज्येष्ठ कृष्णा अमावस्या- पं. बालचन्द्र सिद्धान्तशास्त्री का जन्मदिवस |
- आषाढ़ कृष्णा द्वितीया- डॉ. दरबारीलाल कोठिया जन्म |
- आषाढ़ कृष्णा द्वादशी- कविवर पं. भागचंदजी का निधन |
- आषाढ़ कृष्णा चतुर्दशी- पं. दौलतराम कासलीवाल जन्म |
- श्रावण कृष्णा अमावस्या- पं.हीरालाल सिद्धान्तशास्त्री |
- श्रावण शुक्ला द्वादशी- पं. जगन्मोहनलाल शास्त्री का जन्मदिवस |
- भाद्रपद कृष्णा एकादशी- पं. सदासुखदासजी का निधन |
- भाद्रपद शुक्ला द्वितीया- पं. दौलतराम कासलीवाल का निधन |
- आश्विन कृष्णा चतुर्थी- गणेशप्रसाद वर्णी का जन्मदिवस |
- कार्तिक कृष्णा तृतीय- कविवर पं. भागचंदजी का जन्मदिवस |
- कार्तिक कृष्णा चतुर्दशी- पं. सदासुखदासजी का जन्मदिवस |
- कार्तिक शुक्ला द्वादशी- पं. कैलाशचन्द्र सिद्धान्तशास्त्री जन्मदिवस |
- मार्गशीर्ष कृष्णा अष्टमी- पं. मूलचंदजी शास्त्री श्रीमहावीरजी का जन्मदिवस |
- मार्गशीर्ष कृष्णा अमावस्या- कविवर पं. दौलतरामजी का निधन |
- पौष कृष्णा द्वादशी- डॉ. नेमीचन्द्र शास्त्री ज्योतिषाचार्य का जन्मदिवस |
- माघ कृष्णा अमावस्या- पं. चैनसुखदास न्यायतीर्थ का जन्मदिवस |
- माघ शुक्ला तृतीया- पं. परमेष्ठीदास न्यायतीर्थ जन्म |
- माघ शुक्ला एकादशी- पं. बनारसीदास जन्म |
- माघ शुक्ला चतुर्दशी- पं. वृन्दावनदासजी जन्म |
(ख) अंग्रेजी तारीख के अनुसार -
• 1 जनवरी- पं. नाथूराम प्रेमी का जन्मदिवस |
• 3 जनवरी- डॉ. दरबारीलाल कोठिया का निधन |
• 10 जनवरी- डॉ. नेमीचन्द्र शास्त्री ज्योतिषाचार्य का निधन |
• 20 जनवरी- डॉ. जगदीशचन्द्र जैन का जन्मदिवस | • 22 जनवरी- पं. चैनसुखदास न्यायतीर्थ का जन्मदिवस |
• 25 जनवरी- पं. सुमेरुचन्द्र दिवाकर का निधन |
• 26 जनवरी- पं.चैनसुखदास न्यायतीर्थ निधन |
• 30 जनवरी- पं. नाथूराम प्रेमी का निधन |
• 6 फरवरी- डॉ. ए. एन. उपाध्ये और डॉ. ज्योतिप्रसाद जैन का जन्मदिवस |
• 10 फरवरी- ब्र. सीतलप्रसादजी का
• 9 मार्च- डॉ. पन्नालाल साहित्याचार्य का निधन |
• 13 मार्च- प्रो. हीरालाल जैन का निधन |
• 26 मार्च- डॉ. हुकमचंद भारिल्ल का निधन |
• 11 अप्रेल- पं. फूलचन्द्र सिद्धांतशास्त्री का जन्मदिवस |
• 8 मई- पं. बलभद्र जैन का जन्मदिवस |
• 11 मई- डॉ. महेंद्रकुमार न्यायाचार्य और पं. हीरालाल कौशल का जन्म |
• 14 मई- जिनेन्द्र वर्णी जन्म |
• 17 मई- प्रो. ए. चक्रवर्ती जन्म |
• 20 मई- डॉ. महेंद्रकुमार न्यायाचार्य का निधन |
• 24 मई- पं. बलभद्र जैन का निधन |
• 25 मई- डॉ. हुकमचंद भारिल्ल का जन्म |
• 11 जून- डॉ. ज्योतिप्रसाद जैन का निधन, डॉ. दरबारीलाल कोठिया का जन्म |
• 7 जुलाई- पं. अमृतलालजी |
• 8 अगस्त- डॉ. कस्तूरचंद कासलीवाल का जन्म |
• 11 अगस्त- प्रो. एल सी जैन का जन्म |
• 24 अगस्त- प्रो. एल सी जैन का निधन |
• 31 अगस्त- पं. फूलचन्द्र सिद्धान्तशास्त्री का निधन |
• 7 सितंबर- पं. अयोध्या प्रसाद गोयलीय का जन्म |
• 9 सितम्बर- अर्जुनलाल सेठी का जन्म |
• 16 सितम्बर- डॉ. नेमीचन्द्र शास्त्री ज्योतिषाचार्य का जन्म |
• 18 सितम्बर- प्रो. हीरालाल जैन का जन्म |
• 21 सितम्बर- पं. इंद्रलालजी शास्त्री का जन्म |
• 22 सितम्बर- आचार्य विद्यानंदजी का समाधिदिवस |
• 2 अक्टूबर- महात्मा गाँधी का जन्म, विश्व अहिंसा दिवस |
• 7 अक्टूबर- पं. जगन्मोहनलाल शास्त्री का निधन |
• 8 अक्टूबर- डॉ. ए. एन. उपाध्ये का निधन, पं. सुमेरुचन्द्र दिवाकर का जन्म |
• 4 नवम्बर- कस्तूरचंद कासलीवाल निधन |
• 21 दिसम्बर- पं. जुगलकिशोर मुख़्तार का जन्म | जिसका करना चाहिए स्मरण, उसका करते हैं विस्मरण |
इसीलिए हो रहा है हमारा, संसार में निरन्तर जन्म-मरण ||