हो भविजन ज्ञान सरोवर सोई।
भूमि छिमा करुना मरजादा, समरस जल जहं होई॥टेक॥
परहति लहर हरख जलचर बहु, नय पंकति परकारी।
सम्यक् कमल अष्ट दल गुण हैं, सुमन भंवर अधिकारी॥१॥
संजम शील आदि पल्लव हैं, कमला सुमति निवासी।
सुजस सुवास कमल परिचयतैं, परसत भ्रम तम नासी॥२॥
भवमल जात ह्वात भविजन को, होत परमसुख साता।
‘द्यानत’ यह सर और न जानैं, जानैं बिरला ज्ञाता॥३॥
Artist- पं. द्यानतराय जी
खोज: Ho Bhavijan Gyan sarovar soi