हिंदी पहाड़ा | Hindi Pahada

प्रूफरीडिंग बाकी है
ये बोल रिकॉर्डिंग से मशीन द्वारा लिखे गए हैं, इनमें अशुद्धियाँ हो सकती हैं।

दो एकम दो दो दूनी चार
अरिहंत प्रभु को करो नमस्कार
दो तीया छा दो चौके आठ
सिद्ध प्रभु के गुण होते आठ
दो पंजे दस दो छके बारा
आचार्यों को नमन हमारा
दो सते चौदा दो अठे सोला
उपाध्याय ने सिद्धांत खोला
दो नाम अठारा दो दहाई बीस
मुनिराजों को नवाऊं शीश
रोज रोज पहाड़े पढ़ा करेंगे
धर्म में आगे रहा करेंगे
पाठशाला हम पहले जाएंगे
बाद में चाहे जितना खेलेंगे
दो एकम दो दो दूनी चार
अरिहंत प्रभु को करो नमस्कार

तीन एकम तीन तीन दूनी छा
प्रभु ने बताए द्रव्य होते छा
तीन तीया नौ तीन चौके बारा
हम बच्चों को अपना धर्म है प्यारा
तीन पंजे पंद्रा तीन छके अठारा
भगवान् आत्मा सबसे है न्यारा
तीन सते इकीस तीन अठे चौबीस
तीर्थंकर हमारे हैं सुनो चौबीस
तीन नाम सताइस तीन दहाई तीस
नव देवों को नवाऊं शीश
तीन का पहाड़ा तुम याद कर लेना
बातें हुई रोज तुम मंदिर को जाना
यहां ना रुकेंगे आगे ही बढ़ेंगे
आगे जाके चार के पहाड़े से मिलेंगे
तीन एकम तीन तीन दूनी छा
प्रभु ने बताए द्रव्य होते छा

चार एकम चार चार दूनी आठ
मुक्ति पुरी में करेंगे ठाट
चार तीया बारा चार चौके सोला
पाठशाला का हर बच्चा है भोला
चार पंजे बीस चार छके चौबीस
लोक के ऊपर विराजे सिद्ध ईश
चार सते अठाईस चार अठे बतीस
जिनवाणी मां की मानेंगे सीख
चार नाम छतीस चार दहाई चालीस
पढ़ाई को कभी नहीं करना तुम मिस
चार का पहाड़ा तुम याद कर लेना
पाठशाला जाते आते यही गीत गाना
यहां रुकना नहीं आगे है बढ़ना
आगे जाके पाँच के पहाड़े से है मिलना
चार एकम चार चार दूनी आठ
मुक्ति पुरी में करेंगे ठाट

पाँच एकम पाँच पाँच दूनी दस
चलो चले मोक्ष में खड़ी धर्म बस
पाँच तीया पंद्रा पाँच चौके बीस
सबसे प्यारे लगते हैं पंच प्रभु ईश
पाँच पंजे पचीस पाँच छके तीस
सुबह जल्दी उठ कर मंदिर जाएं नित
पाँच सते पैंतीस पाँच अठे चालीस
आदर करो बड़ों का सारे बच्चे प्लीज
पाँच नाम पैतालीस पाँच दहाई पचास
मुक्ति मार्ग मिलता है जिनवाणी के पास
पाँच का पहाड़ा तुम गाते ही रहना
पाप और कषायों से दूर ही रहना
यही पहाड़े याद करेंगे
जैनी बच्चे हम सब वीर बनेंगे
पाँच एकम पाँच पाँच दूनी दस
चलो चले मोक्ष में खड़ी धर्म बस

सुनें:

स्रोत: Jain Kids Songs (Telegram चैनल)।

खोज: हिंदी पहाडा, हिंदी पहाड़ा