ज्ञानकल्याणक स्तुति (जय केवलज्ञान प्रकाशधरं) | Gyankalyanak Stuti (Jay Kevalgyan Prakashdharam)

( त्रोटक )
जय केवलज्ञान-प्रकाशधरं। ज्ञानावरणीय विनाश करं।
जय केवलदर्शन-नायक हो। दर्शन-आवरणी घायक हो॥१॥

जय वीर्य अनंत प्रकाशक हो। जय अंतराय अघनाशक हो।
तुम मोह बली क्षयकारक हो। क्षायिक समकित के धारक हो॥२॥

क्षायिक चारित्र विशाल धरं। आनन्द अनन्त प्रकाश धरं।
जग मांहि अपूरव सूरज हो। विकसन भवि जीवन नीरज हो॥३॥

मिथ्यात्व महा तम टालन हो। शिवमग उत्तम दरशावन हो।
तुम तारण-तरण तरंड वरं। सुखकारण रत्नकरण्डवरं॥४॥

( मुक्तादान )
नमोस्तु नमोस्तु नमोस्तु मुनीश,
परम तप के करतार रिषीश।
न मोह न मान न क्रोध न लोभ,
न हास्य न खेद न द्रोह न क्षोभ॥१॥

ममत्व न राग पदारथ सर्व,
चिदातम वेदत छांड़त गर्व।
सु भेदविज्ञान जगो चित बीच,
सु आतम अनुभव लावत खींच॥२॥

स्वतत्त्व रमन्त करत निज काज,
कषाय रिपु दलने को आज।
लियो सत ध्यान मई अति सार,
नमूँ तुम को जिन कर्म निवार॥३॥


स्रोत: प्रतिष्ठा पूजाञ्जलि (पं. अभयकुमार शास्त्री), पृष्ठ १४७ (प्रतिष्ठा पूजाञ्जलि (पं. अभयकुमार शास्त्री) | Pratishtha Pujanjali (Pt. Abhaykumar Shastri))