ज्ञानामृत | Gyanamrit

अहो! जिनवर - वाणी का अमृत, मन में शांति जगाता है।
निज आत्मा का बोध कराकर, भव-सागर तिरवाता है॥

राग-द्वेष को पल में छोड़ो, समता के पथ को पाओ।
निज स्वरूप को जान सकें हम, ऐसे भावों को ध्याओ॥

ज्ञान-ज्योति जब जले अंतर में, मिट जाए अज्ञानी तम।
जानो निज से ही निज को, धर्म मर्म है यह उत्तम॥

आस्रव को रोकें भावों से, निर्जर संवर को साधो।
मोक्षमार्ग की ओर बढ़ें, कर्मों के बंधन को त्यागो॥

नहीं कोई इस जग में अपना, सभी जीव ही हैं न्यारे।
प्रत्येक आत्मा शुद्ध-बुद्ध है, जिनवर कहते हैं प्यारे॥

अहो! उछलती ज्ञानामृत, लहरों में डूब रहे जिनराज।
स्वस्ति सदा जो निज एवं पर के स्वरूप का करें प्रकाश॥

अहो! वीतरागी जिनराज की महिमा है अपरम्पार।
निज आत्मा में रमते रहना, मुक्ति का है सच्चा सार॥

जिनवाणी को धार हृदय में, जीवन को हम सफल बनाएँ।
निज आत्मा के रूप शुद्ध को, हम पहचानें उसको पाएँ॥
AJ

रचनाकार: वैभव जैन (VAIBHAV Jain), भोपाल
Instagram: @star
YouTube: https://www.youtube.com/watch?v=J3B77bmEbbw&list=PLXcBKWNnm5zU&index=43