गर्भकल्याणक स्तुति (जय तीर्थंकर जय जगन्नाथ) | Garbh Kalyanak Stuti (Jay Tirthankar Jay Jagannath)

जय तीर्थंकर, जय जगन्नाथ

जय तीर्थंकर जय जगन्नाथ, अवतरे आज हम हैं सनाथ,
धन भाग महारानी सुहाग, जो उर आए जिम सुरग त्याग॥१॥

हम भक्ति करन उमगे अपार, आये आनंद घर राज्यद्वार,
हम अंग सफल अपना करैंय, जिनमात पिता सेवा करैंय॥२॥

यह जगत तात यह जगत मात, यह मंगलकारी जग विख्यात,
इनकी महिमा नहिं कहीं जाय, इन आतम निश्चय मोक्ष पाय॥३॥

जिनराज जगत उद्धार कार, त्रय जगत पूज्य अघ चूरकार,
तिनके प्रगटावत हार नाथ, हम आये तुम घर नाय माथ॥४॥


स्रोत: पंचकल्याणक महोत्सव पूजन (तीर्थधाम मंगलायतन), पृष्ठ ५२ (पंचकल्याणक महोत्सव पूजन (तीर्थधाम मंगलायतन) | Panchkalyanak Mahotsav Pujan)