गर्भकल्याणक पूजन (श्री जिन चौबिस मात शुभ) | Garbh Kalyanak Pujan (Shri Jin Chaubis Maat Shubh)

(दोहा)
श्री जिन चौबिस मात शुभ, तीर्थंकर उपजाय।
कियो जगत कल्याण बहु, पूजूं द्रव्य मंगाय॥

ॐ ह्रीं श्रीचतुर्विंशतित्तीर्थंकराः गर्भकल्याणकप्राप्ताः अत्रावतराव-
तरस्वौषट् आह्वाननम्।

ॐ ह्रीं श्रीचतुर्विंशतित्तीर्थंकराः गर्भकल्याणकप्राप्ताः अत्र तिष्ठ
तिष्ठ ठः ठः स्थापनम्।

ॐ ह्रीं श्रीचतुर्विंशतित्तीर्थंकराः गर्भकल्याणकप्राप्ताः अत्र मम
सन्निहितो भव भव वषट् सन्निधिकरणम्।

(चाली)
भरि गंगा जल अविकारी, मुनि चित सम शुचिता धारी।
जिन मात जजूँ सुखदाई, जिनधर्म प्रभाव सहाई॥

ॐ ह्रीं श्रीगर्भकल्याणकप्राप्तचतुर्विंशतित्तीर्थंकरेभ्यो जलं निर्वपामीति स्वाहा।

घसि केशर चंदन लाऊँ, भव ताप सकल प्रशमाऊँ।
जिन मात जजूँ सुखदाई, जिनधर्म प्रभाव सहाई॥

ॐ ह्रीं श्रीगर्भकल्याणकप्राप्तचतुर्विंशतित्तीर्थंकरेभ्यो चंदनं निर्वपामीति स्वाहा।

शुभ अक्षत दीर्घ अखंडे, तृष्णा पर्वत निज खंडे।
जिन मात जजूँ सुखदाई, जिनधर्म प्रभाव सहाई॥

ॐ ह्रीं श्रीगर्भकल्याणकप्राप्तचतुर्विंशतित्तीर्थंकरेभ्यो अक्षतं निर्वपामीति स्वाहा।

सुवरण मय पावन फूला, चित कामव्यथा निर्मूला।
जिन मात जजूँ सुखदाई, जिनधर्म प्रभाव सहाई॥

ॐ ह्रीं श्री गर्भकल्याकप्राप्तचतुर्विंशतित्तीर्थंकरेभ्यो जलं निर्वपामीति स्वाहा।

ताजा पकवान बनाऊँ, जासे क्षुधरोग नशाऊँ।
जिन मात जजूँ सुखदाई, जिनधर्म प्रभाव सुहाई॥

ॐ ह्रीं श्रीगर्भकल्याणकाप्राप्ताचतुर्विंशतित्तीर्थंकरेभ्यो नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा।

दीपक रत्न मय लाऊँ, सब दर्शनमोह हटाऊँ।
जिन मात जजूँ सुखदाई, जिनधर्म प्रभाव सुहाई॥

ॐ ह्रीं श्रीगर्भकल्याणकप्राप्तचतुर्विंशतित्तीर्थंकरेभ्यो दीपं निर्वपामीति स्वाहा।

धूपायन धूप जलाऊँ, कर्मन का वंश मिटाऊँ।
जिन मात जजूँ सुखदाई, जिनधर्म प्रभाव सुहाई॥

ॐ ह्रीं श्रीगर्भकल्याणकप्राप्तचतुर्विंशतित्तीर्थंकरेभ्यो धूपं निर्वपामीति स्वाहा।

फल उत्तम-उत्तम लाऊँ, शिवफल उद्देश बनाऊँ।
जिन मात जजूँ सुखदाई, जिनधर्म प्रभाव सुहाई॥

ॐ ह्रीं श्रीगर्भकल्याणकप्राप्तचतुर्विंशतित्तीर्थंकरेभ्यो फलं निर्वपामीति स्वाहा।

शुचि आठों द्रव्य मिलाऊँ, गुण गाकर मन हरषाऊँ।
जिन मात जजूँ सुखदाई, जिनधर्म प्रभाव सुहाई॥

ॐ ह्रीं श्रीगर्भकल्याणकप्राप्तचतुर्विंशतित्तीर्थंकरेभ्यो अर्घ्य निर्वपामीति स्वाहा।

२४ तीर्थंकरों की गर्भकल्याणकतिथि के २४ अर्घ्य

(गीता)
सर्वार्थसिद्धि विमान से जिन ऋषभ चल आये यहाँ।
मरुदेवी माता गरभ शोभै होय उत्सव शुभ तहाँ॥
आषाढ बदि द्वितिया दिना सब इन्द्र पूजें आयके।
हम हूँ करैं पूजा सुमाता गुण अपूर्व ध्याय के॥

ॐ ह्रीं आषाढकृष्णाद्वितीयायां मरुदेविगर्भावतरिताय वृषभदेवायार्घ्यं। १।

(दोहा)
जेठ अमावस सार दिन, गर्भ आय अजितेश।
विजया माता हम जजें, मेटें सर्व कलेश॥

ॐ ह्रीं ज्येष्ठकृष्णामावस्यायां विजयसेनागर्भावतरितायाजित देवादेवायार्घ्यं। २।

(संकर)
फागुन असित सित अष्टमी को गर्भ आये नाथ।
धन पुण्य माता सुसैन का संभव धरे सुख साथ॥
उपकार जग का जो भया, सुरगुरु कथत थक जाय।
हम ल्याय के शुभ अर्घ्य पूजें विघ्न सब टल जाय॥

ॐ ह्रीं फाल्गुनशुक्लाष्टम्यां सुषेणागर्भावतरिताय संभवदेवायार्घ्यं। ३।

(गाथा)
गर्भस्थिति अभिनंदा, वैशाख सित अष्टमी दिना सारा।
सिद्धार्था शुभ माता पूजूं चरण सुजान उपकारा॥

ॐ ह्रीं वैशाखशुक्लाष्टम्यां सिद्धार्थागर्भवतरितायाभिनंदनदेवायार्घ्यं। ४।

(सोरठा)
श्रावण सित पख आप, मात मंगला उर वसे।
श्री सुमतीश जिनाय, पूजूं माता भाव सों॥

ॐ ह्रीं श्रावणशुक्लद्वितीयायां मंगलागर्भावंतरिताय सुमतिदेवा यार्घ्यं। ५।

(शिखरणी)
वदी षष्ठी जानो सुभग महिना माघ सुदिना।
सुसीमा माता के गर्भ तिष्ठे पद्म सु जिना॥
जजों लेके अर्घ्य मात देवी द्वन्द्व चरणा।
कटै जासे हमरे सकल कर्म लेहु शरणा॥

ॐ ह्रीं माघकृष्णषष्ठ्यां सुसीमागर्भावतरिताय पद्मप्रभायार्घ्यं। ६।

(धोदका)
भादव शुकल छठी तिथि जानी, गर्भ धरे पृथवी महारानी।
श्री सुपार्श्व जिननाथ पधारे, जजूँ मात दुःख टाल हमारे॥

ॐ ह्रीं भाद्रपदशुक्लषष्ठ्यां पृथवीगर्भावतरिताय सुपार्श्वदेवायार्घ्यं। ७।

(शिखरणी)
सभग चैतर महिना असित पख में पांचम दिना।
सुलखना माता ने गर्भ धारे चंद्र सु जिना॥
जजों लेके अर्घ्य मात जिनके शुद्ध चरणा।
कटैं जासे हमरे सकल कर्म लेहु शरणा॥

ॐ ह्रीं चैत्रकृष्णपंचम्यां सुलक्षणागर्भावतरिताय चंद्रप्रभायार्घ्यं। ८।

(सोरठा)
पुष्पदंत भगवान, मात रमा के अवतरे।
फागुन नौमि महान, जजें मात के चरण जुग॥

ॐ ह्रीं फाल्गुनकृष्णनवम्यां रमादेविगर्भावतरिताय पुष्पदंतायार्घ्यं। ९।

(चाली)
वदि चैत तनी छठ जानी, शीतल प्रभु उपजे ज्ञानी।
नंदा माता हरखानी, पूजूं देवी उर आनी॥

ॐ ह्रीं चैत्रकृष्णाष्टम्यां सुनंदागर्भावतरिताय शीतलायार्घ्यं। १०।

वदी जेठ तनी छठि जानी, विष्णुश्री मात बखानी।
श्रेयांसनाथ उपजाये, पूजूं माता गुण गाये॥

ॐ ह्रीं ज्येष्ठकृष्णषष्ठ्यां विष्णुश्रीगर्भावतरितायश्रेयांसनातायार्घ्यं। ११।

आषाढ वदी छठि गाई, श्री वासुपूज्य जिनराई।
सुजया माता हरखानी, पूजूं ता पद उर आनी॥

ॐ ह्रीं आषाढकृष्णषष्ठ्यां जयावातिगर्भावतरिताय वासुपूज्या यार्घ्यं। १२।

छंद
जेठ वदी दसमी गणिये शुभ, मात सुश्यामा गर्भ पधारे।
नाथ विमल आकुलता हारी, तीन ज्ञानधर धर्म प्रचारे॥
ता माता का धन्य भाग हैं, पूजत हैं हम अर्घ्य सुधारे।
मंगल पावें विघ्न नशावें, वीतरागता भाव सम्हारे॥

ॐ ह्रीं ज्येष्ठकृष्णदशम्यां सुश्यामागर्भावतरिताय विमलायार्घ्यं। १३।

(अडिल्ल)
एकम कातिक कृष्ण गर्भ में आय के।
नाथ अनंत सु सुरजा माता पाय के॥
पूजूं देवी सार धन्य तिस भाग है।
जासे विघ्न पलाय उदय सौभाग है॥

ॐ ह्रीं कार्तिककृष्णप्रतिपदायां सुरजागर्भावतरितायानंतनाथायार्घ्यं। ४।

मात सुव्रता धर्म जिनं उर धारियो।
तेरसि सुदि वैशाख सु सुख संचारियो॥
पूजूं माता ध्याय धर्म उद्धारणी।
शिवपद जा से होय सुमंगल कारणी॥

ॐ ह्रीं वैशाखकृष्णत्रयोदश्यां सुव्रतागर्भावतरिताय धर्मनाथायार्घ्यं। १५।

(शिखरणी)
महा ऐरादेवी परम जिननी शांति जिनकी।
सुदी सातें भादों करत पूजा इन्द्र तिनकी॥
जजूं मैं ले अर्घ्य मात जिन के द्वन्द्व चरणा।
भजे मम अघ सारे, नसत भव है जास शरणा॥

ॐ ह्रीं भाद्रपदकृष्णासप्तम्यां ऐरादेविगर्भावतरिताय शांतिनाथायार्घ्यं। १६।

(चाली)
सावन दशमी अन्धियारी, जिन गर्भ रहे सुखकारी।
प्रभु कुंथु श्रीमती माता, पूजूं जासों लहूँ साता॥

ॐ ह्रीं श्रावणकृष्णदशम्यां श्रीमतीगर्भावतरिताय कुंथुनाथायार्घ्यं। १७।

(मालती)
हे गुण शील तनी सरिता, अरनाथ तना जननी सुख खानी।
मित्रा नाम प्रसिद्धि जगत में, सेव करत देवी हरषानी॥
मुक्ति होन को यश धारत है, सम्यक् रत्नत्रय पहचानी।
फागुन की सित तीज दिना अर, गर्भ धरे जजि हों महारानी॥

ॐ ह्रीं फाल्गुनशुक्लतृतीयायां मित्रसेनागर्भावतरितायारनाथा यार्घ्यं। १८।

(दोहा)
चैत्र शुकल पडिवा वसे, मल्लिनाथ जिन देव।
प्रभावती के गर्भ में, जजूँ मात करु सेव॥

ॐ ह्रीं चैत्रशुक्लप्रतिपदिप्रभावतीगर्भावतरिताय मल्लिजिनायार्घ्यं। १९।

(अडिल्ल)
श्रावण वदि द्वितिया दिन, सुव्रतिनाथ जू।
श्यामा उर में बसे ज्ञान त्रय साथ जू॥
ता माता के चरणकमल पूजें सदा।
मंगल होय महान विघ्न जावें विदा॥

ॐ ह्रीं श्रावणकृष्णद्वितीयायां श्यामागर्भावतरिताय मुनिसुव्रतनाथायार्घ्यं। २०।

(सोरठा)
नमिनाथ भगवान, विपुला माता उर बसे।
कवार वदी दुज जान, ता देवी पूजूं मुदा॥

ॐ ह्रीं आश्विनकृष्णा द्वितीयायां विपुलागर्भावतरितायनमिनाथ- यार्घ्यं। २१।

(मालती)
कार्तिक मास सुदी छठि के दिन, श्री जिन नेम प्रभू सुखकारी।
मात शिवा के गर्भ पधारे, मुदित भये जग के नरनारी॥
धन्य मात शिव-पथ अनुगामी, मोक्ष नगर की है अधिकारी।
पूजूं द्रव्य आठ शुभ लेके, मिटत कालिमा कर्म अपारी॥

ॐ ह्रीं कार्तिकशुक्लषष्ठ्यां शिवागर्भावतरिताय नेमिनाथायार्घ्यं। २२।

(चाली)
वैशाख वदी दुज जाना, श्री पार्श्वनाथ भगवाना।
वामादेवी उर आए, पूजत हम भाव लगाए॥

ॐ ह्रीं वैशाखकृष्णद्वितीयायां वामागर्भावतरिताय पार्श्वनाथायार्घ्यं। २३।

(मालती)
मास अषाढ सुदी छठि के दिन, श्री जिन वीर प्रभू गुणधारी।
त्रिशला माता गर्भ पधारे, सकल लोक को मंगलकारी॥
मोक्षमहल की है अधिकारी, शांति सुधा को भोगनहारी।
जजूँ मात के चरण युगल को, हरुं विघ्न होऊँ अविकारी॥

ॐ ह्रीं आषाढशुक्लषष्ठ्यां त्रिशलादेविगर्भावतरिताय महावीरायार्घ्यं। २४।

जयमाला
(स्रग्विणी)
धन्य हैं धन्य हैं मात जिननाथ की।
इन्द्र देवी करें भक्ति भावां थकी॥
पूजि हों द्रव्य ले विघ्न सारे टलें।
गर्भ कल्याण पूजन सकल अघ दलें॥१॥

रूप की खान हैं शील की खान हैं।
धर्म की खान हैं ज्ञान की खान हैं॥
पुण्य की खान हैं, सुख की खान हैं।
तीर्थंजननी महा शांति की खान हैं॥२॥

भेदविज्ञान से आप पर जानतीं।
जैन सिद्धांत का मर्म पहचानतीं॥
आत्म-विज्ञान से मोह को हानतीं।
सत्य चारित्र से मोक्ष पथ मानतीं॥३॥

होत आहार नीहार नहिं धारतीं।
वीर्य अनुपम महा देह विस्तारतीं॥
गर्भ धारण किये दुःख सब टालतीं।
रूप को ज्ञान को वृद्धि कर डालतीं॥४॥

मात चौबिस महा मोक्ष अधिकारिणी।
पुत्र जनतीं जिन्हें मोक्ष में धारिणी॥
गर्भ कल्याण में पूजते आप को।
हो सफल यज्ञ यह छांडे संताप को॥५॥

(घत्ता त्रिभंगी)
जय मंगलकारी मात हमारी बाधाहारी कर्म हरो।
तुम गुण शुचिधारी हो अविकारी, सम दम यम निज मांहि धरो॥
हम पूजें ध्यावें मंगल पावें शक्ति बढावें वृष पाके।
जिन यज्ञ मनोहर शांत सुधाकर, सफल करें तवे गुण गाके॥

ॐ ह्रीं वृषभादिवीराती चतुर्विंशतित्तीर्थंकरेभ्योगर्भकल्याणकप्राप्तेभ्यो अर्घ्यं निर्वपामीतिस्वाहा।


स्रोत: पंचकल्याणक महोत्सव पूजन (तीर्थधाम मंगलायतन), पृष्ठ ५३ (पंचकल्याणक महोत्सव पूजन (तीर्थधाम मंगलायतन) | Panchkalyanak Mahotsav Pujan)