द्रव्यसंग्रह पूजन (डॉ. हुकमचन्द भारिल्ल) | Dravyasangrah Pujan (Dr. Hukamchand Bharill)

स्थापना

( वीर )
नेमिचन्द्र सिद्धान्तिदेव की लघुतम कृति अति पावन है।
इसमें द्रव्य-तत्त्व प्रतिपादन मनहर है मनभावन है॥
सम्यग्दर्शन-ज्ञान-चरण का प्रतिपादन मनमोहक है।
और ध्यान का प्रतिपादन भी मोहक है अति प्रेरक है॥१॥

प्राकृत भाषा की यह रचना सब से अधिक पढ़ी जाती।
सब नर-नारी इसको पढ़ते सबके मन यह बस जाती॥
जैनधर्म की मूल भावना का परिचय हो जाता है।
जिनदर्शन का तत्त्वज्ञान लगभग इसमें आ जाता है॥२॥

( दोहा )
यह रचना जिनधर्म की अनुपम कृति बेजोड़।
इसमें आया तत्त्व सब इसकी कोई न होड़॥३॥

ॐ ह्रीं श्रीद्रव्यसंग्रहजिनागम! अत्र अवतर-अवतर संवौषट्।
ॐ ह्रीं श्रीद्रव्यसंग्रहजिनागम!! अत्र तिष्ठ-तिष्ठ, ठः ठः।
ॐ ह्रीं श्रीद्रव्यसंग्रहजिनागम!!! अत्र मम सन्निहितो भव-भव वषट्।
( इति पुष्पाञ्जलिं क्षिपेत् )

( वीर )
जल
यह उज्ज्वल जल शीतल पावन प्यास बुझाने वाला है।
लेकिन इससे जनम-मरण का नाश न होनेवाला है॥
द्रव्य तत्त्व अर रत्नत्रय का प्रतिपादक यह ग्रन्थ महान।
इसमें किया गया है इनका विविधरूप बहुविध व्याख्यान॥१॥

ॐ ह्रीं श्रीद्रव्यसंग्रहजिनागमाय जन्म-जरा-मृत्युविनाशनाय जलं नि. स्वाहा।

चन्दन
ताप मिटाता शीतल चंदन अरे भयंकर गर्मी का।
पर भव का आताप मिटे ना इससे इस जगतीतल का॥
द्रव्य तत्त्व अर रत्नत्रय का प्रतिपादक यह ग्रन्थ महान।
इसमें किया गया है इनका विविधरूप बहुविध व्याख्यान॥२॥

ॐ ह्रीं श्रीद्रव्यसंग्रहजिनागमाय संसारतापविनाशनाय चन्दनं नि. स्वाहा।

अक्षत
हैं अखण्डता के प्रतीक ये अक्षत अक्षत अविनाशी।
इनको अर्पण कर मैं पाऊँ क्षत विहीन पद अविनाशी॥
द्रव्य तत्त्व अर रत्नत्रय का प्रतिपादक यह ग्रन्थ महान।
इसमें किया गया है इनका विविधरूप बहुविध व्याख्यान॥३॥

ॐ ह्रीं श्रीद्रव्यसंग्रहजिनागमाय अक्षयपदप्राप्तये अक्षतं नि. स्वाहा।

पुष्प
परम सुगंधित पुष्पों से जगजन कामुक हो जाते हैं।
काम वासनाओं को किन्तु शमन नहीं कर पाते हैं॥
द्रव्य तत्त्व अर रत्नत्रय का प्रतिपादक यह ग्रन्थ महान।
इसमें किया गया है इनका विविधरूप बहुविध व्याख्यान॥४॥

ॐ ह्रीं श्रीद्रव्यसंग्रहजिनागमाय कामबाणविध्वंसनाय पुष्पं नि. स्वाहा।

नैवेद्य
क्षुधा वेदना उत्तेजक चरु क्षुधा शमन कर सकती है।
किन्तु सदा के लिए क्षुधा का हरण नहीं कर सकती है॥
द्रव्य तत्त्व अर रत्नत्रय का प्रतिपादक यह ग्रन्थ महान।
इसमें किया गया है इनका विविधरूप बहुविध व्याख्यान॥५॥

ॐ ह्रीं श्रीद्रव्यसंग्रहजिनागमाय क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्यं नि. स्वाहा।

दीप
अपनी सीमा में अन्धकार का नाश दीप कर सकता है।
पर असीम नभवासी भ्रमतम आतम ही हर सकता है॥
द्रव्य तत्त्व अर रत्नत्रय का प्रतिपादक यह ग्रन्थ महान।
इसमें किया गया है इनका विविधरूप बहुविध व्याख्यान॥६॥

ॐ ह्रीं श्रीद्रव्यसंग्रहजिनागमाय मोहान्धकारविनाशनाय दीपं नि. स्वाहा।

धूप
यदि अग्निशिखा में धूप जले जगभर को धूमिल कर सकती।
पर भले जले यह धूप किन्तु कर्मों को भस्म नहीं करती॥
द्रव्य तत्त्व अर रत्नत्रय का प्रतिपादक यह ग्रन्थ महान।
इसमें किया गया है इनका विविधरूप बहुविध व्याख्यान॥७॥

ॐ ह्रीं श्रीद्रव्यसंग्रहजिनागमाय अष्टकर्मदहनाय धूपं नि. स्वाहा।

फल
अरे शुभाशुभभाव जगत में स्वर्ग-नरक में फलते हैं।
परमशुद्धपरिणाम जगत में मोक्षफलों में फलते हैं॥
द्रव्य तत्त्व अर रत्नत्रय का प्रतिपादक यह ग्रन्थ महान।
इसमें किया गया है इनका विविधरूप बहुविध व्याख्यान॥८॥

ॐ ह्रीं श्रीद्रव्यसंग्रहजिनागमाय मोक्षफलप्राप्तये फलं नि. स्वाहा।

अर्घ्य
बेशकीमती मूल्य चुकावें बेशकीमती वस्तु मिले।
किन्तु आतमा के अनुभव बिन रे अनर्घ्य पद नहीं मिले॥
द्रव्य तत्त्व अर रत्नत्रय का प्रतिपादक यह ग्रन्थ महान।
इसमें किया गया है इनका विविधरूप बहुविध व्याख्यान॥९॥

ॐ ह्रीं श्रीद्रव्यसंग्रहजिनागमाय अनर्घ्यपदप्राप्तयेऽर्घ्यं नि. स्वाहा।

अर्घ्यावली

१. षड्द्रव्य-पंचास्तिकाय अधिकार

( दोहा )

द्रव्यसंग्रह शास्त्र की पूजन की सानन्द।
अब अर्घ्यावलि में सुनो मूलग्रन्थ के छन्द॥

॥ इति पुष्पांजलिं क्षिपेत्॥

( हरिगीत )

कहे जीव अजीव जिन जिनवर वृषभ ने लोक में।
वे वंद्य सुरपति वृन्द मैं वंदन करूँ कर जोरकर॥१॥

ॐ ह्रीं मंगलस्वरूप श्रीजिनवरवृषभेभ्यो नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥१॥

( हरिगीत )

जीव कर्त्ता भोक्ता अर अमूर्तिक उपयोगमय।
अर सिद्ध भवगत देहमित निजभाव से ही ऊर्ध्वगत॥२॥

ॐ ह्रीं जीवनवाधिकारप्ररूपक श्रीद्रव्यसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं नि. स्वाहा॥२॥

( गाथा )

जीवमजीवं दव्वं जिणवरवसहेण जेण णिद्दिठ्ठं।
देविंदविंदवंदं वंदे तं सव्वदा सिरसा॥१॥

जीवो उवओगमओ अमुत्ति कत्ता सदेहपरिमाणो।
भोत्ता संसारत्थो सिद्धो सो विस्ससोड्ढगई॥२॥

( हरिगीत )

जो सदा धारें श्वाँस इन्द्रिय आयु बल व्यवहार से।
वे जीव निश्चयजीव वे जिनके रहे नित चेतना॥३॥

ॐ ह्रीं निश्चयव्यवहारजीवस्वरूपनिरूपक श्रीद्रव्यसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥३॥

( हरिगीत )

उपयोग दो हैं ज्ञान-दर्शन चार दर्शन जानिये।
चक्षु अचक्षु अवधि केवल नाम से पहिचानिये॥४॥

ज्ञान आठ मतिश्रुतावधि ज्ञान भी कुज्ञान भी।
मनःपर्यय और केवल प्रत्यक्ष और परोक्ष भी॥५॥

सामान्यतः चऊ-आठ दर्शन-ज्ञान जिय लक्षण कहे।
व्यवहार से पर शुद्धनय से शुद्धदर्शन-ज्ञान हैं॥६॥

ॐ ह्रीं उपयोगभेदप्रभेदप्ररूपक श्रीद्रव्यसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥४॥

( गाथा )

तिक्काले चदुपाणा इंदियबलमाउ आणपाणो य।
ववहारा सो जीवो णिच्छयणयदो दु चेदणा जस्स॥३॥

उवओगो दुवियप्पो दंसण णाणं च दंसणं चदुधा।
चक्खु अचक्खू ओही दंसणमध केवलं णेयं॥४॥

णाणं अट्ठवियप्पं मदिसुदओही अणाणणाणाणि।
मणपज्जयकेवलमवि पच्चक्खपरोक्खभेयं च॥५॥

अट्ठचदुणाणदंसण सामण्णं जीवलक्खणं भणियं।
ववहारा सुद्धणया सुद्धं पुण दंसणं णाणं॥६॥

( हरिगीत )

स्पर्श रस गंध वर्ण जिय में नहीं हैं परमार्थ से।
अतः जीव अमूर्त मूर्तिक बंध से व्यवहार से॥७॥

ॐ ह्रीं नयविभागेन-जीवस्यमूर्तिकामूर्तिकत्वनिरूपक श्रीद्रव्यसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥५॥

( हरिगीत )

चिद्कर्मकर्त्ता नियत से द्रवकर्म का व्यवहार से।
शुधभाव का कर्त्ता कहा है आतमा परमार्थ से॥८॥

कर्मफल सुख-दुक्ख भोगे जीव नयव्यवहार से।
किन्तु चेतनभाव को भोगे सदा परमार्थ से॥९॥

ॐ ह्रीं नयविभागेन आत्मनः कर्तृत्वभोक्तृत्वप्ररूपक श्रीद्रव्यसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥६॥

( हरिगीत )

समुद्घात विन तनमापमय संकोच से विस्तार से।
व्यवहार से यह जीव असंख्य प्रदेशमय परमार्थ से॥१०॥

ॐ ह्रीं नयविभागेन आत्माकारनिरूपक श्रीद्रव्यसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥७॥

( गाथा )

वण्ण रस पंच गंधा दो फासा अट्ठ णिच्चया जीवे।
णो संति अमुत्ति तदो ववहारा मुत्ति बंधादो॥७॥

पुग्गलकम्मादीणं कत्ता ववहारदो दु णिच्चयदो।
चेदणकम्माणादा सुद्धणया सुद्धभावाणं॥८॥

ववहारा सुहदुक्खं पुग्गलकम्मप्फलं पभुंजेदि।
आदा णिच्छयणयदो चेदणभावं खु आदस्स॥९॥

अणुगुरूदेहपमाणो उवसंहारसप्पदो चेदा।
असमुहदो ववहारा णिच्छयणयदो असंखदेसो वा॥१०॥

( हरिगीत )

भूजलानलवनस्पति अर वायु थावर जीव हैं।
दो इन्द्रियों से पाँच तक शंखादि सब त्रस जीव हैं॥११॥

पंचेन्द्रियी संज्ञी-असंज्ञी शेष सब असंज्ञि ही हैं।
एकेन्द्रियी हैं सूक्ष्म-बादर पर्याप्तकेतर सभी हैं॥१२॥

भवलीन जिय विध चतुर्दश गुणथान मार्गणथान से।
अशुद्धनय से कहे हैं पर शुद्धनय से शुद्ध हैं॥१३॥

ॐ ह्रीं संसारीजीवनिरूपक श्रीद्रव्यसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥८॥

( हरिगीत )

उत्पादव्ययसंयुक्त अन्तिम देह से कुछ न्यून हैं।
लोकाग्रथित निष्कर्म शाश्वत अष्टगुणमय सिद्ध हैं॥१४॥

ॐ ह्रीं मुक्तजीवस्वरूपप्ररूपक श्रीद्रव्यसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥९॥

( गाथा )

पुढविजलतेयवाउ वणप्फदी विविहथावरेइंदी।
विगतिगचदुपंचक्खा तसजीवा होंति संखादी॥११॥

समणा अमणा णेया पंचेंदिय णिम्मणा परे सव्वे।
बादरसुहुमेइंदी सव्वे पज्जत्त इदरा य॥१२॥

मग्गणगुणठाणेहि य चउदसहिं हवंति तह असुद्धणया।
विण्णेया संसारी सव्वे सुद्धा हु सुद्धणया॥१३॥

णिक्कम्मा अट्ठगुणा किंचूणा चरमदेहदो सिद्धा।
लोयग्गठिदा णिच्चा उप्पादवयेहिं संजुत्ता॥१४॥

( हरिगीत )

मूर्त पुद्गल किन्तु धर्माधर्मनभ अर काल भी।
मूर्तिक नहीं हैं तथापि ये सभी द्रव्य अजीव हैं॥१५॥

ॐ ह्रीं अजीवद्रव्यस्वरूपनिरूपक श्रीद्रव्यसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं नि.॥१०॥

( हरिगीत )

थूल सूक्षम बंध तम संस्थान आतप भेद अर।
उद्योत छाया शब्द पुद्गलद्रव्य के परिणाम हैं॥१६॥

ॐ ह्रीं पुद्गलद्रव्यपर्यायप्ररूपक श्रीद्रव्यसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं नि.॥११॥

( हरिगीत )

स्वयं चलती मीन को जल निमित्त होता जिसतरह।
चलते हुए जिय-पुद्गलों को धरमदरव उसीतरह॥१७॥

ॐ ह्रीं धर्मद्रव्यस्वरूपनिरूपक श्रीद्रव्यसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं नि..॥१२॥

( हरिगीत )

छाया निमित्त ज्यों गमनपूर्वक स्वयं ठहरे पथिक को।
अधरम त्यों ठहरने में निमित्त पुद्गल-जीव को॥१८॥

ॐ ह्रीं अधर्मद्रव्यप्ररूपक श्रीद्रव्यसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं नि. स्वाहा॥१३॥

( गाथा )

अज्जीवो पुण णेओ पुग्गल धम्मो अधम्म आयासं।
कालो पुग्गल मुत्तो रूवादिगुणो अमुत्ति सेसा दु॥१५॥

सद्दो बंधो सुहुमो थूलो संठाण भेद तम छाया।
उज्जोदादवसहिंया पुग्गलदव्वस्स पज्जाया॥१६॥

गइपरिणयाण धम्मो पुग्गलजीवाण गमणसहयारी।
तो यं जह मच्छीणं अच्छंता णेव सो णेई॥१७॥

ठाणजुदाण अधम्मो पुग्गलजीवाण ठाणसहयारी।
छाया जह पहियाणं गच्छंता णेव सो धरई॥१८॥

( हरिगीत )

आकाश वह जीवादि को अवकाश देने योग्य जो।
आकाश के दो भेद हैं जो लोक और अलोक हैं॥१९॥

काल धर्माधर्म जिय पुद्गल रहें जिस क्षेत्र में।
वह क्षेत्र ही बस लोक है अवशेष क्षेत्र अलोक है॥२०॥

ॐ ह्रीं आकाशद्रव्यस्य स्वरूप-भेदनिरूपक श्रीद्रव्यसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥१४॥

( हरिगीत )

परीवर्तनरूप परिणामादि लक्षित काल जो।
व्यवहार वह परमार्थ तो बस वर्तनामय जानिये॥२१॥

जानलो इस लोक के जो एक-एक प्रदेश पर।
रत्नराशिवत् जड़े वे असंख्य कालाणु दरव॥२२॥

ॐ ह्रीं कालद्रव्यस्य भेदपूर्वकस्वरूपनिरूपक श्रीद्रव्यसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥१५॥

( गाथा )

अवगासदाणजोग्गं जीवादीणं वियाण आयासं।
जेण्हं लोगागासं अल्लोगागासमिदि दुविहं॥१९॥

धम्माधम्मा कालो पुग्गलजीवा य संति जावदिये।
आयासे सो लोगो तत्तो परदो अलोगुत्तो॥२०॥

दव्वपरिवट्टरूवो जो सो कालो हवेइ ववहारो।
परिणामादीलक्खो वट्टणलक्खो य परमट्ठो॥२१॥

लोयायासपदेसे इक्केक्के जे ठिया हु इक्केक्का।
रयणाणं रासी इव ते कालाणू असंखदव्वाणि॥२२॥

( हरिगीत )

इसतरह ये छह दरब जो जीव और अजीवमय।
कालबिन बाकी दरव ही पंच अस्तिकाय हैं॥२३॥

ॐ ह्रीं पंचास्तिकायनिरूपक श्रीद्रव्यसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥१६॥

( हरिगीत )

कायवत बहुप्रदेशी हैं इसलिए तो काय हैं।
अस्तित्वमय हैं इसलिए अस्ति कहा जिनदेव ने॥२४॥

ॐ ह्रीं अस्तिकायस्वरूपनिरूपक श्रीद्रव्यसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥१७॥

( हरिगीत )

हैं अनंत प्रदेश नभ जिय धर्म अधर्म असंख्य हैं।
सब पुद्गलों के त्रिविध एवं काल का बस एक है॥२५॥

ॐ ह्रीं द्रव्यप्रदेशसंख्यानिरूपक श्रीद्रव्यसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥१८॥

( गाथा )

एवं छब्भेयमिदं जीवाजीवप्पभेददो दव्वं।
उत्तं कालविजुत्तं णायव्वा पंच अत्थिकाया दु॥२३॥

संति जदो तेणेदे अत्थीति भणंति जिणवरा जम्हा।
काया इव बहुदेसा तम्हा काया य अत्थिकाया य॥२४॥

होंति असंखा जीवे धम्माधम्मे अणंत आयासे।
मुत्ते तिविह पदेसा कालस्सेगो ण तेण सो काओ॥२५॥

( हरिगीत )

यद्यपि पुद्गल अणु है मात्र एक प्रदेशमय।
पर बहुप्रदेशी कहें जिन स्कन्ध के उपचार से॥२६॥

ॐ ह्रीं पुद्गलपरमाणोःउपचारकायत्वनिरूपक श्रीद्रव्यसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥१९॥

( हरिगीत )

एक अणु जितनी जगह घेरे प्रदेश कहें उसे।
किन्तु एक प्रदेश में ही अनेक परमाणु रहें॥२७॥

ॐ ह्रीं प्रदेशलक्षणनिरूपक श्रीद्रव्यसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥२०॥

२. सप्ततत्त्व-नवपदार्थ अधिकार

( हरिगीत )

बंध आस्रव पुण्य-पापरु मोक्ष संवर निर्जरा।
विशेष जीव अजीव के संक्षेप में उनको कहें॥२८॥

ॐ ह्रीं जीवाजीवविशेषनिरूपक श्रीद्रव्यसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं नि. स्वाहा॥२१॥

( गाथा )

एयपदेसो वि अणू णाणाखंधप्पदेसदो होदि।
बहुदेसो उवयारा तेण य काओ भणंति सव्वण्हु॥२६॥

जावदियं आयासं अविभागीपुग्गलाणुउद्धं।
तं खु पदेसं जाणे सव्वाणुट्ठाणदाणरिहं॥२७॥

आसवबंधणसंवरणिज्जरमोक्खो सपुण्णपावा जे।
जीवाजीवविसेसा तेवि समासेण पभणामो॥२८॥

( हरिगीत )
कर्म आना द्रव्य आस्रव जीव के जिस भाव से।
हो कर्म आस्रव भाव वे ही भाव आस्रव जानिये॥२९॥

मिथ्यात्व-अविरति पाँच-पाँचरु पंचदश परमाद हैं।
त्रय योग चार कषाय ये सब आस्रवों के भेद हैं॥३०॥

ज्ञानावरण आदिक करम के योग्य पुद्गल आगमन।
है द्रव्य आस्रव विविधविध जो कहा जिनवर देव ने॥३१॥

ॐ ह्रीं भाव-द्रव्यास्रवनिरूपक श्रीद्रव्यसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥२२॥

( हरिगीत )
जिस भाव से हो कर्मबंधन भावबंध है भाव वह।
द्रवबंध बंधन प्रदेशों का आतमा अर कर्म के॥३२॥

बंध चार प्रकार प्रकृति प्रदेश थिति अनुभाग ये।
योग से प्रकृति प्रदेश अनुभाग थिती कषाय से॥३३॥

ॐ ह्रीं बंधस्यस्वरूपभेदनिरूपक श्रीद्रव्यसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं नि.॥२३॥

( गाथा )
आसवादि जेण कम्मं परिणामेणप्पणो स विण्णेओ।
भावासवो जिणुत्तो कम्मासवणं परो होदि॥२९॥

मिच्छत्ताविरदिपमादजोगकोहादओऽथ विण्णेया।
पण पण पणदह तिय चदु कमसो भेदा दु पुव्वस्स॥३०॥

णाणावरणादीणं जोग्गं जं पुग्गलं समास्रवदि।
दव्वासवो स णेओ अणेयभेयो जिणक्खादो॥३१॥

बज्झदि कम्मं जेण दु चेदणभावेण भावबंधो सो।
कम्मादपदेसाणं अण्णोण्णपवेसणं इदरो॥३२॥

पयडिट्ठिअणुभागप्पदेसभेदा दु चदुविधो बंधो।
जोगा पयडिपदेसा ठिदिअणुभागा कसायदो होंति॥३३॥

( हरिगीत )
कर्म रुकना द्रव्यसंवर और उसके हेतु जो।
शुद्धातमा के भाव वे ही भावसंवर जानिये॥३४॥

व्रत समिति गुप्ती धर्म परिषहजय तथा अनुप्रेक्षा।
चारित्र भेद अनेक वे सब भावसंवररूप हैं॥३५॥

ॐ ह्रीं भाव-द्रव्यसंवरप्ररूपक श्रीद्रव्यसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं नि.॥२४॥

( हरिगीत )
द्रवनिर्जरा है कर्म झरना और उसके हेतु जो।
तपरूप निर्मल भाव वे ही भावनिर्जर जानिये॥३६॥

ॐ ह्रीं भाव-द्रव्यनिर्जराप्ररूपक श्रीद्रव्यसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥२५॥

( हरिगीत )
भावमुक्ती कर्मक्षय के हेतु निर्मलभाव हैं।
अर द्रव्यमुक्ती कर्मरज से मुक्त होना जानिये॥३७॥

ॐ ह्रीं भाव-द्रव्यमोक्षनिरूपक श्रीद्रव्यसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥२६॥

( गाथा )
चेदणपरिणामो जो कम्मस्सासवणिरोहणे हेऊ।
सो भावसंवरो खलु दव्वासवरोहणो अण्णो॥३४॥

वदसमिदिगुत्तिओ धम्माणुपेहा परीसहजओ य।
चारित्तं बहुभेयं णायव्वा भावसंवरविसेसा॥३५॥

जहकालेण तवेण य भुत्तरसं कम्मपुग्गलं जेण।
भावेण सडदि णेया तस्सडणं चेदि णिज्जरा दुविहा॥३६॥

सव्वस्स कम्मणो जो खयहेदू अप्पणो हु परिणामो।
णेओ स भावमोक्खो दव्वविमोक्खो य कम्मपुधभावो॥३७॥

( हरिगीत )
शुभाशुभपरिणामयुत जिय पुण-पाप सातावेदनी।
शुभ आयु नामरु गोत्र पुण अवशेष तो सब पाप हैं॥३८॥

ॐ ह्रीं पुण्यपापरूपपदार्थनिरूपक श्रीद्रव्यसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥२७॥

३. मोक्षमार्ग अधिकार

( हरिगीत )
सम्यग्दरशसद्ज्ञानचारित्र मुक्तिमग व्यवहार से।
इन तीन मय शुद्धातमा है मुक्तिमग परमार्थ से॥३९॥

ॐ ह्रीं निश्चय-व्यवहारमोक्षमार्गप्ररूपक श्रीद्रव्यसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥२८॥

( हरिगीत )
आतमा से भिन्न द्रव्यों में रहें न रतनत्रय।
बस इसलिए ही रतनत्रयमय आतमा ही मुक्तिमग॥४०॥

ॐ ह्रीं रत्नत्रयमयात्मनःमोक्षकारणत्वप्ररूपक श्रीद्रव्यसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥२९॥

( गाथा )
सुहअसुहभावजुत्ता पुण्णं पावं हवंति खलु जीवा।
सादं सुहाउ णामं गोदं पुण्णं पराणि पावं च॥३८॥

सम्मदंसणं णाणं चरणं मोक्खस्स कारणं जाणे।
ववहारा णिच्छयदो तत्तियमइओ णिओ अप्पा॥३९॥

रयणत्तयं ण वट्टइ अप्पाणं मुयत्तु अण्णदवियम्हि।
तह्मा तत्तियमइओ होदि हु मोक्खस्स कारणं आदा॥४०॥

( हरिगीत )
जीवादि का श्रद्धान समकित जो कि आत्मस्वरूप है।
और दुरभिनिवेश विरहित ज्ञान सम्यग्ज्ञान है॥४१॥

ॐ ह्रीं सम्यग्दर्शनस्वरूपनिरूपक श्रीद्रव्यसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥३०॥

( हरिगीत )
संशयविमोहविभरमविरहित स्वपर को जो जानता।
साकार सम्यग्ज्ञान है वह है अनेकप्रकार का॥४२॥

ॐ ह्रीं सम्यग्ज्ञानस्वरूपप्ररूपक श्रीद्रव्यसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥३१॥

( हरिगीत )
अर्थग्राहक निर्विकल्पक और है अविशेष जो।
सामान्य अवलोकन करे जो उसे दर्शन जानना॥४३॥

ॐ ह्रीं दर्शनोपयोगस्वरूपप्रतिपादक श्रीद्रव्यसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥३२॥

( गाथा )
जीवादीसद्दहणं सम्मत्तं रूवमप्पणो तं तु।
दुरभिणिवेसविमुक्कं णाणं सम्मं खु होदि सदि जम्हि॥४१॥

संशयविमोहविब्भमविवज्जियं अप्पपरसरूवस्स।
गहणं सम्मं णाणं सायारमणेयभेयं च॥४२॥

जं सामण्णं गहणं भावाणं णेव कट्टुमायारं।
अविसेसिदूण अट्ठे दंसणमिदि भण्णए समये॥४३॥

( हरिगीत )
जिनवर कहें छद्मस्थ के हो ज्ञान दर्शनपूर्वक।
पर केवली के साथ हों दोनों सदा यह जानिये॥४४॥

ॐ ह्रीं दर्शन-ज्ञानोत्पत्तिक्रमनिरूपक श्रीद्रव्यसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं नि.॥३३॥

( हरिगीत )
अशुभ से विनिवृत्त हो व्रत समितिगुप्तिरूप में।
शुभभावमय हो प्रवृत्ती व्यवहार चारित्र जिन कहें॥४५॥

बाह्य अंतर क्रिया के अवरोध से जो भाव हों।
संसारनाशक भाव वे परमार्थ चारित्र जानिये॥४६॥

ॐ ह्रीं निश्चय-व्यवहार चारित्रस्वरूपप्रतिपादक श्रीद्रव्यसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥३४॥

( हरिगीत )
अरे दोनों मुक्तिमग बस ध्यान में ही प्राप्त हो।
इसलिए चित्तप्रसन्न से नित करो ध्यानाभ्यास तुम॥४७॥

ॐ ह्रीं ध्यानप्रेरक श्रीद्रव्यसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥३५॥

( गाथा )
दंसणपुव्वं णाणं छदमत्थाणं ण दुण्णि उवओगा।
जुगवं जह्मा केवलिणाहे जुगवं तु ते दोवि॥४४॥

असुहादो विणिवित्ती सुहे पवित्ती य जाण चारित्तं।
वदसमिदिगुत्तिरूवं ववहारणया दु जिणभणियं॥४५॥

बहिरब्भंतरकिरियारोहो भक्कारणप्पणासट्ठं।
णाणिस्स जं जिणुत्तं तं परमं सम्मचारित्तं॥४६॥

दुविहंपि मोक्खहेउं झाणे पाउणदि जं मुणी णियमा।
तह्मा पयत्तचित्ता जूयं झाणं समब्भसह॥४७॥

( हरिगीत )
यदि कामना है निर्विकल्पक ध्यान में हो चित्त थिर।
तो मोह-राग-द्वेष इष्टानिष्ट में तुम ना करो॥४८॥

ॐ ह्रीं ध्यातालक्षणनिरूपक श्रीद्रव्यसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं नि. स्वाहा॥३६॥

( हरिगीत )
परमेष्ठीवाचक एक दो छह चार सोलह पाँच अर।
पैंतीस अक्षर जपो नित अर अन्य गुरु उपदेश से॥४९॥

ॐ ह्रीं पदस्थध्यानप्रेरक श्री द्रव्यसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं नि. स्वाहा॥३७॥

( हरिगीत )
नाशकर चऊ घाति दर्शन ज्ञान सुख अर वीर्यमय।
शुभदेहथित अरिहंत जिन का नित्यप्रति चिन्तन करो॥५०॥

लोकाग्रथित निर्देह लोकालोक ज्ञायक आतमा।
अठकर्मनाशक सिद्धप्रभु का ध्यान तुम नित ही करो॥५१॥

( गाथा )
मा मुज्झह मा रज्जह मा दुस्सह इट्ठणिट्ठअत्थेसु।
थिरमिच्छह जइ चित्तं विचित्तझाणप्पसिद्धीए॥४८॥

पणतीस सोल छप्पय चदु दुगमेगं च जवह झाएह।
परमेट्ठिवाचयाणं अण्णं च गुरूवएसेण॥४९॥

णट्ठचदुघाइकम्मो दंसणसुहणाणवीरिय मईओ।
सुहदेहत्थो अप्पा सुद्धो अरिहो विचिंतिज्जो॥५०॥

णट्ठट्ठकम्मदेहो लोयालोयस्स जाणओ दट्ठा।
पुरिसायारो अप्पा सिद्धो झाएह लोयसिहरत्थो॥५१॥

ज्ञान-दर्शन-वीर्य-तप एवं चरित्राचार में।
जो जोड़ते हैं स्वपर को ध्यावो उन्हीं आचार्य को॥५२॥

रतनत्रय युत नित निरत जो धर्म के उपदेश में।
सब साधुजन में श्रेष्ठ श्री उवझाय को वंदन करें॥५३॥

जो ज्ञान-दर्शनपूर्वक चारित्र की आराधना।
कर मोक्षमार्ग में खड़े उन साधुओं को हो नमन॥५४॥

ॐ ह्रीं पंचपरमेष्ठीध्यानप्रेरक श्रीद्रव्यसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं नि. स्वाहा॥३८॥

( हरिगीत )
निजध्येय में एकत्व निष्पृहवृत्ति धारक साधुजन।
चिन्तन करें जिस किसी का भी सभी निश्चय ध्यान है॥५५॥

ॐ ह्रीं निश्चयध्यानस्वरूपप्रतिपादक श्रीद्रव्यसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥३९॥

( हरिगीत )
बोलो नहीं सोचो नहीं अर चेष्टा भी मत करो।
उत्कृष्टतम यह ध्यान है निज आतमा में रत रहो॥५६॥

ॐ ह्रीं परमध्यानस्वरूपनिरूपक श्रीद्रव्यसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं नि. स्वाहा॥४०॥

( गाथा )
दंसणणाणपहाणे वीरियचारित्तवरतवायारे।
अप्पं परं च जुंजइ सो आयरियो मुणी झेओ॥५२॥

जो रयणत्तयजुत्तो णिच्चं धम्मोवएसणे णिरदो।
सो उवझाओ अप्पा जदिवरवसहो णमो तस्स॥५३॥

दंसणणाणसमग्गं मग्गं मोक्खस्स जो हु चारित्तं।
साधयदि णिच्चसुद्धं साहू स मुणी णमो तस्स॥५४॥

जं किंचिवि चिंतंतो णिरीहवित्तो हवे जदा साहू।
लद्धूण य एयत्तं तदाहु तं तस्स णिच्चयं झाणं॥५५॥

मा चिट्ठह मा जंपह मा चिंतह किं वि जेण होइ थिरो।
अप्पा अप्पम्मि रओ इणमेव परं हवे झाणं॥५६॥

( हरिगीत )
व्रती तपसी श्रुताभ्यासी ध्यान में हों धुरंधर।
निजध्यान करने के लिए तुम करो इनकी साधना॥५७॥

ॐ ह्रीं ध्यानार्थ तप-श्रुत-व्रतप्रेरक श्रीद्रव्यसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं नि.॥४१॥

( हरिगीत )
अल्प श्रुतधर नेमिचंद मुनि द्रव्यसंग्रह संग्रही।
अब दोषविरहित पूर्णश्रुतधर साधु संशोधन करें॥५८॥

ॐ ह्रीं ग्रन्थकारलघुताप्रदर्शक श्रीद्रव्यसंग्रहजिनागमाय नमः अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥४२॥

( गाथा )
तवसुदवदवं चेदा झाणरहधुरंधरो हवे जम्हा।
तम्हा तत्तियणिरदा तलद्धीए सदा होह॥५७॥

दव्वसंगहमिणं मुणिणाहा दोससंचयचुदा सुदुपुण्णा।
सोधयंतु तणुसुत्तधरेण णेमिचंदमुणिणा भणियं जं॥५८॥

जयमाला

( दोहा )
द्रव्यसंग्रह ग्रन्थ यह जिनदर्शन का मूल।
इसके अध्ययन मनन से पा जावे भवकूल॥१॥

( रेखता )
द्रव्यसंग्रह यह ग्रन्थ महान इसमें समझाये छह द्रव्य।
और पंचास्तिकाय का रूप बताया इसमें अमल अनूप॥
अरे समझाये हैं तत्त्वार्थ और फिर नवपदार्थ अधिकार।
बताया रत्नत्रय का रूप और फिर मोक्षमार्ग अधिकार॥२॥

छहों द्रव्यों का सहज स्वरूप पंच अस्तीकायों का रूप।
अरे इन सबका सार-असार बताये हैं निश्चय-व्यवहार॥
तीन बल पाँच इन्द्रियाँ आयु तथा है श्वास और उच्छ्वास।
कहे जाते हैं ये दश प्राण प्राणियों में इनका आवास॥३॥

अरे कम से कम होवें चार अधिक से अधिक होय दश प्राण।
प्राणधारी संसारी जीव कहें इनको व्यवहारी जीव॥
ज्ञान-दर्शन हैं जिसके मूल चेतनामय जो आतमराम।
चेतना लक्षण आतमराम कहा जाता है निश्चय जीव॥४॥

जीव से भिन्न अचेतन द्रव्य अतः कहते हैं उन्हें अजीव।
अरे पुद्गल अर धर्म अधर्म कहे हैं काल और आकाश॥
अरे रे नेक प्रदेशी द्रव्य कहे जाते हैं अस्तिकाय।
सभी है नेक प्रदेशी द्रव्य किन्तु है एक प्रदेशी काल॥५॥

जिसतरह एक जीव को छोड़ और सब होते द्रव्य अजीव।
उसतरह काल द्रव्य को छोड़ और सब होते अस्तिकाय॥
अरे जिनमें होते हैं शब्द रूप रस गंध और स्पर्श।
उन्हें कहते हैं रूपी द्रव्य और वे होते इन्द्रिय ग्राह्य॥६॥

स्वयं जब चलें जीव पुद्गल होय जब उनका गमनागमन।
और उसमें जो होय निमित्त अरे कहते हैं उसको धरम॥
और चलकर ठहरें वे द्रव्य ठहरने में जो होय निमित्त।
वीतरागी सर्वज्ञ महान उसे कहते हैं द्रव्य अधर्म॥७॥

अरे जो सबको दे अवकाश उसे कहते हैं जिन आकाश।
और उसके भी हैं दो भेद, लोक एवं अलोक आकाश॥
जहाँ रहते हैं द्रव्य अशेष उसे कहते हैं लोकाकाश।
जहाँ होता केवल आकाश वही है अरे अलोकाकाश॥८॥

आस्रव-बंध और पुण-पाप निर्जरा-संवर एवं मोक्ष।
अरे ये द्रव्य-भाव के रूप सभी होते हैं दो-दो रूप॥
इन्हें समझाने के उपरान्त मोक्षमार्ग के रे अनुरूप।
रतन त्रय दर्शन ज्ञान चरित्र मुक्तिमग आतम के अनुरूप॥९॥

अरे निज आतम को पहिचान आतम में अपनापन करें।
अरे अपने आतम को जान उसी में अपनेपन से जमे॥
यही है निश्चय सम्यग्दर्श यही है निश्चय सम्यग्ज्ञान।
रतन त्रय शामिल हो जाते करो यदि इक आतम का ध्यान॥१०॥

काय चेष्टा कुछ भी मत करो और कुछ भी ना बोलो बोल।
और ना कुछ भी सोचो भाई! एक आतम में रमो अमोल॥
यही है निश्चय सम्यग्ज्ञान यही है निश्चय सम्यक् ध्यान।
यही है परम शुद्ध उपयोग यही है अद्भुत कार्य महान॥११॥

यही है परम समाधीयोग यही है परमतत्त्व की लब्धि।
यही है आतम की संवित्ति यही है आतम की उपलब्धि॥
यही है परम भक्ति का भाव यही है निर्विकल्प आनन्द।
यही है परम समरसीभाव यही है परमशुद्ध आनन्द॥१२॥

यही है परम शुद्धचारित्र यही है स्वसंवेदन ज्ञान।
यही है स्वस्वरूप उपलब्धि यही है परमशुद्ध विज्ञान॥
यही है दिव्यध्वनि का सार यही है परमतत्त्व का बोध।
जगत में इसके बिन कुछ नहीं यही एकाग्र चित्त का रोध॥१३॥

यही एकाग्रचित्त का रोध यही है अपनेपन का बोध।
यही है उपयोगी उपयोग यही है योगिजनों का योग॥
इसी को कहते हैं सब लोग मिला है यह अद्भुत संयोग।
स्वयं को जानो मानो जमो यही है परमतत्त्व का बोध॥१४॥

स्वयं को जानो, जानो नहीं जानना होने दो तुम सहज।
जानने का तनाव मत करो जानते रहो निरन्तर सहज॥
अरे करने-धरने का बोझ उतारो हो जावो तुम सहज।
जानने के तनाव से रहित जानना होने दो तुम सहज॥१५॥

जानना होने दो तुम सहज जानने के विकल्प से पार।
और तुम हो जावो निर्भार भाड़ में जानो दो तुम भार॥
भाड़ में जाने दो तुम भार करो तुम अपने में निर्धार।
यदि बनना चाहो भगवान उन्हीं-से हो जावो निर्भार॥१६॥

उन्हीं-से हो जावो निर्भार उन्हीं-से हो जावो निर्ग्रन्थ।
चाहते हो तुम भव का अंत शीघ्र ही छोड़ो जग का पंथ॥
सहजता जीवन का आनन्द यही है परमागम का पंथ।
चलो तुम परमागम के पंथ शीघ्र आवेगा भव का अंत॥१७॥

शीघ्र आवेगा भव का अन्त प्रगट होगा आनन्द अनन्त।
ज्ञान-दर्शन भी होंगे नंत वीर्य भी होगा अरे अनन्त॥
अनन्तानन्द अनन्तानन्द अनन्तानन्द अनन्तानन्द।
अनन्तानन्द अनन्तानन्द अरे भोगोगे काल अनन्त॥१८॥

ॐ ह्रीं श्रीद्रव्यसंग्रहजिनागमाय नमः जयमाला पूर्णार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।

( दोहा )
महिमा आतमध्यान की जिसका आर न पार।
आतम आतम में रमे हो जावे भव पार॥१९॥

( इति पुष्पाञ्जलिं क्षिपेत् )


Artist: डॉ. हुकमचन्द भारिल्ल
स्रोत: द्रव्यसंग्रह महामण्डल विधान (डॉ. हुकमचन्द भारिल्ल), पृष्ठ २२ (द्रव्यसंग्रह महामण्डल विधान (डॉ. हुकमचन्द भारिल्ल) | Dravyasangrah Mahamandal Vidhan (Dr. Hukamchand Bharill))