प्रूफरीडिंग बाकी है
ये बोल रिकॉर्डिंग से मशीन द्वारा लिखे गए हैं, इनमें अशुद्धियाँ हो सकती हैं।
धीर वीर गंभीर बनेंगे,
निज पर का कल्याण करेंगे।
देव शास्त्र गुरु धर्म समझकर,
हम सम्यक् श्रद्धान करेंगे॥
पापोदय की विपदाओं में,
धैर्य धरेंगे भक्ति करेंगे॥
प्रभु नाम जपेंगे, नहीं डरेंगे,
सम्यक् तत्त्व विचार करेंगे॥
नहीं सम्पदाओं को चाहेंगे,
सहज मिले तो नहीं फँसेंगे॥
सम्यक् श्रद्धा को नहीं छोड़ें,
और नियम से नहीं डिगेंगे॥
क्षुब्ध न हो मध्यस्थ रहेंगे,
समता से ही सहन करेंगे॥
स्वाध्याय को करें सार्थक,
निश्चय आतम ध्यान धरेंगे॥
आतम प्रभुता प्रगट करेंगे,
अपना जीवन सफल करेंगे॥
धीर वीर गंभीर बनेंगे॥
सुनें:
यह पाठशाला कक्षा की रिकॉर्डिंग है, गीत के बीच में दीदी की समझाइश भी है। मूल पाठ: बाल संकल्प | Bal Sankalp
स्रोत: Jain Kids Songs (Telegram चैनल)।