धन्य हुआ है जीवन | Dhanya Hua Hai Jeevan

धन्य हुआ है जीवन हमारा, पुण्य फला है देखो हमारा।
नगरी में आए जिनराज देखो, परिणति में आए भगवान् देखो॥

सबसे पहले दर्शन को पाकर, जागे हैं मेरे सौभाग्य देखो।
नगरी में आए जिन राज देखो॥ धन्य हुआ…

आनंद छटा मुखड़े पर झलके।
ज्ञान गुलाल से जीवन महके॥
हे प्रभु तुम रे दर्शन से जाना,
मैं भी बनूं भगवान् देखो॥ धन्य हुआ…

हे देवी तुम धन्य बनी हो।
मुझसे पहले शिव पाओगी॥
लाओ मुझे दो बाल तीर्थंकर,
जन्म कल्याण मनाएं प्रभु का॥ धन्य हुआ…

Lyrics- Pt. Shri Abhaykumar Ji, Deolali

खोज: Dhanya Hua Hai Jivan

1 Like