धन्य धन्य जिनराज प्रमाणा, धर्मवृष्टिकारी भगवाना,
सत्य मार्ग दरशावन हारे, सरल शुद्ध मग चालन हारे॥१॥
आपी से आपी अरहंता, पूज्य भार त्रैलोक महंता,
स्वपर भेद विज्ञान बताया, आतमतत्त्व पृथक् दरशाया॥२॥
स्वानुभूतिमय ध्यान जताया, कर्मकाष्ठ पालन समझाया,
धर्मअहिंसामय दिखलाया, प्रेम करन हितकरन बताया॥३॥
वस्तु अनेक धर्म धरतारा, स्याद्वाद परकाशन हारा,
मत विवाद को मेटनहारा, सत्य वस्तु झलकावन हारा॥४॥
धन तीर्थंकर तेरी वाणी, तीर्थ धर्म सुख कारण मानी,
करहु विहार नाथ बहु देशा, करहु प्रचार तत्त्व उपदेशा॥५॥
स्रोत: पंचकल्याणक महोत्सव पूजन (तीर्थधाम मंगलायतन), पृष्ठ ९१ (पंचकल्याणक महोत्सव पूजन (तीर्थधाम मंगलायतन) | Panchkalyanak Mahotsav Pujan)