देवाधिदेव अरिहंत | Devadhidev arihant

कंठ से उनके, अमृत झरे है।
श्रीमुख कभी भी, जूठा न करे है॥

सौधर्म ईशान, भवन में रहे हैं।
रत्नों के सिंहासन, ऊपर चढ़े हैं॥

कल्पवृक्ष नीचे, मनोरथ फले हैं।
दिव्यांगनाओं के, गीत भी चले हैं॥

वस्त्र न सीये, स्वयं ही मिले हैं।
भूख और प्यास से, तन दूर रहे हैं॥

देव भी जिनको, प्रणाम करे हैं।
ऐसे इंद्र के भी, कर्म बंध रहे हैं॥

पुण्य का उदय है, वैभव खिले हैं।
पुण्य क्षय होते, पद भी ढले हैं॥

यह तो विभूति है, क्षण में टले है।
संसार के मेले, फिर से मिले है॥

अचरज देखो, बात क्या भले है।
सब सुख के स्वामी, मुक्ति न मिले है॥

जिनके न राग है, न द्वेष रहे है।
वीतराग प्रभु ही, सच्चे देव कहे हैं॥

नहीं रत्न-मुकुट हैं, नहीं आसन बड़े हैं।
फिर भी त्रिलोक के, नाथ वे खरे हैं॥

नहीं कल्पवृक्ष है, नहीं भोग भरे हैं।
अनंत ज्ञान-ज्योति, अंतर जले है॥

देवों के देव वे, अरिहंत कहे हैं।
उनके चरणों में, मुक्ति पथ खुले है॥

रचनाकार: सम्मेद सोनटक्के (Sammed Sontakke), हिंगोली
Instagram: @Jain_sammed_108