नाम ग्रहण भी श्री जिनवर का दर्शन सर्व पाप हारी।
अहो प्रवर्ते धर्म तीर्थ, जिनके वचनों से हितकारी॥
शासन नायक मुक्ति विधायक, अहो अलौकिक रूप लखा।
वीतराग सर्वज्ञ हितंकर लक्षण जगत प्रसिद्ध दिखा॥
(दोहा)
चरण कमल को पूजते, हृदय हर्ष अपार।
ज्ञान दीप प्रकाश से, जगमग सब संसार॥
ॐ ह्रीं कार्तिककृष्णामावस्यायां मोक्षमंगलप्राप्त श्री वर्द्धमान जिनेन्द्र! अत्र अवतर अवतर संवौषट्। अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठ: ठ:। अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट् सन्निधिकरणम्।
उपादेय निज आतम देव, निज प्रभुता निज में स्वयमेव।
शंका तत्त्व माहिं नहीं आय, श्रद्धा दृढ़तामय प्रगटाय॥
सम्यक् नीर परम सुखदाय, जन्म जरा मृत भय विनशाय।
प्रभु ने पाया पद निर्वाण, दीपमालिका पर्व महान॥
ॐ ह्रीं कार्तिककृष्णामावस्यायां मोक्षमंगलमण्डिताय श्री वर्द्धमान जिनेन्द्राय जन्म जरा मृत्यु विनाशनाय जलं निर्वपामीति स्वाहा।
जग प्रपंच से चित्त घबराय, शरण जिनेश्वर की ही पाय।
कांक्षा भोगों की विनशाय, दूजा गुण समकित प्रगटाय॥
परिणति में शीतलता आय, भव-आताप सहज विनशाय॥ प्रभु.॥
ॐ ह्रीं कार्तिककृष्णामावस्यायां मोक्षमंगलमण्डिताय श्री वर्द्धमान जिनेन्द्राय संसारताप विनाशनाय चंदनं निर्वपामीति स्वाहा।
जग में धर्म प्रवर्तन हो, मुक्ति मार्ग में वर्तन हो।
साधर्मी लखि परम हुलास, मलिन भाव हो जावें नाश॥
भोगों प्रति ग्लानि उपजाय, अक्षय परमातम पद पाय॥ प्रभु.॥
ॐ ह्रीं कार्तिककृष्णामावस्यायां मोक्षमंगलमण्डिताय श्री वर्द्धमानजिनेन्द्राय अक्षय पद प्राप्तये अक्षतान् निर्वपामीति स्वाहा।
ज्ञान-ध्यान-मय मार्ग सुहाय, ध्रुव परमेश्वर निज में पाय।
साँचे-झूठे की पहिचान, नहीं मूढ़ता किंचित् आन॥
काम भाव दुर्गति का भूप, उत्तम शील सहज सुख रूप।
प्रभु ने पाया पद निर्वाण, दीपमालिका पर्व महान॥
ॐ ह्रीं कार्तिककृष्णामावस्यायां मोक्षमंगल मण्डिताय श्री वर्द्धमानजिनेन्द्राय कामबाण विध्वंसनाय पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा।
महाभाग्य मंगल जिनशासन, पाया श्री गुरुवर अनुशासन।
निज दोषों प्रति सहज विराग, उपगूहन गुण में अनुराग॥
तत्त्व प्रयोजनभूत पिछान, क्षुधा वेदना नहीं अभिमान॥ प्रभु.॥
ॐ ह्रीं कार्तिककृष्णामावस्यायां मोक्षमंगलमण्डिताय श्री वर्द्धमान जिनेन्द्राय क्षुधा रोग विनाशनाय नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा।
प्रभु पथ के अनुगामी हो, सहजपने शिवगामी हो।
पर दोषों में नहीं उलझाय, प्रायश्चित्त ले थिरता पाय॥
मोह अंधेरा तुरत नशाय, ज्ञान दीप अन्तर प्रज्ज्वलाय॥ प्रभु.॥
ॐ ह्रीं कार्तिककृष्णामावस्यायां मोक्षमंगलमण्डिताय श्री वर्द्धमानजिनेन्द्राय मोहान्धकार विनाशनाय दीपं निर्वपामीति स्वाहा।
साधर्मी प्रति गौ सम प्रीति, निज धर्मी में अतिशय प्रीति।
शुद्धात्म की धुनि लगाय, अष्टकर्म धू-धू जल जाय॥
दुखमय आवागमन मिटाय, अनंत चतुष्टय गुण प्रगटाय॥ प्रभु.॥
ॐ ह्रीं कार्तिककृष्णामावस्यायां मोक्षमंगलमण्डिताय श्री वर्द्धमानजिनेन्द्राय अष्टकर्म दहनाय धूपं निर्वपामीति स्वाहा।
जिनशासन माहात्म दिखाय, हो प्रभावना मंगलदाय।
तिष्ठे मोक्ष महल के शीस, प्रभु चरणन में नाऊँ शीस॥
वीर प्रभु निर्वाण दिवस, गणधर केवलज्ञान दिवस॥ प्रभु.॥
ॐ ह्रीं कार्तिककृष्णामावस्यायां मोक्षमंगलमण्डिताय श्री वर्द्धमानजिनेन्द्राय मोक्षफल प्राप्तये फलं निर्वपामीति स्वाहा।
सम्यक् दर्शन-ज्ञान अनूप, निज आराधन ही सुख रूप।
सम्यक् चारित्र रतन कहाय, अशरीरी ध्रुव पद प्रगटाय॥
धर्म महोत्सव मंगलकार, जजूँ अर्घ्य ले शिवसुख कार॥ प्रभु.॥
ॐ ह्रीं कार्तिककृष्णामावस्यायां मोक्षमंगलमण्डिताय श्री वर्द्धमानजिनेन्द्राय अनर्घ्यपद प्राप्तये अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
निर्वाण महोत्सव अर्घ्य
कार्तिक कृष्ण अमावस्या पावन भई।
वीर जिनेश्वर पावापुर से शिव मही॥
सुरपति ने आ मोक्ष कल्याण मनाईयो।
हम भी प्रगटावें मिल भाव जगाईयो॥
गौतम गणधर केवलज्ञान लहो महा।
आत्म ज्योति से रत्नदीप जगमगैं सदा॥
प्रभुवर का निर्वाण दिवस सुखकार है।
हम सबके कल्याणक का आधार है॥
ॐ ह्रीं कार्तिककृष्णामावस्यायां मोक्षमंगलमण्डिताय श्री वर्द्धमानजिनेन्द्राय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
जयमाला
(दोहा)
शासन वीर जिनेश का, शाश्वत मंगलकार।
पूजन करके गावहूं, जयमाला सुखकार॥
(तर्ज- नाथ तुम्हारा तारण हारा…)
सारी जगती धन्य हुई जब, वसुधा पर अवतरण हुआ।
नरकों में भी साता छाई, अखिल विश्व को शरण मिला॥1॥
बाल ब्रह्मचारी जगतारी, भव भोगों से सहज विरक्त।
जग को मुक्ति पंथ सिखाया, रूप परम पावन निर्ग्रन्थ॥2॥
समवशरण रचकर इन्द्रों ने, निज वैभव को दरशाया।
अनंत चतुष्टय वैभव सन्मुख, था कुवेर भी विस्माया॥3॥
मान गला दर्शन से तत्क्षण, गौतम गणधर पद पाया।
खिरी दिव्य वाणी कल्याणी, धर्म तीर्थ तव प्रवर्ताया॥4॥
शंकायें विघटीं भविजन की, दीक्षा का उल्लास जगा।
पावापुर से सम श्रेणी में, सिद्ध शिला पर वास हुआ॥5॥
वीरनाथ तो मुक्ति पधारे, जगत आपकी ओर लखे।
ज्ञान-ज्ञान में हुआ प्रतिष्ठित, घाति कर्म प्रक्षीण हुए॥6॥
उसी दिवस गौतम स्वामी ने, पाया केवलज्ञान महान।
विरह मिटा प्रभुवर का तत्क्षण, गुरुवर आप स्वयं भगवान॥7॥
हम भी अन्तर्दीप जलावें, मोह अंधेरा दूर भगे।
सम्यक्भाव विशुद्धि बढ़ावें, धर्म महोत्सव सहज फले॥8॥
फैले घर-घर प्रेम परस्पर, वात्सल्य के दीप जले।
समतामय आराधन होवे, बोधि समाधि उर प्रगटे॥9॥
शासन वीर प्रभु का पाया, मंगलमय मंगलकारी।
जियो और जीने दो सबको, धर्म अहिंसा सुखकारी॥10॥
ॐ ह्रीं कार्तिककृष्णामावस्यायां निर्वाणकल्याणक प्राप्ताय श्री वर्द्धमानजिनेन्द्राय जयमाला पूर्णार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
(दोहा)
दर्शन-ज्ञान स्वभावमय, गुण अनंत की खान।
प्रभुवर-गणधर सम लखूँ, निज ज्ञायक भगवान॥
(पुष्पाञ्जलिं क्षिपामि)
स्रोत: वर्द्धमान पूजाञ्जलि (सं. अखिल जैन), पृष्ठ ३२२ (वर्द्धमान पूजाञ्जलि (सं. अखिल जैन) | Vardhaman Pujanjali)