( छंद शार्दूलविक्रीडित )
आर्या क्षेत्र विहार बोध भवि ये दशग्रीव सुन आतना,
सम्यक्तादि गुणाष्ट प्राप्ति शिव कर्मांरि घाती हना।
ता भगवान् प्रति प्रार्थना सुध हृदै त्वद्भक्ति मम वासना,
आह्वानन विमुक्तनाथ तु पुनः अत्राव तिष्ठो जिना॥
ॐ ह्रीं श्रीबड़वानी चूलगिरिसे इन्द्रजीत कुम्भकर्णादि मुनि सिद्धपदप्राप्ता अत्र अवतरत अवतरत संवौषट् आह्वाननं। अत्र तिष्ठत तिष्ठत ठः ठः स्थापनं। अत्र मम सन्निहिता भवत भवत वषट् सन्निधीकरणं।
अष्टक।
( गीता छन्द )
पञ्चम उदधि सम नीर ले, त्रय धार तिन चरणन करा,
चिर रुजग जन्म जरायु अंतक, ताहि अब तो परिहरो।
दशग्रीव अंगज अनुज आदि, ऋषीश जहँतें शिव लह्यो।
मो शील बडवानी निकट गिरिचूलकी पूजा ठही॥
ॐ ह्रीं श्रीचूलगिरिसिद्धक्षेत्राव जन्मजरामृत्युविनाशनाय जलं।
यति मलय कुमकुम शुद्ध जा, अलिगण न छोडे तासको।
मो गंध शीतल कंद सजे, भव विरह हर अघतापको॥दश०॥
ॐ ह्रीं श्रीचूलगिरिसिद्धक्षेत्राय संसारतापविनाशनाय चन्दनं।
शशि वर्ण खंडन मुक्त शोभा, मुक्त नहिं ताकी धरै।
सो शालि तंदुल करन मंगल, बेग भव चय की हरै॥दशा।
ॐ ह्रीं श्रीचूलगिरिसिद्धक्षेत्राय अक्षयपदप्राप्तये अक्षतं निर्व०।
सुरद्रुम निपज सुरलोकके, बहु वर्ण फूल मगाइये।
अथवा कनक कृत बेल मोगर, चंपकादि चुनाइये॥दश०॥
ॐ ह्रीं श्रीचूलगिरिसिद्धक्षेत्राय कामबाणविध्वंसनाय पुष्पं।
कृत सूपकार अनूप छह रस, युक्त अमृत मान जो।
सो चारु चरु जिन अग्र धर, निज भूख वेदन टारि जो॥द०
ॐ ह्रीं श्रीचूलगिरिसिद्धक्षेत्राय क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्यं।
बहुमूल्य रत्न उद्यतयुत, भय वायु वरजित जो जगे।
सो दीप कंचन थाल धर, अरि दृष्ट मोहादिक भजे।द०॥
ॐ ह्रीं श्रीचूलगिरिसिद्धक्षेत्राय मोहान्धकारविध्वंसनाय दीपं।
दशगंध कृष्णागरु कपूरादिक, सुगंधित लावने।
दहि ज्वलन मध्य मनो भवान्तर, सर्वके विधि जालने।द०
ॐ ह्रीं श्रीचूलगिरिसिद्धक्षेत्राय अष्टकर्मदहनाय धूपं निर्व०।
सौमनस नंदन वृक्ष युत, मिष्ट ता फल लेयके।
ता देखते दृग ग्राख मोहे, मोक्षपुर कू वेयके॥दश०॥
ॐ ह्रीं श्रीचूलगिरिसिद्धक्षेत्राय मोक्षफलप्राप्तये फलं निर्व०।
सजि सोंज आठो होयठाडा, हरष बाढ़ा कथन विन।
हे नाथ भक्तिवश मिलजो, पुर न छूटे एक दिन॥द०॥
ॐ ह्रीं श्रीचूलगिरिसिद्धक्षेत्राय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घ्यं नि०।
जयमाला।
( सोरठा )
करमन कर चकचूर, बसिय शिवालय जाय तुम।
मेरी आशा पूर, बहुत दुखी संसारमें॥१॥
( पद्धरी छंद )
बंदों श्री युगल ऋषीश स्वाम, कर कर्मयुद्ध लहि मोक्ष बाम।
है इन्द्रजीत तुम सत्य नाम, कामेन्द मोहको कियो काम॥
हो कुंभकर्ण सार्थकहि आप, भवकर्ण ज्ञान तुम कुंभ थाप।
कर्मन कुत बंदों गृह मझार, बलि वासुदेवने दये डार॥
सप्त ज्ञान वानि सम्यक्त युक्त, जानों सत चारित आप युक्त।
विधि रिपु दुस्वदाई मूल जान, तापं तमने खैंची कमान॥
मो सर्व जीवों क्षमा धार, भाई अनुप्रेक्षा परम सार!
तन आदि अथिर दीखे समस्त, है नेहकरन सम कौन बस्त!,
अशरण न शरण कहुँ जगतमाहिं, अहमिन्द्रादिक मृत्यु लहाहिं॥
भववनमें है नहिं सार कुच्छ, तीर्थंकर त्यागे जान तुच्छ॥
ये जीव भ्रमत एकाकि आप, नहि संग मित्र सुत मात बाप।
ये देह अन्य फिर कौन मुझ, वश मोह परत न हिये सुझ॥
पल रुधिर पीब मल मूत्र आदि, इनकर निपजी तन होय खाद॥
जोगनाह चपलता कर्म द्वार, तिन रोक हिये संवर विचार॥
तपबल कूटनविधि करमसुक्ख, तिहुँलोक भ्रमत लहि जीवदुक्ख
बिन बोध भम्या चहुँगति मझार, शिवकर्त्ता धर्म कदे न धार॥
यों चिंतत बहुजन लार लेय, जिनदीक्षा धारी हित करेय।
अट्ठाइस गुण मुनि मूल धार, चारों अराधना कुं अराध॥
नाना विधि आसन धार धार, तप करत युद्ध विधि मार मार।
चउ घाति नाश केवल उपाय, भवि जीव बोधि जिनगुण लगाय
करके विहार भवि सुक्खदाय, बड़वानी आये अल्प आय।
गिरिचूल तिष्ठ करि कर्मनाश, छिनमें संसार कियो विनाश॥
अति आनंददायक सिद्धक्षेत्र, पूजें भविजीव निजात्म हेत।
धन धन्य तिनांहको भाग्य जान, तिन पुण्यबंध होव महान॥
इन्द्रादि आय उत्सव अनूप, कीनो लहि हर्षित भये भूप।
ता गिरिकी उत्तर दिशि मझार, रेवा सरिता है पूर्ण वार॥
ॐ ह्रीं श्रीबड़वानीचूलगिरिसे इन्द्रजीत कुंभकर्णादिमुनिसिद्धपदप्राप्तेभ्यो महार्घं निर्वपामीति स्वाहा।
( घत्ता )
गिरिराज अनूप पूजे भूपं, तिन भविकूपं जल दीना।
यामें शक नाहीं कर्म नशाही, ‘छगन’ मगन होय गति कीना॥
इत्याशीर्वादः।
स्रोत: पूजन रत्नाकर, पृष्ठ ६८८ (पूजन रत्नाकर | Pujan Ratnakar)