छोटा सा मंदिर बनाएंगे (पाठशाला प्रस्तुति) | Chhota Sa Mandir Banayenge (Pathshala Presentation)

प्रूफरीडिंग बाकी है
ये बोल रिकॉर्डिंग से मशीन द्वारा लिखे गए हैं, इनमें अशुद्धियाँ हो सकती हैं।

जय जय श्री महावीर प्रभु, जय जय श्री वर्धमान।
तीन लोक के नाथ हो स्वामी, तुमको नमन हजार॥

छोटा सा मंदिर बनाएंगे, वीर गुण गाएंगे।
मंदिर को खूब सजाएंगे, वीर गुण गाएंगे॥

हाथों में लेकर सोने का कलशा, प्रभुजी का न्हवन कराएंगे, वीर गुण गाएंगे।
छोटा सा मंदिर बनाएंगे, वीर गुण गाएंगे।
मंदिर को खूब सजाएंगे, वीर गुण गाएंगे॥

हाथों में लेकर चांदी की थाली, प्रभुजी की पूजन रचाएंगे, वीर गुण गाएंगे।
छोटा सा मंदिर बनाएंगे, वीर गुण गाएंगे।
मंदिर को खूब सजाएंगे, वीर गुण गाएंगे॥

हाथों में लेकर माँ जिनवाणी, पाठशाला हम सब जाएंगे, वीर गुण गाएंगे।
छोटा सा मंदिर बनाएंगे, वीर गुण गाएंगे।
मंदिर को खूब सजाएंगे, वीर गुण गाएंगे॥

सुनें:

यह बच्चों की पाठशाला प्रस्तुति है, शुरू में छोटा सा संवाद है। इसी भजन का दूसरा पाठ: छोटा सा मंदिर बनायेंगे । chhota saa mandir banayenge

स्रोत: Jain Kids Songs (Telegram चैनल)।

1 Like