चेतन तू क्यों उदास है? | Chetan tu kyon udas hai?

आत्मा तेरे पास है पर की क्यों आस है?
तू तो विश्व में सबसे खास है, तू फिर क्यों इतना उदास है?
अनंत गुणों का तुझ में वास है,
शरीर से क्यों दुखी, यह तो माँस है!
बिन तेरे यह शरीर तो लाश है, तो फिर तू क्यों इतना उदास है?
पर्याय तो नाशवान है, एक दिन होगी नाश है
शरीर में मानता सुख,
वह तो सुखाभास है!
इस पर्याय का न तू दास है, तो फिर तू क्यों इतना उदास है?
अष्ट कर्मों का न तुझ में वास है,
तू तो पूर्ण सुखी, कर यह एहसास है।
सिद्ध शिला ही तेरा सच्चा निवास है, तो फिर तू क्यों इतना उदास है?
मोह राग द्वेष तो तेरे पथ पर फाँस है,
इनमें मत तू फंस अपने पथ का कर भास है,
कोई न कुछ कर सकता, कर यह विश्वास है, फिर तू क्यों इतना उदास है?
यदि तुझ में आत्मा का आभास है,
तो सुन! संपूर्ण सुख तेरे पास है।
और वह शाश्वत धाम तेरा आवास है!
तो फिर तू क्यों इतना उदास है?
तो फिर तू क्यों इतना उदास है?
AJ

रचनाकार: शाश्वत आस्था जैन (Shaswat aastha Jain), शाश्वत धाम, उदयपुर