चौसठ ऋद्धि पूजा (श्री स्वरूपचन्दजी) | Chausath Riddhi Puja (Shri Swaroopchandji)

(दोहा)
सारासार विचार करि, तजि संसृतिको भार।
धारा धरि निज ध्यान की, भये सिंधु भव पार॥१॥

भूत भविष्यत काल के, वर्तमान ऋषिराज।
तिनके पद को नमन करि, पूज रचों शिव काज॥२॥

(मदावलित्पकपोल छद)
यह संसार असार दुखमय जानि निरंतर,
विषय-भोग धन धान्य त्यागि सब भये दिगम्बर।
परपरणति परिहार लगे निजपरणति माहीं,
राग द्वेष मद मोह तणी नांही परछांही॥३॥

जन्म जरा अरु मरण त्रिदोष जु या जग माही,
सब जगवासी जीव भ्रमत कछु साता नाही।
इम विचारि चितमाहि धारि संयम अविकारी,
शुक्लध्यान धरि धीर वरी अविचल शिवनारी॥४॥

षट्कायनि के जीवतणी करुणा प्रतिपालै,
करि चोरी परिहार मृषा वच सबही टालै।
ब्रह्मचर्य व्रत धरचो परिग्रह द्विविध तज्यो जिन,
पंच महाव्रत धारि येह मुनि भये विचक्षन॥५॥

चार हाथ भू निरखि चलै हित मित वच भाखै,
षट्चालीस जु दोषरहित शुभ अशन जु चाखै।
भूमि शुद्ध प्रतिलेखि वस्तु क्षेपै रु उठावै,
भू निर्जन्तु निहारि मूत्र मल झपण करावै॥६॥

स्पर्शन के हैं आठ पंच रस रसना केरे,
घ्राणेन्द्रिय के दोय चक्षुके पांच गिनेरे।
कर्णेन्द्रिय के सप्तबीस अरु सात विषय सब,
इष्ट अनिष्ट जु मांहि करै नहिं राग द्वेष कब॥७॥

सामायिक अरु वंदन स्तुति प्रतिक्रमण भजै हैं,
प्रत्याख्यान व्युत्सर्ग दिवस तिरकाल सजै हैं
भूमिशयन अरु स्नानत्याग नग्नत्व धरै हैं,
कच लोंचें दिन मांहि एक वर अशन करैं है॥८॥

खडे होय आहार करैं सब दोष टालि मित,
दंत-धवन तिन त्यज्यो देह जिय भिन्न लख्यो नित।
अष्टाविशति ये जु मूलगुण धरत निरंतर,
उत्तर गुण लख च्यार अंसि धर वाह्य अभ्यंतर॥९॥

(दोहा)
इत्यादिक बहु गुण सहित, अनागार ऋषिराज।
नमों नमों तिन कमल, तारण तरण जिहाज॥१०॥

(इति पठित्वा पुष्पांजलि क्षिपेत्)

अथ समुच्चय पूजा

(गीता छन्द)
संसार सकल असार जामें सारता कछु है नहीं,
धन धाम धरणी और गृहिणी त्यागि लीनी वन मही।
ऐसे दिगम्बर होगये, अरु होयंगे, वरतत सदा,
इह थापि पूजो मन वचन करि देहु मंगल विधि तदा॥१॥

ॐ ह्रीं भूतभविष्यद्वर्तमानकालसम्बन्धिपंचप्रकारसर्वऋषीश्वरा।
अत्र अवतर अवतर सर्वौषट् (आह्वाननम्), अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः
(स्थापनम्), अत्र सन्निहिता भवत भवत वषट् (सन्निधापनम्)।

(चाल रेखता)
लाय शुभ गंगाजल भरिकै, कनक भृंगार धरि करिकै।
जन्म जर मृत्यु के हरनन, यजों मुनिराज के चरणन॥१॥

ॐ ह्रीं भूतभविष्यद्वर्तमानकालसम्बन्धिपुलाकवकुशकुशीलनिर्ग्रन्थस्नातक-
पंचप्रकारसर्वमुनीश्वरेभ्यो जन्मजरामृत्युविनाशनाय जलं निर्वपामीति स्वाहा।

घसों काश्मीर संग चदन, मिलावों केलिकों नंदन।
करत भवतापको हरनन, यजों मुनिराजके चरणन॥२॥
॥ चंदन॥

अक्षत शुभचंद्रके करसे, भरों कण थालमें सरसे।
अक्षय पद प्राप्तिके करणन, यजों मुनिराजके चरणन॥३॥
॥ अक्षतं॥

पुहुप ल्यों घ्राणके रंजन, उड़त तामांतिं मकरंदन।
मनोभव बाणके हरनन, यजों मुनिराजके चरणन॥४॥
॥ पुष्पं॥

लेय पक्वान्न बहुविधिके, भरों शुभ थाल सुवरनके।
असातावेदनी क्षरणन, यजों मुनिराजके चरणन॥५॥
॥ नैवेद्यं॥

जगमगे दीप लेकरिके, रकाबी स्वर्ण मे धरिके।
मोहविध्वंस के करणन, यजों मुनिराजके चरणन॥६॥
॥ दीपं॥

अगर मलयागिरी चंदन, खेयकरि धूपके गंधन।
होय कर्माष्टको जरनन, यजो मुनिराजके चरणन॥७॥
॥ धूपं॥

सिरीफल आदि फल ल्यायो, र्स्वणको थाल भरवायो।
होय शुभ मुक्तिको मिलनन, यजों मुनिराजके चरणन॥८॥
॥ फलं॥

जलादिक द्रव्य मिलवाये, विविध वादित्र बजवाये।
अधिक उत्साह करि तनमें, चढावों अर्घ चरणन में॥९॥
॥ अर्घं॥

जयमाला

(सोरठा)
तारण तरण जिहाज, भवसमुद्र के मांहिं जे।
ऐसे श्री ऋषिराज सुमरि सुमरि विनती करों॥१॥

(पद्धड़ी छद)
जय जय जय श्रीमुनियुगलपाय, मैं प्रणमों मन वच शीश नाय।
जे सब असार संसार जानि, सब त्यागि कियो आतम कल्यान॥२॥

क्षेत्र वास्तु अरु रत्न स्वर्ण, धन धान्य द्विपद अरु चतुक्चर्ण।
अरु कुप्य भांड दश बाह्य भेद, परिग्रह त्यागे नहि रंच खेद॥३॥

मिथ्यात्व तज्यो संसार मूल, पुनि हास्य अरति रति शोक शूल।
भय सप्त जुगुप्सा स्त्रीय वेद, पुनि पुरुष वेद अरु क्लीव वेद॥४॥

क्रोध मान माया रू लोभ, ये अंतरंग में करत क्षोभ।
इम ग्रंथ सबै चौबीस येह, तजि भए दिगम्बर नग्न जेह॥५॥

गुणमूलधारितजिरागदोष, तपद्वादशधरितनकरतशोष।
तृण कंचन महल मसान मित्त, अरु शत्रुनिमें समभाव चित्त॥६॥

अरु मणि पाषाण समान जास, पर परिणति में नहिं रंच वास।
यह जीव देह लखि भिन्न भिन्न, जे निज-स्वरूप में भाव किन्न॥७॥

ग्रीषम ऋतु पर्वत शिखर वास, वर्षा में तरूतल है निवास।
जे शीतकाल में करत ध्यान, तटिनी तट चोहट शुद्ध थान॥८॥

हो करुणासागर गुण अगार, मुझ देहि अक्षय सुख को भंडार।
मैं शरण गही मुझ तार तार, मो निज स्वरूप द्यो बार बार॥९॥

(घत्ता)
यह मुनिगुणमाला, परम रसाला, जो भविजन कंठे धरही।
सब विघ्न विनाशिहि, मंगल भासहि, मुक्ति रमा वर नरवरही॥

ॐ ह्रीं भूतभविष्यद्वर्तमानकालसम्बन्धिपुलाकवकुशकुशील निर्ग्रन्थस्नातकसर्व-
प्रकारमुनीश्वरेभ्योअर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

(दोहा)
सर्व मुनिन की पूजा यह, करै भव्य चित लाय।
ऋद्धि सर्व घरमें बसै, विघ्न सबै नशि जाय॥१॥

इत्याशीर्वाद।

चतुर्विंशतितीर्थंकरसंवधिगणधर मुनिवर पूजा।
(लक्ष्मीधरा छन्द)
वृषभसेनादिअस्सीचऊगणधरा, वृषभकेचउअसीसहससबमुनिवरा।
नीरगंधाक्षतंपुष्पचरूदीपकं, धूपफलअर्घलेहमयजेंमहर्षिकं॥१॥

ॐ ह्रीं आदिजिनेन्द्रास्य वृषभसेनादिचतुरशीतिगणधर-चतुर-शीतिसहस्रसर्व-मुनीश्वरेभ्योअर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

सिंहसेनादि सब नवति गणधार हैं,
अजित जिनराज के लक्ष अनगार हैं। नीर गंधाक्षतं०॥२॥

ॐ ह्रीं अजितजिनस्थ सिंहसेनादिनवतिगणधरैक्लक्षसर्वमुनिवरेभ्योअर्घं निर्वपा-मीति स्वाहा।

गणी चारूषेणादि शत एक अरु पांच हैं,
लक्ष सब दोय संभवतणो सांच हैं। नीर गंधाक्षतं०॥३॥

ॐ ह्रीं संभवजिनस्य चारूषेणादिपचोत्तरैकशतगणाधर-लक्षद्वयसर्वमुनिवरे-भ्योअर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

एकसौ तीन वज्रादि हैं गणधरा,
सर्वअभिनंदन के तीन लक्ष मुनिवरा। नीर गंधाक्षतं०॥४॥

ॐ ह्रीं अभिनन्दनजिनेन्द्रस्य वज्रादित्र्युत्तरैकशतगणधर-लक्षत्रय-मुनिवरेभ्योअर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

चमरादिका एकशत षोडशा गणधरा,
सुमतियति चौगुणा सहसअस्सी परा। नीर गंधाक्षतं०॥५॥

ॐ ह्रीं सुमतिजिनेन्द्रस्य चमरादिषोडशोत्तरैकशतगणाधर-विशतिसहस्रोत्तरल-क्षत्रयसर्वमुनिरेभ्योअर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

वज्रादि शत एक दश पद्मके गणधरा,
तीन लक्ष तीस हज्जार सब मुनिवरा। नीर गंधाक्षतं०॥६॥

ॐ ह्रीं पद्मप्रभजिनेन्द्रम्य दशोत्तरैकशतगणाधर-त्रिशत्सहस्रोत्तरलक्षत्रयसर्व-मुनिवरेभ्योअर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

चमरबल आदि पिच्यानवै गणधरा,
सुपार्श्व के तीनलक्ष सर्व योगीश्वरा। नीर गंधाक्षतं॥७॥

ॐ ह्रीं सुपार्श्वजिनेन्द्रस्य चमरबलादिपचोत्तरनवतिगणधर-लक्षत्रय सर्वमुनी-श्वरेभ्योअर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

नवति अरु तीन दत्तादि गणराज हैं,
चंद्र जिनके मुनी सार्द्धद्वय लाख हैं। नीर गंधाक्षतं०॥८॥

ॐ ह्रीं चन्द्रप्रभजिनस्य त्र्युत्तरनवतिगणधार-सार्द्धद्वयलक्षसर्वमुनीश्वरेभ्योअर्घं निर्वति स्वाहा।

विदर्भादि गणराज अस्सी रू शुभ आठ हैं,
पुष्पदंत जिनतणो तीन लाख साधु हैं। नीर गंधाक्षतं०॥९॥

ॐ ह्रीं पुष्पदन्तजिनस्य विदर्भाद्यष्टाशीतिगणधरलक्षत्रयसर्वमुनीश्वरेभ्योअर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

एक अस्सी गणधरा आदि अनगार हैं,
एक लक्ष शीतलके और मुनिराज हैं। नीर गंधाक्षतं०॥१०॥

ॐ ह्रीं शीतलनाथ जिनस्यानगाराद्येकाशीतिगणधरैक्लक्षसर्वमुनिवरेभ्योअर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

कुंथादि गणराज सत्तर अरु सात हैं,
चउअसी सहस श्रेयांसके साधु है। नीर गंधाक्षतं०॥११॥

ॐ ह्रीं श्रेयांसजिनस्य कुंथादिसप्तसप्ततिगणधरचतुरशीतिसहस्रसर्वमुनिव-रेभ्योअर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

सुधर्मादि षट्षष्ठी वासुपूज्य गणधर सबै,
सहस बहत्तर अवर मुनीश्वर सब फबै। नीर गंधाक्षतं०॥१२॥

ॐ ह्रीं वासुपूज्यजिनस्य सुधर्मादिषट्षष्ठिगणाधर-द्विसप्ततिसहस्रसर्वमुनिवरे-भ्योअर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

गणी मंदरायादि पंच पच्चास हैं,
विमल मुनि सर्व अडसठि हज्जार हैं। नीर गंधाक्षतं०॥१३॥

ॐ ह्रीं विमलनाथजिनस्य मंदरायादिपचपचाशद्गणाधराष्टषष्ठिसहस्रसर्व-मुनिवरेभ्योअर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

गणाधर जय आदि पंचास जिनानंत के,
अवर मुनि षष्ठिसहस्र सब भंतके। नीर गंधाक्षतं०॥१४॥

ॐ ह्रीं अनतनाथ जिनस्य जयादिपचाशद्गणधर-षट्षष्ठीसहस्रसर्वमुनिवरे-भ्योअर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

अरिष्टादि चालीस त्रय सर्व गणाधार हैं,
धर्मजिनके यती चउसठ हज्जार हैं। नीर गंधाक्षतं०॥१५॥

ॐ ह्रीं धर्मनाथ जिनस्यारिष्टादित्रिचत्वारिशद्गणाधर-चतु षष्ठिमहस्रसर्व-मुनीश्वरेभ्योअर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

षडत्रिंश गणधार चक्रायुधादी महा,
शांति जिनवर मुनी सहस्र बासठ लहा। नीर गंधाक्षतं०॥१६॥

ॐ ह्रीं शांतिनाथजिनस्य चक्रायुधादिषट्त्रिंशद्गणाधर-द्विषष्ठिसहस्रसर्व-मुनीश्वरेभ्योअर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

स्वयंभ्वादि गणराज पैंतीस जिन कुंथके,
साठ हज्जार मुनिराज सब संघके। नीर गंधाक्षतं०॥१७॥

ॐ ह्रीं कुंथुनाथ जिनेन्द्रस्य स्वयंभ्वादिपचत्रिंशद्गणधरषष्ठिसहस्रमुनिवरे-भ्योअर्घं स्वाहा।

तीस गणाधार कुंभादि अरनाथके,
सहस्र पंचास मुनिराज सब साथके। नीर गंधाक्षतं०॥१८॥

ॐ ह्रीं अरनाथ जिनस्य कुंभादित्रिशद्गणाधर-पञ्चाशत्सहस्रसर्वमुनीश्वरे-भ्योअर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

विशाखादि गणराज सब बीस अरु आठ हैं,
मल्लिजिनके मुनी सहस्र चालीस हैं। नीर गंधाक्षतं०॥१९॥

ॐ ह्रीं मल्लिनाथ जिनस्य विशाखाद्यष्टाविशतिगणधर-चत्वारिशत्सहस्रसर्व-मुनीश्वरेभ्योअर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

अष्टादश गणधरा मल्लि आदिक सदा,
मुनिसुव्रत तीस हज्जार मुनिवर तदा। नीर गंधाक्षतं०॥२०॥

ॐ ह्रीं मुनिसुव्रतजिनस्य मल्ल्याद्यष्टादशगणधर-त्रिशत्सहस्रसर्वमुनीश्वरे-भ्योअर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

सोमादि गणधार दश सप्त नमिनाथ के,
बीस हज्जार सब अवर मुनि साथके। नीर गंधाक्षतं०॥२१॥

ॐ ह्रीं नमिनाथजिनस्य सोमादिसप्तदशगणधर-विशतिसहस्रमुनीश्वरेभ्योअर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

आदि वरदत्त गणधार एकादशा,
नेमिके अवर मुनि सहस्र अष्टादशा। नीर गंधाक्षतं०॥२२॥

ॐ ह्रीं नेमिनाथजिनेन्द्रस्य वरदत्ताद्येकादशगणाधराष्टादशसहस्रसर्वमुनीश्वरे-भ्योअर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

स्वयंभ्वादि गणधर दश अवर सब मुनवरा,
पार्श्वजिनराज के सहस्र षोड़श परा। नीर गंधाक्षतं०॥२३॥

ॐ ह्रीं पार्श्वजिनेन्द्रस्य स्वयंभ्वादिशगणधर-षोडशसहस्रसर्वमुनीश्वरेभ्योअर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

गौतमादिक सबै एकादश गणधरा,
वीरजिनके मुनी सहस्र चउदस वरा। नीर गंधाक्षतं०॥२४॥

ॐ ह्रीं महावीरजिनेनस्य गौतमाद्येकादशगणाधर-चतुर्दसासहस्रसर्वमुनिवरे-भ्योअर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

(छप्पय छद)
तीर्थंकर चौबीस सबन के गणधर सारे।
चोदहसै पच्चास और त्रय सर्व निहारे॥
अवर मुनीश्वर सब संघके सप्त प्रकार जु।
लक्ष उनतीस रू अधिक अष्टचालीस हजार जु॥
इम तीर्थेश्वर सकलके, सर्व मुनीश मिलाय।
अष्टद्रव्य कण्याल भरि, पूजों शीस नवाय॥

ॐ ह्रीं चतुर्विंशतितीर्थंकरगण एकसहस्रचतु शतत्र्यधिकपञ्चाशद्गणधरेभ्य-सप्तप्रकारीय एकोनत्रिशल्लक्षाष्टचत्वारिशत्सहस्रममस्तसप्तप्रकारेतरमुनी-श्वरेभ्यश्च जलाद्यर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

अथ प्रथमकोष्ठस्थबुद्धि ऋद्धिधारक मुनि पूजा।

(लक्ष्मीधरा छद)
बुद्धिऋद्धीश्वरा बुद्धिऋद्धीश्वरा,
अत्र आगच्छ आगच्छ तिष्ठो वरा।
मम निकट होउ निकट होउ निकट होउ सर्वदा,
तुम पूजिहों पूजिहों जोरि कर शर्मदा॥

ॐ ह्रीं अष्टादशबुद्धिऋद्धिधारकंसर्वऋषीश्वरा अत्र अवतरत अवतरत सवौषट् (आह्वाननम्), अत्र तिष्ठत तिष्ठत ठ ठ (स्थापनम्), अत्र मम सन्निहिता भवत भवत (सन्निधापनम्)।

अष्टक-
(चाल-द्यानतरायकृत अठाई पूजन की।)
प्रासुक जल शुभ लेय, कंचन भृंग भरों।
त्रय धार चरण ढिग देय, कर्म-कलंक हरों॥
मैं बुद्धि ऋद्धि धर धीर, मुनिवर पूज करों।
याते हो ज्ञान गहीर, भव सताप हरों॥

ॐ ह्रीं अष्टादशबुद्धिधरसर्वऋषीश्वरेभ्यो जलं निर्वपामीति स्वाहा।

मलयागिर चन्दन लेय, कुंकुम संघ घसों।
अर्चा कर श्री ऋषिराज भव आताप नसों। मैं बुद्धिऋद्धि०॥

ॐ ह्रीं अष्टादशबुद्धिधरसर्वऋषीश्वरेभ्यो चदनं निर्वपामीति स्वाहा।

अखित अखंडित सार, मुनिचित से उजरे।
ले चन्द्रकिरणउनहार, चरणनि पुज धं रे॥ मैं बुद्धिऋद्धि०॥

ॐ ह्रीं अष्टादशबुद्धिधरसर्वऋषीश्वरेभ्यो अक्षतं निर्वपामीति स्वाहा।

सुमन सुमन मनहार, अधिक सुगंध भरे।
मन्मथके नाशनकार, ऋषिवर पाद हरे॥ मैं बुद्धिऋद्धि०॥

ॐ ह्रीं अष्टादशबुद्धिधरसर्वऋषीश्वरेभ्यो पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा।

नेवज विविध मनोज्ञ, मोदक थाल भरे।
ऋषिवर चरण चढ़ाय, रोगक्षुधादि हरे॥ मैं बुद्धि०॥

ॐ ह्रीं अष्टादशबुद्धिधरसर्वऋषीश्वरेभ्यो नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा।

ध्वांत हरण शुभ ज्योति, दीपककी भारी।
ले ज्ञान उद्योतन कार, कणमय भरि थारी॥ मैं बुद्धि०॥

ॐ ह्रीं अष्टादशबुद्धिधरसर्वऋषीश्वरेभ्यो दीपं निर्वपामीति स्वाहा।

या धूप दशांग बणाय हुताशनपें डारी।
भरि स्वर्ण धूपायन मांहि जरत सब करमारी॥ मैं बुद्धि०॥

ॐ ह्रीं अष्टादशबुद्धिधरसर्वऋषीश्वरेभ्यो धूपं निर्वपामीति स्वाहा।

श्रीफल पूग बदाम, खारिक मनहारी।
मैं मुक्ति मिलनके काज, चढ़ावों भरि थारी॥ मैं बुद्धि०॥

ॐ ह्रीं अष्टादशबुद्धिधरसर्वऋषीश्वरेभ्यो फलं निर्वपामीति स्वाहा।

सब द्रव्य अष्ट भरि थार, बहुविधि तूर बजै।
करि गीत नृत्य उत्साह, हर्षित अर्घ सजै॥
श्री ऋषिवर चरण चढ़ाय फल यह मागत हों।
मम बुद्धिऋद्धि द्यो सार जोरि कर याचत हों॥

ॐ ह्रीं अष्टादशबुद्धिधारकसर्वऋषीश्वरेभ्योअर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

प्रत्येक पूजा।

(दोहा)
अष्टादश बुद्धिऋद्धिके, धारक जे ऋषिराज।
तिन्हें अर्घ प्रत्येक करि, यजों बुद्धिके काज॥

ॐ ह्रीं अष्टादशबुद्धिधारकसर्वऋषीश्वरेभ्योअर्घं निर्व०

(चाल टप्पा)
सकल द्रव्य पर्याय गुणनि करि समय एक लखवाई।
लोक अलोक चराचर जामें हस्तरेख समभाई।
मुनीश्वर पूजो हो भाई, केवल बुद्धि ऋद्धि धार मुनीश्वर।

ॐ ह्रीं केवलबुद्धिऋद्धिधारकसर्वऋषीश्वरेभ्योअर्घं निर्व०

ढाई द्वीपके सब जीवनकी मनकी बात लखाई
युगपत् एक कालमें जानें मनपर्यय ऋद्धि पाई।
मुनीश्वर पूजो हो भाई, मनपर्यय ऋद्धिधार मुनीश्वर०

ॐ ह्रीं मन पर्ययबुद्धिधारकसर्वमुनीश्वरेभ्योअर्घं नि०

अवि भागी पुद्गल परमाणु सो प्रत्यक्ष लखाई।
अवधिबुद्धि ऋद्धि धार मुनीश्वर चरण कमल सिरनाई॥
मुनीश्वर पूजो हो भाई अवधि बुद्धि ऋद्धिधार मुनीश्वर०

ॐ ह्रीं अवधिबुद्धिऋद्धिधारक सर्वऋषीश्वरेभ्योअर्घं नि०

कोष्ठ मांहि जो वस्तु भरी है मन वांछित कढवाई।
प्रश्न करत ही शब्द-अर्थमय शास्त्र सर्व रचवाई॥
मुनीश्वर पूजो हो भाई कोष्ठबुद्धि ऋद्धिधार मुनीश्वर०

ॐ ह्रीं कोष्ठ बुद्धि ऋद्धि धारक सर्व ऋषीश्वरेभ्यो अर्घं नि०

बीज बोय ज्यों भूमि मांहि कृषि बहुत धान्य निपजाई।
बीज एक त्यों धारि चित्त ऋषि बहुत ग्रंथ सुनवाई॥
मुनीश्वर पूजो हो भाई, बीज बुद्धि ऋद्धिधार मुनीश्वर०

ॐ ह्रीं बीज बुद्धि ऋद्धिधारक सर्व ऋषीश्वरेभ्योअर्घं नि०

चक्रवर्त्ति की सब सेनाके जीव अजीव रू तांई।
युगपत् शब्द सुणै जो श्रवणन सब धारण हो जाई॥
मुनीश्वर पूजो हो भाई, संभिन्नश्रोतृऋद्धिधार मुनीश्वर०

ॐ ह्रीं संभिन्न श्रोत्रर्द्धिधारक मुनीश्वरेभ्योअर्घं नि०

सर्व ग्रंथको एक पाद लखि दे सब ग्रंथ सुनाई।
पादानुसारिणी ऋद्धि यही है याहिं धरें मुनिराई॥
मुनीश्वर पूजो हो भाई, पादानुसारिणी ऋद्धिधार मुनीश्वर०

ॐ ह्रीं पादानुसारिणी ऋद्धिधारक सर्व मुनीश्वरेभ्योअर्घं नि०

नव योजनतें बहुत अधिकको स्पर्शन बल अधिकाई।
दूर स्पर्श ऋद्धि धार ऋषीश्वर चरण कमल लवलाई॥
मुनीश्वर पूजो हो भाई, दूरस्पर्शऋद्धि धार ऋषीश्वर०

ॐ ह्रीं दूरस्पर्शनर्द्धिधारक सर्व मुनीश्वरेभ्योअर्घं नि०

नव योजनतें अधिक स्वाद बल रसनेन्द्रियमें थाई।
दूरास्वादन ऋद्धि धार ऋषीश्वर चरणां सीस नमाई॥
मुनीश्वर पूजो हो भाई, दूरास्वाद ऋद्धिधार मुनीश्वर०

ॐ ह्रीं दूरास्वादनर्द्धिधारक सर्व मुनीश्वरेभ्योअर्घं नि०

नव योजनतें बहु अधिककी गंध नासिका जाई।
दूरगंध ऋद्धि धार मुनीश्वर चरणां शीस नमाई॥
मुनीश्वर पूजो हो भाई, दूरगंध ऋद्धिधार मुनीश्वर०

ॐ ह्रीं दूरगधर्द्धिधारक सर्व मुनीश्वरेभ्योअर्घं नि०

सहस सैंतालरुद्विसत तरेसठि योजनते अधिकाई।
चक्ष्विंद्रिय बल अधिक अनूपम दूरदृष्टि ऋधि पाई॥
मुनीश्वर पूजो हो भाई, दूरावलोक ऋद्धिधार मुनीश्वर०

ॐ ह्रीं दूरावलोकनर्द्धिधारक सर्व मुनीश्वरेभ्योअर्घं नि०

द्वादश योजन बहु अधिकको शब्द श्रवण बल पाई।
दूर श्रवण ऋधिधर ऋषिवर के चरण-कमल सिरनाई॥
मुनीश्वर पूजो हो भाई, दूरश्रवण ऋद्धिधार ऋषीश्वर पूजो०

ॐ ह्रीं दूरश्रवणर्द्धिधारक सर्व ऋषीश्वरेभ्योअर्घं नि०

चौदह पूरब धारण होवे पत प्रभाव मुनीराई।
चौदह पूरब धारण समरथ तिन मन वच सिरनाई॥
मुनीश्वर पूजो हो भाई, चौदह पूरब धारि मुनीश्वर०

ॐ ह्रीं चतुर्दशपूर्वधारक सर्व ऋषीश्वरेभ्योअर्घं नि०

अतारीक्ष अरु भौम अंग स्वर व्यंजन लक्षण तांई।
चिह्न स्वप्न अष्टांग- निमित्त लखि होनहार बतलाई॥
मुनीश्वर पूजो हो भाई, अष्टांग-निमित्तऋद्धिधारऋषीश्वर०

ॐ ह्रीं अष्टांगनिमित्तबुद्धि ऋद्धिधारक सर्व मुनीश्वरेभ्योअर्घं नि०

बिना पढे ही जीवादिक के सकल भेद बतलाई।
चौदह पूरब ज्ञान धार सम भेद देय समझाई॥
मुनीश्वर पूजो हो भाई, प्रज्ञाश्रवण ऋद्धिधार, मुनीश्वर०

ॐ ह्रीं प्रज्ञाश्रवणर्द्धिधारक सर्व मनश्वरेभ्योअर्घं नि०

पर पदार्थतें आप भिन्न है जीव यहै लखवाई।
चौदह पूरब ज्ञान सम भेद देय समझाई॥
मुनीश्वर पूजो हो भाई, प्रज्ञाश्रवण ऋद्धिधार, मुनीश्वर

ॐ ह्रीं प्रत्येक बुद्धिधारक सर्व मुनीश्वरेभ्यो अर्घं नि०

परवादी जब वाद करनकों ऋषिवर सम्मुख आई।
स्याद्वाद करि तिन वच खंडन विजय-ध्वजा फहराई॥
मुनीश्वर पूजो हो भाई, वादित्वऋद्धिधर धीर मुनीश्वर०

ॐ ह्रीं वादित्वऋद्धिधारक सर्व मनीश्वरेभ्योअर्घं नि०

केवल ऋधि को आदि लेय बुधि ऋधि अष्टदश,
धारक तिनके नग्न दिगंबर साधु सर्व दिश।
समुचय अर्घ चढ़ाय पूज हों सर्वदा।
सर्व विघ्न करि नाश बुद्धि द्यो शर्मदा॥

ॐ ह्रीं केवलबुद्धिऋद्धयादिवादित्वर्द्धिपर्यताष्टादशबुद्धिऋद्धिधारकसर्वषी-श्वरेभ्योअर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

जयमाला

(दोहा)
सर्व संघ मंगल करन, बुद्धि ऋद्धि धर धीर।
मुनी तास थुति करत ही, बुद्धि शुद्ध हो वीर॥

प्रथम अंग आचार जु जानो, मुनि आचरण तासमें मानों।
सहस अठारह पद लखि याके, धरकों त्यागि आप रंग राचे॥

सूत्रकृतांग अंग है दूजो, सूत्र अर्थ सामान्य जु बूजो।
पद छत्तीस हजार जु यांके, पढ़े मुनी सब अववय तांके॥

स्थान अंग तीजो हे यामें, सम स्थाननकी संख्या जामें।
सहस बयाल पदनमें ये हैं, पढ़े मुनी तिम नमन करें हैं॥

समवाय अंग चौथौ है यामें, सदृश पदारथ वरणया जामें।
पद इक लख चउसठि हज्जारं, पढ़े मुनी उतरें भव पारं॥

पंचम अंग व्याख्याप्रज्ञप्ती, तामें सप्त भंग विज्ञप्ती।
गणधर प्रश्न कियो जो वरनन, पद लख दो अठबीस सहस्रन॥

ज्ञातृकथा अंग षष्ठम जानो, त्रिशष्टि पुरूष का धर्म कथानो।
पांच लाख अरु छप्पन हजार, पद सब पढ़े मुनीश्वर सारं॥

सप्तम अंग उपासकाध्ययनं, श्रावक धर्म तणों सब अयंन।
पद ग्यारह लख सत्तर हजारं, सो सब पढ़ें मुनी अविकारं॥

अष्टम अंग अंतकृत दश है, तामें अंतकृत्केवलि जस है।
तेबिस लख अठ्तीस हजारं, पाद पढ़ें मुनिवर भवतारं॥

सह उपसर्ग अनुत्तर जननं, अनुत्तरपाददशांगं नयनं।
बाणव लाख चवचाल हजारं. पाद पढ़ें मुनिवर सखकारं॥

दशम अंग है प्रश्नव्याकरणं, होनहार सब सुख दुख निरणं।
लाख तवेणव सोल हजार, पाद पढे मुनिवर जगतारं॥

विपाकसूत्र एकादश अग कर्मविपाक रसादिक भग।
पद इक कोड चौरासी लक्ष, ताको पढि मुनि भये विचक्ष॥

अंग द्वादशमो दृष्टीवाद, पच्च भेद ताके सब पाद।
शत अठ कोडि रू अडसठ लक्ष, छप्पन हजार पाच सब दक्ष॥

प्रथम भेद परिकर्मजु नाम, पच्च पज्ञप्ति गथ अभिराम।
चद्र सूर्य जम्बूद्वीप सव्यप्ती दीपसमद व्याख्यापज्ञप्ती॥

इनके पद इक कोड इक्यासी लाख हजार पाच है खासी।
तिनमे सब इनको है रूपा ये सब पढे मनीश्वर भूपा॥

दूजो भेद सूत्र मरजादी त्रिशत तरेसठि भेद कवादी।
लाख तरेसठि पद है याके पढे ताहि बदो पद जाके॥

प्रथमानुयोग तीजोबर भेद, त्रिसठि शलाका पुरूष निवेद।
पांच सहस्त्र पद याके जानो पाप पण्य फल सर्व पिछानो॥

चौथो भेद पूर्वगत जामे परव चौदह गर्भित तामे।
कोड़ि पिच्याणव लक्ष पचास, अधिक पाच पद जानो तास॥

श्रुत संपति सब इनके माही, धारण कर सब श्रुत अवगाही।
जो मुनीश सब पूरव धारी तिनकी महिमा अगम अपारी॥

पंच भेद चूलिका जासा, जल थल माया रूप अकाशा।
पद दशकोड़ि रुलख उणचासा, षट् चालीस सहस सब तासा॥

इकसौ बारह कोड़ि पदावन, लाख तियासी सहस अठावन।
पांच अधिक सब पद अंग जिनके मुनिवर पढे नमो पद तिनके॥

इक्कावनकोड़िरूलाखआठतित, सहसचौरासीषट्शतपरिमित
साढ़ा इक्विस श्लोक अनुष्ट, एक जु पदके भये स्पष्टं॥

द्वादशंगमय रचना सारी, बुद्धि ऋद्धिमें गर्भित भारी।
तप प्रभाव ऐसी ऋधि, तिन पद ढोक त्रिकालं हमारी॥

(घत्ता-)
यह जयमाला परम रसाला, बुद्धिऋद्धि धर गुणमाला।

मुनिगण गुणमाला, हर जंजाला, बुद्धि विशाला करि माला॥

ॐ ह्रीं शुद्धबुद्धर्द्धिदायकसर्वऋषीश्वरेभ्यो पूर्णाअर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

(दोहा-)
बुद्धि ऋद्धिधर मुनितणी पूज करै जु सदीव।
बुद्धि प्रचुर ताकै हृदय, परगट होय अतीव॥

इत्याशीर्वाद (इति प्रथम कोष्ठ पूजा)

अथ द्वितीयकोष्ठे चारणर्द्धिधारक मुनिवर पूजा।

(अडिल्ल)

क्रिया चारणी ऋद्धि भेद नव है सही।
तिनके धारक सर्व मुनीश्वर है मही॥
आह्वानन, स्थापन, मम सन्निहित करों।
मन वच तन करि शुद्ध त्रय उच्चरों॥

ॐ ह्रीं चारणर्द्धिधारकसर्वर्षीश्वरसमूह! अत्र अवतर अवतर सवौषट्
ॐ ह्रीं चारणर्द्धिधारकसर्वर्षीश्वरसमूह! अत्र तिष्ठ तिष्ठ (स्थापनम्)।
ॐ ह्रीं चारणर्द्धिधारकसर्वर्षीश्वरसमूह! अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट्

(अष्टक- चाल गोशेलणी, भग तथा होली)

रत्न जडित भृंग भरि गंग-जल लायोजी।
जन्म मरण मेटिबेकों भावसों चढ़ायोजी॥
चरणऋद्धिके धारी मुनीश्वर पूज करूंजी।
पूजकरूं पूजकरूं पूजकरूंजी॥

ॐ ह्रीं चारणर्द्धिधारकसर्वमुनीश्वरेभ्यो जन्मजरामृत्युविनाशनाय जल निर्वपामीति स्वाहा॥१॥

चंद-गंध को घसाय कुंकुमा मिलाई जी।
भवातापके मेटिबे को चरण चढ़ाई जी॥चारणऋद्धि०॥

ॐ ह्रीं चारणर्द्धिधारकसर्वमुनीश्वरेभ्यो चन्दनम् नि०॥२॥

चन्द्र-किरणके समान श्वेत तंदुलौघ जी।
मुनींद्र चन्द्र चरण चोढें होय सुख बोध जी॥चारणऋद्धि०॥

ॐ ह्रीं चारणर्द्धिधारकमुनीश्वरेभ्योअक्षतान् नि०॥३॥

पुष्प गंधते मनोज्ञ घ्राण चक्षु हारी जी।
मुनींद्र-चंद्र चरण पूजे होय मदन छारी जी॥ चारणऋद्धि०॥

ॐ ह्रीं चारणर्द्धिधारकसर्वमुनीश्वरेभ्यो पुष्प नि०॥४॥

घेवरा सुफेणिका मोदकादि चंद्रिका जी
रोग क्षुधा नष्ट होय चहोढे पद मुनींद्रका जी॥ चारण ऋद्धि०॥

ॐ ह्रीं चारण र्द्धिधारक सर्वमुनीश्वरेभ्यो नैवेद्य नि०॥५॥

दीपको उद्योत होत ध्वात होय ना कदा जी।
मर्नींद्र-चर्ण-ज्योति किये मोह-ध्वात ह्वै बिदा जी॥चारणऋद्धि०॥

ॐ ह्रीं चरणा र्द्धिधारक सर्व मुनीश्वरेभ्यो दीप नि०॥६॥

अगर तगर चूर चन्दन गंधमैं मिलाया जी।
अग्नि सग क्षेय धूप कर्म सब जराया जी॥ चारणऋद्धि०॥

ॐ ह्रीं चारणर्द्धिधारकसर्वमुनीश्वरेभ्यो धूप नि०॥७॥

सुष्ठु मिष्ट श्रीफलादि हिरणय थाल भरो जी।
श्री मुनींद्र चरण चहोड़ि मुक्ति अंगना वरों जी॥चरणऋद्धि०॥

ॐ ह्रीं चारणर्द्धिधारकसर्वमुनीश्वरेभ्यो फल नि०॥८॥

जलादि द्रव्य लेय हेम थालमें भरें जी।
मुनींद्र-चरण चहोड़ि सर्व ऐनको हरें जी॥चारणऋद्धि॥७॥

ॐ ह्रीं चारणर्द्धिधारकसर्वमुनीश्वरेभ्योअर्घ न०॥९॥

अथ प्रत्येक पूजा।

(सोरठा)

क्रियाचारण नव भेद, ऋद्धि धार जे हैं मुनी।
जुदे जुदे निरखेद, पूजो अर्घ चढ़ायके॥

ॐ ह्रीं नवभेदक्रियाचारणर्द्धिधारकसर्वमुनीश्वरेभ्योअर्घ नि०।

(चालछंद)

जल ऊपर थलवत् चालै, जल-जन्तु एक नहिं हालै।
चल चारण मुनिवर जे हैं, तिन पद पूजें शिव ले हैं॥

ॐ ह्रीं जलचारणर्द्धिधारककर्मवर्ममुनीश्वरेभ्योअर्घ निर्वपामीति०

धरती से अंगुल च्यारै, ऊंचो तिनको सुविहारै।
क्षण में बहु योजन जै हैं, जंघाचारण पूजैं हैं॥

ॐ ह्रीं जंघाचारणर्द्धिधारकसर्वमुनीश्वरेभ्योअर्घ नि०

मकड़ी-तंतूपर चालै, सो तंतु टूटे नहिं हालै।
ते तंतूचारण ऋधिधर, तिन पूजेंतें हो शिव-बर॥

ॐ ह्रीं ततूचारणक्रियार्द्धिप्राप्तसर्वमु..श्वरेभ्योअर्घ नि०

पुष्पन परि गमन कराही, पुष्प-जीवन बाधा नांही।
मुनि चारण-पुष्प यही है, तिन पूजें मुक्ति लही है॥

ॐ ह्रीं पुष्पचारणर्द्धिप्राप्तसर्वमुनीश्वरेभ्योअर्घ नि०

पत्रन परि गमन करंता, पत्र-जीव बाध नहि रंचा।
यह पत्रचारण मुनि पूजें, तिनतें सब पातक धूजें॥

ॐ ह्रीं पत्राचारणर्द्धिप्राप्तसर्वमुनीश्वरेभ्योअर्घ नि०

बीजन परि मुनि विचराहीं, बीज-जीवस् बाधा नाहीं
जे चारण बीज-ऋषीश्वर, तिन पूजें हैं अवनीश्वर।

ॐ ह्रीं बीजचारणर्द्धिप्राप्तसर्वमुनीश्वरेभ्योअर्घ नि०

श्रेणीवत् गमन करंता, सब जीवजाति रक्षता।
श्रेणी चारण ते कहिए, पूजैं मनवांछित पइये।

ॐ ह्रीं श्रेणीचारणर्द्धिप्राप्त सर्व मुनीश्वरेभ्योअर्घ नि०

जे अग्नि-शिखापर चालैं, सो अग्नि शिखा नहि हालै।
ते अग्निचारण मुनि पूजै, तिनको शिव-मारग सूझैं।

ॐ ह्रीं अग्नि चरणर्द्धि प्राप्त सर्व मुनीश्वरेभ्यो अर्घ नि०

पालै आज्ञाजिनशासन, कायोत्सर्गादिक आसन-
धरि गमन करें नभ मांही, नभचारण पूज रहीं॥

ॐ ह्रीं नभश्चारणर्द्धिप्राप्त सर्व मुनीश्वरेभ्योअर्घ नि०

(सोरठा)

जलचारणतें आदि, भेद क्रिया ऋधिके सकल।
धारक तिन ऋषिपाद, मन वच तन पूजों सदा॥

ॐ ह्रीं नवभेदक्रियाचारणर्द्धिप्राप्तसर्वमुनीश्वरेभ्योअर्घ नि०

जयमाला

(अडिल्ल)

चारण ऋधिके धार मुनीश भए तिन्हें
मन वच तन करि शुद्ध नमन करिहों जिन्हें
जीवभेद षट् काय अभय सबको दियो।
तिनके तनतें बिना यतन ही सिध भयो॥१॥

पृथ्वी अरु अप् तेजकी सब जब जाणी हो,
वायु कायकी जाति, मुनिवरजी।
नित्य रु इतर निगोद की सब जाणी हो,
सात सात लख जाति, मुनिवरजी॥२॥

वनस्पतीकी लाख दस सब जाणी हो,
विकलत्रयकी दो दो लाख, मुनिवरजी।
पंचेन्द्रिय तिर्यंचकी सब जाणी हो,
देव नारकी चव चव लाख, मुनिवरजी॥३॥

चौदह लाख मनुष्य की सब जाणी हो,
ये योनि चौरासी लाख, मुनिवरजी।
इकसौ साढ़ा निन्याणवै सब जाणी हो,
लाख कोड़िकुल भाख, मुनिवरजी॥४॥

इंद्रिय पंच जु च्यारगति सब जाणी हो,
षट् काय पंद्रह योग, मुनिवरजी।

वेद तीन द्रव्य भावतें सब जाण्या हो,
कषाय पचीस को थोक, मुनिवरजी॥५॥

ज्ञान आठ में भेद दो वह जाण्या हो,
सम्यक् अरु कुज्ञान, मुनिवरजी।
संयम सातरू दर्श चउ सब जाण्या हो,
लेश्या षट् पहिचान, मुनिवरजी॥६॥

भव्य दोय सम्यक्त्व छह जाणी हो,
संज्ञी उभय बखानि, मुनिवरजी।
अहारक युग सब जीवके सो जाण्या हो,
मार्गणा चौदह जाणि, मुनिवरजी॥७॥

गुणस्थान चउदस सकल सब जाण्या हो,
चौदह जीवसमास, मुनिवरजी।
पर्यापत षट् भेद युत सब जाण्या हो,
प्राण जु दश है तास, मुनिवरजी॥८॥

संज्ञा चार जु जीवकै सब जाणी हो,
है बारह उपयोग मुनिवरजी।
बीस प्ररूपणातें सकल श्री ऋषिवरजी,
जाण्यो जीव प्रयोग मुनिवरजी॥९॥

इनतें जहँ तहँ जीव हैं श्रीमुनिवरजी,
त्रस थावर दो भांति जाण्या हो।
सूक्ष्म वादर भेद युत सब जाणी हो,
संसारकी जाति, मुनिवरजी॥१०॥

सबै जानि आगम गमन सब करतजी,
सम्यक् धर निज भाव, मुनिवरजी
पालै करुणा सबनकी श्री मुनिवरजी,
जीव जाति करि चाव, मुनिवरजी॥११॥

चारण ऋधिकक हात हा करुणा प्रतिपालै,
पृथ्वी धरत न पांव, मुनिवरजी।
तातें जिनकी देहतें श्री मुनिवरके,
रंच न हिंसा भाव, मुनिवरजी॥१२॥

चारण मुनिके गुणनिको धी तुछ धारी हो,
कोलों करै कहान, मुनिवरजी।
स जीभतें इन्द्र भी श्रीमुनिवर को
नहिं करसकै बखान, मुनिवरजी॥१३॥

अब मेरी यह विनती श्रीमुनिवरजी,
सुन लीज्यो ऋषिराज, सारीजी।
जोलों शिव पाऊं नहीं मुनिवरजी,
तोलों दरश दिखाय, यतिवरजी॥१४॥

(सोरठा)

जो यह पढ़ै त्रिकाल, गुणमाला ऋषिराजकी
हो वह भवदधि पार, मुनिस्वरूप को ध्यान करि॥१५॥

ॐ ह्रीं चारणर्द्धिधारकसर्वमुनीश्वरेभ्योअर्घ निर्वपामीति स्वाहा।

(छप्पय)

चारण मुनिकी पूज करें इहि विधि भवि प्राणी।
सकल विघ्नको नाश होय मंगल मुनिधानी॥
ऋद्धि वृद्धि बहु होय तासके गृहके मांही।
पुत्र पौत्र सुख बढ़ै और परियण सुखदाई॥
मन वचन काय पूजा करत, पाप सकलकों नाश फिर।
भरत पुण्य भण्डार बहु, मुनिप्रसादतें तास घर॥

(इत्याशीर्वाद) इतिद्वितीय कोष्ठ पूजा।

अथ तृतीयकोष्ठे विक्रियर्द्धिधर मुनि पूजा।
(स्थापना चाल-चौपाई रूपक)
सब जीवन के सुखके कंदा, विक्रि ऋद्धिके धार मुनिंदा।
थापों पूजन काज सदीवा, मन वांछित फल दाय अतीवा॥
ॐ ह्रीं विक्रियार्द्धिप्राप्तसर्वमुनीश्वरा अत्र सवौषट्।
ॐ ह्रीं विक्रियार्द्धिप्राप्तसर्वमुनीश्वरा अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठ ठ (स्थापनम्)।
ॐ ह्रीं विक्रियार्द्धिप्राप्तसर्वमुनीश्वरा अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट्
(सन्निधापनम्)।
(अथाष्टक)
(चाल-आवत नीडो काल वरज्यो ना ट्यो।)
मुनीश्वर पूजत हों, मैं विक्रयऋद्धिके धार मुनीश्वर पूजत हों॥
कमल सुवासित परिमल गंधित गंगादिक जल सार।
निर्गत रत्नभृडगं त्रय धारा जन्म जरा मृति हार॥ मुनी०॥
ॐ ह्रीं विक्रियार्द्धिप्राप्तसर्वऋषीश्वरेभ्यो जन्मजरामृत्युगोगविनाशनाय जल
निर्वपामीति स्वाहा।
मलग्यागिर चंदन घसि केसर और मिला घनसार।
भव संताप हरन के कारण अरचों बारम्बार॥मुनी०॥
कमल शालिके अखित अखण्डित मुक्ता सम अविकार।
अक्षयअखण्डितसुखकारणभरिकनकरतनमयथार॥मुनी०॥
११ॐ ह्रीं विक्रियार्द्धिप्राप्त सर्वऋषीखरेभ्यो चन्दन नि०
अमर तरू अरु कल्प बेलिके पुष्प सुगन्ध अपार।
मन्मथभंजनकारनअरचोंभरकंचनमयशुभथार॥मुनी०॥
ॐ ह्रीं विक्रियार्द्धिप्राप्त सर्वऋषीखरेभ्यो पुष्प नि०
पिंड सुधामय मोदक उज्ज्वल दिव्य सुगन्ध रसाल।
स्वर्णथाल भरि चरण चढ़ाये होत क्षुधा निरवार॥मुनी०॥
ॐ ह्रीं विक्रियार्द्धिप्राप्त सर्वऋषीखरेभ्यो नैवेद्य नि०
जगमग जगमग ज्योति करत है दीप शिखा तमहार।
मोह विध्वंसक ज्ञान उद्योतक आर्तिक चरण उतार॥मुनी०॥
ॐ ह्रीं विक्रियार्द्धिप्राप्त सर्वऋषीखेभ्यो दीप नि०
कृष्णागरू मलग्यागिर चन्दन-धूप अगिन संग जार।
कर्म-धूम्र उड़ि दस दिशि धावे भ्रमर करत गुंजार॥मुनी०॥
ॐ ह्रीं विक्रियार्द्धिप्राप्त सर्वऋषीखरेभ्यो धूप नि०
श्रीफल लौंग बदाम सुपारी एला-फल सहकार।
सुवरण थाल भराय यजत ही होय मुकित-भरतार॥मुनी०॥
ॐ ह्रीं विक्रियार्द्धिप्राप्त सर्वऋषीखरेभ्यो फल नि०
जल गन्धाक्षत पुष्प जु नेवज दीप धूप फल सार।
स्वर्णथाल भरि अर्घ चढ़ावों करि जय जय जयकार॥मुनी०॥
ॐ ह्रीं विक्रियार्द्धिप्राप्त सर्वऋषीखरेभ्यो अर्घं नि०
(प्रत्येक पूजा।)
(दोहा।)
विक्रय ऋद्धिके एकदस, भेद धार ऋषिराज।
भिन्न भिन्न तिन अर्घ दे, पूजों शिव हित काज॥
ॐ ह्रीं एकादशभेदसहितविक्रयर्द्धिधारकसर्वमुनीश्वरेभ्योअर्घं नि०
(चाल-अठाई पूजन की।)
मुनीश्वर पूजों अर्घ चढाई, जो विक्रयऋद्धि शुभ पाई।
कमल-तंतु पर जो जो निवसे निराबाध तिष्ठाई।
अणु समान काया हो जावे यह अणिमाऋद्धि पाई॥ मुनी०।
ॐ ह्रीं अणिमर्द्धिप्राप्तसर्वमुनीश्वरेभ्योअर्घं निर्वपामीति स्वाहा।
चक्रवति-संपति निपजावै, योजन लाख उँचाई।
निज शरीरकी क्षणमें करत हैं यह महिमा ऋद्धि गाई॥मुनी०॥
ॐ ह्रीं महिमाद्धिप्राप्तसर्वमुनीश्वरेभ्योअर्घं नि०
काय बड़ी दीखत सब जनकों अर्कतूल हलकाई।
ऐसी ऋधि उपजत मुनिवरको सो लघिमा जु कहाई॥मुनी०॥
ॐ ह्रीं लघिमर्द्धिप्राप्तसर्वमुनीश्वरेभ्योअर्घं नि०
शरीर सुक्ष्म सब जनकों दीखै, इन्द्रादिक मिल आई।
जिनतें हलै नहिं कबहुँ यह गरिमाऋद्धि पाई॥मुनी०॥
ॐ ह्रीं गरिमाद्धिप्राप्तसर्वमुनीश्वरेभ्योअर्घं नि०
पृथ्वी ऊपर तिष्ठै मुनिवर, मेरु-शिखर स्पर्शाई।
चन्द्र सूर्य ग्रह अंगुली धारें, प्राप्ति ऋद्धि कर भाई॥मुनी०॥
ॐ ह्रीं प्राप्तिर्द्धिप्राप्तसर्वमुनीश्वरेभ्योअर्घं नि०
अनेक प्रकार शरीर बनावें, पृथ्वी में धसि जाई।
भूमि मांहि डुबकी जलवत् ले, ऋद्धि प्राकाम्य कहाई॥मुनी०॥
ॐ ह्रीं प्राकाम्यर्द्धिप्राप्तसर्वमुनीश्वरेभ्योअर्घं निर्वपामीति स्वाहा
तपबल मुनिवरके सब होवे तीन लोक ठकुराई।
इन्द्रादिक सब शीस नमावें ईशित्व ऋधि उपजाई॥मुनी०॥
ॐ ह्रीं ईशित्वर्द्धिप्राप्तसर्वमुनीश्वरेभ्योअर्घं निर्वपामीति स्वाहा।
तीन लोक जिनके दर्शनतें देखत बशि हो जाई।
सबके बल्लभ गुणके दाता ये वशित्व ऋधि पाई॥मुनी०॥
ॐ ह्रीं वशित्वर्द्धिप्राप्तसर्वमुनीश्वरेभ्योअर्घं निर्वपामीति स्वाहा।
पर्वत भेद निकसि वे जावें छिद्र न हो ता मांही।
रुकें नहीं काहूसे मुनिवर अप्रतिघात ऋधि पाही॥मुनी०॥
ॐ ह्रीं अप्रतिघातर्द्धिप्राप्तसर्वमुनीश्वरेभ्योअर्घं नि०
देखत सबके प्रछन्न होवें काहूके दृष्टि न आई।
अन्तर्धानऋद्धि है ये ही तपबल पर प्रकट्टाई॥मुनी०॥
ॐ ह्रीं अन्तर्धानर्द्धिप्राप्तसर्वमुनीश्वरेभ्योअर्घं नि०
मनवांछित जो रूप बनावें जो होवे मनमांही।
कामरूपिणी ऋद्धि यही है तपबल यह उपजाई॥मुनी०॥
ॐ ह्रीं कामरूपिणयर्द्धिप्राप्तसर्वमुनीश्वरेभ्योअर्घं नि०।
(सोरठा-)
तप मात्म्यतें येह, विक्रियऋधि उपजी जिन्हें।
मन वांछित फल लेह, पूजै ध्यावै जो तिन्हें॥
ॐ ह्रीं अणिमादिकामरूपिणीपर्यन्तविक्रियर्द्धिधारकसर्वमुनीश्वरेभ्योअर्घं
निर्वपामीति स्वाहा।
(जयमाला।)
(गीता छद।)
वज्रधर अरु चक्रधर अरु धरणिधर विद्याधरा।
तिरशूलधर अरु काम-हलधर सीस चरणनि तल धरा॥
ऐसे ऋषीश्वर ऋद्धि विक्रियधरी तिनके पद-कमल।
पूजों सदा मन वचन तन करि हरों मेरे कर्म-मल॥
(ढाल त्रिभुवनगुरूकी)
संसार असाराजी, मिथ्यात्व अंधाराजी।
यामें दुख भारा, चतुर्गतिके विषेंजी॥१॥
नरकनिके मांहीजी, कहुँ साता नाहींजी।
सागर बहु तांई, दुख भुगत्या घणाजी॥३॥
तिर्यंच गति धारीजी, पशुकाया सारीजी।
तामें दुख भारी, भूख तृषा तणोजी॥४॥
कोई लादे बांधैजी, धरि जूड़ा कांधेजी।
बहु मारै अरु रांधै, निर्दय नरे घणाजी॥५॥
मानुष भव मांहीजी, सुख है छिन नांहीजी।
सबकूं दुखदाई, गर्भज वेदनाजी॥६॥
बालक वय मांहीजी, कछु ज्ञानहु नांहीजी।
पाई फिर तरुणाई, विषयचिंता घणीजी॥७॥
बहु इष्टवियोगाजी, अरु अशुभ संयोगाजी।
तामें दुख भुगते, क्षण समता नांहीजी॥८॥
तीजो पन आयोजी, बहु रोग सतायोजी।
इह विध दुख पायो, मानुषभवमें सहीजी॥९॥
सुरपदवी मांहीजी, माला मुरझाईजी।
चिन्ता दुखदाई, भोगी मरणकीजी॥१०॥
ईं विधि संसारजी, ताको नहि पाराजी।
यह जाण असारा, त्यागि मुनी भएजी॥११॥
गृह-भोग विनश्वरजी, जाणै योगीश्वरजी।
पद त्याग अवनीश्वर, लीनी बनमहीजी॥१२॥
तप बहुविध कीन्होजी, निज आतम चीन्होजी।
सकलागमभीनो, मुनीपद जे धरेंजी॥१३॥
बहु ऋद्धिको धारेंजी, नहि कारिज सारेंजी।
आतमगुण पालें, लगें निज काजकोजी॥१४॥
विक्रिय ऋधिधारीजी, मुनिवर अविकारीजीं।
तिनके गुण भारी, कहालों वरणऊंजी॥१५॥
ऐसे मुनिवरकोजी, कब ह्वै हम औसरजी।
धनि धनि वह द्यौसर, मुनि मोकों मिलेंजी॥१६॥
तिनके पदकी रजजी, धरि हैं शुभ शीर्षजजी।
तबही हम कारज, बहुविधि के सरेंजी॥१७॥
हम शरण तिहारीजी, भव भव सुखकारीजी।
तातें हम धारी भक्ति हिरदा विषेंजी॥१८॥
(दोहा-)
विक्रियऋद्धिधर मुनिनकी, कंठ धरै गुणमाल।
मुनिस्वरूपको ध्यायके, होवै बुद्धिविशाल॥१९॥
ॐ ह्रीं विक्रियार्द्धिप्राप्तसर्वमुनीश्वरेभ्योअर्घं निर्वपामीति स्वाहा।
(सोरठा–)
होय विघ्न सब नाश, मंगल नितप्रति हो सदा।
होय ऋद्धि परकाश, पूजन जो याविधि करै॥
इत्याशीर्वाद। (इति तृतीय कोष्ठ पूजा)

अथ चतुर्थ कोष्ठस्थतपोतिशयऋद्धिप्राप्त ऋषीश्वर पूजा।

(स्थापना। अडिल्ल छन्द।)

तपऋद्धि धारक मुनी जहां तिष्ठै सही,
मरी आदि सब रोग तहां कछु हो नहीं।
जातिविरोधी जीव बैर सबही तजै।
शांति प्रवर्त्तन काज थापि हमहू यजैं॥

ॐ ह्रीं तपोतिशयर्द्धिमहितमर्वऋषीश्वरसमूहा अत्र अवतर अवतर। अवौषट्। (आह्वाननम्)

ॐ ह्रीं तपोतिशयर्द्धिसहितमर्वमुनीश्वरसमूह! अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठ ठ। (स्थापनम्)

ॐ ह्रीं तपोतिशयर्द्धिसहितसर्वमुनीश्वरसमूह! अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट्। (सन्निधापनम्)।

(अष्टक। त्रिभंगी छन्द।)

निर्मल शुभ नीरं, गंध गहीरं, प्रासुक सीरं ले आया।
भरि कंचनझारी, धार उतारी, जन्म मृत्युहारी, पद ध्याया॥
तपऋद्धिके स्वामी, शिवपद-गामी, शान्ति-करामी तुम ध्यावें।
करि विघ्न विनाशां मंगलभासं, हरि त्रासं गुण गावें॥

ॐ ह्रीं तपोतिशयसहितसर्वमुनीश्वरेभ्यो जल निर्वपामीति०

मलय सुंचदन, कदली नंदन, भव-तप भंजनको लाया।
तुम चरण चढा़मी, शिवसुखगामी, गुणध्यामी पूजन आया॥
॥ तप०॥

ॐ ह्रीं तपोतिशयर्द्धिप्राप्तमुनीश्वरेभ्यो चदन नि०

सित सालि अखंडित, सौरभ मंडित, चन्द्र-किरण से अनियारी।
भूपनको मोसर, हम इह औसर, पूज करों शिव-पदकारी॥
॥ तप०॥

ॐ ह्रीं तपोतिशर्द्धिप्राप्तसर्वमुनीश्वरेभ्योअक्षतान् नि०

गुञ्जत बहु भृंगं, पुष्पसुगंधं, कल्पवृक्ष के शुभ ल्यायो।
हरि वाण मनोजं, पद अंभोजं, पूजन कारन में आयो॥
॥ तप०॥

ॐ ह्रीं तपोतिशयर्द्धिप्राप्तसर्वमुनीश्वरेभ्य पुष्प नि०

घेवर बावर, फेणी मोदक, चंद्रक सुवरण थाल भरे।
रसनाके रंजन, रसके पूरे, पूजत रोग क्षुधादि हरे॥
॥ तप०॥

ॐ ह्रीं तपोतिशयर्द्धिप्राप्तमर्वमुनीश्वरेभ्यो नैवेद्य नि०

कनक रकाबी मे मणिदीपक, ललित ज्योति करि अति प्यारे।
मोह-तिमिर विध्वंसन कारन, चरण-कमल पर हम वारे॥
॥ तप०॥

ॐ ह्रीं तपोतिशयर्द्धिप्राप्तमर्वमुनीश्वरेभ्यो दीप नि०

अगर तगर मलयागिरि चदन, केलींनदन धूप करी।
स्वर्ण धुपायन संग हुताशन, खेवत भाजै कर्म-अरी॥
॥ तप०॥

ॐ ह्रीं तपोतिशयर्द्धिप्राप्तसर्वमुनीश्वरेभ्यो धूप नि०

सुष्ठु मिष्ठ बादाम जायफल दाख पूग श्रीफल भारी।
एला आदि फलनिंतें पूजों मुक्ति मिलावन भरि थारी॥
॥ तप०॥

ॐ ह्रीं तपोतिशयर्द्धिप्राप्तसर्वमुनीश्वरेभ्या फल नि०

स्वच्छ नीर मलयागिरि चदन अखित पुष्प नेवज भारी।
दीप धूप फल स्वर्णथाल भरि अर्घ चढावो सुखकारी॥
॥ तप०॥

ॐ ह्रीं तपोतिशयर्द्धिप्राप्तसर्वमुनीश्वरेभ्योअर्घ नि०

प्रत्येक पूजा।

(दोहा --)

तपतऋद्धिधर तपत नित, टरत, उपद्रव-वृन्द।
षट् ऋतु तरूवर फल फलै, अरचत सकल नारिन्द॥

ॐ ह्रीं तपोतिशयर्द्धिमहितेभ्य सर्वमनीश्वरेभ्योअर्घ नि०

(चाल-आओ जी आओ सब मिल जिन चैत्यालय चाला)

एक वास करि घटै नहीं फिर अधिक अधिक विस्तारै।
येही जी उग्रतपोऋद्धि-धारक मुनि भव तारै, राज॥
आओजी आओ सब मिल मुनिवर पूजन चालां।
मुनिजीके दर्शन-जलतें कर्म-कलंक पखालां, राज॥आओ०॥

ॐ ह्रीं उग्रतपोतिशयर्द्धिप्राप्तसर्वमुनीश्वरेभ्योअर्घ नि०

बहुत वास करि क्षीण भयो तन अधिक दीप्तता धारै।
ये ही जी दीप्ततपोऋद्धि मुख सुगध विस्तारै, राज॥आओ०॥

ॐ ह्रीं दीप्ततपोतिशयर्द्धिप्राप्तमुनीश्वरेभ्योअर्घ नि०

अहार करत नीहार होत नहि शुष्क भये तनमांही।
ये ही जी तप्तपो ऋद्धि धारक मुनी अरचाही, राज॥ आओ०॥

ॐ ह्रीं तप्ततपो तिशयर्द्धि प्राप्त मुनीश्वरेभ्यो अर्घ नि०

मति श्रुत अवधि ज्ञान कर सूक्षम त्रसनाडीके माही।
जानें सबहु भाव जीवके महातपोऋद्धि याही, राज॥आओ०॥

ॐ ह्रीं महातपोतिशयर्द्धिप्राप्तमुनीश्वरेभ्योअर्घ नि०

रोग व्यथा उपजत मुनिजन तो उपवासादि कराई।
चिगैं नहीं तप ध्यान सयमंतैं घोर तपोऋद्धि याही, राज॥आओ०॥

ॐ ह्रीं घोरतपोतिशयर्द्धिप्राप्तमुनीश्वरेभ्योअर्घ नि०

घोर पराक्रमऋद्धिके धारक तिनको दुष्ट सतावै।
ता कारणतें सर्व देशमें मरी आदि भय आवै, राज॥आओ०॥

ॐ ह्रीं घोरपराक्रमतपोतिशयर्द्धिप्राप्तसवमुनीश्वरेभ्योअर्घ नि०

गुण अघोर ब्रह्मचर्य धार मुनि तिष्ठत जहां सुखदाई।
मरी आदि सब रोग मिटत तहं ऋद्धि वृद्धि अधिकाई, राज॥
॥आओ०॥

ॐ ह्रीं अघोरब्रह्मचर्यतपोतिशयर्द्धिप्राप्तसर्वमुनीश्वरेभ्योअर्घ नि०।

(सोरठा–)

उग्रतपादिकऋद्धि ब्रह्मचर्यलों सात सब।
धारक मुनी समृद्धि, पूजों अर्घ चढ़ायकै॥

ॐ ह्रीं उग्रतपोतिशयघोरब्रह्मचर्यान्तमप्ततपोतिशयर्द्धिप्राप्त-सर्वमुनीश्वरेभ्योअर्घ नि०

जयमाला

(दोहा)

तपोऋद्धि धारक मुनी, भए सकल गुणपाल।
तिनकी थुति मैं करतहों, गूंथि गुणनिकी माल॥

(चाल-आगमकी।)

कर्म निर्जरा करनको संवर करि शिव-सुखदाई जी।
बाह्य अभ्यंतर तप करै द्वादश विधि हों हरषाई जी॥
तपऋद्धि धारक जु मुनी, बंदो तिन शीस नवाई जी।
षष्ठम अष्ठम आदि दे उपवास करै षट् मासा जी॥तप०॥

अनशन तप इह विधि धरै छांडै सब तनकी आशा जी॥तप०॥
बत्तीस ग्राम भोजन-तणौं तिनमें घटि घटि लेय आहारो जी।
ऊनौदर तपको करै मम अशुभ कर्म निरवारो जी॥तप०॥

वृत्ति अटपटी धारिकै भोजन करि हैं अविकारों जी।
व्रतपरिसंख्या तप तणी विधि धारि करै विस्तारो जी॥तप०॥

षट्रस-मय-भोजन विषैं रस त्यागि लेत आहारो जी।
रस-परित्याग जु तप करै मौकूं भव-सागरतें त्यारो जी॥तप०॥

ग्राम पशु जन नहिं तहां पर्वत वन नदी किनारो जी।
शून्य गुफा में जे रहें विविक्तशय्यासन धारो जी॥तप०॥

ग्रीष्मऋतु पर्वत-शिखरपै वर्षामें तरूतल ध्यानो जी।
शीत नदी-तट चोहटै, तप कायकलेश महानो जी॥तप०॥

बाहिज षट् विधि तप यही, सब कर्म निर्जरा थानो जी।
आभ्यंतर तप भेदको धारत पद ह्वै निरवाणो जी॥तप०॥

प्रायश्चित दश भेदतैं, सोधै संयमको अतिचारो जी।
रात्रिदिवस में दोष जे लागे तिनको निरवारो जी॥तप०॥

दर्शन ज्ञान चरित्रको अरु तपको विनय करावै जी।
इनके धारकको करे सो विनयाचार कहावै जी॥तप०॥

दश प्रकार के मुनिनकी धरि भक्ति हृदय के मांही जी।
टहल करै मृति रोगमें वैयावृत तप सुखदाई जी॥तप०॥

वाचन प्रच्छन चिंतवन अरु आज्ञा सर्वज्ञ की धारै जी।
धर्मोपदेश विधि पंच ये तप स्वाध्याय संभालै जी॥तप०॥

बाह्य अभ्यंतर उपधि को त्यागि करचो संमभावो जी।
तप व्युत्सर्ग महान यह तन ममत तज्यो करि चाहो जी॥तप०॥

आर्त रौद्र दुर्ध्यान हैं तिनको मन वच तन त्यागै जी।
धर्म शुक्ल शुभ ध्यान द्वय ध्यावै तिनको अनुरागे जी॥तप०॥

ऐसे द्वादस तप तपै तिनके हो केवलज्ञानो जी।
सकल कर्मको नाशिकै पद पावै निर्वाणो जी॥तप०॥

ऐसे मुनि तिष्ठत जहां तहां मरी आदि सब रोगा जी।
सिंह सर्प डाकनी शाकिनी नाशै भूत प्रेत सब शोका जी॥तप०॥

ऐसे गुरू हमको मिलें तब होवे मम निस्तारो जी।
याते मुनि-चरण विषैं अब लाग्यो ध्यान हमारो जी॥तप०॥

(दोहा।)

सुनो हमारी वीनती, हे ऋषिंवर! चित लाय।
जिनस्वरूपमय मो करो, पूजों मन वच काय॥

ॐ ह्रीं तपोतिशर्द्धिप्राप्तसर्वमुनीश्वरेभ्योअर्घ नि०

दयामयी जिनधर्म यह, वृद्धि होउ सुखकार।
सुखी होउ राजा प्रजा, मिटै सर्व दुखभार॥

इत्याशीर्वाद। (इति चतुर्थ कोष्ठ पूजा)

अथ पंचम कोष्ठस्थ बलऋद्धिधारक मुनिपूजा।

(स्थापना। लक्ष्मीधरा छन्द)

धरन सिर धरत सिर धरत सिर चरन तर।
करत हम करत हम करत गुरु भक्ति वर॥
थपन इत थपत इबल थपत इत ऋृषि-चरन।
बलऋद्धि बलऋद्धि बलऋद्धि अर्चन करन॥

ॐ ह्रीं बलर्द्धिधारकमुनीश्वरसमूहा अत्र अवतर अवतर सर्वौषट् (आह्वाननम)।

ॐ ह्रीं बलर्द्धिधारकमुनीश्वरसमूहा अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठ ठ (स्थापनम्)।

ॐ ह्रीं बलर्द्धिधारकमुनीश्वरसमूहा अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट् (सन्निधापनम्)

(अष्टक। चाल जोगीरासा)

श्रीर्वाध पदमादि दर्शनको गंगादिक जल लायो।
स्नान जाडन श्रृंगार धार दे श्रीगुरू-चरण चढ़ायो॥
जन्म जग मृति नाश होत पुनि कर्म-कलक हराई।
बल ऋद्धिधार मुनीश्वर पूजन बल अनंत हो जाई॥

ॐ ह्रीं बलर्द्धिधारकमुनीश्वरेभ्यो जलं निर्वपामीति०

मलयागिर चन्दन के माही केसर रग मिलावे।
कर्पूरादि सुगंधा द्रव्य बहु तामैं मेलि घसावे।
भव-आताप हरत भ्रम नाशत तम अज्ञान नशाई॥बलऋद्धि०॥

ॐ ह्रीं बलर्द्धिधारकमुनीश्वरेभ्यो चन्दनं निर्वपामीति०

अखित अखंडित सौरभ मंडित चन्द-किरणसे श्वेतां।
जल प्रक्षालित कनकथाल भरि पुंज करों शुभ हेतां।
परमअखंडितपदहोयातेंअनुक्रमसुखअधिकाई॥बलऋद्धि॥

ॐ ह्रीं बलर्द्धिधारकमुनीश्वरेभ्योअक्षतं निर्वपामीति स्वाहा।

मेरु मंदार सुपारिजातके हरिचंदनके लावें।
चांदी सुवंरण कमल मनोहर घ्राण रू चक्षु सुहावें।
काम-बाणविध्वंसनकारनश्रीगुरु-चरनचढ़ाई॥बलऋद्धि०॥

ॐ ह्रीं बलर्द्धिधारकसर्वमुनीश्वरेभ्योपुष्पं निर्वपामीति स्वाहा।

रोग-क्षुधा यह नित प्रति मोकों दुख देवै अति भारे।
ताके नाशन कारन नेवज फेणी मोदक तारे।
चंद्रिका गूँजा घेवर बावर कनकथाल भरवाई॥बलऋद्धि०॥

ॐ ह्रीं बलर्द्धिधारकसर्वमुनीश्वरेभ्यो नैवेद्यं निर्वपामीति०

दीप रत्नमय कर्पूरादिक स्वर्ण-रकाबी धारें।
जगमग जगमग ज्योति करत है श्री मुनि-चरण उतारें।
मोहि निबिड़ विध्वंसन हो निज ज्ञान उद्योत कराई॥बल ऋृधि॥

ॐ ह्रीं बलर्द्धिधारक सर्व मुनिश्वरेभ्यो दीपं निर्वपामीति०

अगर तगर मलयागिर चंदन धूप दशांग बणावें।
गुंजत भृंग सुगंध मनोहर खेवत दशदिशि धावें॥
कर्म उड़ैं मनु धूम्र मिसनितें आतम उज्ज्वल थाई॥बलऋृधि०॥

ॐ ह्रीं बलर्द्धिधारकसर्वमुनीश्वरेभ्यो धूपं निर्वपामीति०

ज्ञानावरणी दर्शनावरणी मोहकर्म दुखदाई।
वेदनि नाम रू गोत्र अंतराय शिव-मग रोक कराई।
तिनको हर करि शिव-फल पावन -श्रीफल आदि चढ़ाई॥

ॐ ह्रीं बलर्द्धिधारकसर्वमुनीश्वरेभ्यो फलं निर्वपामीति०

जल गंधाक्षत पुष्प जु नेवज दीप धूप फल सार।
अष्ट द्रव्य ये कनक-थाल भरि अर्घ करों गुण गाई॥
झं झं झं झं झांज बजावत ड्रम ड्रम मिरदंग धुनाई।
नृत्यकरतनूपुरझंकारतमुनिपदअर्घचढ़ाई॥बलऋृधि०॥

ॐ ह्रीं बलर्द्धिधारकसर्वमुनीश्वरेभ्योअर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

प्रत्येक पूजा।

(दोहा)

बलऋद्धि धार मुनिवर, भये कर्म-मल छेद।
अर्घ प्रत्येक चढ़ायके, पूजों ऋृधिके भेद॥

ॐ ह्रीं बलर्द्धिधारकमुनीश्वरेभ्योअर्घं नि० स्वाहा।

(सवैया तेईसा तथा कुसुंमलता छन्द)

एक घाट एकट्ठी परिमित श्रुतज्ञान अक्षर सब तिनको।
मन करिकै सब अर्थ विचारे एक महरत-माही जिनको॥
मनोबली यह ऋृद्धि कहावत ताहि धरै तिन श्रीमुनिवर को।
अष्ट द्रव्यमय अर्घ लेय करि निशि दिन पूजत चरण कमलको॥

ॐ ह्रीं मनोबलर्द्धिधारकसर्वमुनीश्वरेभ्योअर्घं नि० स्वाहा।

द्वादाशांगमय श्रतज्ञानको पाठ करे मुनिवर उच्चस्वर।
एक मुहूरत मांही सबकी स्वर व्यंजन मात्रादि शुद्धवर।
तालव कंठ खेद नहिं होवे वचनबली है सो ही ऋृषिवर।
तिनके चरन कमलको पूजों अष्टद्रव्यको धार अर्घकर॥

ॐ ह्रीं बचनबलर्द्धिप्राप्तसर्वमुनीश्वरेभ्योअर्घं नि०

एक बरस का उत्सर्ग धारै अचल अग चल आसन नाहीं।
तीन लोक चिट्ठी अगुलतें ऊँच नीच बलतें जु कराई॥
गर्व करै नहिं ऐसे बलको वही मुनीश्वर शिव सुखदाई।
कायबली यह ऋृद्धिधार ऋृषि तिन्हें पूजि हैं सीस नवाई॥

ॐ ह्रीं कायबलर्द्धिधारकसर्वमुनीश्वरेभ्योअर्घं नि०

(सोरठा)

ऐसी बलऋृधि धार, जे मुनि ढाई द्वीपमें।
तिनकी पूजन सार, करिहों अर्घ चढ़ायकें॥

जयमाला।

(सोरठा)

गुणको नाहीं पार बलऋृधि-धारी मुनिनको।
पढ़ौ अबै जयमाल, भक्ति थकी बाचाल हो॥

(दोहा-ढाल-हमारी करुणा ल्यो जिनराज)

बलऋृधि-धर मुनिराजके, चरण कमल सुखदाय।
बारबार विनती करों, मनवच सीस नमाय
हमारी करुणा ल्यो ऋृषिराय॥

थावर जंगम जीवके, रक्षक हैं मुनिराय।
मोहि कर्म दुख देत है, इनते क्यों न छुड़ाय॥हमारी०॥

राज ऋृद्धि तज वन गए, धरयो ध्यान चिद्रूप।
ऋृद्धि आप चरणा लगी, नमन करत सब भूप॥हमारी०॥

तप-गज चढ़ि रण-भमिमें, क्षमा खड्ग कर धार।
करम अरी की जय करी, शांति ध्वजा करि लार॥हमारी०॥

निरामरण तन अति लसै, निरअंबर निरदोष।
नगन दिगंबर रूप है, सकल गुणनिको कोष॥हमारी०॥

क्रोध कपट मद लोभको, किंचित् नहिं लवलेश।
मूरति शांत दयामयी, बंदित सकल सुरेश॥हमारी०॥

तुम ऋृषि दीनदयाल हो, अशरण के आधार।
बार बार बिनती करों मोहि उतारो पार॥हमारी०॥

जो त्रिभुवनके सब मिले दानव मानव इन्द्र।
हलै चलै नहिं सबनितें, बल ऋृधिधार मुनिंद॥हमारी०॥

मैं दुखिया संसार में, तुम करुणानिधि देव।
हरौ दुःख यह मों तणों, करि हों तुम पद सेव॥हमारी०॥

तुम समान संसारमे तारण तरण जिहाज।
हे मुनीश! कोऊ नहीं, यातें तुमको लाज॥हमारी०॥

तुम पद मस्तक हम धरें, भरी भक्ति उर माहिं।
निजस्वरूप-मय कीजिए, भव संतति मिट जाहिं॥हमारी०॥

(घत्ता)

हे करुणानिधि सकल गुणाकर भक्ति हृदय हम तमु धारी।
इहभवदुखहर अनुपम सुखकर ऋृषिवर बल ऋृधिके धारी॥

ॐ ह्रीं बलर्द्धिप्राप्तसर्वमुनीश्वरेभ्य जयमालार्घं निर्वपामीति स्वाहा।

(अडिल्ल छन्द)

सात ईति भय मिटै देश सुखमय बसै।
प्रजा-मांहि धन धान्य महर्द्धिकता लसै॥
राजा धार्मिक होय न्यायमगमे चले।
या पूजन फल येह धर्म जिनवर झिले॥

इत्याशीर्वाद। (इति पचम काष्ठ पूजा)

अथ षष्ठकोष्ठस्थ औषधऋद्धिधर मुनीश्वर पूजा।

(स्थापना। सवैया तेईसा।)
औषधऋद्धि-धार मुनी अविकार धरै तप भार महा अधिकाई।
तिनके तनकी परछांहि परै तहा रोग विषाद अनेक नशाई॥
ऐसे मुनिराज करे सब शांति हरें भव भ्राति जिनेशकी नाई।
थापत है हम पूजन काज हरो मम विघ्न कल्याण कराई॥
ॐ ह्रीं क्षुद्रोपद्रवमर्वाविघ्नविनाशकौषधर्द्धिधारकसर्वमुनीश्वरसमूह! अत्र अवतर अवतर सवौषट् (आह्वाननम्)।
ॐ ह्रीं क्षुद्रोपद्रवमर्वाविघ्नविनाशकौषधर्द्धिधारकसर्वमुनीश्वरसमूह! अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठ ठ (स्थापनम्)।
ॐ ह्रीं क्षुद्रोपद्रवमर्वाविघ्नविनाशकौषधर्द्धिधारकसर्वमुनीश्वरसमूह! अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट् (सन्निधीकरणम्)।

(अष्टक। चाल-आसावरी तथा होली काफी।)
रतन जड़ित भृंगार मध्य शुभ भर करि प्रासुक जलको।
धार देत ही नाश करत है सब कर्मदिक मलको॥
यजों मुनि-चरण-कमलको, औषधि ऋद्धयधीश यतीशा॥
ॐ ह्रीं सर्वक्षुद्रोपद्रवविनाशकेभ्य सर्वरोगहरेभ्य सर्वशांतिकरेभ्य औषधर्द्धि-धारकमुनीश्वरेभ्यो जलं निर्वपामीति स्वाहा।

भव-आताप बढ़्यो अति भारी शोषत मोहि निबलकों।
चन्दन केसर चरण चढ़ाओ पावो पद निर्मल को॥यजोमुनि०॥
ॐ ह्रीं सर्वक्षुद्रोपद्रवविनाशकेभ्य सर्वरोगहरेभ्य सर्वशांतिकरेभ्य औषधर्द्धि-धारकमुनीश्वरेभ्यो चन्दनं निर्वपामीति स्वाहा।

स्वर्णथालभरिचंद-किरणसमल्यायोअक्षतउज्ज्वलकों।
अक्षय पद पावन कारण पूजों श्रीगुरु पादयुगलको॥यजोमुनि०॥
ॐ ह्रीं सर्वक्षुद्रोपद्रवविनाशकेभ्य सर्वरोगहरेभ्य सर्वशांतिकरेभ्य औषधर्द्धि-धारकमुनीश्वरेभ्यो अक्षतान् निर्वपामीति स्वाहा।

काम शत्रु मो अधिक सतावै आतमके ल्यावत मलकों।
याके नाश करन के कारन मुनिपद चहोड़ों कमलकों॥यजोमुनि०॥
ॐ ह्रीं सर्वक्षुद्रोपद्रवविनाशकेभ्य सर्वरोगहरेभ्य सर्वशांतिकरेभ्य औषधर्द्धि-धारकमुनीश्वरेभ्यो पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा।

क्षुधावेदना रोग महा दुठ जारत हृदय-कमलको।
नाना विधि नेवजतें पूजों शांति करत श्रुत मलको॥यजोमुनि०॥
ॐ ह्रीं सर्वक्षुद्रोपद्रवविनाशकेभ्य सर्वरोगहरेभ्य सर्वशांतिकरेभ्य औषधर्द्धि-धारकमुनीश्वरेभ्यो नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा।

दीप रतनमय ज्योति मनोहर नाश करत तम-मलकों।
ज्ञान उद्योतन कारन पूजों श्रीगुरू-पादन-कमलकों॥यजोमुनि०॥
ॐ ह्रीं सर्वक्षुद्रोपद्रवविनाशकेभ्य सर्वरोगहरेभ्य सर्वशांतिकरेभ्य औषधर्द्धि-धारकमुनीश्वरेभ्यो दीपं निर्वपामीति स्वाहा।

अगर तगर मल्यागिरि चन्दन केलींनंद विमलकों।
खेवत धूप दशांग अग्नि संग जारत है अघ-मलकों॥यजोमुनि०॥
ॐ ह्रीं सर्वक्षुद्रोपद्रवविनाशकेभ्य सर्वरोगहरेभ्य सर्वशांतिकरेभ्य औषधर्द्धि-धारकमुनीश्वरेभ्यो धूपं निर्वपामीति स्वाहा।

विविध भातिकेस्वर्णथाल भरि लीन्हे बहु शुभफलकों।
शुद्ध भाव करि नितप्रति पूजे शिव सुख पावे विमलकों॥यजोमुनि०॥
ॐ ह्रीं सर्वक्षुद्रोपद्रवविनाशकेभ्य सर्वरोगहरेभ्य सर्वशांतिकरेभ्य औषधर्द्धि-धारकमुनीश्वरेभ्यो फलं निर्वपामीति स्वाहा।

जल चन्दन अक्षत अरु पुष्प जु नेवज दीप विमल को।
धूप फलादिक अर्घ चढ़ाये पावत पद निर्मलको॥यजोमुनि०॥
ॐ ह्रीं सर्वक्षुद्रोपद्रवविनाशकेभ्य सर्वरोगहरेभ्य सर्वशांतिकरेभ्य औषधर्द्धि-धारकमुनीश्वरेभ्यो अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

(प्रत्येक पूजा।)

(दोहा।)
औषध ऋद्धिके भेद वसु, ता धारक ऋषिराय।
भिन्न भिन्न तिनके चरण, पूजों अर्घ चढ़ाय॥
ॐ ह्रीं अष्टौषधर्द्धिधारकसर्वमुनीश्वरेभ्योअर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

(अडिल्ल छन्द।)
अग उपाग रू नख केशादिक सर्व ही।
रज पद मुनिकी लगत हरत सब रूज मही॥
आमर्शौषधिऋद्धि याहि मुनीवर धरैं।
ता ऋषिवरके पाद यजत शिव-तिय बरैं॥
ॐ ह्रीं आमर्शौषधर्द्धिधारकसर्वमुनीश्वरेभ्योअर्घं नि०

मुनि-मुखका खंखार थूकके लगत ही।
सर्व रोग मिट जाय असाध्य जु तुरत ही।
खेलौषधि ये ऋद्धिधार मुनिवर तनें।
पाद-पद्म हम यजत व्याधि सब ही हनें॥
ॐ ह्रीं खेलौषधर्द्धिधारकसर्वमुनीश्वरेभ्योअर्घं निर्वपामीति०

मुनिके अंगके स्वेदमाहिं जो रज परै।
सो लागत ततकाल व्याधि सब ही हरै॥
यह जल्लौषधिऋद्धिधारकों नित यजों।
निशदिन तिनके चरण-कमलकों मैं भजों॥
ॐ ह्रीं जल्लौषधर्द्धिधारकसर्वमुनीश्वरेभ्योअर्घं नि०

दंत नासिका अंग मैल-मल सर्व ही
व्याधि सर्वको नाश करत है लगत ही॥
मल्लौषधिऋद्धि येह ताहि धारक मुनी।
पूजत मन बच काय अर्घ करके गुनी॥
ॐ ह्रीं मल्लौषधर्द्धिधारकसर्वमुनीश्वरेभ्योअर्घं नि०

विष्ठा मूत्र जु वीर्य सर्वऋषिराज के।
नाना व्याधि-हरंत लगत ही साधिके॥
ऋद्धि विडौषधधार तास पायन परैं।
अष्ट द्रव्यकों मेलि सदा पूजन करैं॥
ॐ ह्रीं विडौषधर्द्धिधारकसर्वमुनीश्वरेभ्योअर्घं नि०

जिनके तनसू पवन लागि जा तन लगै।
आधिव्याधि बहु रोग विषादिक सब भगै॥
भूत प्रेत सर्पादि सिंह को भय मिटै।
सर्वौषधि ऋद्धिधार पूजतें अघ हटै॥
ॐ ह्रीं सर्वौषधर्द्धिधारकसर्वमुनीश्वरेभ्योअर्घं नि०

जिनके करमें अमृत होय विष सर्व ही।
मूर्छित निरविष होत वचन सुन तुरत ही॥
आस्यविषौषधिऋद्धि-धार ऋषिवर तिन्हें।
पूजो मन वच काय शुद्ध करिके जिन्हें॥
ॐ ह्रीं आस्यविषौषधर्द्धिधारकसर्वमुनीश्वरेभ्योअर्घं नि०

थावर जंगम सर्प आदिको भय भरै।
दृष्टि परत ततकाल सर्व छिनमें हरै॥
दृष्टिविषौषधि ऋद्धिधार मुनिराजकों।
मन वच तन कर यजों मिटन सब व्याधिकों॥
ॐ ह्रीं दृष्टिविषौषधर्द्धिधारकसर्वमुनीश्वरेभ्योअर्घं नि०

(सोरठा-)
सर्वौषधि-ऋद्धिधार, सर्व मुनीश्वर हैं तिन्हे।
वसु द्रव्यते भरि थार, पूजों अर्घ चढ़ायकें॥
ॐ ह्रीं आमर्शौषधर्द्धिधारकादिदृष्टिविषौषधर्द्धिधारकपर्यन्तसर्वमुनीश्वरेभ्यो-अर्घं नि० स्वाहा।

(जयमाला)

(दोहा-)
जिनके वंदत पूजतें, व्याधि मिटि जाय।
औषधऋद्धि-धर मुनिकों, नमों नमों मनलाय॥

(चाल बीजाकी।)
जय सर्वौषधिऋद्धिके धार मुनिराय,
मन बच बंदोजी मैं सीस नवाय, ऋषिवरजी।
नगन दिगम्बर हो परम पवित्र हो चित अति अमलान,
करुणा-सागर हो दया-निधान, ऋषिवरजी।
दरश करत ही हो वात पित्त कफ खांस रू सांस,
ज्वर शीतादिक हो दाह हुलास, ऋषिवरजी।
कुष्ट उदम्बर हो कालज्वर अरु सब संनिपात,
साध्य असाध्य जु हो सब रोग नशात, ऋषिवरजी।
पंगु पुरूषके जी चरण होय गिरि शिखर चढ़ंत,
जन्म अन्धकों जी सब सूझत, ऋषिवरजी।
गूंगा बोलत है हो बचन शुभ मुनिवर परताप,
सब जीवां के होवे जी सुन्दरगात, ऋषिवरजी।
सिंह व्याघ्र उन्मत्त गज सब भय मिट जाय,
तुम पाद ध्यावै जी जो लव ल्याय, ऋषिवरजी।
कृष्ण सर्प तुम नामतें लटसम हो जाय,
श्वान स्याल अरु वृश्चिकको भय न रहाय, ऋषिवरजी।
डायनि सायनि हो योगिनी ये दूर भजाय,
भूत प्रेत ग्रह दुष्टजु हो तुरत नसाय, ऋषिवरजी।
तुम नाम मंत्रतें हो अगनि झल जलसम हो जाय,
सिंधु भयानक जी थलसम थाय, ऋषिवरजी।
हृदय-कमलमें जी तुम नामको जो ध्यान कराय,
नृप-भय ताकै जी होवे कछु नांय, ऋषिवरजी।
विघ्न अनेक जु जी नाश हो शुभ मंगल थाय,
जो ध्यावे जी मन वच काय, ऋषिवरजी।
सर्वौषधिऋद्धिधार जी जहँ करत विहार,
दुरभिक्ष रहै नहीं जी ता देश मंझार, ऋषिवरजी।
आधि व्याधि भय देश के सब ही मिट जाय,
सब जीवां कै जी अति सुख थाय, ऋषिवरजी।
वह मुनि जा बनके विषैं शुभ ध्यान करात,
जाति-विरोधी हो सब बैर नसात, ऋषिवरजी।
षट्ऋतुके हो फूल फल सब वृक्ष फलंत,
सूखे सरवर हो तुरत भरंत, ऋषिवरजी।
नाम तिहारो जो जपै मन बच तन तिरकाल,
जो भवि गावै जी तुम गुणमाल, ऋषिवरजी।
भोग संपदा हो वै नर पायकै फिर इन्द्र पदादि,
शिवसरूप मय होवै जी निज आस्वाद, ऋषिवरजी।

(घत्ता-)
औषधऋद्धि-धारी, मुनि अविकारी, भक्ति तिहारी, हृदय धरी।
करि पूजा सारी, अष्टप्रकारी यह गुणमाला कंठ धरी॥
ॐ ह्रीं औषधर्द्धिधारकसर्वमुनीश्वरेभ्यो महार्घं निर्वपामीति स्वाहा।

(अडिल्ल छन्द।)
आधि व्याधि कर नाश सर्व भयकों हरो।
ऋद्धिवृद्धि घरमाहिं सकल संपति भरो॥
जिनधर्मी जनमाहिं सकल मंगल करो।
या पूजा परता विघ्न सबही टरो॥
इत्याशीर्वाद (इति षष्ठ पूजा)

सप्तमकोष्ठे रसऋद्धिधारकमुनि-पूजा।

(कुण्डलिया)

रसऋद्धि-धार मुनिंदके, चरण-कमल सिर नाय।
वन्दो मन बच काय करि, भाव भक्ति चित लाय॥
भाव भक्ति चित लाय करों मैं शुभ आह्वानन।
आप पधारो नाथ तिष्ठ इत यह संस्थापन॥
निकट होहू मम बार-बार विनती यह मेरी।
पूज करन चित चाह हमारे ऋषिबर तुमरी॥

ॐ ह्रीं रसऋद्धिधारकसर्वमुनिसमूह! अत्र अवतर अवतर सर्वौषट् (आह्वाननम्)।
ॐ ह्रीं रसऋद्धिधारकसर्वमुनिसमूह! अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठ (स्थापनम्)।
ॐ ह्रीं रसऋद्धिधारकसर्वमुनिसमूह! अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट् (सन्निधापनम्)।

(अष्टक सुन्दरी छन्द)

विमल केवल उज्ज्वल ल्यायकै, सुर नदी-भृंग भरायकै।
जनम मृत्यु जरा क्षयकारणं, मुनि यजामि ऋद्धीरसधारकं॥
ॐ ह्रीं रसऋद्धिधारकसर्वमुनीश्वरेभ्यो जल नि०।

सहज कर्म कलंक विनाशनै, मलय उदभव गंध सुगंधनै।
कदलि-नंदन कुंकुम वारकं मुनि यजामि०॥
ॐ ह्रीं रसऋद्धिधारकसर्वमुनीश्वरेभ्यो चन्दन नि०।

अखिल उज्ज्वल दीर्घ अखंडकं, किरण चन्द्र समान सुद्योतकं।
अतुल सौख्य सुथानक दायकं, मुनि यजामि०॥
ॐ ह्रीं रसऋद्धिधारकसर्वमुनीश्वरेभ्यो अक्षतान् नि०।

प्रचुर गंध सुपुष्प सुमालजा, भ्रमर गुञ्जत सौरभ धारिया।
निविड़ बाण मनोद्भव वारकं मुनि यजामि०॥
ॐ ह्रीं रसऋद्धिधारकसर्वमुनीश्वरेभ्यो पुष्प नि०।

स्वर्ण पात्र भरै नैवेद्यके, घृत सुचारू रसादिक सज्यके।
प्रचुर रोग क्षुधादि निवारकं, मुनि यजामि०॥
ॐ ह्रीं रसऋद्धिधारकसर्वमुनीश्वरेभ्यो नैवेद्य नि०।

रतन दीप मनोज्ञ उद्योतकं, स्वर्ण पात्र धरे शुभ ज्योतिकं।
निरवधी सुविकाश प्रकाशकं, मुनि यजामि०॥
ॐ ह्रीं रसऋद्धिधारकसर्वमुनीश्वरेभ्यो दीप नि०।

अगर चन्दन धूप सुधूपनै, अलि समूह भ्रमैति सुगंधनै।
कर्म-काष्ठ-समूह सुजारकं, मुनिं यजामि०॥
ॐ ह्रीं रसऋद्धिधारकसर्वमुनीश्वरेभ्यो धूप नि०।

सुभग मिष्ट मनोज्ञ फलावली, हरत घ्राण सुचक्षु सुखावली।
मुकति थान मनोहर दायकं, मुनि यजामि०॥
ॐ ह्रीं रसऋद्धिधारकसर्वमुनीश्वरेभ्यो फल नि०।

जल सुगंध सुतंदुल पुष्पकै, चरू सुदीप सुधूप फलार्घकै।
पद अनर्घ्य महाफल दायकं, मुनि यजामि०॥
ॐ ह्रीं रसऋद्धिधारकसर्वमुनीश्वरेभ्यो अर्घ नि०।

प्रत्येक पूजा।

(सोरठा)

रस ऋधि षट् परकार, तिनके धारक जे मुनी।
रोग क्षुधानिनिवार, पूजों अर्घ चढ़ायकै॥
ॐ ह्रीं षट्प्रकाररसऋद्धिधारकमुनीश्वरेभ्यो अर्घ निर्वपामीति०

(चौपाई)

कर्म-उदै कोउ कारन पाय, क्रोध थकी मरि बच निकसाय।
सो प्राणी ततकाल मराय। ते आशीविष यजन कराय॥
ॐ ह्रीं आशीविषरसऋद्धिधारकसर्वमुनीश्वरेभ्योअर्घ नि०

क्रोध दृष्टि मुनिकी जो परै, परतेंही ततकाल सो मरै।
दृष्टिविषारसरसऋद्धिधर मुनी। यजन करों मैं तिनकों गनी॥
ॐ ह्रीं दृष्टिविषरसऋद्धिधारकसर्वमुनीश्वरेभ्योअर्घ नि०

क्षीर रहित जहँ अहार जु कोय, सो मुनि कर रस दुग्ध जु होय।
वचन दुग्ध सम पुष्टि कराय। क्षीरस्त्रावि-धर अरचौं पाय॥
ॐ ह्रीं क्षीरस्त्रविरसऋद्धिधारकसर्वमुनीश्वरेभ्योअर्घ नि०

मिष्ट रहित जो मुनि कर अहार। होय मिष्टरस सहित जु अहार।
मुनि बच पुष्ट करत मधु समा। मधुस्त्रावी ऋधि पूजत हमां॥
ॐ ह्रीं मधुस्त्रविरसऋद्धिधारकसर्वमुनीश्वरेभ्योअर्घ नि०

घृत करि रहित अहार कर मुनी, घृत-संयुक्त होय बहु गुनी।
बच मुनिके घृतसम गुण करें, सर्पिस्त्रवि ररा पूजन करें॥
ॐ ह्रीं सर्पिस्त्रविरसऋद्धिधारकसर्वमुनीश्वरेभ्योअर्घ नि०

विष अमृत मुनि कर हो जाय, वचनामृतसम पुष्टि कराय।
अमृतस्त्राविरसऋद्धी यही, ता धर पूजे हो शिव मही॥
ॐ ह्रीं अमृतस्त्राविरसऋद्धिधारकसर्वमुनीश्वरेभ्योअर्घ नि०

(दोहा)

ये रसऋधिके भेद युत, सर्व ऋषीश्वर पाय,
मन वच तन करि पूजि हों, हरषित चित अधिकाय॥
ॐ ह्रीं आशीविषरसऋद्धिआदिअमृतस्त्रविऋद्धिपर्यन्तषट्रसऋद्धिधारक-सर्वमुनीश्वरेभ्योअर्घ नि०

जयमाला।

(सवैया तेईसा)

रसपरित्याग धरयो मुनिराज, तिन्हे फल ये रसऋद्धि उपाई।
अहार रसादिक त्याग करै तिनके पद बंदत सीस नवाई॥
सो ऋषिराज करो हम काज, हरो अघसाज जु पुण्य बढ़ाई।
मन-वच-काय त्रिशुद्धि त्रिकाल, धरों तिनपाद सदा उरसाहीं॥

(ढाल वीर जिनंदकी)

दुष्ट कहै मुनिराजकोजी, कर्कश बचन महान
अति कठोर कटु निंद्य सुनजी क्रोध करै नहिं मान॥
ऋषीश्वर बसो हृदय के मांहि।
कुल जात्यादिक बुद्धिकोजी, तपको नहिं अभिमान।
कोमल उर करुणामयीजी, मार्दवधर्म महान॥ऋषी०॥
कुट कपट सब त्यागियोजी, रंच न हिरदा मांहि।
येही आर्जव धर्म धरैजी, मन बच बंदो ताहि॥ ऋषी०॥
हित मित सत्य जु वाक्यों जी, बोलत वे मुनिराय।
धर्मोपदेशतें अन्य कछु जी, बोलत नाहिं सुभाय॥ ऋषी०॥
लोभ सर्व तिनको गयोजी, धरि संतोष महान।
शौच धर्म यह धारिकै जी, भए चित्त अमलान॥ ऋषी०॥
छहों कायके जीवकी जी, करुणा है अधिकाय।
पाचों इंद्रिय वश करी जी, संयम धरि चित लाय॥ ऋषी०॥
द्वादश विधि तपको तपैं जी, अंतर बाह्य महान।
ध्यावें नित चिद्रूपको जी, ध्यान सुधारस पान॥ ऋषी०॥
सर्व परिग्रह त्याग करचोजी, ज्ञानदान नित देय।
जाति जीवको अभय दियोजी, त्याग धर्म धरि एव॥ ऋषी०॥
बाह्यनगनता अति लसै जी, अन्तरंग अति शुद्ध।
ममत तज्यों निज देह सों जी, आकिंचन व्रत इद्ध॥ ऋषी०॥
सहस अठारा शीलकोजी पालत मन बच काय।
ब्रह्मचर्य ऐसो धरैजी आतममें रति थाय॥ ऋषी०॥
या विधि दस परकारकोजी, जिनभाषित जो धर्म।
ताहि शुद्ध धारचो मुनीजी, मेटि पापके कर्म॥ ऋषी०॥
ऐसे हम मुनिराजको जी, नमत सीस धरि हाथ।
बांह पकरि भव-सिंधुतें जी, काढ़ो मोकों नाथ॥ ऋषी०॥
स्वरूप तिहारों हृदय विषैंजी, धारों मन वच काय।
भवसागर को भय मिटचोजी, यातें त्रिभुवनराय॥ ऋषी०॥

(घत्ता)

ऐसी गुणमाला परमरसाला जो भविजन कंठे धरई।
हनि जर-मरणावलि नाश भवावलि मुकतिरमा वह नर वरई॥
ॐ ह्रीं रसऋद्धिधारकसर्वमुनीश्वरेभ्योअर्घ निर्वपामीति स्वाहा।

(दोहा)

सुखी होहु राजा प्रजा, मिटो सकल संताप।
बढ़ो धर्म जिनदेवको, श्री ऋषिराज प्रताप॥
इत्याशीर्वाद (इति सप्तम कोष्ठ पूजा)

अष्टमकोष्टे अक्षीणमहानसर्द्धिधारकमुनि-पूजा

(अडिल्ल छन्द।)

अक्षयनिधिके दायक घायक कर्मके।
अक्षीण महानस ऋद्धि-धार मुनिवर्य के॥
आह्वानन संस्थापन मम सन्निहितो करो।
सर्वौषट् ठः ठः वषट् वारत्रर उच्चरों॥

ॐ ह्रीं अक्षीणमहानसर्द्धिधारकसर्वमुनीश्वरसमूह! अत्र अवतर अवतर सर्वौषट् (आह्वाननम्)।
ॐ ह्रीं अक्षीणमहानसर्द्धिधारकसर्वमुनीश्वरसमूह! अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठ ठ (स्थापनम्)।
ॐ ह्रीं अक्षीणमहानसर्द्धिधारकसर्वमुनीश्वरसमूह! अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट् (सन्निधीकरणम्)।

(अष्टक। गीता छद।)

हिमवन सम दभव नीर शीतल रतन भृंग भरावही।
जन्म जर अरु मृत्यु नाशन क्षपक चरण चढ़ावही॥
इन्द्र चन्द्र नरेन्द्र पूजित अखयनिधि दायक सदा।
अक्षीण महाननऋद्धि-धर मुनि पूजिहों मैं सर्वदा॥

ॐ ह्रीं अक्षीणमहानसर्द्धिधारकसर्वमुनीश्वरेभ्यो जल नि०

काश्मीर चन्दन केलिनंदन घसत परिमल दिग महै।
अलि गुंज करत दिगंतरालै पूजतें भव तप जहै॥
इन्द चन्द्र नरेन्द्र पूजित०

ॐ ह्रीं अक्षीणमहानसर्द्धिधारकसर्वमुनीश्वरेभ्यो चदन नि०

सित अखित चद्रमरीचिका सम अति सुगंधित पावना।
भरि थाल कणमय अखयपदको चरण-कमल चढ़ावना॥
इन्द चन्द्र नरेन्द्र पूजित०

ॐ ह्रीं अक्षीणमहानसर्द्धिधारकसर्वमुनीश्वरेभ्यो अक्षनान नि०

पंच वरण प्रसून सुन्दर गधते मधुकर भ्रमें।
सो लेय मुनिपदकों चहोड़े समरको छिनमें दमें॥
इन्द्र चन्द्र नरेन्द्र पूजित०

ॐ ह्रीं अक्षीणमहानसर्द्धिधारकसर्वमुनीश्वरेभ्यो पुष्प नि०

घेवर सुबाबर मोदकादिक कनकथाल भराइये।
चरू सद्यतें मुनि-चरण पूजै क्षुधारोग नसाइये॥
इन्द्र चन्द्र नरेन्द्र पूजित

ॐ ह्रीं अक्षीणमहानसर्द्धिधारकसर्वमुनीश्वरेभ्यो नैवेद्य नि०

दीप मणिमय ज्योति सुन्दर धूम्रवर्जित सोहने।
तम मोह पटल विध्वंस कारण चरण युग मुनि अरचने॥
इन्द्र चन्द्र नरेन्द्र पूजित०

ॐ ह्रीं अक्षीणमहानसर्द्धिधारकसर्वमुनीश्वरेभ्यो दीप नि०

धूप दशविधि अगनिके संग स्वर्ण धूपायन भरै।
धूम्र मिस वसु कर्म नाशै भविकजन जय जय करै॥
इन्द्र चन्द्र नरेन्द्र पूजित०

ॐ ह्रीं अक्षीणमहानसर्द्धिधारकसर्वमुनीश्वरेभ्यो धूप नि०

दाख श्रीफल चारू पुंगी स्वर्ण थाल भराइये।
श्रीऋषीश्वर पूजतें ही मुक्तिके फल पाइये॥
इन्द्र चन्द्र नरेन्द्र पूजित०

ॐ ह्रीं अक्षीणमहानसर्द्धिधारकसर्वमुनीश्वरेभ्यो फल नि०

नीर गंध सुगंदा तदुल पुष्प चरू दीपक धरैं।
धूप फल ले स्वर्ण भाजन अर्घ लैं शिव तिय वरैं॥
इन्द्र चन्द्र नगेन्द्र पूजित०

ॐ ह्रीं अक्षीणमहानसर्द्धिधारककमवमुनीश्वरेभ्यो अर्घ नि०

प्रत्येक पूजा।

(सोरठा-द्विविध प्रकार सुजानि, अक्षीणमहानसऋद्धि यह।)

होय पापकी हानि, ता धारक मुनिवर यजत॥

ॐ ह्रीं द्विविधप्रकाराक्षीणमहानसर्द्धिधारकसर्वमुनीश्वरेभ्योअर्घ निर्वपामीति स्वाहा।

(कुसुमलता छद।)

अहार करै जाके घर मुनिवर ता दिन अहार अटूट हो जाई।
चक्रवर्ति-सब जीमें तो भी वा दिन टूटत नांही॥
वे अक्षीणमहानसर्द्धिधर यतिवर बंदो सीस नमाई।
तिनके पद पूजत जो अहर्निश नवनिधि हो ताकै घर मांही॥

ॐ ह्रीं अक्षीणमहानसर्द्धिधारकसर्वमुनीश्वरेभ्योअर्घ नि०

च्यार हाथ घर मांही मुनिवर तिष्ठत सब जीवन सुखदाई।
ता थानक इंद्रादिक सब अरु चक्रर्ति की सैन्य समाई॥
भीर तहाँ नहिं होत सर्व जन सुखमय तिष्ठत ता मधि भाई।
अक्षीणमहानसर्द्धि-धारी गुरू तिनकों पूजों मन बच काई॥

ॐ ह्रीं अक्षीणमहानसर्द्धिधारकसर्वमुनीश्वरेभ्योअर्घ नि०

(दोहा-जो ऐसी ऋद्धि को धरे, श्री ऋषिराज महान।)

तिनको पूजों अर्घ दे, देहु यथारथ ज्ञान॥

ॐ ह्रीं द्विविधाक्षीणमहानर्द्धिधारकसर्वमुनीश्वरेभ्योअर्घ नि०

जयमाला।

अक्षीणमहानसर्द्धि धरा, तिनके पद बंदत सर्व नरा।
मैं ध्यावत हूँ गुण गावत हूँ, मो दीजे ऋषिवर सिद्धघरा॥

(ढाल-‘ते गुरू मेरे उर बसो’ ससार असारियो, दश भव’ तथा गोपीचन्द’ की इन चारो चाल मे।)

पक्ष मास कै पारणै, अहार करन के काज।
मुनिवर करत विहार हैं, ईर्यापथकूं साज।
वे गुरू मो हिरदे बसो, तारने तरन जिहाज
धनिका दरिद्री घर तणों, तिनके नाही भेद
चांद्री चर्य धतर हैं, लाभ अलाभ न खेद॥ वे गुरू०॥
अयाचीक जिन वृत्ति है, मुखतें नाहिं कहात।
केवल देह दिखायकै, खडे रहत नहिं भ्रात॥ वे गुरू०॥
जो गृहस्थ शुभ भक्तिधर, प्रासुक जल भृगार।
जाहि दिखावै ताहि गृह, खड़े रहत हि बार॥ वे गुरू०॥
पक्षालन मुनिचरण को, पूज करें हरषाय।
मन-वच-काया शुद्ध करि, नमन करत शिरनाय॥ वे गुरू०॥
तिष्ठ तिष्ठ मुनिराज इत, अहार पान है शुद्ध।
यह नवधा मुनि भक्ति लख, अहार करत अविरुद्ध॥ वे गुरू०॥
श्रद्धा शक्ति रू भक्ति युत, ईर्षा लोभ हरंत।
दया क्षमा ये गुण धरै, ता घर अहार करंत॥ वे गुरू०॥
षट् चालीस जु दोष तजि, अंतराय बत्तीस।
चौदह मल वर्जित सदा, अहार करत गुरू ईश॥ वे गुरू०॥
मुनि-अहार प्रभावतें, गृहस्थ घरनि के मांहि।
देव करैं नभतैं तहां, रत्नवृष्टि सुखदाहिं॥ वे गुरू०॥
कल्पवृक्षके पुष्प अरु, जल सुगंदा वरषाहि।
धन्य दान दातार धनि, पंचाश्चर्य कराहि॥ वे गुरू०॥
धन्य दिवस धनि वा घड़ी, धनि मेरो तब भाग।
ऐसे मुनिवरके विषैं, करै दान अनुराग॥ वे गुरू०॥
धन्य युगल पद होय तब करै जात ऋषिराज।
धन्य हृदय हो ध्यानतै, ध्याऊ निज हित काज॥ वे गुरू०॥
दरश करत तब चरनको, चक्षु धन्य तब थाय।
सफल करणयुग होय तब, बचन सुनै ऋषिराय॥ वे गुरू०॥
पूज करों तब चरणकी, करयुग धनि जब थाय।
शीस धन्य तब ही हमे, नमत चरण ऋषिराय॥ वे गुरू०॥
मो किंकरकी वीनती, सुनिये श्रीऋषिराय।
भवदधि दुखमयतें मुझे, डुबत काढो आय॥ वे गुरू०॥
बार बार बिनती करू, मन बच शीस नमाय॥
पर सरूप मय हो ह्वै, मो निजरूप कराय॥ वे गुरू०॥

(घत्ता-उर निज ध्याऊँ शीश नमाऊँ गाऊँ गुण मैं हो चेरा।)

पद अजरामर सकल गुणाकर द्यो मुनिवर हर भव-फेरा॥

ॐ ह्रीं अक्षीणमहानसऋद्धिधारकसर्वमुनीश्वरेभ्यो महार्घ निर्वपामीति स्वाहा।

अक्षीणमहानसऋद्धि-धार जो ऋषि यजै,
ताके घरतें दुख भार आपद भजैं।
ऋद्धि वृद्धि हो अखै सकल गुण सिद्धि हो,
केवलज्ञान लहाय अचल समृद्धि हो।

इत्याशीर्वाद (इति अष्टम कोष्ठ पूजा)

पंचम कालकी आदि में हुए मुनिराजों को अर्घ

(चौपाई-रूपक)

गौतमस्वामी सुधर्म जु स्वामी, जंबूस्वामी अति अभिरामी।
वीर जिनेन्द्र पछै त्रय नामी, बासठ वर्ष मदय शिवगामी॥
पंचकाल आदि के माहीं, केवलज्ञान लह्यो सुखदाई।
तिनकों पूजों अर्घ चढ़ाई, ता फल केवलज्ञान लहाई॥

ॐ ह्रीं वर्द्धमानजिनेन्द्रपश्चाद् द्विषष्ठिवर्षमध्ये त्रयकेवलज्ञानधारक मुनीश्वरेभ्यो अर्घ निर्वपामीति स्वाहा।

विष्णुनन्दि मित्र मुनिराई, अपराजित गोवर्धन भाई।
भद्रबाहु ये पंच मुनिंदा, सब श्रुत धारक भए यतिंदा।।
शत सवत्सर में सुखदाई, तिनके चरण नमों मनलाई।।
वसु द्रव्यन ले अर्घ बनाई, पूजत हों मैं मन वच काई॥

ॐ ह्रीं केवलित्रयपश्चात्चतुर्वर्षमध्येपचश्रुतकेवलिभ्योअर्घ नि०

विशाख प्रौष्ठिल क्षत्रिय जयाचारज नागसेन मुनि हुया।
सिद्धारथ धृतसेन मुनीशा, विजय बुद्धि लिंग जु यतीशा।
अंगदेव धरसेन मुनिंदा, ये दश पूरबधार यतिंदा।
इकसै वियासी बरस मझारा, पूजों मैं उतरे भव पारा॥

ॐ ह्रीं विशाखाचार्यादिश्रुतकेवल्यनन्तर त्रयशीत्युत्तरैकशतवर्षमध्येजातेभ्य दशपूर्वधारकैकादशमुनिभ्योअर्घ ०

नक्षत्राचारज जयपाल मुनीशा, पांडव ध्रु वसेनादिक कंसा।
चारज पंच एकादश अंगा, बन्दन करत पाप हो भंगा।
ये मुनिशत अरु बरस-तेईशा, मांहि भए गुणगण के ईशा।
पूजों कर ले अर्घ मुनीशा, सकल दोष क्षयकार गणीशा॥

ॐ ह्रीं दशपूर्व त्रयोर्विश त्र्युशैकशत वर्षमध्ये जातेभ्य एकादश गधारकमुनिभ्योअर्घ०।

सुभद्र और यशोभद्र नामा, भद्रबाहु लोहाचार्य बखाना।
चार मुनी सत्याणव बरसा, मांहि भए दसअंगधर परसा॥

ॐ ह्रीं एकादशागधरानन्तर सप्तन वतिवर्षमध्येजातेभ्य सुभद्रादिदशा-गधारकमुनिभ्योअर्घ०।

ऐलाचार्य जु माघ सु नंदी, धरसेनाचारज गुणवृन्दी।
पुष्पदन्त भूतबलि नामा, प्रथम अंग धारी अभिरामा॥
सौ अरु अठारा वर्ष मांही, विद्यागण करि सब अधिकाई।
अर्घ लेय पद पूज कराई, ताफल केवलज्ञान लहाहि॥

ॐ ह्रीं दशागधारकानन्तर अष्टादशोत्तरशतवर्षमध्ये एलाचार्याद्येकागधार-कमुनीश्वरेभ्योअर्घ नि०

जिनचंद्र कुंदकुंदमुनि इन्दा, मुनिगणमें ज्यों उडुगन चंदा।
उमास्वामि सूत्रके कर्त्ता, समंतभद्र बहु दुख के हरता॥
शिवकोटी रू शिवायन स्वामी, पूज्यपाद बंदा गुणधामी।
एलाचार्य वीरसेन जु जानों, जिनसेन नेमिचन्द्रनैं मानों॥
रामसेन तार्किक गुणधारी, अकलंकस्वामी बोध जितारी।
विद्याअनन माणिकनंदी, प्रभाचन्द्र भव भव हर फन्दी॥
रामचन्द्र वासवचंद स्वामी, गुणभद्राचारज है नामी।
वीरनंदि आदिक गुणस्वामी, सिद्धान्तचक्रवर्ति गुणधामी॥
नगन दिगंबर विद्या ईशा, पंचमकाल आदि गुणधीशा।
जिनमत थापन बुद्धि गंभीरा, परमत उत्थापक महावीरा॥
बारंबार त्रिकाल हमारी, तिन पद बंदन है सुखकारी।
निर्विकार मूलगुण-धारी, निज संपति द्यो मो अघहारी॥
अष्टद्रव्य मय अर्घ बनावों, पद पूजों मैं गुणगण गावो।
सम्यगज्ञान देहु मुझ ईशा, याचत हों पदतर धरि शीसा॥

ॐ ह्रीं एकागधारकानन्तर जातेभ्यो जिनचन्द्र-कुन्दकुन्दादिकमर्वानग्रथ-मुनिभ्योअर्घ निर्वपामीति स्वाहा।

समुच्चय जयमाला।

(सवैया तेईसा।)

पाणिपात्र-धर्मोपदेश करि भव-सागरतें भविजन तारैं,
तीर्थंकरपद दायक भवानन षोडश चित्त विषैं विस्तारे।
ग्रंथ त्यागि तप करें द्वादश दशलक्षण मुनि धर्म संभारें,
पंच महाव्रत धारत तिन पद शीस नायके मस्तक धारें॥

(चाल-बाजा बाजिया भला)

जयशील महा नग धर नमोंमुनी, पंचन्द्रिय सयम योग संयुक्त।
चरणं लागिहों भला, मोहि त्यारोजी ऋद्धि दीनदयाल॥
ग्यारह अंग धारकनमों मुनी, पुनि चौदहजी पूरब के धार।
॥ चरणां॥
कोष्ठ बुद्धि धर नमों मुनी, पदानुसार आकाश विहार॥च०॥
पाणहारी हू नमो मुनी, धरें वृक्षमूल आतापन योग॥च०॥
जे मौन धार स्थित अहार ले मुनी, जाएया राज-रंकगृह सब
इकसार॥ चरणां॥
जय पंच महाव्रत धर नमों मुनी, जे समिति गुप्ति पालक वरवीर।
॥ चरणां॥
जे देह मांहि विरक्त नमों मुनी, ते राग रोष भर मोह हरंत।च०॥
लोभ रहित संवर धरै मुनी, दुखकारीजी नास्यो काम रू क्रोध।
॥ चरणां॥
स्वेद मैलतें लिप्त हैं मुनी, आरंभ परिग्रहतें विरक्त॥ च०॥
षट् आवश्यक घर नमों मुनी, द्वादशतप धर तन वे सोखंत। च०॥
एक ग्रास दोय लेत हैं मुनी, वे नीरस भोजन करत अनिंद। च०॥
स्थिति मसान करते नमों मुनी, जो कर्म डहर सोखनकों दिनिंद।
द्वादश संयम धर नमो मुनी, जो विक्था च्यार करी परिहार।
॥ चरणां॥
दो बीस परीषह सह नमों मुनी, संसार महार्णवते उतरत॥ च०॥
जय धर्म बुद्धि नृप करै मुनि जे काउसग्ग करि रात्रि गमंत।
॥ चरणां॥
सिद्धि-रमा वर वे नमों मुनी, जे पक्ष मास अहार करंत। च०॥
गोदोहन वीरासन धरैं मुनी, सेज धनुष वज्रासनधार। च०॥
तप बल नभ बिहरत नमों मुनी, वे गिरि गुहा कदर करत निवास
। च०॥
शत्रु मित्र समचित धरै मुनी, मैं वंदों दृढ़ चारित्र के धार। च०॥
धर्म शुक्ल ध्यावें ध्यानकूं मुनी, मैं बन्दो यतिवर मोक्ष गमंत।
॥ चरणां॥
चोवीस परिग्रह च्युत नमों मुनी, ध्यावों मुनिवर जगत पवित्त।
॥ चरणं॥
रत्नत्रय करि शुद्ध हैं मुनी, तिनकों मैं बंदों शुद्ध कर चित्त। च०॥
मुनिगुण पार न पाइयो सुरा, मैं तुच्छ बुद्धि किम कहोजी बखान।
॥ चरण॥
बारबार बिनती करू मै तुम्हें, करुणानिधि मोकूं करि निज दास।
॥ चरणं॥
भविजन जो मुनि गण धरे मनां, पद पूजत श्रीगुरू बारबार।
॥ चरणं॥
मुनिस्वरूप को ध्यायकै मनां, बह उतरैजी भव दधि पार।च०॥

(कविता छद)

जे तपसूरा सयम धीरा मुक्तिवधू अनुरागी।
रत्नत्रय-मण्डित कर्म-विहंहड़ित ते ऋषिवर बड़भागी।
सूरि उपाध्याय सर्वसाधु त्रय पद धारत सब त्यागी।
पूज करत हो भक्ति भावतैं निज स्वरूप लवलागी॥

ॐ ह्रीं आचार्योपाध्यायसर्वसाधुत्रयपदधारकातीतानागतवर्तमानकालसंबधि-सर्वमुनीश्वरेभ्य पुष्टितुष्टिशांतिकरेभ्योअनेकरोगशोकाधिव्याधिडाकिनीभूत-प्रेतव्यंतरादिदुष्टग्रहदुर्भिक्षादिमर्वीविघ्नविनाशकेभ्य सुभिक्ष ऋद्धि विभवाने कवितशणेभ्य सर्वमुनीश्वरेभ्योअर्घ निर्वपामीति स्वाहा।

जे या पूज करै करावै सुर धरि गावै,
अति उछाह करि जिनमंदिर में मंडल मड़ावै।
देखै अरु अनुमोद करै जो भव्य निरंतर,
तिनके घरतें सर्व बिघन भय नसैं दुरंतर॥

इत्याशीर्वाद.

(दोहा-)

संवत् शत उनवीस दश, श्रावण सप्तमि श्वेत।
सरूपचंद मुनि-भक्तिवश, रची स्वपर हित हेत॥

इति चौसठ ऋद्धि पूजा (वृहत् गुर्वावलिपूजाशांतिविधान) सम्पूर्ण।


Artist: श्री स्वरूपचन्दजी
स्रोत: पूजन पाठ (जिनवाणी संग्रह, सं. नीरज जैन), पृष्ठ २९८ (पूजन पाठ (जिनवाणी संग्रह, सं. नीरज जैन) | Pujan Path (Jinvani Sangrah, ed. Neeraj Jain))