सौम्य ग्रह पीड़ा करे, पूजो आठ जिनेश।
आठों गुण जिनमें बसें, नावत शीस सुरेश॥
(छप्पय)
विमलनाथ जिन नमों, नमों जु अनन्तनाथ जिन।
धर्मनाथ जिन बंदि बंदि हों, शान्ति शान्ति जिन॥
कुंथु अरह नमि सुमरि, सुमरि पुन वर्धमान जिन।
इन आठों जिन जजो, भजो सुख करन चरन तिन॥
बुध महाग्रह अशुभता, धरत करत दुख जार जब।
आह्वानन कर तिष्ठ तिष्ठ, सन्निधी करहु पब॥
ॐ ह्रीं बुधग्रहारिष्टनिवारका श्रीअष्टजिना अत्र अवतरत अवतरत संवौषट् आह्वाननं, अत्र तिष्ठत तिष्ठत ठः ठः स्थापनम्, अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट् सन्निधीकरणं।
(अष्टक)
(गीतिका छन्द)
हेम झारी जड़ित मन जल, भरों क्षीरोदक तनं,
धार देत जिनराज आगे, पाप ताप जु नाशनं।
विमलनाथ अनंतनाथ, सु धर्मनाथ जु शांत जे,
कुंथ अरह जु नमिय जिन, महावीर आठोजिन जजे॥
ॐ ह्रीं बुधग्रहारिष्टनिवारकश्रीअष्टजिनेभ्यो जलं निर्वपामि।
सुरभि सुरभित लेउ चन्दन, घिसों कुमकुम संगही।
जिन चरन चरचत मिटे ग्रीषम, मोह ताप जु भागही॥
विमलनाथ०॥
ॐ ह्रीं बुधग्रहारिष्टनिवारकश्रीअष्टजिनेभ्यः चन्दनं निर्वपामि।
अक्षत अखण्ड उभय कोटि, समान शुभ जो अति बने।
ले कनक थार भराय भविजन, पुञ्ज देत सुहावने॥
विमलनाथ०॥
ॐ ह्रीं बुधग्रहारिष्टनिवारकश्रीअष्टजिनेभ्यो अक्षतान् निर्वपामि।
मन्दार माली मालती, सचकुन्द सरुवो मोतिया।
कमल कुन्द कुसुम करन, काम बान जु घातिया॥
विमलनाथ०॥
ॐ ह्रीं बुधग्रहारिष्टनिवारकश्रीअष्टजिनेभ्यो पुष्पं निर्वपामि।
घृत शुद्ध मिश्रित शर्करामृत, करहु व्यञ्जन भावसों।
ग्रह शान्तिक होत जिनके, चरन चरचों चावसों॥
विमलनाथ०॥
ॐ ह्रीं बुधग्रहारिष्टनिवारकश्रीअष्टजिनेभ्यो नैवेद्यं निर्वपामि।
मणिजड़ित हाटक दीप सुन्दर, वातिका घनसार है।
सर्पे सहित शिखा प्रकाशित, आरती तमहार है॥
विमलनाथ०॥
ॐ ह्रीं बुधग्रहारिष्टनिवारकश्रीअष्टजिनेभ्यो दीपं निर्वपामि।
लोबान अगर कपूर चन्दन, लौंग चूरन लाइये।
वह्नि धूम विवर्जिता, जिन चरन आगे खेइये॥
विमलनाथ०॥
ॐ ह्रीं बुधग्रहारिष्टनिवारकश्रीअष्टजिनेभ्यो धूपं निर्वपामि।
कल्पपादप जिन श्रीफलै, फल समूह चढ़ाइये।
भक्ति भाव बढ़ाय करके, सरल श्रीफल लाइये॥
विमलनाथ०॥
ॐ ह्रीं बुधग्रहारिष्टनिवारकश्रीअष्टजिनेभ्यो फलं निर्वपामि।
शुभ सलिल चंदन सुमन अक्षत, क्षुधाहर चरु लीजिये।
मणिदीप धूपक फल सहित, वसु द्रव्य अर्घ करीजिये॥
विमलनाथ०॥
ॐ ह्रीं बुधग्रहारिष्टनिवारकश्रीअष्टजिनेभ्यो अर्घं निर्वपामि।
(दोहा)
जल चन्दन आदिक दरब, पूजों वसु जिनराय।
सौम्य ग्रह दूषण मिटै, पूरन अर्घ चढ़ाय॥
ॐ ह्रीं बुधग्रहारिष्टनिवारकश्रीअष्टजिनेभ्यो महार्घं निर्वपामि।
(जयमाला)
विमलनाथ जिन नमों, नमों जु अनन्तनाथ जिन,
धर्मनाथ पुनि नमों, नमों शान्तिकर्ता तिन।
कुंथुनाथ पद वन्दि, वन्दि हों अरहनाथ जिन,
नमिय प्रणमि जिन पांय, पाय जिन वर्धमान जिम॥
इन आठों जिनराजको, हाथजोड़ शिर धस्त हों।
सोमतनुज दुखरहनको, मंगल आरती करत हों॥
(पद्धरी छन्द)
जय विमल विमल आतम प्रकाश,
षट् द्रव्य चराचर लोक बास।
जय जय अनन्त गुण हैं अनन्त,
सुर नर जस गावत लहें न अन्त॥
जय धर्म-धुरन्धर धर्मनाथ,
जगजीव उद्धारन मुक्ति-साथ।
जय शान्तिनाथ जग शान्ति करन,
भव जीवनके दुख-दरिद्र हरन॥
जय कुन्थु जिनं कुन्थादि जीव-
प्रतिपालन कर सुख दें अतीव।
जय अरह जिनेश्वर अष्ट कर्म-
रिपु नाशि लियो शिव रमन शर्म॥
जय नमिय नमिय सुर वर खगेश,
इन्द्रादि चन्द्र द्युति करत शेष।
जय वर्धमान जग-वर्धमान,
उपदेश देय लहि मुक्ति थान॥
शशि-सुत अरिष्ट सब दूर जाय,
भवि पूजें अष्ट जिनेन्द्र पांय।
मन वच तनकर जुग जोड़ हाथ,
मनसिन्धु जलधि तब नवत माथ॥
ॐ ह्रीं बुधग्रहारिष्टनिवारकश्रीअष्टजिनेभ्यो अर्घं निर्वपामि।
ये आठ जिनेश्वर, नमत सुरेश्वर, भव्यजीव मंगल करनं।
मनवांछित पूरे, पातक चूरे, जन्ममरण-सागर तरनं॥
इत्याशीर्वादः।
( बुधग्रहनिवारक जाप )
ॐ ह्रीं श्रीविमलानंतधर्मशान्तिकुन्थ्वरनमिवर्द्धमानजिनेन्द्रेभ्यो नमः।
स्रोत: पूजन रत्नाकर, पृष्ठ ३४८ (पूजन रत्नाकर | Pujan Ratnakar)