अर्थसंग्रह और मूल गाथाएँ
अर्थसंग्रह
अघातिकर्म : जो ज्ञान, दर्शन, सम्यक्त्व, चारित्र, वीर्य आदि जीव के स्वभाव के घात में निमित्त नहीं है, किन्तु अव्याबाध, अगुरुलघु आदि प्रतिजीवी गुणों के घात में निमित्त है, उसे अघातिकर्म कहते हैं । उनके नाम, वेदनीय, आयु, नाम और गोत्र हैं । (उनके निमित्त से जीव को बाह्य सामग्री का सम्बन्ध होता है ।)
अधिकार : प्रकरण, परिच्छेद, अध्याय ।
अचक्षुदर्शन : नेत्र के अतिरिक्त शेष इन्द्रियों तथा मन के सम्बन्ध से होनेवाले मतिज्ञान से पूर्व होनेवाले सामान्य प्रतिभास अथवा अवलोकन को अचक्षुदर्शन कहते हैं ।
अजीव : सुख-दुःख का ज्ञान, हित का उद्यम और अहित का भय जिसे सदा (कभी भी) नहीं होता, उसे श्रमण अजीव कहते हैं । (अजीव द्रव्य के पाँच प्रकार हैं, पुद्गल परमाणु, धर्मास्तिकाय, अधर्मास्तिकाय, आकाश और कालानु ।) (, पंचास्तिकाय, गाथा १२५)
अणु : सर्व स्कन्धों के अन्तिम भाग को परमाणु जानो । वह अविनाशी, एक, शाश्वत, मूर्त रूप से उत्पन्न होने वाला तथा अशब्द है । मूर्तत्व (रूपित्व) के कारणभूत स्पर्श-रस-गन्ध-वर्ण के परमाणु से कथनमात्र द्वारा ही भेद किया जाता है । जो पृथ्वी, जल, अग्नि और वायु, इन चार धातुओं का कारण है, उसे परमाणु जानो कि जो परिणाम गुण वाला है और स्वयं अशब्द है । (पंचास्तिकाय गाथा ७७-७८)
अधर्मद्रव्य : स्वयं गतिपूर्वक स्थितिपरिणाम को प्राप्त पुद्गल और जीवों को स्थिर रहने में सहकारी कारण अधर्मद्रव्य है, जैसे, पथिक को छाया ।
अनुप्रेक्षा : जैसा अपना और शरीरादि का स्वभाव है, वैसा जानकर भ्रम छोड़ना, शरीरादि को भला जानकर राग न करना और बुरा जानकर द्वेष न करना, ऐसी सच्ची उदासीनता के हेतु नित्य ज्ञानानन्दमय निजात्मतत्त्व के लक्ष से अनित्यत्व आदि का यथार्थ चिन्तवन करना । उसमें जितनी वीतरागता की वृद्धि होती है, उतने अंश में संवर-निर्जरा है और राग रहे वह बन्ध का कारण है । यह अनुप्रेक्षा सम्यग्दृष्टि के ही होती है । (मोक्षशास्त्र, अध्याय ६, सूत्र ७)
अनुभाग बन्ध : ज्ञानावरणादि द्रव्य कर्मों के तीव्र-मन्द रसविशेष को अनुभाग बन्ध कहते हैं ।
अभ्यन्तरक्रियारोध : शुद्धात्म अनुभव के बल द्वारा स्थिरतानुसार शुभ-अशुभ मन के विकल्परूप क्रिया के व्यापार का रोध होना ।
अमनस्क : मन रहित जीव, असंज्ञी । जो हित में वर्तने की अथवा अहित से दूर रहने की शिक्षा ग्रहण करता है, वह संज्ञी है और जो हित-अहित की शिक्षा, क्रिया आदि को ग्रहण नहीं करते वे असंज्ञी होते हैं । एकेन्द्रिय से चार इन्द्रिय तक के जीव असंज्ञी ही होते हैं । पंचेन्द्रिय तिर्यंच संज्ञी और असंज्ञी दोनों प्रकार के होते हैं । शेष मनुष्य, देव और नारकी जीव संज्ञी ही होते हैं । (केवली को अमनस्क कहा जाता है, वह अन्य प्रकार से है ।)
अमूर्तिक : (अरूपी) जिसमें स्पर्श, रस, गन्ध और वर्ण (रंग) न हो ।
अरहन्त परमेष्ठी : भाव और द्रव्यरूप ज्ञानावरणादि चार घाति कर्मों का नाश करके, अनन्त ज्ञानादि चतुष्टय अथवा नव केवललब्धि को धारण करने वाले, क्षुधादि अठारह दोष रहित श्री जिनेन्द्र भगवान अरिहन्त परमात्मा हैं, जो देहसहित होने से सकल परमात्मा कहे जाते हैं ।
अलोकाकाश : जिसमें जीवादि पाँच द्रव्य सदा विद्यमान हैं, वह लोकाकाश है और जिसमें जीवादि पाँच द्रव्य नहीं हैं, जो केवल आकाश द्रव्य है, ऐसे आकाश के भाग को अलोकाकाश कहते हैं । लोकाकाश के क्षेत्र से वह सब ओर अनन्तगुने क्षेत्ररूप है ।
अवधिदर्शन : अवधिज्ञान से पूर्व होने वाला सामान्य प्रतिभास अथवा अवलोकन ।
अविपाक निर्जरा : आत्मा के शुद्ध भाव द्वारा स्थिति पूर्ण होने से पूर्व कर्मों का खिरना ।
अस्तिकाय : जिनके अस्तित्व और काय (बहुप्रदेशी) पना है, ऐसे द्रव्य । (उनके नाम हैं, जीव, पुद्गल, धर्म, अधर्म और आकाश ।)
आकाश : जीव, पुद्गलादि समस्त द्रव्यों को अवकाश देने वाला द्रव्य जो अनन्त प्रदेशी, अखण्ड और क्षेत्र से सर्वव्यापक है, वह अजीव (अचेतन) आकाश द्रव्य है ।
आचार्य परमेष्ठी : जो निश्चय सम्यग्दर्शनादि सहित हैं, उपरान्त विरागी बनकर, समस्त परिग्रह छोड़कर, शुद्धोपयोगरूप मुनिधर्म अंगीकार करके अन्तरंग में तो वे शुद्धोपयोग द्वारा स्वयं अपना अनुभव करते हैं, परद्रव्य में अहंबुद्धि धारण नहीं करते, अपने ज्ञानादि स्वभावों को ही अपना मानते हैं, परभावों में ममत्व नहीं करते, किसी को इष्ट-अनिष्ट मानकर उसमें राग-द्वेष नहीं करते, हिंसादिरूप अशुभ उपयोग का तो अस्तित्व ही जिनके नहीं रहा है, ऐसी अन्तरंग दशा होने से बाह्य दिगम्बर सौम्य मुद्राधारी हुए हैं । अट्ठाईस मूलगुणों का जो अखण्डित पालन करते हैं । उत्तम क्षमादि दस धर्म, बारह प्रकार के तप, दर्शनाचार, ज्ञानाचार, चारित्राचार, तपाचार और वीर्याचार, यह पाँच आचार, छह आवश्यक (सामायिक, चौबीस तीर्थंकर अथवा पंच परमेष्ठी की स्तुति,
वंदना, प्रतिक्रमण, प्रत्याख्यान और कायोत्सर्ग), तीन गुप्ति (मन, वचन, काय गुप्ति) इस प्रकार छत्तीस गुणों का स्वयं पालन करते हैं और अन्य शिष्यों को पालन कराते हैं, वे आचार्य हैं, जो मुनि संघ के अधिपति होते हैं।
आतप सूर्य और सूर्यकान्तमणि में रहनेवाला विशेष गुण।
आयुकर्म जिसके निमित्त से अपनी स्थिति तक प्राप्त हुआ शरीर का सम्बन्ध (जीव के) छूट नहीं सकता, उस कर्म को आयुकर्म कहा जाता है। आयु चार प्रकार की है, देव, मनुष्य, तिर्यंच और नारक।
आस्रव आत्मा की मिथ्यात्व, अव्रत, प्रमाद, कषाय तथा योगरूप मलिन अवस्था भावास्रव है और ज्ञानावरणादि आठ कर्मरूप होनेयोग्य कार्मणवर्गणा का आना द्रव्यास्रव है।
इन्द्रिय आत्मा के अस्तित्व को बतलाने वाली और परोक्ष ज्ञान की उत्पत्ति में निमित्त।
उत्पाद द्रव्य में नवीन पर्याय का प्रगट होना।
उद्योत चन्द्र, चन्द्रकान्तमणि और खद्योत (जुगनू) आदि का प्रकाश।
उपयोग ज्ञान और दर्शनगुण का व्यापार अथवा चारित्र की अपेक्षा से शुभ-अशुभ और शुद्ध ऐसे आचरण के अर्थ में चारित्रगुण की क्रिया को उपयोग कहा जाता है।
उपाध्याय परमेष्ठी उपाध्याय परमेष्ठी भी मुनि के अट्ठाईस मूलगुण तथा निश्चय सम्यग्दर्शनादि सहित हैं, बाह्य में सौम्यमुद्राधारी होते हैं। ऐसे उपाध्याय पच्चीस गुण, ग्यारह अंग, चौदह पूर्व को स्वयं पढ़ते हैं और निकट रहने वाले मुनियों को शास्त्रों का अभ्यास कराते हैं। (वे मुनियों में शिक्षक-अध्यापक होते हैं।)
ओम् (ॐ) इसके अनेक अर्थ होते हैं। उनमें १. भावरूप ॐ शुद्धात्मा है और उसका वाचक शब्द ‘‘जिनेश्वर की दिव्यवाणी’’ है। २. अरिहन्त आदि पाँच परमेष्ठी के प्रथम अक्षरों से बना हुआ शब्द, जिससे पाँच परमेष्ठी का लक्ष हो सकता है।
कर्ता १) शुद्ध निश्चय नय से रागादि रहित अपने शुद्ध परिणाम का अर्थात् शुद्ध स्वभाव का कर्ता।
२) अशुद्ध निश्चय अशुद्ध नय से रागादि अशुद्ध चेतन भावों का कर्ता।
३) व्यवहारनय से ज्ञानावरणादि पुद्गल कर्मों का बन्ध करनेवाला।
कषाय जिससे (कष् = संसार रूप, दुःख, आय = लाभ) संसार की वृद्धि हो, आत्मा के कलुषित परिणाम, जैसे कि मिथ्यात्व, क्रोध, मान, माया, लोभ अथवा मोह, राग, द्वेषादि।
काय अनेक प्रदेशों का समूह।
काल द्रव्य अपनी-अपनी अवस्थारूप से स्वयं परिणमित जीवादि द्रव्यों को परिणमन में निमित्तरूप से जो द्रव्य है, उसे काल द्रव्य कहते हैं। जैसे, कुम्हार के चाक के घूमने में लोहे की कीली।
केवलदर्शन केवलज्ञान के साथ होने वाले सामान्य अवलोकन को केवलदर्शन कहते हैं।
केवलज्ञान जो तीन लोक और तीन कालवर्ती समस्त पदार्थों को एक साथ एक समय मात्र में स्पष्ट जाने ऐसा सम्पूर्ण प्रत्यक्ष ज्ञान।
केवलिनाथ केवलज्ञानादि अनन्त चतुष्टय के धारक केवली भगवान।
गुणस्थान मोह-योग के सद्भाव या असद्भाव से आत्मा के दर्शन (श्रद्धा), चारित्र और योग आदि की होने वाली अवस्थाओं को गुणस्थान कहते हैं।
**गुप्ति, ** मोह-राग-द्वेष के अभाव के कारण अखण्ड अद्वैत परम चिद्रूप में सम्यक् रूप से अवस्थित रहने पर मन, वचन, काय के ओर की प्रवृत्ति का रुक जाना सो गुप्ति है।
**घाति कर्म, ** आत्मा के ज्ञान, दर्शन, सुख (सम्यक्त्व, चारित्र) और वीर्यगुण के विभाव परिणमन में निमित्तरूप द्रव्यकर्म।
**चक्षुदर्शन, ** नेत्र के सम्बन्ध से होने वाले मतिज्ञान से पूर्व सामान्य प्रतिभास अथवा अवलोकन को चक्षुदर्शन कहते हैं।
**चैतन्य, ** जिसमें ज्ञान तथा दर्शन उपयोग विद्यमान हैं।
**छद्मस्थ, ** क्षायोपशमिक (मति, श्रुत, अवधि, मनःपर्यय) ज्ञानधारी संसारी जीव।
**छाया, ** धूप में मनुष्यादि की परछाई अथवा दर्पण में चेहरे का प्रतिबिम्ब।
**जिन, ** मिथ्यात्व और रागादिक को जीतने वाले (असंयत सम्यग्दृष्टि, श्रावक और मुनि को जिन कहा जा सकता है।)
**जिनवर, ** जो जिनों में श्रेष्ठ हों। श्री गणधर देव भी जिनवर कहलाते हैं।
**जिनवर वृषभ, ** जिनवरों में भी जो श्रेष्ठ होते हैं। वे प्रत्येक तीर्थंकर भगवान “जिनवर वृषभ” (भाव अपेक्षा से) कहलाते हैं।
**जीव, ** जिसमें चेतना अर्थात् ज्ञान-दर्शन हो, वह जीव है।
**जीवसमास, ** जिन चौदह धर्मों के द्वारा अनेक प्रकार के जीव के भेद जाने जा सकें। (गाथा ९२)
**तप, ** शुभाशुभ इच्छाओं को रोकना अर्थात् शुद्ध चैतन्यस्वरूप में विश्रान्ति; शुद्धरत्नत्रयरूप मुनिपना।
**तम, ** प्रकाश से विरुद्ध = अन्धकार।
**त्रस, ** त्रसनामर्कम के उदय से दो इन्द्रिय से पंचेन्द्रिय अवस्था को प्राप्त जीव।
**दर्शन, ** सामान्य रूप से निराकार प्रतिभास (अवलोकन), दर्शन चेतना।
**दिशा, ** पूर्व आदि दिशाएँ।
**दुरभिनिवेश, ** संशय, विपर्यय और अनध्यवसाय (अनिधार्र)।
**द्रव्य, ** जो गुण-पर्याय सहित एवं सत्स्वरूप हो।
**द्रव्यबन्ध, ** कर्म और आत्मा के प्रदेशों का एक क्षेत्र में जो सम्बन्धविशेष।
**द्रव्यमोक्ष, ** आत्मा से ज्ञानावरणीयादि समस्त कर्मों का सम्बन्ध छूट जाना।
**द्रव्यसंवर, ** द्रव्य आस्रवों का रुकना।
**द्रव्यास्रव, ** आठ कर्मों के योग्य पुद्गलों का आना।
**धर्म, ** जो संसार के दुःखों से छुड़ाकर मोक्षरूपी उत्तम सुख की प्राप्ति कराए। सम्यक् रत्नत्रय (शुद्ध दर्शन, ज्ञान, चारित्र) उत्तम क्षमादि वीतराग भाव।
**धर्मद्रव्य, ** स्वयं गतिरूप परिणत जीव और पुद्गलों को गमन करते समय जो द्रव्य निमित्त है वह, जैसे, मछली को पानी।
**ध्यान, ** सम्यग्ज्ञान द्वारा अपने आत्मा को आत्मा में एकाग्र करना।
**ध्रौव्य, ** प्रत्यभिज्ञान के कारणरूप द्रव्य की किसी एक अवस्था की नित्यता को ध्रौव्य कहते हैं।
**नय, ** श्रुतज्ञानप्रमाण का अंश, ज्ञाता का अभिप्राय।
**निर्जरा, ** बन्ध का एकदेश अभाव।
**निश्चयनय, ** भेद, पराश्रय को गौण करके पदार्थ को यथार्थ जाननेवाला श्रुतज्ञान का अंश।
**निश्चयचारित्र, ** निश्चय सम्यग्दर्शनपूर्वक स्वरूप में चरना। निजस्वभाव में वर्तन, शुद्ध चैतन्य का प्रकाशन, ऐसा उसका अर्थ है। मोह-क्षोभरहित परिणाम, साम्य, धर्म और चारित्र (वीतरागभाव) यह सब एकार्थवाचक हैं। (प्रवचनसार गाथा ७ की टीका)
**परमध्यान, ** मन, वचन, काय के सन्मुख रुके हुए जीव के परिणाम को अन्तर्मुख करके निजस्वरूप में स्थिर होना।
**परमेष्ठी, ** परम (उत्कृष्ट) पद में स्थित अरिहन्त, सिद्ध, आचार्य, उपाध्याय और साधु दशा को प्राप्त आत्मा।
(नोट, अरिहन्त और सिद्ध परमात्मत्व आत्मा की पूर्ण दशा, साध्यदशा और मोक्षतत्त्व है, तथा आचार्य, उपाध्याय और साधु परमेष्ठी आत्मा की अपूर्ण निर्मल दशा, साधक दशा (मोक्षमार्ग, शुद्धरत्नत्रयरूप मुनिपद) और संवर-निर्जरा तत्त्व हैं। यह पाँचों परम पद आत्मा में से आत्मा के द्वारा आत्मा के आधार से प्राप्त होते हैं।)
**परिषह, ** कर्मों के क्षय हेतु, शुद्ध रत्नत्रयरूप, मोक्षमार्ग से न डिगने के लिए स्वरूप में स्थिर होकर (बाह्य अनुकूल या प्रतिकूल संयोगों की उपेक्षा द्वारा) राग-द्वेष उत्पन्न न होने देना अर्थात् सम्यक् प्रकार से स्वरूप में ज्ञाता-द्रष्टा रूप से सावधान रहना सो इसका नाम परिषहजय है।
**परोक्षज्ञान, ** जिसमें पाँच इन्द्रियाँ और मन निमित्त हैं, ऐसा ज्ञान। मति और श्रुत यह दो परोक्षज्ञान हैं।
**प्रत्यक्षज्ञान, ** इन्द्रियों तथा मन के अवलम्बन के बिना आत्मा अपने स्पष्ट ज्ञान से एकदेश अथवा सम्पूर्ण रूप से प्रत्यक्ष जाने वह। उसके तीन भेद हैं, अवधि, मनःपर्यय और केवलज्ञान।
**परमाणु, ** अति सूक्ष्म अणु, जिसका खण्ड न हो सके।
**पर्याप्ति, ** १. पूर्णता, २. पुद्गल परमाणुओं को आहार, शरीर, इन्द्रिय, श्वासोच्छ्वास, भाषा और मनरूप होने में निमित्तरूप जीव की शक्ति की पूर्णता।
**पाप, ** जीव के अशुभभाव (पापभाव) और अशुभभावों से बँधा हुआ कर्म सो द्रव्यपाप है।
अर्थसंग्रह
**पुद्गलद्रव्य, ** जिस द्रव्य में स्पर्श, रस, गन्ध और वर्ण हों, वह पुद्गल द्रव्य है।
**प्रकृतिबन्ध, ** ज्ञानावरणीयादिरूप पुद्गलकर्मों का स्वभाव।
**प्रदेशबन्ध, ** बँधे हुए कर्मपरमाणुओं का आत्मप्रदेशों के साथ विशिष्टरूप से, एकक्षेत्रावगाह सम्बन्धरूप रहना। अथवा उन कर्मों के परमाणुओं की संख्या को प्रदेशबन्ध कहते हैं।
**प्रमाद, ** आत्मस्वरूप की असावधानी अथवा परवस्तु के प्रति उत्साह और शुभाशुभ भाव में वर्तन भी प्रमाद है।
**बन्ध, ** आत्मा और कर्मों के प्रदेशों का परस्पर एकक्षेत्रावगाहरूप सम्बन्धविशेष से रहना।
**बाह्यक्रिया, ** शुभ और अशुभ वचन तथा काय की क्रिया।
**भावआस्रव, ** आत्मा के जिस भाव से (मिथ्यात्व, अविरति, प्रमाद, कषाय और योगरूप अशुद्ध परिणाम से) द्रव्य कर्मों का आना हो।
**भावनिर्जरा, ** आत्मा के जिन शुद्ध परिणामों से कर्मों की निर्जरा हो।
**भावबन्ध, ** आत्मा के राग-द्वेष-मोहभावरूप विभावपरिणामों की स्निग्धता से आत्मप्रदेशों के साथ द्रव्यकर्मों का सम्बन्ध विशेष हो, उस स्निग्ध परिणाम को भावबन्ध कहा जाता है।
**भावसंवर, ** आत्मा के शुद्ध परिणाम कि जिनसे द्रव्यकर्मों का आना नहीं होता।
**भावमोक्ष, ** मोक्ष के हेतुभूत परम संवररूप भाव सो भावमोक्ष है। (तेरहवें, चौदहवें गुणस्थान की दशा को भावमोक्ष कहते हैं।)
**भोक्ता, ** १) निश्चयय से जीव अपने सहज स्वभावरूप शुद्ध भाव का भोक्ता है।
२) अशुद्ध निश्चयनय से अघाति कर्मों के उदय से जो भी संयोग आ मिलने पर जीव सुख या दुःख की वृत्ति का वेदन करता है, वह जीव अशुद्धभाव का भोक्ता है।
**मतिज्ञान, ** १) पराश्रय की बुद्धी छोड़कर दर्शन उपयोगपूर्वक स्वोन्मुखता से प्रगट होनेवाले निज आत्मा के ज्ञान को मतिज्ञान कहते हैं।
२) इन्द्रियों और मन जिसमें निमित्तमात्र हैं, ऐसे ज्ञान को मतिज्ञान कहते हैं।
**मनःपर्ययज्ञान, ** द्रव्य, क्षेत्र, काल और भाव की मर्यादा से दूसरे के मन में स्थित रूपी पदार्थों को स्पष्ट जान लेना।
**मिथ्यात्व, ** तत्त्वों की विपरीत श्रद्धा करना, स्व-पर के एकत्व का अभिप्राय, राग से भला होना मानना।
**मार्गणा, ** गति-इन्द्रिय-काय आदि चौदह प्रकार के धर्म द्वारा अनेक प्रकार के जीव के भेद जाने जा सकें, अथवा जिसके द्वारा जीवसमूह की खोज हो सके।
**मन्त्र, ** पंचपरमेष्ठीवाचक नमस्कार मन्त्र अथवा ध्यान करने के लिए उस प्रकार के ॐ, ह्रीं आदि वचन।
**रत्नत्रय, ** सम्यग्दर्शन, सम्यग्ज्ञान और सम्यक्चारित्र, मोक्षमार्ग।
**लोकाकाश, ** आकाश के जिस भाग में जीवादि द्रव्य स्थित हैं।
**विकलत्रय, ** दो इन्द्रिय, त्रीन्द्रिय तथा चतुरिन्द्रिय जीव।
**विदिशा, ** ईशान, नैऋत्य, वायव्य और अग्निकोण।
**विभ्रम, ** (विपर्यय, विपरीत) वस्तु के स्वरूप को विपरीत समझना।
**विमोह, ** (अनध्यवसाय, अनिर्णय) वस्तु के स्वरूप का कुछ भी निश्चित न करना।
**व्यय, ** द्रव्य की पूर्व पर्याय के त्याग को व्यय कहते हैं। [प्रत्येक द्रव्य में निरन्तर-प्रतिसमय नवीन पर्याय (अवस्था) की उत्पत्तिपूर्वक पर्याय का (अप्रगट होने रूप) व्यय होता रहता है।]
**व्यवहारकाल, ** समय, घड़ी, घंटा, मिनट आदि।
**व्यवहारनय, ** जो गुण-गुणी भेद, पराश्रय अथवा संयोग के लक्ष से कारण-कार्यादि के भेद बतलाए यह श्रुतज्ञान का अंश।
**व्यवहार मोक्षमार्ग, ** निश्चय मोक्षमार्गी जीव स्वरूप में एकाग्र न रह सके, तब श्री वीतराग सर्वज्ञदेव कथित छह द्रव्य, पाँच अस्तिकाय, सात तत्त्व, नव पदार्थों का भेदरूप श्रद्धान, ज्ञान और व्रतादिरूप आचरण सो व्यवहार मोक्षमार्ग है। (जो असद्भूत उपचारित व्यवहारनय का विषय है।)
**शब्द, ** श्रोत्रेन्द्रिय का विषय।
**श्रुतज्ञान, ** मतिज्ञान से जाने हुए पदार्थ के सम्बन्ध में अन्य पदार्थ को जानने वाले ज्ञान को श्रुतज्ञान कहते हैं। तथा आत्मा की शुद्ध अनुभूतिरूप श्रुतज्ञान को भावश्रुतज्ञान कहते हैं।
**समनस्क, ** संज्ञी, मनसहित जीव, जो हित में प्रवर्तने की तथा अहित से दूर रहने की शिक्षा, क्रिया, उपदेशादि को ग्रहण करता है।
**समिति, ** १) निश्चय से अनन्त ज्ञानादि स्वभावधारक निज आत्मा में सम्यक् प्रकार से समस्त रागादि विभाव के त्यागपूर्वक आत्मा में लीन होना, आत्मा का चिन्तन करना, तन्मय होना आदि रूप जो अयन-गमन-परिणमन सो समिति है।
२) व्यवहार से आचारग्रन्थकथित ईर्या, भाषा, एषणा, आदाननिक्षेपण और उत्सर्ग, यह पाँच समितियाँ हैं।
**समुद्घात, ** मूल शरीर को छोड़े बिना आत्मा के प्रदेशों का विस्ताररूप से बाहर निकलना।
**सम्यग्ज्ञान, ** संशयादि रहित स्व-पर के निश्चयवाला ज्ञान।
**सर्वज्ञ, ** तीन लोक, अलोक और त्रिकालवर्ती समस्त पदार्थों को एक साथ एक समय में स्पष्ट, प्रत्यक्ष जानने वाले।
साधु परमेष्ठी : जो निश्चय सम्यग्दर्शनादि सहित हैं। विरागी बनकर, समस्त परिग्रह छोड़कर, शुद्धोपयोगरूप मुनिधर्म अंगीकार करके अन्तरंग में उस शुद्धोपयोग द्वारा स्वयं अपना अनुभव करते हैं, परद्रव्य में अहंबुद्धि धारण नहीं करते, अपने ज्ञानादि स्वभावों को ही अपना मानते हैं, पर भावों में ममत्व नहीं करते, किसी पदार्थ को इष्ट-
अनिष्ट मानकर राग-द्वेष नहीं करते, हिंसादिरूप अशुभोपयोग का तो अस्तित्व ही जिनके नहीं रहा, ऐसी अन्तरंग दशा होने पर बाह्य दिगम्बर सौम्य मुद्राधारी हुए हैं। अट्ठाईस मूलगुणों का अखंडित पालन करते हैं। सर्व मुनियों (साधु-श्रमणों) के अट्ठाईस मूलगुण होते हैं, उनके नाम,
५ महाव्रत, हिंसा, असत्य, चोरी, अब्रह्म, परिग्रह से विरति।
५ समिति, ईर्या, भाषा, एषणा, आदाननिक्षेपण, प्रतिष्ठापन।
५ इन्द्रियनिरोध, पाँच इन्द्रियों के विषय में इष्ट-अनिष्टपना न होना।
६ आवश्यक, सामायिक, २४ तीर्थंकर अथवा पंचपरमेष्ठी की स्तुति, वन्दना, प्रतिक्रमण, प्रत्याख्यान और कायोत्सर्ग।
२२. केशलोंच, २३. नग्नता अर्थात् वस्त्ररहित दिगम्बरत्व, २४. अस्नानता, २५. भूमिशयन, २६. दतौन न करना, २७. खड़े-
खड़े भोजन, २८. दिन में एक बार आहार-जल।
(आचार्य, उपाध्याय और साधु, यह तीनों निश्चयरत्नत्रय अर्थात् शुद्धोपयोगरूप (मुनिधर्मरूप) जो आत्मस्वरूप का साधन उसके द्वारा अपने आत्मा में सदा तत्पर (सावधान-जागृत) रहते हैं।
बाह्य में अट्ठाईस मूलगुणों के धारक होते हैं और उनके पास दया का उपकरण पींछी और शौच का उपकरण कमण्डलु तथा ज्ञान का उपकरण सुशास्त्र होते हैं। वे शास्त्रकथित ४६ दोष, ३२ अन्तराय,
१४ मल दोष से रहित शुद्ध आहार लेते हैं और वही मोक्षमार्ग के
साधक सच्चे साधु हैं तथा वही गुरु कहलाते हैं। श्री अरिहन्त व सिद्ध भगवान देव हैं और आचार्य, उपाध्याय तथा साधु गुरु हैं।)
सिद्ध परमेष्ठी : ज्ञानावरणादि आठ कर्मों का नाश करके सिद्धांलय में (लोकाग्र में) स्थित, सम्यक्त्वादि गुणों के धारक शुद्ध उत्पाद-व्यय-
ध्रौव्यसहित हैं और पुनरागमन रहित हैं।
सूक्ष्म स्कंध : जो दूसरों से बाधा को प्राप्त न हों और दूसरों को बाधा न पहुँचायें, दूसरों से रुकें नहीं तथा दूसरों को रोकें नहीं।
सूक्ष्म एकेन्द्रिय : सूक्ष्म अर्थात् नामकर्म के उदय से प्राप्त सूक्ष्म शरीरी जीव,
जिसके मात्र एक स्पर्शन इन्द्रिय होती है।
संस्थान : त्रिकोण, चतुष्कोण आदि आकार।
संशय : निश्चय रहित अनेक विकल्पों को ग्रहण करने वाला कुज्ञान।
संसारी : मनुष्य, देव, तिर्यंच (पशु) और नारकी इन चार गतियों वाले जीव।
स्थावर : पृथ्वीकायिक, जल, अग्नि, वायु और वनस्पतिकायिक जीव को स्थावर अथवा एकेन्द्रिय कहते हैं। स्थावर नामकर्म के उदय के कारण उन्हें स्थावर कहा जाता है।
स्वदेहपरिमाण : समुद्घात अवस्था को छोड़कर नामकर्म के उदय से प्राप्त हुए अपने छोटे-बड़े शरीर प्रमाण रहना।
स्थूल : तिल, बेर आदि एक दूसरे से छोटे-बड़े हैं। वे अपेक्षित स्थूल हैं और जो संयोगमात्र रूप दूसरे से बाधा को प्राप्त हों, रुकें तथा दूसरे को बाधा पहुँचाएँ, रोकें वे वास्तव में स्थूल हैं और उनसे जो विपरीत हैं, वे वास्तव में सूक्ष्म हैं।
शास्त्र : जिनमें अनेकान्तरूप सच्चे जीवादि तत्त्वों का निरूपण है तथा जो सच्चा रत्नत्रयरूप मोक्षमार्ग बतलाते हैं, वे जैन शास्त्र हैं। (मोक्षमार्ग प्रकाशक, पृष्ठ २२८)
भेदसंग्रह
**अजीव, ** ५. पुद्गल, धर्म, अधर्म, आकाश, काल ।
**अधिकार, ** ९. जीवत्व, उपयोगमय, अमूर्त्ति, कर्ता, स्वदेहपरिमाण, भोक्ता, संसारस्थ, सिद्ध, विस्रसा, ऊर्ध्वगमन ।
**अनुप्रेक्षा, ** १२. अनित्य, अशरण, संसार, एकत्व, अन्यत्व, अशुचि, आस्रव, संवर, निर्जरा, लोक, बोधिदुर्लभ, धर्म ।
**अनंत चतुष्टय, ** ४. अनंतदर्शन, अनंतज्ञान, अनंतसुख, अनंतवीर्य ।
**अष्ट गुण, ** ८. सम्यक्त्व, केवलज्ञान, केवलदर्शन, अनन्तवीर्य, सूक्ष्मत्व, अवगाहनत्व, अगुरुलघुत्व, अव्याबाधत्व ।
**अस्तिकाय, ** ५. जीव, पुद्गल, धर्म, अधर्म, आकाश ।
**आस्रव, ** २. द्रव्य, भाव ।
**आस्रव, ** ३२. मिथ्यात्व ५, अविरति ५, प्रमाद १५, योग ३, कषाय ४ ।
**आचार, ** ५. दर्शन, ज्ञान, वीर्य, चारित्र, तप ।
**इन्द्र, ** १००. भवनवासी ४०, व्यन्तर ३२, कल्पवासी २४, ज्योतिषी २ (सूर्य, चन्द्रमा), चक्रवर्ती १, सिंह १ ।
**इन्द्रियाँ, ** ५. स्पर्शन, रसना, घ्राण, चक्षु, कर्ण (श्रोत्र) ।
**उपयोग, ** २. ज्ञान, दर्शन ।
**उपयोग, ** १२. ज्ञान ८, दर्शन ४ ।
**एकेन्द्रिय, ** २. सूक्ष्म, बादर (स्थूल) ।
**एकेन्द्रिय, ** ५. पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और वनस्पतिकायिक, इन्हें स्थावर कहा जाता है ।
**कर्म, ** २. पुण्य, पाप ।
**कर्म, ** २. घातिया, अघातिया ।
**कर्म, ** ८. ज्ञानावरण, दर्शनावरण, वेदनीय, मोहनीय, आयु, नाम, गोत्र, अन्तराय ।
**काल, ** २. निश्चयकाल, व्यवहारकाल ।
**क्रिया, ** २. अन्तरंग, बाह्य ।
**गन्ध, ** २. सुगन्ध, दुर्गन्ध ।
**गुणस्थान, ** १४. मिथ्यात्व, सासादन, मिश्र, अविरत सम्यक्त्व, देशसंयत, प्रमत्त, अप्रमत्त, अधःकरण, अपूर्वकरण, अनिवृत्तिकरण, उपशान्तमोह, क्षीणमोह, सयोगकेवली, अयोगकेवली ।
**गुप्ति, ** ३. मन, वचन, काय ।
**चारित्र, ** २. बाह्य, अन्तरंग ।
**चारित्र, ** ५. सामायिक, छेदोपस्थापना, परिहारविशुद्धि, सूक्ष्मसाम्पराय, यथाख्यात ।
**छद्मस्थ, ** ४. मति, श्रुत, अवधि, मनःपर्ययज्ञान के धारक ।
**जीव, ** २. संसारी, मुक्त ।
**जीवसमास, ** १४. एकेन्द्रिय सूक्ष्म, एकेन्द्रिय बादर, दो इन्द्रिय, त्रीन्द्रिय, चतुरिन्द्रिय, संज्ञी पंचेन्द्रिय, असंज्ञी पंचेन्द्रिय, इन सात भेदों को पर्याप्त और अपर्याप्त लगाने से चौदह भेद होते हैं ।
**तप, ** १२. बाह्य ६, आभ्यन्तर ६ ।
**त्रसजीव, ** ४. द्वीन्द्रिय, त्रीन्द्रिय, चतुरिन्द्रिय, पंचेन्द्रिय ।
**द्रव्य, ** २. जीव, अजीव ।
**द्रव्य, ** ६. जीव, पुद्गल, धर्म, अधर्म, आकाश, काल ।
**दिशा, ** १०. पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण, ईशान, वायव्य, आग्नेय, नैऋत्य, ऊर्ध्व, अधः।
**धर्म, ** १०. उत्तमक्षमा, मार्दव, आर्जव, शौच, सत्य, संयम, तप, त्याग, आकिंचन्य, ब्रह्मचर्य।
**निर्जरा, ** २. द्रव्य, भाव।
**नोकर्म (शरीर), ** ५. औदारिक, वैक्रियक, आहारक, तैजस, कार्मण शरीर।
**पंचेन्द्रिय, ** २. संज्ञी, असंज्ञी।
**पर्याप्ति, ** ६. आहार, शरीर, इन्द्रिय, भाषा, श्वासोच्छ्वास, मन।
**परीषह, ** २२. क्षुधा, तृषा, शीत, उष्ण, दंशमशक, नग्नता, अरति, स्त्री, चर्या, शय्या, आसन, वध, आक्रोश, याचना, अलाभ, रोग, तृणस्पर्श, सत्कारपुरस्कार, प्रज्ञा, अज्ञान, अदर्शन।
**पुद्गलकर्म, ** ज्ञानावरणादि।
**पुद्गलगुण, ** २०. स्पर्श ८, रस ५, रूप ५, गंध २।
**पापकर्म, ** ८. असाता वेदनीय, अशुभ आयु, अशुभ नामकर्म, नीच गोत्र और चार घातिया कर्म ज्ञानावरणादि।
**पुण्यकर्म, ** ४. साता वेदनीय, शुभ आयु, शुभ नामकर्म, उच्चगोत्र।
**प्राण, ** १०. इन्द्रिय ५, बल ३, आयु, श्वासोच्छ्वास।
**बन्ध, ** ४. प्रकृति, स्थिति, अनुभाग, प्रदेश।
**भावास्रव, ** ५. मिथ्यात्व, अविरति, प्रमाद, कषाय, योग।
**भावास्रव, ** ३२. मिथ्यात्व ५, अविरति ५, प्रमाद १५, योग ३, कषाय ४।
**भावनिर्जरा, ** २. सविपाक, अविपाक।
**महाव्रत, ** ५. अहिंसा, सत्य, अचौर्य, ब्रह्मचर्य, अपरिग्रह।
**मार्गणा, ** १४. गति, इन्द्रिय, काय, योग, वेद, कषाय, ज्ञान, संयम, दर्शन, लेश्या, भव्यत्व, सम्यक्त्व, संज्ञित्व और आहारत्व।
**मिथ्यात्व, ** ५. विपरीत, एकान्त, विनय, संशय, अज्ञान।
**मुनिचारित्र, ** १३. व्रत ५, समिति ५, गुप्ति ३।
**मोक्ष, ** २. द्रव्य, भाव।
**मोक्षमार्ग, ** २. व्यवहार, निश्चय। (निरूपण अपेक्षा से)
**योग, ** ३. मन, वचन, काया के अवलम्बन से आत्मप्रदेशों में योगगुण की अशुद्ध पर्याय, उसका चंचलरूप कंपन और कर्मग्रहरणरूप विकार को योग कहते हैं। सामान्य रूप से वह योग एक प्रकार का है, किन्तु निमित्त के अवलम्बन की अपेक्षा से मन, वचन, काय के सम्बन्ध से उसके तीन अथवा पन्द्रह भेद हैं।
**रत्नत्रय, ** ३. सम्यग्दर्शन, सम्यग्ज्ञान, सम्यक्चारित्र।
**विदिशा, ** ४. ईशान, नैऋत्य, वायव्य, आग्नेय।
**व्रत, ** ५. अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य, अपरिग्रह।
**विकलत्रय, ** ३. द्वीन्द्रिय, त्रीन्द्रिय, चतुरिन्द्रिय।
**संवर, ** २. द्रव्य, भाव।
**संवर, ** ७. व्रत, समिति, गुप्ति, धर्म, अनुप्रेक्षा, परीषहजय, चारित्र।
**संवर, ** व्रत ५, समिति ५, गुप्ति ३, धर्म १०, परीषह २२, चारित्र ५।
**समुद्घात, ** ७. वेदना, कषाय, विक्रिया, मारणान्तिक, तैजस, आहार, केवल।
**समिति, ** ५. ईर्या, भाषा, एषणा, आदाननिक्षेपण, व्युत्सर्ग।
**ज्ञानोपयोग, ** २. ज्ञान, अज्ञान।
**ज्ञानोपयोग, ** ८. मति, श्रुत, अवधि, मनःपर्यय, केवल और कुमति, कुश्रुत, कुअवधि (विभंग)।
लघु द्रव्यसंग्रह
छद्दव्व पंचअत्थी सत्तवि तच्चाणि णव पयत्था य।
भंगुप्पाय-धुवत्ता गिद्दिठ्ठा जेण सो जिणो जयउ ॥११॥
अर्थ : जिन्होंने छह द्रव्य, पाँच अस्तिकाय, सात तत्त्व, नौ पदार्थ तथा उत्पाद, व्यय, ध्रौव्य का निर्देश (वर्णन) किया है, वे श्री जिनेन्द्र देव जयवन्त रहें॥११॥
जीवो पुग्गल धम्माधम्मागासो तहेव कालो य।
दव्वाणि कालसहिंया पदेसबाहुल्लदो अत्थिकायया य ॥१२॥
अर्थ : जीव, पुद्गल, धर्म, अधर्म, आकाश और काल द्रव्य हैं। काल को छोड़कर शेष पाँच द्रव्य बहुप्रदेशी होने से अस्तिकाय हैं॥१२॥
जीवाजीवासवबंधसंवरो णिज्जरा तहा मोक्खो।
तच्चाणि सत्त एदे सपुण्ण-पावा पयत्था य ॥१३॥
अर्थ : जीव, अजीव, आस्रव, बंध, संवर, निर्जरा तथा मोक्ष ये सात तत्त्व हैं। यह (सात तत्त्व) पुण्य-पाप सहित नौ पदार्थ हैं॥१३॥
जीवो होइ अमुत्तो सदेहमित्तो सचेयणा कत्ता।
भोत्ता सो पुण दुविहो सिद्धो संसारिणो णाणा ॥१४॥
अर्थ : जीव (द्रव्य) अमूर्तिक, स्वदेह प्रमाण, चेतना सहित, कर्त्ता और भोक्ता है। वह जीव दो प्रकार के हैं, सिद्ध और संसारी। संसारी जीव अनेक प्रकार के हैं॥१४॥
अरसमरूवमगंधं अव्वत्तं चेयणागुणमसदं।
जाण अलिंगग्गहणं जीवमणिद्दिट्ठ-सट्ठाणं ॥१५॥*
अर्थ : जो अरस, अरूप, अगंध, अव्यक्त, अशब्द तथा अनिर्दिष्ट संस्थान है (जिसके कोई संस्थान नहीं है), चेतना गुण वाला है और इन्द्रियों के द्वारा अग्राह्य है, उसे जीव जाणो॥१५॥
वष्ण-रस-गंध-फासा विज्जंते जस्स जिणवरुद्दिट्ठा।
मुत्तो पुग्गलकाओ पुढवी पहुदी हु सो सोढा ॥१६॥
अर्थ : जिसके वर्ण, रस, गंध तथा स्पर्श विद्यमान हैं, वह मूर्तिक पुद्गलकाय, पृथ्वी आदि छह प्रकार का श्री जिनेन्द्र देव के द्वारा कहा गया है॥१६॥
पुढवी जलं च छाया चउरिंदियविसय कम्म परमाणू।
छव्विह भेयं भणियं पुग्गलदव्वं जिणिंदेहिं ॥१७॥
अर्थ : पृथ्वी, जल और छाया, (नेत्रेन्द्रिय को छोड़कर शेष) चार इन्द्रियों के विषय (वायु शब्दादि) ह्वकर्मवर्गणा और परमाणु, ऐसे पुद्गल द्रव्य के छह प्रकार श्री जिनेन्द्रदेव ने कहे हैं॥१७॥
गइपरिणयाण धम्मो पुग्गलजीवाणगमण-सहयारी।
तोयं जह मच्छाणं अच्छंता णेव सो णेई ॥१८॥¹
अर्थ : गमन से परिणत पुद्गल और जीवों को गमन में सहकारी धर्मद्रव्य है, जिसप्रकार मछलियों को (गमन में) जल सहकारी है। (किन्तु) गमन न करने वालों को (स्थिर रहे हुए पुद्गल तथा जीवों को) वह (धर्मद्रव्य) गमन नहीं कराता॥१८॥
ठाणजुयाण अधम्मो पुग्गलजीवाणठाण-सहयारी।
छाया जह पहियाणं गच्छंता णेव सो धरई ॥१९॥²
अर्थ : (गतिपूर्वक) स्थित रहे हुए पुद्गल और जीवों को स्थिर रहने में सहकारी अधर्मद्रव्य है, जिस प्रकार छाया यात्री को स्थिर रहने में सहकारी है।
* समयसार गाथा ४९, पंचास्तिकाय गाथा १२७, प्रवचनसार गाथा १७२, नियमसार गाथा ४९, भावपाहुड़ गाथा ६४, धवला टीका पुस्तक ३, पृष्ठ २ १. बृहद् द्रव्यसंग्रह गाथा १७
२. बृहद् द्रव्यसंग्रह गाथा १८
(किन्तु) गमन करते हुओं को (जीव-पुद्गलों को) वह (अधर्मद्रव्य) स्थिर नहीं करता है॥१९॥
अवगासदाणजोग्गं जीवादिणं वियाण आयासं।
जेण्हं लोगगासं अलोगगासमिति दुविहं ॥१०॥१
अर्थ : जो जीवादि द्रव्यों को अवकाश देने में योग्य है, उसे श्री जिनेन्द्रदेव द्वारा कहा गया आकाश द्रव्य जानो। उसके दो भेद हैं, लोकाकाश और अलोकाकाश॥१०॥
दव्वपरियट्टुजादो जो सो कालो हवेइ ववहारो।
लोगगासपएसो एकेकाणु य परमट्ठो ॥११॥२
अर्थ : जो द्रव्यों के परिवर्तन से उत्पन्न होनेवाले हैं, वे व्यवहार काल हैं। लोकाकाश में प्रदेशरूप से स्थित एक-एक कालाणु निश्चय काल है॥११॥
लोयायासपदेसे एकेक्के जे ठिया हु एकेक्का।
रयणाणं रासीमिव ते कालाणू असंखदव्वाणि ॥१२॥३
अर्थ : जो लोकाकाश के एक-एक प्रदेश में रत्नराशि की भाँति (परस्पर भिन्न-भिन्न) एक-एक स्थित हैं, वे कालाणु असंख्य द्रव्य हैं॥१२॥
संखातीदा जीवो धम्माधम्मे अणंत आयासे।
संखादासंखादा मुत्ति पदेसाउ संति णो काले ॥१३॥४ अर्थ : एक जीव के, धर्म तथा अधर्म द्रव्य के असंख्यात (प्रदेश) हैं, आकाश के अनन्त (प्रदेश) हैं, पुद्गल के संख्यात, असंख्यात और अनन्त प्रदेश हैं, काल में (प्रदेश) नहीं हैं। (अर्थात् कालाणु द्रव्य प्रत्येक एकप्रदेशी ही है। उसमें शक्ति अथवा व्यक्ति की अपेक्षा से बहुप्रदेशीपना नहीं है)॥१३॥
जावदियं आयासं अविभागीपुग्गलाणुणट्ठद्धं।
तं खु पदेसं जाणे सव्वाणुद्वाणदाणरिहं ॥१४॥५
अर्थ : अविभागी पुद्गलाणु से आकाश का (छोटे से छोटा) जितना भाग रुकता है, उसे प्रदेश जानो। वह (प्रदेश) सर्व (पुद्गल) परमाणुओं को स्थान देने में समर्थ है॥१४॥
जीवो णाणी पुणल-धम्माधम्मायासा तहेव कालो य।
अजीवा जिणभणिओ ण हु मण्णइ जो हु सो मिच्छो ॥१५॥
अर्थ : जीव ज्ञानयुक्त है, पुद्गल, धर्म, अधर्म, आकाश तथा काल अजीव हैं, ऐसा श्री जिनेन्द्रदेव ने वर्णन किया है। ऐसा जो नहीं मानते, वे मिथ्यादृष्टि हैं॥१५॥
मिच्छत्तं हिंसाई कसाय जोगा य आसवो बंधो।
सकसाई जं जीवो परिगिण्हइ पोग्गलं विविहं ॥१६॥
अर्थ : मिथ्यात्व, हिंसादि (अव्रत), कषाय और योगों से आस्रव होता है, कषाय सहित जीव अनेक प्रकार के पुद्गलों का जो परिग्रहण करता है, सो बन्ध है॥१६॥
मिच्छत्ताई चाओ संवर जिण भणइ णिज्जरादेसे।
कम्माण खओ सो पुण अहिलसिओ अणहिलसिओ य ॥१७॥
अर्थ : श्री जिनेन्द्रदेव ने मिथ्यात्वादि के त्याग को संवर कहा है। कर्मों का एकदेश क्षय निर्जरा है। और वह निर्जरा अभिलाषा सहित (सकाम और अविपाक) तथा अभिलाषा रहित (अकाम और सविपाक), ऐसे दो प्रकार की है॥१७॥
कम्मबंधण-बद्धस्स सव्वदस्संतरप्पणो।
सत्वकम्म-विणिम्मुक्को मोक्खो होइ जिणेदिदो ॥१८॥
अर्थ : कर्मों के बन्धन से बँधे हुए सद्भूत (प्रशस्त) अन्तरात्मा को जो सर्व कर्मों से पूर्णरूप से मुक्त होना (छूट्ना) सो मोक्ष है, ऐसा श्री जिनेन्द्रदेव ने वर्णन किया है॥१८॥
सादाउ-णामगोदाणं पयडीओ सुहो हवे।
पुण्णं तित्थयरादी अण्णं पावं तु आगमे ॥१९॥
अर्थ : सातावेदनीय, शुभआयु, शुभनाम, शुभगोत्र तथा तीर्थंकर आदि पुण्य-प्रकृति हैं, अन्य शेष पाप-प्रकृति हैं, ऐसा परमागम में कहा है॥१९॥
१. बृहद् द्रव्यसंग्रह गाथा १९
२. बृहद् द्रव्यसंग्रह गाथा २१, कुछ अन्तर सहित।
३. बृहद् द्रव्यसंग्रह गाथा २२
४. बृहद् द्रव्यसंग्रह गाथा २५
५. बृहद् द्रव्यसंग्रह गाथा २७
६. बृहद् द्रव्यसंग्रह गाथा २५ का रूपान्तर।
णासइ णर-पज्जाओ उप्पज्जइ देवपज्जओ तत्थ।
जीवो स एव सव्वस्स भंगुप्पाया धुवा एवं ॥२०॥
अर्थ **, ** मनुष्य पर्याय नष्ट होती है, देवपर्याय उत्पन्न होती है तथा जीव वही का वही रहता है। इस प्रकार सर्व द्रव्यों के उत्पाद-व्यय-ध्रौव्य होते हैं ॥२०॥
उप्पादव्वयदंसा वत्थूणं होंति पज्जय-णाएण (णयण)।
दव्वट्ठिएण णिच्चा बोधव्वा सव्वजिणवुत्ता ॥२१॥
अर्थ **, ** वस्तु में उत्पाद तथा व्यय पर्यायनय से होते हैं, द्रव्यदृष्टि से (वस्तु)
नित्य (ध्रौव्य) जानना चाहिए, ऐसा श्री सर्वज्ञ जिनेन्द्र द्वारा कहा गया है ॥२१॥
एवं अहिगयसुत्तो सट्ठाणजुदो मणो णिरुंभित्ता।
छंडउ रायं रोसं जइ इच्छइ कम्मणा णास (णासं) ॥२२॥
अर्थ **, ** यदि कर्मों का नाश करना चाहते हो तो इस प्रकार सूत्र से अभिगत होकर (परमागम के ज्ञाता होकर) काय को निश्चल करके तथा मन को स्थिर करके राग और द्वेष को छोड़ो ॥२२॥
विसएसु पवट्टंतं चित्तं धारेतु अप्पणे अप्पा।
झायइ अप्पाणेणं जो सो पावेइ खलु सेयं ॥२३॥
अर्थ **, ** जो आत्मा विषयों में लगे हुए मन को रोककर अपने आत्मा को अपने द्वारा ध्याता है, वह आत्मा वास्तविक श्रेय को प्राप्त होता है ॥२३॥
सम्मं जीवादिवा णच्चा सम्मं सुकित्तिदा जेहिं।
मोहगयकेसरीणं णमो णमो ठाण साहूणं ॥२४॥
अर्थ **, ** जीवादि को सम्यक् प्रकार से जानकर जिन्होंने उन जीवादि का भली भाँति सम्यक् प्रकार से वर्णन किया है, जो मोहरूपी हाथी के लिए सिंह समान हैं, उन साधुओं को (हमारा) नमस्कार हो, नमस्कार हो ॥२४॥
सोमच्छलेण रइया पयत्थ-लक्खणकराउ गाहाओ।
भव्ववयारणिमित्तं गणिणा सिरिणेमिचंदेण ॥२५॥
अर्थ **, ** श्री सोमश्रेष्ठि के निमित्त से भव्य जीवों के उपकार हेतु श्री नेमिचंद्र आचार्य द्वारा पदार्थों के लक्षण कहनेवाली गाथाओं की रचना की गई है ॥२५॥