भव दु:ख से बचने का | Bhav Dukh se Bachane ka

:cherry_blossom: भव दुख से बचने का मार्ग जो दिखाती है,
जिनवाणी कहलाती है, जिनवाणी कहलाती है।
भव दुख से बचने का मार्ग जो दिखाती है,
जिनवाणी कहलाती है।

:sparkles: पर्याय छाँव ढलती, आती है जाती है,
ध्रुव ही सच्चा साथी है, ध्रुव ही सच्चा साथी है।

:cherry_blossom: भव दुख से बचने का मार्ग जो दिखाती है,
जिनवाणी कहलाती है।

:open_book: भव्य जनों प्रथमानुयोग से, जानो तुम करम गति को,
जानो करणानुयोग से, गुणस्थान तीनों लोक को।
कलिकाल में भी कोई अपना तो है,
कलिकाल में भी कोई अपना तो है।

:musical_notes: ओ हो हो हो हो…
:sparkles: पर्याय सदा बदलती, आती है जाती है,
ध्रुव ही सच्चा साथी है, ध्रुव ही सच्चा साथी है।

:cherry_blossom: भव दुख से बचने का मार्ग जो दिखाती है,
जिनवाणी कहलाती है, जिनवाणी कहलाती है।

:open_book: चरणानुयोग बतावे हमको, मुनि श्रावक के आचारों को,
जीव त्रिकाली शुद्ध आत्मा, द्रव्यानुयोग विचारों को।
कलिकाल में भी कोई अपना तो है,
कलिकाल में भी कोई अपना तो है।

:musical_notes: ओ हो हो हो हो…
:sparkles: पर्याय सदा पलटती, आती है जाती है,
ध्रुव ही सच्चा साथी है, ध्रुव ही सच्चा साथी है।

:cherry_blossom: भव दुख से बचने का मार्ग जो दिखाती है,
जिनवाणी कहलाती है, जिनवाणी कहलाती है।
ध्रुव ही सच्चा साथी है, ध्रुव ही सच्चा साथी है। :folded_hands:

पाण्डे शीतल कुमार जी जैन , उज्जैन