भैया भगवती दास जी कृत बारह भावना
पंच परम पद वंदना करों, मन वच भाव सहित उर धरों।
बारह भावन पावन जान, भाऊँ आतम गुण पहिचान॥१॥
थिर नहिं दीखहिं नैननि वस्त, देहादिक अरु रूप समस्त।
थिर बिन नेह कौन सों करों, अथिर देख ममता परिहरौ॥२॥
असरन तोहि सरन नहिं कोय, तीन लोक महिं दृग धर जोय।
कोउ न तेरो राखनहार, कर्मन बस चेतन निरधार॥३॥
अरु संसार भावना एहु पर द्रव्यन सों कीजे नेह।
तू चेतन वे जड़ सरवंग, तातें तजहु परायो संग॥४॥
एक जीव तू आप त्रिकाल, ऊरध मध्य भवन पाताल।
दूजो कोउ न तेरो साथ, सदा अकेलो फिरहिं अनाथ॥५॥
भिन्न सदा पुद्गलतैं रहे भ्रमबुद्धितें जड़ता गहे।
वे रूपी पुद्गल के खंध, तू चिन्मूरत सदा अबंध॥६॥
अशुचि देख देहादिक अङ्ग, कौन कुवस्तु लगी तो सङ्ग।
अस्थी माँस रुधिर गद गेह, मल मूतन लखि तजहु सनेह॥७॥
आस्रव पर सों कीजे प्रीत, तातैं बंध बढ़हिं विपरीत।
पुद्गल तोहि अपनयो नाहिं, तू चेतन वे जड़ सब औहि॥८॥
संवर पर को रोकन भाव, सुख होवे को यही उपाव।
आवे नहीं नये जहाँ कर्म, पिछले रुकि प्रगटै निजधर्म॥९॥
थिति पूरी है खिर- खिर जाहिं, निर्जर भाव अधिक अधिकाहिं।
निर्मल होय चिदानन्द आप, मिटै सहज परसङ्ग मिलाप॥१०॥
लोक माँहि तेरी कछु नाहिं, लोक आन तुम आन लखाहिं।
वह षट् द्रव्यन को सब धाम, तू चिनमूरति आतमराम॥११॥
दुर्लभ परद्रव्यनि को भाव, सो तोहि दुर्लभ है सुनिराव।
जो तेरो है ज्ञान अनन्त, सो नहिं दुर्लभ सुनो महन्त॥१२॥
धर्म सु आप स्वभाव हि जान, आप स्वभाव धर्म सोई मान।
जब वह धर्म प्रगट तोहि होय, तब परमातम पद लखि सोय॥१३॥
ये ही बारह भावन सार, तीर्थङ्कर भावहिं निरधार।
है वैराग महाव्रत लेहिं, तब भव छमन जलाँजुलि देहिं॥१४॥
‘भैय्या’ भावहु भाव अनूप, भावत होहु चरित शिवभूप।
सुख अनन्त विलसह निश दीस, इम भाख्यो स्वामी जगदीस॥१५॥
सोर्स: बृहद आध्यात्मिक संग्रह
रचयिता: पंडित श्री भैय्या भगवतीदास जी