मति-श्रुत आदि ज्ञानों से मैंने देखा ध्रुव आत्म रे।
मात्र ज्ञायक नजर आए, मात्र ज्ञायक नजर आए॥
बंद करके पर्यायदृष्टि को, ध्याया जो आत्मा।
निज आत्म में एकत्व आए, ध्रुव आत्म में एकत्व आए॥
इक अहं था पर्याय में जो, अब मिटने लगा है।
अहम मिटते ही, मुझे आनंद होने लगा है॥
निज ध्रुव आत्म भरोसा है, इस अशरण संसार में।
शाश्वत शरण भाए, मुझे शाश्वत शरण भाए॥
जीता हूँ अनादि से, नहीं मरता कभी मैं।
मैं हूँ जहाँ मेरी परिणति भी अब वहीं है॥
दिन-रात आनंद की तरंगें अब स्वयं में।
सौख्य नजर आए, मुझे सौख्य नजर आए॥
जब से लगा है, वैराग्य का रंग।
संसार ये सुहाता नहीं, विषय भी नहीं लुभाते॥
वीतरागदशा होव, केवलज्ञानदशा होवे।
सुंदर नजर आए, बड़े सुंदर नजर आए॥
रचनाकार: डॉ.स्फूर्ति पुनीत दोशी (Dr. Sphurti Punit Doshi), फलटण (सतारा जिला), महाराष्ट्र