आपहिं आप-पने में प्रभुवर,
आप नहीं करते कुछ भी।
अहो! शांतता वर्ते ऐसी,
अरे उल्लसित है सबहिं॥
जिनवाणी पाई मैंने प्रभु,
दूर हुआ है यह संशय।
विपर्यय, अनध्यवसाय भी भागा,
अनेकांतमय दृष्टि जगी॥
आत्मोन्मुख जब हुआ प्रभु मैं,
ज्ञानानंद दर्श पाया।
मिटा है प्याला इच्छाओं का,
जी भर आत्मसुख पाया॥
आत्म आत्म करते-करते,
बात बड़ी मैं भूल गया।
कार्य सरल-सा था पर मैंने,
उसे बहुत विकराल किया॥
रट-रट कर आत्म-आत्म,
मैंने स्वरूप को न जाना।
पर एक बार अनुभवन मात्र से,
आत्म स्वरूप खुद को माना॥
सचमुच अद्भुत से भी अद्भुत है,
उसे तो तुम ही ग्रहण करो।
क्यों बनते हो व्यर्थ प्रमादी,
अरे! आत्मकल्याण करो॥
अरे! आत्मकल्याण करो॥
रचनाकार: सिद्धम जैन (Siddham Jain), कानपुर
Instagram: @imsiddham