(आत्मा का नमन)
मैं केवली को नमन करूँ,
नमन करूँ उस ज्ञान को।
आत्मस्वरूप के
बोध को,
सर्वश्रेष्ठ उस महान् को॥
जो अंतरंग में समा रहा,
वह आत्मा प्रधान है।
‘मैं ही हूँ’ ,यह बतलाता
वह ज्ञान सर्वमान्य है॥
जहाँ तत्त्व की चर्चा अपार है,
वहाँ आत्मराम का वास है।
जहाँ प्रत्येक जीव भगवान् है,
वही धर्म महान् है॥
जहाँ कर्म व्यवस्था हो अटल
न कोई कर्माधीन हो।
स्वाधीन होकर प्रत्येक जीव,
आत्मा में लीन हो॥
बहुमूल्य है यह आत्मा,
अनंत गुणों का भंडार है।
जिसे आत्मा की अनुभूति हो,
उसका भव-सागर पार है॥
जहाँ समर्थ आचार्य विराजें,
ना वहाँ वादियों का मान है।
न राग से, न अभिमान से,
खंडन किया सद् ज्ञान से॥
ये उत्तराधिकारी हैं केवली के,
हम इनके उत्तराधिकारी हैं।
जयवंत रखना जैन धर्म को,
यही हमारी जिम्मेदारी है॥
रचनाकार: अचल तलाटी (Achal talati), बाँसवाड़ा
Instagram: @achaltalati29