जब ध्याया शुद्धात्मा तब सारा अंतर भी रोमांच मय हो गया कि
सुख अनंत मिल गया॥टेक॥
थी अंतर में भी शांति मिली सुखसागर की एक लहर उठी
सहारा पर भी अब ही हेय लगा आत्म की सच्ची विधि मिली
तब सारा अंतर भी ज्ञानमय हो गया कि सुख अनंत मिल गया॥1॥
सच्ची शुद्धि की प्राप्ति हुई, जब आत्मरणता से खुद हुई
दृग चरित्र की पहचान हुई, शुद्ध आत्मनुभूति भी प्रगट हुई
तब मेरा आत्म भी, वीर्यमय हो गया, कि सुख अनंत मिल गया॥2॥
रचनाकार: अरिहंत जैन (Arihant Jain), खड़ैरी
Instagram: @im_arihant.05