जब तत्त्वज्ञान का न हो भान
तब कैसे प्राप्त हो आत्म ज्ञान
जब तक न प्राप्त हो आत्म ज्ञान
तब तक न कटे संसार स्वांग
घूमा संसार में धर अज्ञान
पर नहीं जाना निज आत्म ज्ञान
नहीं पाया निज आत्म का सुख
बस पाया भव-भव भ्रमण दुःख
नहीं पाया निज पर भेद ज्ञान
पर विषयों में ही सुख जान
उनको ही माना सुख खान
बस रमा रहा आनंद मान
करके अध्ययन मैं समयसार
प्रगटा निज पर का भेदज्ञान
जब जान लिया आत्मस्वरूप
तब भान हुआ अक्षय स्वरूप
अब जाना मैं अपना स्वभाव
अब शीघ्र करूँ भव का अभाव।
रचनाकार: अक्षय जैन (Akshay Jain), कटंगी
Instagram: @akshay_Jain_1