आत्म अनुभव | Atm anubhav

Lyrics: Nilesh Jain
Singer and composer: swayam Jain

आत्म अनुभव कर जाएँ,
भवसागर से तर जाएँ।
स्व और पर का भेद समझकर,
मोक्षमार्ग पर बढ़ जाएँ।

आत्म अनुभव कर जाएँ,
भवसागर से तर जाएँ।

जीव, अजीव, आस्रव, बंध,
संवर, निर्जरा, मोक्ष हैं तत्त्व।
जिनवर ने जैसा बतलाया,
श्रद्धान वैसा ही कर जाएँ।

सप्त तत्त्व को जान जाएँ,
आत्म-बोध हम कर जाएँ।
सम्यक् चर्या को अपनाकर,
निजातम में उतर जाएँ।

आत्म अनुभव कर जाएँ,
भवसागर से तर जाएँ,
भवसागर से तर जाएँ..

रचनाकार: नीलेश जैन (Nilesh Jain), उदयपुर
Instagram: @NileshJainsongs @swayamxJain
YouTube: https://www.youtube.com/watch?v=aXXcEGvZ6Rc&list=PLXcBKWNnm5zU&index=44