(पंडित भगवानदासजी विरचित)
(सोरठा)
अतिशय क्षेत्र अहार, सुन्दर शुभ मंदिर लसैं।
शोभत महा विशाल, पूजन करि पातक नसैं॥
ॐ ह्रीं श्री अतिशयक्षेत्र अहारविषै विराजमान श्री जिन-
प्रतिमा समूह ! अत्रावतरवावतर संवौषट् आह्वाननं, अत्र तिष्ठ तिष्ठ
ठः ठः स्थापनं, अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट् सन्निधीकरणम्।
(चाल नन्दीश्वर पूजाकी)
घन कनक रकेबी माहिं, गंगादिक जो भरौं।
जलधार सु दे जिन पास, जन्म जरा सु हरौं॥
श्री अतिशय क्षेत्र अहार, सुन्दर सुखकारी।
मैं पूजौं चित हरषाय, जिनपद दुखहारी॥१॥
ॐ ह्रीं श्री अतिशय क्षेत्र आहार विषै विराजमान जिनप्रतिमा
समूहेभ्यो जन्म जरा मृत्यु विनाशनाय जलं निर्वपामीति स्वाहा।
बावन चन्दन घनसार, केशर गंधभरी।
चन्दन जिन अग्र चढ़ाय, भव आताप हरी॥श्री अ०॥
ॐ ह्रीं श्री अतिशयक्षेत्र अहार विषै विराजमान जिनप्रतिमा
समूहेभ्यो संसारताप विनाशनाय चन्दनं।
तंदुल ल्यावो सु अखण्ड, उज्वल फलकारी।
अक्षतसों पूजौं जिनराज, अक्षय पदकारी॥अ०॥
ॐ ह्रीं श्री अतिशयक्षेत्र अहार विषै विराजमान जिन
प्रतिमासमूहेभ्यो अक्षयपद प्राप्तये अक्षतान् निर्वपामीति स्वाहा।
जाती वकुलादिक पुष्प, अलि गुंजार करै।
पुष्पनसों भरौं जिनराय, काम समूल हरै॥ अ०॥
ॐ ह्रीं श्री अतिशयक्षेत्र अहार विषै विराजमान जिन
प्रतिमा समूहेभ्यो कामव्यथा विध्वंशनाय पुष्पम्।
नानारस सद्यसो ल्याय, व्यंजन कर ताजे।
नेवजसों पूजौं जिनराज, रोग क्षुधा भाजे॥अ०॥
ॐ ह्रीं श्री अतिशयक्षेत्र अहार विषै विराजमान जिन-
प्रतिमा समूहेभ्यो क्षुधारोग विनाशनाय नैवेद्यम्।
करपूरकी वाति सुलगाय, दीपक परकाशे।
मम मोह तिमिर नशि जाय, ज्ञान कला भासे॥अ०॥
ॐ ह्रीं श्री अतिशयक्षेत्र अहार विषै विराजमान जिन
प्रतिमा समूहेभ्यो मोहांधकार विनाशाय दीपम्।
दश गन्ध हुताशन माहि, खेवत महकाई।
घट धूम रहो नभ छाय, अष्ट करम जाई॥ अ०॥
ॐ ह्रीं श्री अतिशयक्षेत्र अहार विषै विराजमान जिन-
प्रतिमा समूहेभ्यो अष्टकर्मदहनाय धूपम्।
एला पिस्तादिक ल्यायं, फल उत्तम औले।
जिन चरन धरौं फल अग्र, शिवफलको पाले॥अ०॥
ॐ ह्रीं श्री अतिशयक्षेत्र अहार विषै विराजमान जिन-
प्रतिमा समूहेभ्यो मोक्षफलप्राप्तये फलम्।
जल आदिक ले वसुद्रव्य, ताको अर्घ करौं।
मैं पूजौं तुम गुणपाय, पूरन अर्घ करौं॥श्री अति०॥
ॐ ह्रीं श्री अतिशयक्षेत्र अहार विषै विराजमान जिन-
प्रतिमा समूहेभ्यो अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घ्य निर्वपामीति स्वाहा।
(दोहा)
शान्तिनाथ मंदिर जहां, शांतिनाथप्रतिबिंब।
अष्ट द्रव्यकर पूजिये, पूरण अर्घ चढ़ाय॥
(चौपाई)
देव शास्त्र गुरु बहिर सोभान, कृत्रिमाकृत्रिम जिनारुच जान।
सिद्धयंत्र अरु सोलह कर्म, दशलक्षण रत्नत्रय धर्म॥
पंच परमेष्ठीके गुन कहे, इन सबको पुजो मन लये।
अष्ट द्रव्य ले अर्घ चढ़ाय, जन्म जन्मके पाप नशाय॥
ॐ ह्रीं श्री देव शास्त्र गुरु कृत्रिमाकृत्रिम सिद्ध सोलह-
कारण दशलक्षण रत्नत्रय पंच परमेष्ठिभ्यो अर्घम्।
(अथ जयमाला)
(पद्धरी छन्द)
श्री अतिशयक्षेत्र अहार जान, प्राचीन तहां मंदिर सु बान।
जहां मंदिर गिरे सुसुम लान, तहां प्रतिमा खांडत अप्रमान॥
तहां अतिशय ऐसो भयो आन, दस्ताकी चांदी भई सु बान।
पाना सो साहु बड़ भागवंत, नगरी चंदेरीमें बसन्त॥२॥
ते माल लेन चाले सु जाय, पहुंचे कोई पुरके मध्य आय।
जहां दस्ता खरीद करी सु जाय, भरवाये वृषभ दये लोटाय॥
ते लौट आये अहारगाम, वहां लयो बसेरो एक ठाम।
जब प्रात भयो देखे सो भाल, चांदी देखी तिनने सुहाल॥
तिनको मन व्याकुल होत मांहि, दस्तामें चांदी दई सो याहैं।
मैं तो दस्ताके दाम दीन, ऐसी चांदी हम नाहिं लीन॥५॥
लौट फेरन चांदी सु जांह, पहुंचे तिनने मालहि भराय।
तब उनसों बात कही सुनार, तुम दस्तामें चांदी दई सुमार॥
हमको तुम चांदी गुपत दनि, हम नाहीं लेवें हैं प्रवीन।
तबही सु दुकानी कहत भाय, दस्ता हमने तुमको दिवाय॥७॥
तुमरे जो भाग चांदी जु होय, लेजावो अपने घर सु जोय।
तब ही फिर कहने लगे सु लाल, अपनी चांदी लीजे दयाल॥
जब खोल दिखायो माल सोय, चांदीसों दस्ता भयो जु सोह।
ऐसो जु अचंभो देख लोग, मनमें चिन्ता लागी जु सोह॥९॥
तब फिर ही माल लदान दीन, चल चल देखत विश्राम लीन।
आये अहारके ठौर जान, तब निशि बितीत कीनी सुजान॥
प्रातहि सु माल देखत सु एव, चांदी तिनकी भई है स्वमेव।
ऐसो अतिशय इस ग्राम मांह, आनन्द भये उर नहिं समाय॥
मनमें विचार तब करत सोय, खरचो चांदी या भुम सोय।
जिनने सुपात्रको दान दीन, ताके फल लक्ष्मी होय अछीन॥
तातें भविजन चउ दान देहु, जातें भव भवमें सुक्ख लेहु।
तारी सुभूमके मध्य जान, जिनमंदिर बनवाये सुजान॥१३॥
ते बने अनूपम शोभनीक, रचना तिनकी उत्तम सो ठीक।
जिनबिम्ब प्रतिष्ठा करत सोय, जैनी जु जुरे गणना न कोय॥
मंडप वेदी रचना सजाय, जहां पूज भयो अति ही उछाह।
मिष्टान्न भांति भांतिन बनाय, बावन मन मिरचें लई पिसाय॥
ता पूरन पंगतको सु ध्याय, चुकटी चुकटी परसो सु जाय।
पूरन न भयों पूरन सुजान, जैनी सु जुरे इतने प्रमान॥१६॥
संवत् द्वादश शत वर्ष मांहि, सैंतीस अधिक वर्षेन प्रमान।
मासहु सुमार्ग सित पक्ष आप, तिथि तजि बार बुद्ध सुमार॥
शुभ घड़ी महूरत लग्न देख, वहां बिम्बप्रतिष्ठा भई विशेष।
जाचकजनको बहु दान दीन, मनसा पूरन सबकी सु कीन॥
सब पंच एक दीनो वरदान, मेरे संतत नहिं होय जान।
सब पंच समक्ष उच्चर सुदाय, मनसा पूरन होवे सो भाय॥
तिन पुण्यभंडार भरे सु आय, तिनकी कीरत जग नाम छाय।
जबसे भा सिद्ध अहार क्षेत्र, भविजन इहां कल्यानक सु देह॥
जहां बनो बड़ो मंदिर सुजान, ताको चढ़त न लागे सिवान।
चोतरसो बनो अति सुखदाय, तापै दरवाजौ सुभग आय॥
दरवाजे भीतर चौक जान, सा चौक बनौ उत्तम सौ थान।
जिनमंदिरमें जानेको द्वार, ता द्वारैं लागे पौरकार॥२२॥
उतरत नीचे अति हरष धार, तब शान्त जिनेश्वर छबि लखाय।
सब जीवनको आनन्ददाय, श्री शान्त छबी अति ही सुहाय॥
खडगासन जिनको चिन्ह जान, जिनके चरननको सीसनाय।
सुन्दर सरूप सब गुनन पूर्ण, द्वादश सुहस्त उन्नत सुभूर॥
अब दूजो मंदिरको सुजाय, जहां पार्श्वनाथ पूजन कराय।
जो भविजन दरशन करत आय, तिनके अघ भवभवके नशाय॥
जो मन वच तन पूजा कराय, ते सुरगसंपदा सहज पाय।
अनुक्रम करिके शिवराज पाय, तहां अविनाशी सुखको सुथाय॥
तिनके गुनकी महिमा अपार, गनधर सु कथत नहिं लहत पार।
हम तुच्छ बुद्धि किम लहत पार, मोको करिय भवजलधि पार॥
(घत्ता)
श्री शान्ति जिनेश्वर, जग परमेश्वर, इन्द्रादिक पूजत चरणं।
तुम जग जन तारन, दुक्ख निवारन, भविजनको तुम ही शरणं॥
(अडिल्ल)
जो यह पूजा पाठ पढ़े मन लायके।
सुने चित्त दे ज्ञान सुहर्ष बढ़ायके॥
पुत्र पौत्र गृह संपत बाहन अनुसरे।
नाना पदवी पाय मुक्ति कामिनि वरे॥
(इत्याशीर्वादः।)
(दोहा)
उनईससे सत्तर अधिक, संवत् विक्रम जान।
मारग सितकी पंचमी, पूजा पूरण जान॥
अरजी भगवानदासकी, पण्डित गुनि जो सोय।
भूल होय सोधन करो, क्षमा कीजिये मोय॥
स्रोत: श्री सिद्धक्षेत्र पूजा संग्रह, पृष्ठ १६८ (श्री सिद्धक्षेत्र पूजा संग्रह | Shri Siddhkshetra Puja Sangrah)