अनमोल जिनशासन | Anmol jinshasan

थी धन्य घड़ी मेरे जन्मदिवस की जिस दिन मैंने जन्म लिया
जिनशासन में मेरा पालन-पोषण हुआ
अरिहंत जैसे पिता मिले माँ जिनवाणी की शरण मिली
इनको भूल स्वयं इस जग में रह-रह मैं भटका हूँ
समझ नहीं पाया था खुद को कहाँ-कहाँ मैं अटका हूँ
काल लब्धि मेरी पकी जिस दिन मैंने इनको पहचाना
संत मुद्रा सौम्य मूरत देख मेरा मन हर्षाया है
चरण शरण में शीश झुका के अनंत आनंद मैंने पाया है
राग-द्वेष ही धर्म है तो सिद्धों ने क्यों ठुकराया है?
वीतराग ही धर्म है बस अब यही मैंने माना है
है जाना खुद को यही आके किया कुछ मैंने
था हीन खुद को समझ रहा पर स्वभाव तो चैतन्य का खजाना है
बस यही रहा और यही सार केवलज्ञानी ने बताया है
समझ गया यह धर्म महान् जिसने सुखोत्पन्न कराया है

रचनाकार: अनामिका जैन (Anamika Jain), बड़ामलहरा
Instagram: @anamika_Jain0206
YouTube: https://www.youtube.com/watch?v=zQdwIT1eOHc&list=PLXcBKWNnm5zU&index=40