(हरिगीत)
षट्मासका करि योग पूर्ण, महामुनि श्री ऋषभजी।
मुनिमार्गके निर्वहन हित, किया नगर गाँव विहारजी॥
षट्मास कीना विहार पर आहारकी विधि ना मिली।
श्रेयांसनृपके घर अहो! आहार विधि भई भली॥
‘अहो दानम्,’ ‘महा दानम्’ गूँजी नभमें यह ध्वनि।
अक्षय तृतीया पर्व पर, तिष्ठो अहो! श्री महामुनि॥
ॐ ह्रीं श्री अक्षयतृतीया पर्वे श्री ऋषभदेव मुनिराय अत्र अवतर अवतर संवौषट् आह्वाननम्।
ॐ ह्रीं श्री अक्षयतृतीया पर्वे श्री ऋषभदेव मुनिराय अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः स्थापनम्।
ॐ ह्रीं श्री अक्षयतृतीया पर्वे श्री ऋषभदेव मुनिराय अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट् सन्निधिकरणम्।
अष्टक
(गीतिका)
लाय निरमल नीर सुखदा, क्षीरोदधि सम जानिये।
कनकझारी हरषजुत, ले आपने कर आनिये॥
श्री हस्तिनापुर ग्राममें आहार रिषभ मुनिनको।
श्री स्वर्णपुर के भक्तजन, अनुमोदते इस दानको॥
ॐ ह्रीं श्री अक्षयतृतीया पर्वे श्री ऋषभदेव मुनिराय जन्मजरामृत्युविनाशनाय जलं निर्वपामीति स्वाहा।
घसी नीर निरमल मांहि चन्दन, घ्राणको सुखदायजी।
फिर कनक थाली आप कर ले, भक्ति बहु उर लायजी॥
श्री हस्तिनापुर ग्राममें आहार रिषभ मुनिनको।
श्री स्वर्णपुर के भक्तजन, अनुमोदते इस दानको॥
ॐ ह्रीं श्री अक्षयतृतीया पर्वे श्री ऋषभदेव मुनिराय संसारतापविनाशनाय चंदनं निर्वपामीति स्वाहा।
शुभ लेय अक्षत जान मुक्ता, फल समा उज्वल सही।
विन खंड नख शिख शुद्ध जानो, गंध जुत तंदुल कही॥
श्री हस्तिनापुर ग्राममें आहार रिषभ मुनिनको।
श्री स्वर्णपुर के भक्तजन, अनुमोदते इस दानको॥
ॐ ह्रीं श्री अक्षयतृतीया पर्वे श्री ऋषभदेव मुनिराय अक्षयपदप्राप्तये अक्षतान् निर्वपामीति स्वाहा।
फूल सुर तरु गंध दायक वरण नाना जानिये।
तिस गंध वसि हो, भ्रमर आवै, पहुप ऐसे आनिये॥
श्री हस्तिनापुर ग्राममें आहार रिषभ मुनिनको।
श्री स्वर्णपुर के भक्तजन, अनुमोदते इस दानको॥
ॐ ह्रीं श्री अक्षयतृतीया पर्वे श्री ऋषभदेव मुनिराय कामबाणविध्वंसनाय पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा।
नैवेद्य षट रस पूर वांछित, मिष्ट रस सुखदा सही।
ले तुरत कीनों आप कर ले, महा उज्वल शुभ मही॥
श्री हस्तिनापुर ग्राममें आहार रिषभ मुनिनको।
श्री स्वर्णपुर के भक्तजन, अनुमोदते इस दानको॥
ॐ ह्रीं श्री अक्षयतृतीया पर्वे श्री ऋषभदेव मुनिराय क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा।
दीप तमहर रतन कारी घटपटा परकाशियो।
धर थाल कंचन आप करले, भक्ति बहु मुख भाषियो॥
श्री हस्तिनापुर ग्राममें आहार रिषभ मुनिनको।
श्री स्वर्णपुर के भक्तजन, अनुमोदते इस दानको॥
ॐ ह्रीं श्री अक्षयतृतीया पर्वे श्री ऋषभदेव मुनिराय मोहांधकारविनाशनाय दीपं निर्वपामीति स्वाहा।
अगर आदि मिलाय दश विधि, धूप मन मानी धरों।
बिन धूम अगनि माह धर करि, भाव निरमल निज करों॥
श्री हस्तिनापुर ग्राममें आहार रिषभ मुनिनको।
श्री स्वर्णपुर के भक्तजन, अनुमोदते इस दानको॥
ॐ ह्रीं श्री अक्षयतृतीया पर्वे श्री ऋषभदेव मुनिराय अष्टकर्मदहनाय धूपं निर्वपामीति स्वाहा।
लाय श्रीफल लोंग पिस्ता, सुभग पुंगी फल सही।
खारक विदाम सु आदि दे के, फल लिये बहु सुख मही॥
श्री हस्तिनापुर ग्राममें आहार रिषभ मुनिनको।
श्री स्वर्णपुर के भक्तजन, अनुमोदते इस दानको॥
ॐ ह्रीं श्री अक्षयतृतीया पर्वे श्री ऋषभदेव मुनिराय मोक्षफलप्राप्तये फलं निर्वपामीति स्वाहा।
नीर, चन्दन, सुभग अक्षत, फूल, चरु, दीपक सही।
वर धूप, दसधा, फूल मनोहर मौलि के वसु अर्घ ही॥
जस आदि द्रव्य मिलाय आगे, अरघ सुखदा लायजी।
ले आपने कर आरती शुभ, जिन तने गुण गायजी॥
श्री हस्तिनापुर ग्राममें आहार रिषभ मुनिनको।
श्री स्वर्णपुर के भक्तजन, अनुमोदते इस दानको॥
ॐ ह्रीं श्री अक्षयतृतीया पर्वे श्री ऋषभदेव मुनिराय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।
जयमाला
(दोहा)
अक्षय तृतीया पर्व पर, नमूं ऋषभ मुनिराज।
परम दिगम्बर जिनदशा, धारण की शिवकाज॥
(पद्धरी छंद)
जय जय श्री ऋषभ महा मुनीश, तव चरणोंमें नित नमूं शीश;
जय मोक्षमार्ग पर चलनहार, जय कर्म शत्रु क्षय करनहार॥१॥
जय पंच महाव्रत धरनहार, जय शिवरमणीके वरणहार;
है आप स्वयंभू स्वयंबुद्ध, अविरुद्ध शुद्ध अति प्रतिबुद्ध॥२॥
षट् मास योग निश्चल धराय, प्रचुर स्वसंवेदन लहाय;
निःतरंग स्वरूपे प्रतप आप, करें कर्म निर्जरा बहु अमाप॥३॥
षट् मास बाद करने अहार, किया नगर गाँव मुनि विहार;
आहार विधि जाने न कोय, षट् मास गये इस विधि सोय॥४॥
दिखे श्रेयांस नृपको स्वप्न सात, फल मुनिदर्शन जाना प्रभात;
अति हर्षाये श्रेयांस राज, अहो! धन्य भाग्य! धन्य दिन आज॥५॥
आये हस्तिनापुर मुनिराज, ‘श्रेयांस’, ‘सोम’ गये दर्श काज;
दर्शनसे जातिस्मृतिज्ञान, श्रेयांस नृपको हुआ भान॥६॥
पूरव भवमें था दिया दान, आहार विधि वे गये जान;
दाता के सातों गुण अशेष, श्रद्धादि धारे श्री नरेश॥७॥
मुनि ऋषभजीको सन्मान, नवधा भक्ति से दिया दान;
इक्षुरसका आहार शुद्ध, दिया महामुनिको हो प्रबुद्ध॥८॥
तब पंचाश्चर्य हुए महान, ध्वनि धन्य हुए जन नगर जान;
दुन्दुभि बाजोंका हुआ शोर, वायु सुगंधित चहूँ ओर॥९॥
देवन पुष्पवृष्टि की अपार, हुई रत्नवृष्टि जिसका न पार;
‘अहो धन्य पात्र’ ‘अहो धन्य दान’, ध्वनि ‘धन्य अहो दाता’ सुजान॥१०॥
‘अहो दान’ ‘महा दानम्’ महान सुरगण करते हैं भक्ति गान;
यह दान तीर्थ की शुरूआत, हस्तिनापुर से हुई भ्रात॥११॥
अक्षयतृतीया का महापर्व, श्री स्वर्णपुरीके मुमुक्षु जन;
गुरु-मातकृपासे भक्त सभी, अर्चन भक्ति कर हर्ष मान॥१२॥
आराध्य-आराधक भेद जाय, प्रगटे इस भाँति आत्मज्ञान;
पाते हैं वे फिर दिव्यज्ञान, अनुक्रमसे पाते है निर्वाण॥१३॥
ॐ ह्रीं श्री अक्षयतृतीया पर्वे श्री ऋषभदेव जिनेन्द्राय अनर्घ्यपदप्राप्तये महार्घं निर्वपामीति स्वाहा।
स्रोत: श्री जिनेन्द्र पूजासंग्रह (सोनगढ़), पृष्ठ ४३३ (श्री जिनेन्द्र पूजासंग्रह (सोनगढ़) | Shri Jinendra Puja Sangrah (Songadh))