आदिनाथ पूजा (जिनेश्वरदास, कर्मभूमिकी आदि) | Adinath Puja (Jineshwardas, Karmabhumiki Aadi)

(अडिल्ल छन्द)

कर्मभूमिकी आदि वृषभ जिनवर भये,
धर्मपंथ दरशाय सकल जग सुख दये।
तिनके पद उर ध्याइ हरष मनमें धरूं,
अत्र निष्ठ जिनराज चरण हिरदे धरूं॥
ॐ ह्रीं श्रीआदिनाथजिनेन्द्र अत्रावतरअवतर। संवौषट्। अत्र तिष्ठ तिष्ठ। ठःठः। स्थापनं। अत्र मम सन्निहितो भव भव। वषट्। सन्निधीकरणं।

(सुन्दरी छंद)

परम पावन उज्वल लायके, जल जिनेश्वर चरण चढ़ायके।
जन्म मरण त्रिदोष सबै हरूं, ऋषभदेव चरण पूजा करूं॥
ॐ ह्रीं श्रीआदिनाथजिनेंद्राय जलं निर्वपामीति स्वाहा।

सरस चंदन गंध सुहावनो, परम शीतल गुण मन भावनो।
जनमतापतृषादुखको हरूं, ऋषभदेव चरण पूजा करूं॥
ॐ ह्रीं श्रीआदिनाथजिनेंद्राय चंदनं निर्व०।

शरदइन्दु समान सुहावनो, अमल अक्षत स्वच्छ प्रभावनो।
सहजरूप सुधीरमनी वरूं, ऋषभदेव चरण पूजा करूं॥
ॐ ह्रीं श्रीआदिनाथजिनेंद्राय अक्षतं निर्व०।

कुसुम रत्न सुवर्णमई करों, कनक भाजनमें बहुते भरों।
मदनवान महा दुखको हरूं, ऋषभदेव चरन पूजा करूं॥
ॐ ह्रीं श्रीआदिनाथजिनेंद्राय पुष्पं निर्व०

सरस मोदक पावक लीजिये, चरु अनेक प्रकार सु कीजिये।
असद्वेद्य क्षुधा दुखको हरूं, ऋषभदेव चरन पूजा करूं॥
ॐ ह्रीं श्रीआदिनाथजिनेंद्राय नैवेद्यं निर्व०

रतन दीप अमोलिक लीजिये, जिन सुयोग्य मनोहर कीजिये।
अतुल मोहमहातमको हरूं, ऋषभदेव चरन पूजा करूं॥
ॐ ह्रीं श्रीआदिनाथजिनेंद्राय दीपं निर्व०

सरस धूप सुगंध सुहावनी, अगरआदिक द्रव्य सुपावनी।
धूप खेय दुखद-विधिको हरूं, ऋषभदेव चरन पूजा करूं॥
ॐ ह्रीं श्रीआदिनाथजिनेंद्राय धूपं निर्व०

सरस मिष्ट फलावलि लीजिये, चरण जिनवर भेट करीजिये।
सहज रूप सुधीरमणी वरूं, ऋषभदेव चरन पूजा करूं॥
ॐ ह्रीं श्रीआदिनाथजिनेंद्राय फलं निर्व०

जल फलादिक द्रव्य मिलायके, कनकथाल सुअर्घ बनायके।
निज स्वभाव अरी विधिको हरूं, ऋषभदेव चरन पूजा करूं॥
ॐ ह्रीं श्रीआदिनाथजिनेंद्राय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घ्यं निर्व०

पंचकल्याणक।

(मोतियादाम छंद)

असढ़ वदी द्वितीया दिन जान, तजो सरवारथसिद्ध विमान।
भयौ गरभागम मंगल मोय, नमूं जिनको नित हर्षित होय॥
ॐ ह्रीं श्रीआदिनाथजिनेन्द्राय आषाढ़वदीद्वितीयायां गर्भकल्याणकप्राप्तये अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।

सुचैतवदी नवमी दिन जान, भयौ शुभ तादिन जन्मकल्यान।
सुरासुर इन्द्र शचीजुत आय, करौ गिरिशीम महोत्सव जाय॥
ॐ ह्रीं श्रीआदिनाथजिनेन्द्राय चैतवदीनवम्यां जन्मकल्याणकप्राप्तये अर्घ्यं निर्व०

वदी नवमी शुभ चैत बताय, प्रभू ढिंग देवऋषीश्वर आय।
करी बहु भक्ति नवाय सुभाल, लयौ तप तादिन श्रीजिन हाल॥
ॐ ह्रीं श्री आदिनाथजिनेंद्राय चैतवदानवम्यां तपकल्याणकप्राप्तये अर्घ्यं निर्व०

वदी शुभ ग्यारस फाल्गुण जान, सु तादिन घाति हने भगवान।
करौ वरकेवल ज्ञानप्रकाश, हरे जगको भ्रममोहविलास॥
ॐ ह्रीं श्रीआदिनाथजिनेंद्राय फाल्गुणवदी एकादशम्यां ज्ञानकल्याणकप्राप्तये अर्घ्यं निर्व०

वदी शुभ माघचतुर्दसि जान, लयौ प्रभुने शिवथान महान।
करौ बहु उत्सव इन्द्रमहिंद्र, भरौ मम आस सदा जिनचन्द्र॥
ॐ ह्रीं श्रीआदिनाथजिनेंद्राय माघवदीचतुर्दश्यां मोक्षमंगलप्राप्तये अर्घ्यं निर्व०

(जयमाला दोहा)

आदि धर्म करता प्रभू, आदि ब्रह्म जगदीश।
तीर्थंकर पद जिह लयौ, प्रथम नवाऊं शीस॥

(भुजंगप्रयात छंद)

नमों देव देवेंद्र तुम चर्ण ध्यावैं,
नमों देव इन्द्रादि सेवक कहाव।
नमों देव तुमको तुम्हीं सुखदाता,
नमों देव मेरी हरौ दुख असाता॥१॥

तुम्हीं ब्रह्मरूपी सुब्रह्मा कहावौ,
तुम्हीं विष्णु स्वामी चराचर लखावौ।
तुम्हीं देव जगदीश सर्वज्ञ नामी,
तुम्हीं देव तीर्थेश नामी अकामी॥२॥

सुशंकर तुम्हीं हौ तुम्हीं सुखकारी,
सुजन्मादि त्रयपुर तुम्हीं ने विदारी।
धरैं ध्यान जो जीव जगके मझारी,
करै नाम विधिकौ लहै ज्ञान भारी॥३॥

स्वयंभू तुम्हीं हौ महादेव नामी,
महेश्वर तुम्हीं हौ तुम्हीं लोकस्वामी।
तुम्हें ध्यानमें जो लखै पुण्यवंता,
वही मुक्तिको राज विलसै अनंता॥४॥

तुम्हीं हो विधाता तुम्हीं नंददाता,
नमै जो तुम्हें सो सदानंद पाता।
हरौ कर्मके फंद दुखकंद मेरे,
निजानंद दीजै नमों चर्ण तेरे॥५॥

महा मोहको मारि निजराज लीनौ,
महाज्ञानको धारि शिव वास कीनौ।
सुनौं अर्ज मेरी रिषभदेव स्वामी,
मुझे वास निजपास दीजे सुधामी॥६॥

(दोहा)

नाभिराय मरुदेवि सुत, सदा तुम्हारी आस।
मनवचकायलगायके, नमैं जिनेश्वरदास॥१॥
ॐ ह्रीं श्रीआदिनाथजिनेन्द्राय अर्घ्यं निर्व०

(अडिल्ल छंद)

वर्तमान जिनराय भरतके जानिये,
पंचकल्यानक धारि गये शिव थानिये।
जो नर मनवचकाय प्रभू पूजैं सही,
सो नर दिवसुख पाय लहै अष्टम मही॥

इत्याशीर्वादः। पुष्पांजलिं क्षिपेत्।


स्रोत: जैन पूजा संग्रह (महावीर प्रसाद एण्ड सन्स, देहली), पृष्ठ १२४ (जैन पूजा संग्रह (महावीर प्रसाद एण्ड सन्स, देहली) | Jain Puja Sangrah)