ऋषभदेव की पूजन
(पद्धरी)
जय जय तीर्थंकर गुरु महान,
हम देख हुए कृतकृत्य प्राण।
महिमा तुमरी वरणी न जाया,
तुम शिव मारग साधत स्वभाव॥१॥
जय धन्य धन्य ऋषभेश आज,
तुम दर्शन से सब पाप भाज।
हम हुए सु पावन गात्र आज,
जय धन्य धन्य तप सार साज॥२॥
तुम छोड परिग्रह भार नाथ,
लीनो चारित तप ज्ञान साथ।
निज आतम ध्यान प्रकाशकार,
तुम कर्म जलावन वृत्ति धार॥३॥
जय सर्व जीव रक्षक कृपाल,
जय धारत रत्नत्रय विशाल।
जय मौनी आतम मननकार,
जग जीव उद्धारण मार्ग धार॥४॥
हम गृह पवित्र तुम चरण पाय,
हम मन पवित्र तुम ध्याय ध्याय।
हम भये कृतारथ आप पाय,
तुम चरण सेवने चित बढाय॥५॥
ॐ ह्रीं ऋषभ तीर्थंकरः पुष्पांजलिं क्षिपेत्।
(वसंततिलका)
सुंदर पवित्र गंगाजल लेय झारी,
डारुं त्रिधार तुम चरणन अग्र भारी।
श्री तीर्थनाथ वृषभेश मुनीन्द्रचरण,
पूजूं सुमंगल करण सब पाप हरण।
ॐ ह्रीं श्रीऋषभतीर्थंकरमुनींद्राय जन्मजरामृत्युविनाशनाय जलं निर्वपामीति स्वाहा।
श्री चंदनादि शुभ केशर मिश्र लाये,
भव ताप उपशम करण निज भाव ध्याये।
श्री तीर्थनाथ वृषभेश मुनींद्र चरण,
पूजूं सुमंगल करण सब पाप हरण।
ॐ ह्रीं श्रीऋषभतीर्थंकरमुनींद्राय संसारतापविनाशनाय चंदनं निर्वपामीति स्वाहा।
शुभ श्वेत निर्मल सुअक्षत धार थाली,
अक्षय गुणा प्रगट कारण शक्तिशाली।
श्री तीर्थनाथ वृषभेश मुनींद्र चरण,
पूजूं सुमंगल करण सब पाप हरण।
ॐ ह्रीं श्रीऋषभतीर्थंकरमुनींद्राय अक्षयपदप्राप्ताय अक्षतं निर्वपामीति स्वाहा।
चंपा गुलाब इत्यादि सु पुष्प धारे,
हे काम शत्रु बलवान तिसे विदारे।
श्री तीर्थनाथ वृषभेश मुनींद्र चरण,
पूजूं सुमंगल करण सब पाप हरण।
ॐ ह्रीं श्रीऋषभतीर्थंकरमुनींद्राय कामबाणविध्वंशनाय पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा।
फेणी सुहाल बरफी पकवान लाए,
क्षुदरोग नाशने कारण काल पाए।
श्री तीर्थनाथ वृषभेश मुनींद्र चरण,
पूजूं सुमंगल करण सब पाप हरण।
ॐ ह्रीं श्रीऋषभतीर्थंकरमुनींद्राय क्षुधारोग विनाशनाय नैवेद्य निर्वपामीति स्वाहा।
शुभ दीप रत्नत्रय लाय तमोपहारी,
तम मोह नाश मम होय अपार भारी।
श्री तीर्थनाथ वृषभेश मुनींद्र चरण,
पूजूं सुमंगल करण सब पाप हरण।
ॐ ह्रीं श्रीऋषभतीर्थंकरमुनींद्राय मोहांधकार विनाशनाय दीपं निर्वपामीति स्वाहा।
सुंदर सुगंधित सु पावन धूप खेऊं,
अरु कर्म काट को थाल निजात्म भेऊं।
श्री तीर्थनाथ वृषभेश मुनींद्र चरण,
पूजूं सुमंगल करण सब पाप हरण।
ॐ ह्रीं श्रीऋषभतीर्थंकरमुनींद्राय अष्टकर्मदहनाय धूपं निर्वपामीति स्वाहा।
द्राक्षा बदाम फल सार भराय थाली,
शिव लाभ होय सुख से समता संभाली।
श्री तीर्थनाथ वृषभेश मुनींद्र चरण,
पूजूं सुमंगल करण सब पाप हरण।
ॐ ह्रीं श्रीऋषभतीर्थंकरमुनींद्राय मोक्षफलप्राप्ताय फलं निर्वपामीति स्वाहा।
शुभ अष्ट द्रव्य मय उत्तम अर्ध्य लाया,
संसार खार जल तारण हेतु आया।
श्री तीर्थनाथ वृषभेश मुनींद्र चरण,
पूजूं सुमंगल करण सब पाप हरण।
ॐ ह्रीं श्रीऋषभतीर्थंकरमुनींद्राय अनर्घ्यपदप्राप्ताय अर्ध्य निर्वपामीति स्वाहा।
जयमाल
जय मुदारूप तेरे सदा दोष ना,
ज्ञान श्रद्धान पूरित धरैं शोक ना।
राज को त्याग वैराग्य धारी भए,
मुक्ति का राज लेने परम मुनि थए॥१॥
आत्म को ज्ञान के पाप को भान के,
तत्त्व को पाय के ध्यान उर आन के।
क्रोध को हान के मान को हान के,
लोभ को जीत के मोह को भान के॥२॥
धर्ममय होय के साधते मोक्ष को,
बाधते मोह को जीतते द्वेष को।
शांतता धारते साम्यता पालते,
आप पूजन किये सर्व अघ बालते॥३॥
धन्य हैं आज हम दान सम्यक करैं,
पात्र उत्तम महा पाप के दुःख दरैं।
पुण्य संपत भरैं काज हमरे सरैं,
आप सम होयके जन्म सागर तरैं॥४॥
ॐ ह्रीं श्रीऋषभतीर्थंकरमुनींद्राय महार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
स्रोत: पंचकल्याणक महोत्सव पूजन (तीर्थधाम मंगलायतन), पृष्ठ ७९ (पंचकल्याणक महोत्सव पूजन (तीर्थधाम मंगलायतन) | Panchkalyanak Mahotsav Pujan)