प्रूफरीडिंग बाकी है
ये बोल वीडियो के विवरण से लिए गए हैं और रिकॉर्डिंग से मिलाए गए हैं, इनमें अशुद्धियाँ हो सकती हैं।
आदिनाथ का बैल चिह्न है, अजितनाथ का हाथी।
संभवनाथ का घोड़ा जानो, गाओ मेरे साथी॥
अभिनंदन का बंदर जानो, सुमतिनाथ का चकवा।
पद्मप्रभ का कमल चिह्न है, समझो ज्ञानी जीवा॥
सुपार्श्वनाथ का स्वस्तिक जानो, चंद्रप्रभ का चंद्र।
पुष्पदंत का मगर चिह्न है, झुकते हैं सौ इंद्र॥
शीतलनाथ का कल्पवृक्ष है, श्रेयांसनाथ का गेंडा।
वासुपूज्य का भैंसा जानो, फहरे धर्म का झंडा॥
विमलनाथ का शूकर जानो, अनंतनाथ का सेही।
धर्मनाथ का वज्रदंड है, नहीं रुकना भाई॥
शांतिनाथ का हिरण चिह्न है, कुंथुनाथ का बकरा।
अरहनाथ का मछली जानो, मिटे भव का चकरा॥
मल्लिनाथ का कलश चिह्न है, मुनिसुव्रत का कछुआ।
नमिनाथ का नील कमल है, भक्ति करले मनुवा॥
नेमिनाथ का शंख चिह्न है, पार्श्वनाथ का सर्प।
वीर प्रभु का शेर चिह्न है, मिटे मन के दर्प॥
देखें और सुनें:
स्रोत: Jain Digital Technology Foundation (YouTube चैनल)। Song Writer: Bal Br. Pritesh bhai Kothari, Pandharpur और Bal Br. Shubham bhai Patwa, Pune।
खोज: Adinath Ka Bail Chinh Hai