आहारक शब्द का अर्थ क्या है? क्या आहारक शब्द का संबंध ओज आहार से है?

आहारक शब्द का अर्थ क्या है? क्या आहारक शब्द का संबंध ओज आहार से है?

आहारक शब्द वर्गणा के लिए प्रयोग होता है तथा ओज आहार का तो ज्ञात नही परंतु शरीर की स्थिति बनने में आहरक वर्गणा निमित्त होती है।।

आहारक शब्द का अर्थ है - आहार को करने वाला। अर्थात् जो आहार से सम्बन्ध रखने वाली वर्गणा को आहारक वर्गणा कहते हैं। इसके मुख्य रूप से तीन कार्य हैं - औदारिक शरीर, आहारक शरीर और वैक्रियिक शरीर।

ओजाहार - यह आहार मात्र अपर्याप्त दशा में होता है। यह औदारिक शरीर के अनेक रूपों में से एक है।

1 Like

ओजाहार पर्याप्त अपर्याप्त दोनो दशा में होगा

ठंड में धूप में खड़े रहना यह ओजाहार ही है और धूप में छांव में खड़े रहना
एवम मुनिराज के आतपन योग के अतिचार में यही विषय को उर्ध्व किया गया है।
यह तो स्थूल जो हमे पकड़ में आवे मूल तो यह प्रति समय चलता रहता है।

2 Likes

वर्गणा के अलावा इस विषय को भी लिया जा सकता है।

उचित ही कहा है।

अपर्याप्त दशा में तैजस और कार्मण के आलावा मिश्र शरीरों के द्वारा ओजाहार ही ग्रहण किया जाता है।

सुधार करने हेतु धन्यवाद!