मर्यादा सम्बन्धी विधान

दाल के पापड़ और राजगिर के खिचले की मर्यादा एक ही होनी चाहिए या अलग-अलग? सतर्क सिद्ध करें।

ये क्या होता है?राजगीर मतकब क्या?

amaranth grain

आप प्रश्न हेतु - खार का खीचल समझ लें!

दोनों समान है 24 घण्टा की मर्यादा होती है।

उत्तर के लिए धन्यवाद किन्तु आपने प्रश्न ठीक से नहीं पढ़ा।

दोनों वस्तु बनने में पानी का उपयोग होता है इस अपेक्षा से 6 घंटे मर्यादा होनी चाहिए।

आप सही कह रहे हैं।
यदि ठण्डे छने पानी में उसना हो तो 45 मिन
यदि छने हल्के गर्म पानी में तो 6 घण्टे
यदि छने उबले पानी में तो 24 घण्टे

यही सही होना चाहिए।

2 Likes

आज भले ही हम सम्पूर्ण मर्यादा वाला भोजन नही करते हो परंतु इससे संबधित चर्चा जरूर करनी चाहिए ताकि हम शुद्ध भोजन की और आगे बढ़े और क्षुधा, तृषा रहित सिद्ध शिला की और आगे बढ़े।

3 Likes

अगर दाल बनाने में पानी तो उबले गाहि तो फिर उसकी मर्यादा भी 24 घंटे की हो जाएगी।
परंतु ऐसा नही है।
अगर पानी के साथ कुछ भी मिक्स करेंगे तो उसकी मर्यादा 6 घंटे की ही होती है।
जैसे अभी उबला हुआ पानी है उसकी मर्यादा 24 घंटे है लेकिन उसके अंदर लोंग या अन्य कुछ भी डालेंगे जिससे पानी का स्पर्श ,रस, गंध, वर्ण, बदल जाये तो उसकी मर्यादा 24 घंटे से घट कर 6 घंटे ही होगी।
6 घंटे बाद वह पानी सड़ने लगेगा।

यही सही है।

1 Like

पापड़ खिचले आदि जिस दिन बनाये हैं उसी दिन यदि उन्हें तेल घी आदि में तल दे तो मर्यादा 24 घण्टे की होती है विना तले हुए 6 घण्टे की मर्यादा

3 Likes