१०८ कोटि से दोषों का त्याग

१०८ कोटि से पाप कैसे लगते है।

इसकी निवृति से कैसे भाव नहीं होंगे।

१०८ = कृत x कारित x अनुमोदन

समरंभ x समारंभ x आरम्भ

मन x वचन x काय

x क्रोध x मान x माया x लोभ

:memo: क्रोध संबंधित निश्चयनय से = परमार्थ से में स्व-पर दोनों का हित या अहित करना, कराना ,अनुमोदना, समरंभ,समारंभ,आरम्भ,मन से,वचन से ,काय से नहीं हो सकता।

१) कृत समरंभ मन क्रोध से रहित = उपसर्ग के काल में उपसर्ग कर्ता के प्रति मन में भी अहित करने का संकल्प नहीं करना।

२) कृत समारंभ मन क्रोध से रहित = उपसर्ग के काल में उपसर्ग कर्ता के प्रति मन में भी पर के अहित करने की सामग्री इकठ्ठा करने का भाव नहीं होना।

३) कृत आरंभ मन क्रोध से रहित = उपसर्ग के काल में उपसर्ग कर्ता के प्रति मन में भी अहित करने की योजना बनाने का भाव नहीं होना।

४) कारित समरंभ मन क्रोध से रहित = उपसर्ग के काल में उपसर्ग कर्ता के प्रति मन में भी अहित कराने का संकल्प नहीं होना।

५) कारित समारंभ मन क्रोध से रहित = उपसर्ग के काल में उपसर्ग कर्ता के प्रति मन में भी अहित कराने की सामग्री इकठ्ठा कराने का भाव नहीं होना।

६) कारित आरंभ मन क्रोध से रहित = उपसर्ग के काल में उपसर्ग कर्ता के प्रति मन में भी अहित कराने की योजना बनाने का भाव नहीं होना।

७) अनुमोदन समरंभ मन क्रोध से रहित = उपसर्ग के काल में उपसर्ग कर्ता के प्रति मन में भी अहित करने की योजना की अनुमोदना का संकल्प नहीं होना।

८) अनुमोदन समारंभ मन क्रोध से रहित = उपसर्ग के काल में उपसर्ग कर्ता के प्रति मन में भी अहित करने की योजना की सामग्री इकठ्ठा होने की अनुमोदना का भाव नहीं होना।

९) अनुमोदन आरंभ मन क्रोध से रहित = उपसर्ग के काल में उपसर्ग कर्ता के प्रति मन में भी अहित कराने की योजना के अंजाम की अनुमोदना का भाव नहीं होना।

१०) कृत समरंभ वचन क्रोध से रहित = उपसर्ग के काल में उपसर्ग कर्ता के प्रति अहित करने के वचन कहने का संकल्प नहीं करना।

११) कृत समारंभ वचन क्रोध से रहित = उपसर्ग के काल में उपसर्ग कर्ता के प्रति अहित करने की अनुकूल सामग्री इकठ्ठा हो ऐसे वचन नहीं कहना।

१२) कृत आरंभ वचन क्रोध से रहित = उपसर्ग के काल में उपसर्ग कर्ता के प्रति अहित करने की योजना बने ऐसे वचन नहीं कहना।

१३) कारित समरंभ वचन क्रोध से रहित = उपसर्ग के काल में उपसर्ग कर्ता के प्रति मन में भी अहित कराने के वचन नहीं कहना।।

१४) कारित समारंभ वचन क्रोध से रहित = उपसर्ग के काल में उपसर्ग कर्ता के प्रति मन में भी अहित कराने की सामग्री इकठ्ठा कराने का भाव नहीं होना।

१५) कारित आरंभ वचन क्रोध से रहित = उपसर्ग के काल में उपसर्ग कर्ता के प्रति अहित कराने की योजना बने ऐसे वचन नहीं कहना।

१६) अनुमोदन समरंभ वचन क्रोध से रहित = उपसर्ग के काल में उपसर्ग कर्ता के प्रति अहित करने की योजना की अनुमोदना के वचन नहीं कहना।

१७) अनुमोदन समारंभ वचन क्रोध से रहित = उपसर्ग के काल में उपसर्ग कर्ता के प्रति अहित करने की योजना की सामग्री इकठ्ठा होने की अनुमोदना हो ऐसे वचन नहीं कहना।

१८) अनुमोदन आरंभ वचन क्रोध से रहित = उपसर्ग के काल में उपसर्ग कर्ता के प्रति अहित कराने की योजना के अंजाम की अनुमोदना हो ऐसे वचन नहीं कहना।

१९) कृत समरंभ काय क्रोध से रहित = उपसर्ग के काल में उपसर्ग कर्ता के प्रति किसी योजना से अहित करने का संकल्प नहीं करना।

२०) कृत समारंभ काय क्रोध से रहित = उपसर्ग के काल में उपसर्ग कर्ता के प्रति अहित करने की सामग्री इकठ्ठा हो ऐसे कार्य नहीं करना।

२१) कृत आरंभ काय क्रोध से रहित = उपसर्ग के काल में उपसर्ग कर्ता के प्रति अहित करने की योजना बने ऐसी क्रिया नहीं करना।

२२) कारित समरंभ काय क्रोध से रहित = उपसर्ग के काल में उपसर्ग कर्ता के प्रति अहित कराने के संकल्प नहीं करना।।

२३) कारित समारंभ काय क्रोध से रहित = उपसर्ग के काल में उपसर्ग कर्ता के प्रति अहित कराने के संयोग इकठ्ठा कराने की क्रिया नहीं करना।

२४) कारित आरंभ काय क्रोध से रहित = उपसर्ग के काल में उपसर्ग कर्ता के प्रति अहित कराने की योजना बने ऐसे कार्य नहीं करना।

२५) अनुमोदन समरंभ काय क्रोध से रहित = उपसर्ग के काल में उपसर्ग कर्ता के प्रति अहित करने की अनुमोदना की क्रिया का संकल्प नहीं करना।

२६) अनुमोदन समारंभ काय क्रोध से रहित = उपसर्ग के काल में उपसर्ग कर्ता के प्रति अहित करने की योजना की सामग्री इकठ्ठा होने की अनुमोदना हो ऐसी क्रिया नहीं करना।

२७) अनुमोदन आरंभ काय क्रोध से रहित = उपसर्ग के काल में उपसर्ग कर्ता के प्रति अहित कराने की योजना के अंजाम की अनुमोदना हो ऐसी क्रिया नहीं करना।

:memo:मान कषाय निश्चयनय से = परमार्थ से कोई जीव या पुद्गल बड़ा या छोटा है ही नहीं कोई भी जीव में कृत,कारित,अनुमोदन, से समरंभ,समारंभ,आरम्भ,से या मन,वचन ,काय से एक भी गुण किसीसे नाहिं बढ़ सकता है नाहिं कम हो सकता है।क्योंकि कोई दो समान या असमान द्रव्यों के बीच में अत्यन्ताभाव है।

२८) कृत समरंभ मन मान से रहित = स्वयं को बड़प्पन मिले ऐसी योजना का संकल्प मन में भी नहीं करना।

२९) कृत समारंभ मन मान से रहित = स्वयं को बड़प्पन मिले ऐसे अनुकूल संयोग इकठ्ठा करने का भाव नहीं होना।

३०) कृत आरंभ मन मान से रहित = स्वयं को बड़प्पन मिले ऐसी योजना बनाने का भाव मन में भी नहीं होना।

३१) कारित समरंभ मन मान से रहित = स्वयं को बड़प्पन मिले ऐसी योजना कराने का संकल्प मन में भी नहीं आना।

३२) कारित समारंभ मन मान से रहित = स्वयं को बड़प्पन मिले ऐसी योजना के संयोग इकठ्ठा कराने का भाव मन में भी नहीं आना।

३३) कारित आरंभ मन मान से रहित = स्वयं को बड़प्पन मिले ऐसी योजना कराने का भाव मन में भी नहीं आना।

३४) अनुमोदन समरंभ मन मान से रहित = स्वयं को बड़प्पन मिले ऐसी योजना की अनुमोदना का संकल्प भी मन में नहीं होना।

३५) अनुमोदन समारंभ मन मान से रहित = स्वयं को बड़प्पन मिले ऐसी योजना के संयोग की अनुमोदना मन में नहीं आना।

३६) अनुमोदन आरंभ मन क्रोध से रहित = स्वयं को बड़प्पन मिले ऐसी योजना की अनुमोदना का विकल्प भी मन में नहीं आना

३७) कृत समरंभ वचन मान से रहित = स्वयं को बड़प्पन मिले ऐसे वचन बोलने का संकल्प भी नहीं आना।

३८) कृत समारंभ वचन मन से रहित = स्वयं को बड़प्पन मिले ऐसी योजना के संयोग इकठ्ठा हो ऐसे वचन नहीं कहना।

३९) कृत आरंभ वचन मान से रहित = स्वयं को बड़प्पन मिले ऐसी योजना कराने के वचन नहीं कहना।

४०) कारित समरंभ वचन मान से रहित = स्वयं को बड़प्पन मिले ऐसे वचन बुलवाने का संकल्प नहीं होना।

४१) कारित समारंभ वचन मान से रहित = स्वयं को बड़प्पन मिले ऐसे वचन बुलवाने के संयोग इकठ्ठा नहीं कराना।

४२) कारित आरंभ वचन मान से रहित = स्वयं को बड़प्पन मिले ऐसे वचन बुलवाने की योजना नहीं कराना।

४३) अनुमोदन समरंभ वचन मान से रहित = स्वयं को बड़प्पन मिले ऐसे वचन की अनुमोदना का संकल्प भी नहीं आना।

४४) अनुमोदन समारंभ वचन मान से रहित = स्वयं को बड़प्पन मिले ऐसे संयोग इकठ्ठा होते हुए स्वयं के प्रशंसनीय वचन की अनुमोदना करने का भाव नहीं होना।

४५) अनुमोदन आरंभ वचन मान से रहित = स्वयं को बड़प्पन मिले ऐसी योजना की अनुमोदना के वचन नहीं कहना।

४६) कृत समरंभ काय मान से रहित = स्वयं को बड़प्पन मिले ऐसे कार्य करने का संकल्प भी नहीं होना।

४७) कृत समारंभ काय मान से रहित = स्वयं को बड़प्पन मिले ऐसे योजना के संयोग इकठ्ठा नहीं करना।

४८) कृत आरंभ काय मान से रहित = स्वयं को बड़प्पन मिले ऐसी योजना नहीं करना।

४९) कारित समरंभ काय मान से रहित = स्वयं को बड़प्पन मिले ऐसे कार्य का संकल्प भी नहीं कराना।

५०) कारित समारंभ काय मान से रहित = स्वयं को बड़प्पन मिले ऐसी योजना के संयोग इकठ्ठा नहीं करवाना।

५१) कारित आरंभ काय मान से रहित = स्वयं को बड़प्पन मिले ऐसे कोई योजना हो ऐसी क्रिया नहीं करवाना।

५२) अनुमोदन समरंभ काय मान से रहित = स्वयं को बड़प्पन मिले ऐसे कार्य की अनुमोदना का संकल्प भी नहीं करना।

५३) अनुमोदन समारंभ काय मान से रहित = स्वयं को बड़प्पन मिले ऐसे कार्य के संयोग इकठ्ठा होते हुए उसकी अनुमोदना नहीं करना।

५४) अनुमोदन आरंभ काय मान से रहित = स्वयं को बड़प्पन मिले ऐसे होते हुए कार्य की अनुमोदना भी नहीं करना।

:memo:मायाचारी निश्चय नय से = परमार्थ से में स्वयं परिपूर्ण तत्व हूँ मुझे एक परमाणु मात्र की आवश्यकता नहीं में स्व-पर किसी का भी छल कर ही नहीं सकता।पर्याय में मोह के वशीभूत जो छल करने के भाव होते है उसमें किसी अन्य का नहीं परंतु जीव स्वयं का ही छल कर रहा है।

५५) कृत समरंभ मन माया से रहित = छल पूर्वक किसी इष्ट सिद्धि करने के लिए संकल्प मन में भी नहीं होना।

५६) कृत समारंभ मन माया से रहित = किसी इष्ट सिद्धि के लिए छल पूर्वक योजना के संयोग इकठ्ठा करने का भाव मन में भी नहीं होना।

५७) कृत आरंभ मन माया से रहित = किसी इष्ट सिद्धि की प्राप्ति के लिए छल पूर्वक योजना बनाने का भाव मन में भी नहीं होना।

५८) कारित समरंभ मन मान से रहित = किसी इष्ट सिद्धि की प्राप्ति के लिए छल पूर्वक संकल्प कराने का मन में भाव भी नहीं होना।

५९) कारित समारंभ मन माया से रहित = किसी इष्ट सिद्धि की प्राप्ति के लिए छल पूर्वक किसी के मन में विकल्प कराने का भाव भी नहीं होना।

६०) कारित आरंभ मन माया से रहित = किसी इष्ट सिद्धि की प्राप्ति के लिए छल पूर्वक किसीके मन में योजना बनवाने का भाव भी नहीं होना।

६१) अनुमोदन समरंभ मन माया से रहित = किसी इष्ट सिद्धि की प्राप्ति के लिए छल युक्त योजना की अनुमोदना का संकल्प भी मन में नहीं आना।

६२) अनुमोदन समारंभ मन माया से रहित = किसी इष्ट सिद्धि की प्राप्ति के लिए छल युक्त योजना के संयोग इकठ्ठा करने की अनुमोदना का भाव मन में भी नहीं होना।

६३) अनुमोदन आरंभ मन माया से रहित = किसी इष्ट सिद्धि की प्राप्ति के लिए छल युक्त योजना बनाने का भाव मन में भी नहीं होना

६४) कृत समरंभ वचन माया से रहित = किसी इष्ट सिद्धि करने के लिए छल युक्त वचन बोलने का संकल्प भी नहीं करना।

६५) कृत समारंभ वचन माया से रहित = किसी इष्ट सिद्धि करने के लिए छल युक्त योजना के संयोग इकठ्ठा हो ऐसे वचन नहीं बोलना।

६६) कृत आरंभ वचन माया से रहित = किसी इष्ट सिद्धि करने के लिए छल युक्त योजना के वचन नहीं बोलना।

६७) कारित समरंभ वचन माया से रहित = किसी इष्ट सिद्धि के लिए छल युक्त किसीसे वचन नहीं बुलवाना।

६८) कारित समारंभ वचन माया से रहित = किसी इष्ट सिद्धि के लिए छल युक्त योजना के संयोग इकठ्ठा हो ऐसे वचन नहीं बुलवाना।

६९) कारित आरंभ वचन माया से रहित = किसी इष्ट सिद्धि के लिए छल युक्त योजना को अंजाम देने के वचन नहीं बोलना।

७०) अनुमोदन समरंभ वचन माया से रहित = किसी इष्ट सिद्धि के लिए छल युक्त योजना के संकल्प की अनुमोदना के वचन भी नहीं बोलना।

७१) अनुमोदन समारंभ वचन माया से रहित = किसी इष्टसिद्धि के लिए छल युक्त किसी योजना के संयोग इकठ्ठा हो ऐसे अनुमोदना के वचन भी नहीं बोलना।

७२) अनुमोदन आरंभ वचन माया से रहित = किसी इष्टसिद्धि के लिए छल युक्त चल रही योजना को अनुमोदना के वचन भी नहीं बोलना।

७३) कृत समरंभ काय माया से रहित = किसी इष्ट सिद्धि के योजना की शुरुआत नहीं करवाना।

७४) कृत समारंभ काय माया से रहित = किसी इष्टसिद्धि के लिए छल युक्त योजना के संयोग इकठ्ठा नहीं करना।

७५) कृत आरंभ काय माया से रहित = किसी इष्टसिद्धि के लिए छल युक्त योजना नहीं करना।

७६) कारित समरंभ काय माया से रहित = छल पूर्वक किसी इष्टसिद्धि के लिए योजना की शुरुआत नहीं करवाना।

७७) कारित समारंभ काय माया से रहित = छल पूर्वक किसी इष्टसिद्धि के लिए योजना के संयोग इकठ्ठा नहीं करवाना।

७८) कारित आरंभ काय माया से रहित = छल पूर्वक किसी इष्टसिद्धि के लिए योजना नहीं करवाना।

७९) अनुमोदन समरंभ काय माया से रहित = छल पूर्वक किसी इष्टसिद्धि के लिए कोई विकल्प की अनुमोदना भी नहीं करना।

८०) अनुमोदन समारंभ काय माया से रहित = छल पूर्वक किसी इष्टसिद्धि के लिए योजना के संयोग इकठ्ठा हो ऐसी अनुमोदना नहीं करना।

८१) अनुमोदन आरंभ काय माया से रहित = छल पूर्वक किसी इष्टसिद्धि के लिए किसी योजना की अनुमोदना नहीं करना।

:memo:लोभ संबंधित निश्चय नय से = परमार्थ से में परिपूर्ण तत्व हूँ मुझे सुखी होने के लिए एक परमाणु की भी आवश्यकता नहीं दो द्रव्यों मे अत्यन्ताभाव है किसी अन्य मुझे सुखी या दुखी कर ही नहीं सकता नाहीं मेरे में प्रवेश कर सकता है।

८२) कृत समरंभ मन लोभ से रहित = किसी इष्टसिद्धि का विकल्प मन में भी नहीं होना।

८३) कृत समारंभ मन लोभ से रहित = किसी इष्टसिद्धि के लिए संयोग इकठ्ठा करने का मन में विचार भी नहीं होना।

८४) कृत आरंभ मन लोभ से रहित = किसी इष्ट सिद्धि की प्राप्ति के लिए किसी योजना बनाने का भाव मन में भी नहीं होना।

८५) कारित समरंभ मन लोभ से रहित = किसी इष्ट सिद्धि की प्राप्ति के लिए विकल्प कराने का भाव भी नहीं होना।

८६) कारित समारंभ मन लोभ से रहित = किसी इष्ट सिद्धि की प्राप्ति के लिए संयोग इकठ्ठा कराने का भाव मन में भी नहीं होना।

८७) कारित आरंभ मन लोभ से रहित = किसी इष्ट सिद्धि की प्राप्ति के लिए योजना बनवाने का भाव भी नहीं होना।

८८) अनुमोदन समरंभ मन लोभ से रहित = किसी इष्ट सिद्धि की प्राप्ति के लिए अनुमोदना का विकल्प भी मन में नहीं आना।

८९) अनुमोदन समारंभ मन लोभ से रहित = किसी इष्ट सिद्धि की प्राप्ति के लिए योजना के संयोग इकठ्ठा करने की अनुमोदना का भाव मन में भी नहीं होना।

९०) अनुमोदन आरंभ मन लोभ से रहित = किसी इष्ट सिद्धि की प्राप्ति के लिए योजना की अनुमोदना का भाव मन में भी नहीं होना।

९१) कृत समरंभ वचन लोभ से रहित = किसी इष्ट सिद्धि करने के लिए वचन नहीं बोलना।

९२) कृत समारंभ वचन लोभ से रहित = किसी इष्ट सिद्धि करने के लिए योजना के संयोग इकठ्ठा हो ऐसे वचन नहीं बोलना।

९३) कृत आरंभ वचन लोभ से रहित = किसी इष्ट सिद्धि करने के लिए योजना के वचन नहीं बोलना।

९४) कारित समरंभ वचन लोभ से रहित = किसी इष्ट सिद्धि के लिए किसीसे वचन नहीं बुलवाना।

९५) कारित समारंभ वचन लोभ से रहित = किसी इष्ट सिद्धि के लिए योजना के संयोग इकठ्ठा हो ऐसे वचन नहीं बुलवाना।

९६) कारित आरंभ वचन लोभ से रहित = किसी इष्ट सिद्धि के लिए योजना बने ऐसे वचन नहीं बुलवाना।

९७) अनुमोदन समरंभ वचन लोभ से रहित = किसी इष्ट सिद्धि के लिए किसी योजना के विकल्प की अनुमोदना के वचन भी नहीं बोलना।

९८) अनुमोदन समारंभ वचन लोभ से रहित = किसी इष्टसिद्धि के लिए किसी योजना के संयोग इकठ्ठा हो ऐसे अनुमोदना के वचन भी नहीं बोलना।

९९) अनुमोदन आरंभ वचन लोभ से रहित = किसी इष्टसिद्धि के लिए कोई चल रही योजना के अनुमोदना के वचन भी नहीं बोलना।

१००) कृत समरंभ काय लोभ से रहित = किसी इष्ट सिद्धि के लिए योजना के विकल्प नहीं करना।

१०१) कृत समारंभ काय लोभ से रहित = किसी इष्टसिद्धि के लिए योजना के संयोग इकठ्ठा नहीं करना।

१०२) कृत आरंभ काय लोभ से रहित = किसी इष्टसिद्धि के लिए कोई योजना नहीं करना।

१०३) कारित समरंभ काय लोभ से रहित = किसी इष्टसिद्धि के लिए योजना का विकल्प नहीं करवाना।

१०४) कारित समारंभ काय लोभ से रहित = किसी इष्टसिद्धि के लिए योजना के संयोग इकठ्ठा नहीं करवाना।

१०५) कारित आरंभ काय लोभ से रहित = किसी इष्टसिद्धि के लिए योजना नहीं करवाना।

१०६) अनुमोदन समरंभ काय माया से रहित = किसी इष्टसिद्धि के लिए कोई विकल्प की अनुमोदना भी नहीं करना।

१०७) अनुमोदन समारंभ काय माया से रहित = किसी इष्टसिद्धि के लिए योजना के संयोग इकठ्ठा हो ऐसी अनुमोदना नहीं करना।

१०८) अनुमोदन आरंभ काय माया से रहित = किसी इष्टसिद्धि के लिए कोई चल रही योजना की अनुमोदना नहीं करना।

किशन जी, १०८ भेदों का यह विस्तार स्वाध्याय के लिए बहुत उपयोगी है। आपके प्रश्न के संबंध में श्रुतम् में यह मिलता है।

आचार्य उमास्वामी ने तत्त्वार्थसूत्र अध्याय ६ सूत्र ८ में आस्रव के इन भेदों का कथन किया है (मोक्षशास्त्र, पं. परमेष्ठीदास न्यायतीर्थ, पृष्ठ ४६७)। संरम्भ, समारम्भ, आरम्भ के साथ मन, वचन, काय; कृत, कारित, अनुमोदना और क्रोध, मान, माया, लोभ जुड़ने से ३ × ३ × ३ × ४ = १०८ भेद होते हैं। श्रुतम् इन तीन का अर्थ इस प्रकार बताता है:

संरम्भ का अर्थ है किसी विकारी कार्य को करने का मानसिक संकल्प करना। समारम्भ का अर्थ है उस कार्य को करने के लिए आवश्यक साधनों को जुटाने का भाव। आरम्भ का अर्थ है उस कार्य को वास्तव में शुरू कर देना।

और इनकी निवृत्ति के विषय में:

इन १०८ भेदों के त्याग का अर्थ केवल बाह्य क्रियाओं का निषेध नहीं है, बल्कि अपने भावों को उन विकारों से हटाना है।

पंचास्तिकाय संग्रह प्रकाश में आस्रव का स्वरूप इस प्रकार कहा गया है:

यह पुण्य और पाप दोनों मलिन परिणाम हैं। … जिस परिणाम से नये आवरण आवें, ऐसा आस्रव।

(पंचास्तिकाय संग्रह प्रकाश भाग ४, पृष्ठ २३३)

स्रोत: श्रुतम् (मोक्षशास्त्र अर्थात् तत्त्वार्थसूत्र, पृष्ठ ४६७; पंचास्तिकाय संग्रह प्रकाश भाग ४, पृष्ठ २३३)

साधर्मी जन बताएँ, आपके स्वाध्याय में संरम्भ के स्तर पर ही भाव को रोकने में किस बात से सबसे अधिक सहायता मिली? आप भी अपनी बात रखिए।