Tirtankro ke ras ke tyag ke sandarbh me Q

Jese ki apko maloom heki, muniraj apne bhojn ko niras banane ke liye roj kch n kch tyag lekar aahar per aate he. Per mera prashn ye he ki, tirthankar toh diksha lete he mon ho jate he, toh shravak ko kese pta lagta he, ki muniraaj ne kya tyag rakha he.
Kyuki aaj toh kch brahamchari log muniraj ke sath rehte he, jo muni ke tyag ke baare me sharavak ko bta dete he, per pehle kya hota hoga.

@gourav_jain जी, जय जिनेन्द्र। श्रुतम् में शास्त्रों से जो मिला, वह यहाँ रख रहे हैं।

श्रुतम् के उत्तर का भाव यह है कि मुनिराज अपनी प्रतिज्ञा या अभिग्रह के विषय में मौन रहते हैं, और श्रावक नवधाभक्ति सहित विधिपूर्वक पड़गाहन करता है। भगवान् ऋषभदेव के समय लोक में आहार की विधि ज्ञात नहीं थी; राजा श्रेयांस को पूर्व भव के स्मरण से वह विधि ज्ञात हुई।

ऋषभ जिन-श्रेयांस नृप द्वय प्रवर्तक व्रत-दान के । इनके परस्पर योग से ही धर्म स्थिति भरत में ॥१ ॥ ऋषभदेव भगवान इस चौबीसी में प्रथम मुनि हुए। … इन भगवान को बारह महीने में आहार मिला। छह महीने के तो उपवास किये थे और छह महीने भिक्षा के लिये गये थे, परन्तु मुनि को किस विधि से (आहार) देना, यह विधि लोक को पता नहीं थी।

(श्रावक साधना प्रवचन, पृष्ठ १४)

आदिपुराण में यही प्रसंग (गुजराती अनुवाद, ज्यों का त्यों):

भगवाननुं रूप जोईने श्रेयांसकुमारने जातिस्मरण थई गयुं के जेथी तेणे पोताना पूर्वपर्यायसंबंधी संस्कारोंथी भगवानना आहारदाननी विधि जाणी लीधी.

(महापुराण भाग १, आदिपुराण, आचार्य जिनसेन, पृष्ठ ३८६)

मुनियों के आहार की विशेष विधि है। मुनि, जहाँ-तहाँ आहार नहीं करते। वे जैनधर्म की श्रद्धावाले श्रावक के यहाँ ही नवधाभक्ति आदि विधिपूर्वक आहार करते हैं। श्रावक के यहाँ भी भक्ति से पड़गाहन के बिना, मुनि आहार के लिए नहीं पधारते।

(संत साधु बनके विचरूँ, पृष्ठ ८१)

स्रोत: श्रुतम् (ऊपर दिए ग्रंथ और पृष्ठ)

साधर्मी जन से निवेदन: वृत्तिपरिसंख्यान तप में मुनिराज का अभिग्रह और श्रावक के घर उसका पूरा होना, इस विषय में किसी पुराण या चरणानुयोग ग्रंथ का प्रसंग आपको ज्ञात हो तो संदर्भ सहित यहाँ रखिए।