Read to Achieve | A Quarantine Quiz

Quiz 2
Mahaveer Jayanti

बालक महावीर के पांच नामों में से उनका प्रथम नाम कौन-सा था?

  • महावीर
  • वर्धमान (सही)
  • वीर
  • सन्मति

मुनिराज महावीर को कितने वर्ष की आयु में केवलज्ञान की प्राप्ति हुई थी?

  • 30 वर्ष
  • 42 वर्ष (सही)
  • 72 वर्ष
  • 53 वर्ष

बालक महावीर की माता का नाम ?

  • त्रिशला (सही)
  • नंदा
  • वामा
  • सुनंदा

महावीर जयंती पर्व किस प्रकार का पर्व है?

  • त्रैकालिक पर्व
  • मासिक पर्व
  • धन संपत्ति का पर्व
  • प्रासंगिक पर्व (सही)

इनमें से कौन से वाक्य भगवान महावीर की शिक्षाओं में नहीं है?

  • सभी आत्मायें बराबर है।
  • जो जीव पुरुषार्थ करे वही भगवान बन सकता है।
  • भगवान जगत के किसी वस्तु के कुछ कर्ता नहीं हैं, मात्र जानते हैं ।
  • द्वेष बुरा है, राग अच्छा है । (सही)

भगवान महावीर के समवशरण का विस्तार कितना था?

  • 1 योजन (सही)
  • 12 योजन
  • 10 योजन
  • 4 किलोमीटर

महावीर भगवान की सभा में श्रावकोत्तम की उपाधि किसको मिली थी?

  • सौधर्म इंद्र
  • श्रेयांस राजा
  • श्रेणिक राजा (सही)
  • विजय सेठ

किस ग्रन्थ के मंगलाचरण में महावीर भगवान को नमस्कार किया गया है?

  • समयसार
  • प्रवचनसार (सही)
  • रत्नकरंड श्रावकाचार (सही)
  • मोक्षमार्ग प्रकाशक

भगवान महावीर के जीव के अंतिम भव में शरीर की अवगाहना कितनी थी?

  • 500 धनुष
  • 300 योजन
  • 9 हाथ
  • 7 हाथ (सही)

“यद्यपि युद्ध नहीं कियो, नाहीं रखे असि तीर” - ये पंक्तियाँ किनके द्वारा रचित है?

  • डॉ. हुकुमचंद भारिल्ल जी (सही)
  • पं. युगल जी ‘बाबूजी’
  • कविवर दौलतराम जी
  • कविवर द्यानतराय जी

इनमें से कौन-कौन से भव महावीर भगवान के जीव के पूर्व भव है?

  • मरीचि (सही)
  • त्रिपृष्ट नारायण (सही)
  • पुरुरवा भील (सही)
  • प्रियमित्र (सही)

भगवान महावीर का जन्म कब हुआ था?

  • चैत्र शुक्ल त्रयोदशी
  • आषाढ़ शुक्ल सप्तमी
  • कार्तिक कृष्ण अमावस्या
  • इनमें से कोई नहीं (सही)

Reference - जैनेंद्र सिद्धांत कोश भाग २ पेज ३८७-३९१, जैनेंद्र सिद्धांत कोश भाग ३ पेज -२९१

भगवान पार्श्वनाथ और भगवान महावीर के केवलोत्पत्ति अंतराल था-

  • 250 वर्ष
  • 279 वर्ष 8 मास (सही)
  • 300 वर्ष
  • 250 वर्ष 8 मास

चतुर्थ काल कितना शेष रहने पर भगवान महावीर उत्पन्न हुए थे-

  • 75 वर्ष
  • 75 वर्ष 8 माह
  • 75 वर्ष 8 ½ माह (सही)
  • 72 वर्ष

भगवान महावीर के मुख्य श्रोता कौन कौन थे?

  • श्रेणिक (सही)
  • इंद्रभूति
  • सौधर्म इंद्र
  • राजा सिद्धार्थ

बालक वर्धमान का जन्म कब हुआ था?

  • चैत्र कृष्ण त्रयोदशी
  • चैत्र शुक्ल त्रयोदशी (सही)
  • आषाढ़ शुक्ल सप्तमी
  • कार्तिक कृष्ण अमावस्या

राजकुमार महावीर के वैराग्य का कारण क्या बना था?

  • जातिस्मरण(सही)
  • दर्पण
  • ऋतु परिवर्तन
  • उल्कापात

महावीर पुराण की रचना करने वाले-

  • आचार्य शुभचंद्र (सही)
  • आचार्य सकलकीर्ति(सही)
  • आचार्य जयसेन स्वामी
  • आचार्य रविसेन

इनमे से कौन कौन से पर्व भगवान महावीर से सम्बंधित है?

  • महावीर जयंती(सही)
  • दीपावली(सही)
  • रक्षा बंधन पर्व
  • वीर शासन जयंती (सही)

महावीर भगवान के जीव पिछले भव में कौन से स्वर्ग में थे?

  • अच्युत स्वर्ग (सही)
  • आनत स्वर्ग
  • सर्वार्थसिद्धि
  • अपराजित

बालक वर्धमान का जन्म कहाँ हुआ था?

  • कुण्डलपुर (सही)
  • पावापुर
  • अयोध्या
  • वैशाली (सही)

राजा चेतक बालक वर्धमान के कौन थे?

  • नाना जी (सही)
  • दादा जी
  • मामा जी
  • मित्र

बालक वर्धमान का क्या वंश था?

  • यादव
  • इक्ष्वाकु
  • नाथ (सही)
  • उग्र

प्र. भगवान महावीर के जीव ने भरत क्षेत्र के चतुर्थ काल में त्रेसठ शलाका पुरुष में से कौनसा पद धारण किया?

A. तीर्थंकर

B. नारायण

C. प्रतिनारायण

D. चक्रवर्ती

Ans. A, B

प्र. शेर की पर्याय में तीर्थंकर महावीर के जीव को पहली बार सम्यग्दर्शन प्राप्त हुआ था।

A. सही

B. गलत

Ans. B

प्र. मारीचि के भव से लेकर महावीर के भव तक का काल लगभग कितना था?

A. पचास हज़ार वर्ष

B. पाँच पल्य

C. एक कोड़ाकोड़ी सागर

D. 84 लाख पूर्व

Ans. C

प्र. इनमें से कौनसी तिथि तीर्थंकर महावीर के जीव से संबंधित है?

A. चैत्र शुक्ल १३

B. श्रावण कृष्ण १

C. कार्तिक अमावस्या

D. वैशाख शुक्ल १०

Ans. A, B, C, D

प्र. रानी चेलना और सती चंदनबाला भगवान महावीर की मौसी थीं।

A. सही

B. गलत

Ans. B

1 Like