प्रथम-अंतिम अक्षर से जाने | Pratham-Antim Akshar Se Jane

प्रथम-अंतिम अक्षर से जाने

प्रथम-अंतिम अक्षर से जाने।
सही उत्तर दे तो माने॥


गु और न
ये १४ होते है।
उत्तर - गुणस्थान


स और न
निसर्गज और अधिगमज यह इसके उत्पत्ति के अपेक्षा से भेद है।
उत्तर - सम्यग्दर्शन


अ और ग
यह शास्त्रों को कथन करने की पद्धति है।
उत्तर - अनुयोग


आ और सा
यह ग्रंथ आचार्य समन्तभद्र द्वारा रचित है।
उत्तर - आप्तमीमांसा


अ और ना
यह सम्यग्दर्शन के ८ दोषों में से एक है।
उत्तर - अप्रभावना


अ और णी
यह काल १० कोड़ाकोड़ी सागर का होता है।
उत्तर - अवसर्पिणी


पु और ल
इसके ४ भेद और २० विषय है।
उत्तर - पुद्गल


प और ण
यह प्रथमानुयोग का एक ग्रंथ है।
उत्तर - पद्मपुराण


के और न
यह केवलज्ञान के साथ-साथ होने वाला सामान्य प्रतिभास है।
उत्तर - केवलदर्शन


अ और त्व
इस गुण के कारण आत्मा में सम्यक्दर्शन- ज्ञान- चारित्र प्रगट करने की योग्यता नही होती है।
उत्तर - अभव्यत्व


मा और र
इस पर्वत के पहले-पहले ही मनुष्य रहते है।
उत्तर - मानुषोत्तर


प और णु
इसका दूसरा विभाग नही हो सकता।
उत्तर - परमाणु


इ और श
यह ग्रंथ आचार्य पूज्यपाद स्वामी द्वारा रचित है।
उत्तर - इष्टोपदेश


प्र और द
इसके १५ भेद होते है।
उत्तर - प्रमाद


व्य और र
इस काल के उदाहरण वर्ष, महीना,
दिवस, घड़ी, आदि है।
उत्तर - व्यवहार


ष और म
यह प्रथम जैन ग्रंथ है।
उत्तर - षट्खण्डागम


वी और ता
चारों ही अनुयोगों में इसका ही पोषण होता है।
उत्तर - वीतरागता


कै और त
यह प्रथम तीर्थंकर से संबंधित है।
उत्तर - कैलाशपर्वत


ना और ण
ये ९ होते है और नियम से नरक जाते है।
उत्तर - नारायण


वि और र
ये मुनि रक्षा करने में प्रसिद्ध हुए।
उत्तर - विष्णुकुमार

प्रूफरीडिंग बाकी है