पहेली — श्री पार्श्वनाथ प्रश्नोत्तरी (उत्तर सहित)
प्रश्न 1: तेइसवें तीर्थंकर का नाम बताइये?
उत्तर: भगवान श्री पार्श्वनाथ।
प्रश्न 2: श्री पार्श्वनाथ भगवान को कौन से चिन्ह से जाना जाता है?
उत्तर: सर्प चिंह से।
प्रश्न 3: श्री पार्श्वनाथ भगवान दसवें भव पूर्व किस पर्याय में थे?
उत्तर: मरुभूमि की पर्याय में।
प्रश्न 4: श्री पार्श्वनाथ भगवान नौवें भव पूर्व किस पर्याय में थे?
उत्तर: बज्रघोष नाम के हाथी।
प्रश्न 5: श्री पार्श्वनाथ भगवान आठ भव पूर्व किस पर्याय में थे?
उत्तर: बारहवें सहस्त्रार स्वर्ग में सोलह सागर की आयु वाले देव।
प्रश्न 6: श्री पार्श्वनाथ भगवान सात भव पूर्व किस पर्याय में थे?
उत्तर: जम्बूद्वीप के पूर्व विदेह के पुष्कलावती देश के त्रिलोकोत्तम नगर में विद्युदृष्टि राजा तथा विद्युनमाला रानी के अग्निवेग नाम के पुत्र।
प्रश्न 7: श्री पार्श्वनाथ भगवान छठे भव पूर्व किस पर्याय में थे?
उत्तर: सोलहवें अच्युत स्वर्ग के पुष्कर विमान से देव।
प्रश्न 8: श्री पार्श्वनाथ भगवान पांचवे भव में किस पर्याय में थे?
उत्तर: जम्बूद्वीप के पश्चिम विदेह क्षेत्र के पद्मा देश के अश्वपुर नगर में राजा वज्रवीर्य तथा रानी विजया के पुत्र के रूप में वज्रनाभि चक्रवर्ती थे।
प्रश्न 9: श्री पार्श्वनाथ भगवान चौथे भव में किस पर्याय में थे?
उत्तर: मध्यम ग्रैवेयक में अहमिमेन्द्र।
प्रश्न 10: श्री पार्श्वनाथ भगवान पार्श्वनाथ की पर्याय से तीसरे भव पूर्व किस पर्याय में थे?
उत्तर: जम्बूद्वीप क्षेत्र की अयोध्या नगरी में बज्रबाहु के पुत्र महामंडलेश्वर राजा आनंद।
प्रश्न 11: श्री पार्श्वनाथ भगवान से पूर्व दूसरे भव में किस पर्याय में थे?
उत्तर: प्राणत नाम के विमान में देव।
प्रश्न 12: श्री पार्श्वनाथ भगवान के पिता का नाम बताइये?
उत्तर: महाराजा श्री अश्वसेन जी।
प्रश्न 13: श्री पार्श्वनाथ भगवान की माता का नाम बताइये?
उत्तर: महारानी वामा देवी।
प्रश्न 14: श्री पार्श्वनाथ भगवान का गर्भ कल्याणक किस तिथि में हुआ था?
उत्तर: बैशाख कृष्णा द्वितीया को।
प्रश्न 15: श्री पार्श्वनाथ भगवान का गर्भ कल्याणक किस नक्षत्र में हुआ था?
उत्तर: बैशाख नक्षत्र में।
प्रश्न 16: श्री पार्श्वनाथ भगवान कहां से गर्भ में आये थे?
उत्तर: प्राणत स्वर्ग से।
प्रश्न 17: श्री पार्श्वनाथ भगवान का जन्म कल्याणक किस तिथि में हुआ था?
उत्तर: पौष कृष्णा ग्यारस को।
प्रश्न 18: श्री पार्श्वनाथ भगवान का जन्म कल्याणक किस नक्षत्र में हुआ था?
उत्तर: विशाख नक्षत्र में।
प्रश्न 19: श्री पार्श्वनाथ भगवान का जन्म कहां हुआ था?
उत्तर: बनारस नगर में।
प्रश्न 20: श्री पार्श्वनाथ भगवान का जन्म किस वंश में हुआ था?
उत्तर: उग्र वंश में।
प्रश्न 21: श्री पार्श्वनाथ भगवान की आयु कितनी थी?
उत्तर: एक सौ वर्ष की।
प्रश्न 22: श्री पार्श्वनाथ भगवान का कुमार काल कितने वर्ष का था?
उत्तर: तीस वर्ष का।
प्रश्न 23: श्री पार्श्वनाथ भगवान के शरीर की ऊंचाई कितनी थी?
उत्तर: नौ हाथ की।
प्रश्न 24: श्री पार्श्वनाथ भगवान के शरीर का वर्ण कैसा था?
उत्तर: हरित श्याम वर्ण।
प्रश्न 25: श्री पार्श्वनाथ भगवान का राज्य काल कितने वर्ष का था?
उत्तर: राज्य नहीं किया।
प्रश्न 26: श्री पार्श्वनाथ भगवान के मोक्ष जाने के बाद कितने समय बाद श्री पार्श्वनाथ भगवान हुए?
उत्तर: तिरासी हजार छह सौ पचास वर्ष बीत जाने के बाद।
प्रश्न 27: श्री पार्श्वनाथ भगवान को वैराग्य कैसे मिला?
उत्तर: जातिस्मरण से।
प्रश्न 28: श्री पार्श्वनाथ भगवान का दीक्षा कल्याणक किस तिथि में हुआ था?
उत्तर: पौष कृष्णा-ग्यारस को।
प्रश्न 29: श्री पार्श्वनाथ भगवान को दीक्षा कल्याणक कौन से नक्षत्र में हुआ था?
उत्तर: विशाखा नक्षत्र में।
प्रश्न 30: श्री पार्श्वनाथ भगवान की दीक्षा कौन से वन में हुई थी?
उत्तर: अश्वत्स्थ वन में।
प्रश्न 31: श्री पार्श्वनाथ भगवान ने दीक्षा कौन से वृक्ष के नीचे ली?
उत्तर: देवदारू वृक्ष के नीचे।
प्रश्न 32: श्री पार्श्वनाथ भगवान ने दीक्षा किस समय ली?
उत्तर: पूर्वाह्न काल में।
प्रश्न 33: श्री पार्श्वनाथ भगवान ने दीक्षा किस नगर में ली थी?
उत्तर: बनारस नगर में।
प्रश्न 34: श्री पार्श्वनाथ भगवान की दीक्षा पालकी का नाम बताइये।
उत्तर: विमला नाम की पालकी।
प्रश्न 35: श्री पार्श्वनाथ भगवान ने कितने राजाओं के साथ दीक्षा ली?
उत्तर: तीन सौ राजाओं के साथ।
प्रश्न 36: श्री पार्श्वनाथ भगवान ने दीक्षा के समय कितने उपवास किये?
उत्तर: तेला (तीन दिन के उपवास)।
प्रश्न 37: श्री पार्श्वनाथ भगवान का प्रथम आहार किस नगर में हुआ था?
उत्तर - गुल्मसेटपुर नगर में।
प्रश्न 38: श्री पार्श्वनाथ भगवान को प्रथम आहार किसने दिया था?
उत्तर - धन्यनामक राजा ने।
प्रश्न 39: श्री पार्श्वनाथ भगवान का प्रथम आहार किस वस्तु का हुआ।
उत्तर - दूध की खीर का।
प्रश्न 40: श्री पार्श्वनाथ भगवान ने कितने वर्ष तक तप किया?
उत्तर - चार महीने तक।
प्रश्न 41: श्री पार्श्वनाथ भगवान को केवलज्ञान किस तिथि को प्राप्त हुआ?
उत्तर - चैत्र कृष्णा चतुर्थी को।
प्रश्न 42: श्री पार्श्वनाथ भगवान को केवलज्ञान किस नक्षत्र में प्राप्त हुआ था?
उत्तर - विशाखा नक्षत्र में।
प्रश्न 43: श्री पार्श्वनाथ भगवान को केवलज्ञान किस नगर में हुआ?
उत्तर - शक्रपुर नगर (अहिक्षेत्र नगर) में।
प्रश्न 44: श्री पार्श्वनाथ भगवान को केवलज्ञान किस वन में हुआ?
उत्तर - अश्वत्थ वन में।
प्रश्न 45: श्री पार्श्वनाथ भगवान का केवलज्ञान किस वृक्ष के नीचे हुआ था?
उत्तर - धव वृक्ष के नीचे।
प्रश्न 46: श्री पार्श्वनाथ भगवान का समोशरण का कितना विस्तार था?
उत्तर - सवा योजन विस्तरित।
प्रश्न 47: श्री पार्श्वनाथ भगवान के शासन देव का नाम बताइये?
उत्तर - श्री धरणेन्द्र यक्ष।
प्रश्न 48: श्री पार्श्वनाथ भगवान की शासन देवी का नाम बताइये।
उत्तर - देवी श्री पद्मावती।
प्रश्न 49: श्री पार्श्वनाथ भगवान के शासन देव क्षेत्रपालों के नाम बताइये।
उत्तर: - 1 श्री कीर्तिधर जी 2 श्री स्मृतिधरजी 3 श्री विनय धरजी 4 श्री अब्जधरजी।
प्रश्न 50: श्री पार्श्वनाथ भगवान का केवली काल कितने वर्ष का था?
उत्तर: - उन्नतर वर्ष आठ महीने का।
प्रश्न 51: श्री पार्श्वनाथ भगवान के समोशरण में कितने गणधर थे?
उत्तर: - दस गणधर।
प्रश्न 52: श्री पार्श्वनाथ भगवान के समोशरण में प्रमुख गणधर कौन थे?
उत्तर: - स्वयंभू नाम के गणधर।
प्रश्न 53: श्री पार्श्वनाथ भगवान के समोशरण में कुल कितने मुनि थे?
उत्तर: - सोलहह हजार मुनि।
प्रश्न 54: श्री पार्श्वनाथ भगवान के समोशरण में पूर्वधर मुनि कितने थे?
उत्तर: - तीन सौ पचास पूर्वधर मुनि।
प्रश्न 55: श्री पार्श्वनाथ भगवान के समोशरण में शिक्षक मुनि कितने थे?
उत्तर: - दस हजार नौ सौ शिक्षक मुनि।
प्रश्न 56: श्री पार्श्वनाथ भगवान के समोशरण में अवधि ज्ञानी मुनि कितने थे?
उत्तर: - एक हजार चार सौ अवधि ज्ञानी मुनि।
प्रश्न 57: श्री पार्श्वनाथ भगवान के समोशरण में कितने केवली थे?
उत्तर: - एक हजार केवली।
प्रश्न 58: श्री पार्श्वनाथ भगवान के समोशरण में कितने विक्रियाधारी मुनि थे?
उत्तर: - एक हजार विक्रियाधारी मुनि।
प्रश्न 59: श्री पार्श्वनाथ भगवान के समोशरण में कितने मुनि विपुलमति ज्ञान के धारक थे?
उत्तर: - सात सौ पचास विपुलमति ज्ञान धारक मुनि।
प्रश्न 60: श्री पार्श्वनाथ भगवान के समोशरण में कितने वादी मुनि थे?
उत्तर: - छह सौ वादी मुनि।
प्रश्न 61: श्री पार्श्वनाथ भगवान के समोशरण में कितनी आर्यिकायें थी?
उत्तर: - अड़तीस हजार आर्यिकायें।
प्रश्न 62: श्री पार्श्वनाथ भगवान के समोशरण में प्रमुख आर्यिका कौन थी?
उत्तर: - गणिनी प्रमुख आर्यिका सुलोचना जी।
प्रश्न 63: श्री पार्श्वनाथ भगवान के समोशरा में कितने श्रावक थे?
उत्तर: - एक लाख श्रावक।
प्रश्न 64: श्री पार्श्वनाथ भगवान के समोशरण में कितनी श्राविकायें थी?
उत्तर: - तीन लाख श्राविकायें।
प्रश्न 65: श्री पार्श्वनाथ भगवान के समोशरण में प्रमुख श्रोता कौन थे?
उत्तर: अजित नाम के श्रोता (महासेन)।
प्रश्न 66: श्री पार्श्वनाथ भगवान को मोक्ष किस तिथि में हुआ था?
उत्तर: श्रावण शुक्ला सप्तमी को।
प्रश्न 67: श्री पार्श्वनाथ भगवान को मोक्ष किस समय हुआ?
उत्तर: अपरान्ह काल में।
प्रश्न 68: श्री पार्श्वनाथ भगवान को मोक्ष किस नक्षत्र में हुआ था।
उत्तर: विशाखा नक्षत्र में।
प्रश्न 69: श्री पार्श्वनाथ भगवान को मोक्ष कहां से हुआ था?
उत्तर: श्री सम्मेद शिखर जी से।
प्रश्न 70: श्री पार्श्वनाथ भगवान को मोक्ष किस कूट से हुआ था?
उत्तर: स्वर्णभद्र कूट से।
प्रश्न 71: श्री पार्श्वनाथ भगवान कितने मुनियों के साथ मोक्ष गये?
उत्तर: छतिस मुनियों के साथ।
प्रश्न 72: श्री पार्श्वनाथ भगवान का भोग निवृत्ति काल बताइये?
उत्तर: एक माह पूर्व।
प्रश्न 73: श्री पार्श्वनाथ भगवान के कितने अनुबद्ध केवली थे?
उत्तर: तीन अनुबद्ध केवली।
प्रश्न 74: श्री पार्श्वनाथ भगवान के कितने मुनि शिष्यों ने तप करके अनुत्तर विमानों को प्राप्त किया?
उत्तर: आठ हजार आठ सौ मुनियों ने।
प्रश्न 75: श्री पार्श्वनाथ भगवान के कितने मुनियों ने मोक्ष प्राप्त किया?
उत्तर: छह हजार दो सौ मुनियों ने।
प्रश्न 76: श्री पार्श्वनाथ भगवान के कितने मुनिशिष्यों ने तप करके पहले स्वर्ग से ग्रैवेयक तक के स्वर्गों को प्राप्त किया?
उत्तर: एक हजार शिष्यों ने।
प्रश्न 77: श्री पार्श्वनाथ भगवान का तीर्थ प्रवर्तन कितने वर्ष का था?
उत्तर: दो सौ अठहतर वर्ष का।
प्रश्न 78: श्री पार्श्वनाथ भगवान के धर्म तीर्थ में चतुर्विध संघ को श्री सम्मेदशिखर की यात्रा कराने वाले संघपति का नाम बताइये?
उत्तर: राजा श्री सुप्रभाव सेन।
प्रश्न 79: कालसंवर देव की पर्याय से दस भव पूर्व कमठ का जीव किस पर्याय में था?
उत्तर: कमठ की पर्याय में।
प्रश्न 80: नौ भव पूर्व कालसंवर देव का जीव किस पर्याय में था?
उत्तर: कुकुट जाति की सर्प की पर्याय में।
प्रश्न 81: आठ भव पूर्व कालसंवर देव का जीव किस पर्याय में था?
उत्तर: धुमप्रभा नामक पाचवैं नरक में नारकी
प्रश्न 82: सात भव पूर्व कालसंवर देव का जीव किस पर्याय में था?
उत्तर: भयंकर अजगर।
प्रश्न 83: छह भव पूर्व कालसंवर देव का जीव किस पर्याय में था?
उत्तर: छठें नरक में नारकी।
प्रश्न 84: पांच भव पूर्व कालसंवर देव का जीव किस पर्याय में था?
उत्तर: कुरंग नामक झील।
प्रश्न 85: चौथे भव पूर्व कालसंवर का जीव किस पर्याय में था?
उत्तर: सातवें नरक में नारकी।
प्रश्न 86: तीसरे भव पूर्व कालसंवर देव का जीव किस पर्याय में था?
उत्तर: क्षीर नामक वन में सिंह।
प्रश्न 87: दूसरे भव में कालसंवर का जीव किस पर्याय में था?
उत्तर: नरक में नारकी।
प्रश्न 88: श्री पार्श्वनाथ भगवान ने किस पर्याय में सूर्य का विमान बनवाकर उसमें जिन मंदिर बनवाया?
उत्तर: राजा आनन्द की पर्याय में।
प्रश्न 89: श्री पार्श्वनाथ भगवान वज्रनाभि नाम के चक्रवर्ती हुए?
उत्तर: श्री पार्श्वनाथ भगवान।
प्रश्न 90: पंचाग्नि तपने वाले साधु का क्या नाम था?
उत्तर: महीपाल।
प्रश्न 91: महिपाल कौन था?
उत्तर: पार्श्वनाथ भगवान का मातामह (नाना) था।
प्रश्न 92: श्री पार्श्वनाथ भगवान की क्या विशेषता थी?
उत्तर: ये बालब्रह्मचारी तीर्थंकर थे।
मूल दस्तावेज़ (PDF): 1691.pdf
स्रोत: श्री पार्श्वनाथ भगवान के जीवन, भव व चिह्न पर आधारित प्रश्नोत्तरी संग्रह (जैन समुदाय पांडुलिपि)।
प्रूफरीडिंग बाकी है