पहेली - खोजोगे तो पाओगे (दैनिक प्रश्नोत्तरी, केवल प्रश्न) | Paheli (Khojoge To Paoge)

:prayer_beads: खोजोगे तो पाओगे — दैनिक प्रश्नोत्तरी (केवल प्रश्न)

इस प्रतियोगिता की मूल प्रति में उत्तर नहीं दिए गए हैं — यह केवल प्रश्न-पत्र (वर्कशीट) है। उत्तर स्वयं खोजकर लिखें।

दसलक्षण महापर्व के दस धर्मों पर आधारित — प्रतिदिन ५ प्रश्न, कुल ५० प्रश्न।


उत्तम क्षमा धर्म

आयोजक: श्री आदिनाथ दिगंबर जैन सैतवाल समाज मंदिर, 475-ए/35, नंदननगर, इंदौर
दसलक्षण महापर्व पर आयोजित दैनिक प्रश्नोत्तरी
नोट: नीचे दिए प्रश्नों को याद कर अपना नाम शाम को मंदिर में रखे ‘खोजोगे तो पाओगे’ बॉक्स में डालें। प्रश्नों के उत्तर पूछने आपको मंच पर आमंत्रित किया जाएगा और पुरस्कार दिए जाएंगे।

प्रश्न 1: गौतम गणधर जी कहाँ से मोक्ष गये ?

प्रश्न 2: वे कौन मुनिराज थे जिनका उपसर्ग राम, सीता और लक्ष्मण के जीव ने दूर किया था ?

प्रश्न 3: वे कौन थे जिन्होंने भूखे शेर को जलेबी खिलाई थी ?

प्रश्न 4: वे कौन सती थी जिन्होंने तीर्थंकर को आहार दिया था ?

प्रश्न 5: पूजन के 5 अंग कौन-कौन से हैं ?


उत्तम मार्दव धर्म

प्रश्न 6: पाप कितने होते हैं ?

प्रश्न 7: वे कौन मुनिराज थे जिन पर कमठ के जीव ने उपसर्ग किया ?

प्रश्न 8: वे कौन थे जिन्हें गरम लोहे के आभूषण पहनाए गए थे?

प्रश्न 9: वे कौन सती है जिन्होंने 22 वर्ष पति का विरह सहन किया था?

प्रश्न 10: महावीर भगवान के पांच नाम बताइए।


उत्तम आर्जव धर्म

प्रश्न 11: गतियाँ चार कौन कौन सी हैं ?

प्रश्न 12: वे कौन मुनिराज थे जिनको शियालनी ने 3 दिन तक खाया था ?

प्रश्न 13: वे कौन थे जिनके ससुरजी ने सिर पर जलती सिगड़ी रखवाई थी?

प्रश्न 14: वे कौन सती थी जिनका गजमोती चढ़ाने का नियम था?

प्रश्न 15: पंचमेरु के नाम बताइए।


उत्तम शौच धर्म

प्रश्न 16: पूजन के द्रव्य कितने होते हैं?

प्रश्न 17: वे कौन मुनिराज थे जिनको रुई में लपेट कर आग लगा दी थी?

प्रश्न 18: वे कौन थे झूठ बोलने से सिंहासन सहित जमीन में धँस गए थे?

प्रश्न 19: वे कौन सती है जिन्होंने अग्निपरीक्षा दी थी?

प्रश्न 20: सात तत्त्वों के नाम बताइए।


उत्तम सत्य धर्म

प्रश्न 21: गुण किसे कहते हैं?

प्रश्न 22: वे कौन मुनिराज थे जिनके वादविवाद से सात सौ मुनिराज पर उपसर्ग हुआ था?

प्रश्न 23: वे कौन थे अपनी बहन को देखकर रूप पर मोहित हुए थे फिर बहन होने का ज्ञात होने पर जिनदीक्षा ग्रहण की थी?

प्रश्न 24: वे कौन सती थी जिनके शील की वजह से घड़े में हाथ डालने पर सांप का हार हुआ था ?

प्रश्न 25: धर्म के दशलक्षणों के नाम बताइए ।


उत्तम संयम धर्म

प्रश्न 26: धर्म किसे कहते हैं?

प्रश्न 27: वे कौन मुनिराज थे जिन्होंने सात सौ मुनिराजों का उपसर्ग दूर किया था?

प्रश्न 28: वे कौन थे जिन्होंने असि मसि कृषि की शिक्षा जनता को दी थी?

प्रश्न 29: वे कौन सती थी जिनने जिन आराधना से अपने पति का कोढ़ दूर किया था?

प्रश्न 30: स्वाध्याय के पाँच अंगों के नाम बताइए।


उत्तम तप धर्म

प्रश्न 31: तप किसे कहते हैं ?

प्रश्न 32: वे कौन आचार्य हैं जो रक्षाबंधन पर्व की कहानी में प्रचलित हैं ?

प्रश्न 33: वे कौन थे जिन्होंने विवाह के दूसरे दिन चार पत्नी एवं 500 चोर सहित जिनदीक्षा अंगीकार की थी?

प्रश्न 34: वे कौन दो सती थी जिन्होंने पिता को झुकना न पड़े इस लिए विवाह ही नहीं किया था?

प्रश्न 35: सम्यक दर्शन के आठ अंग के नाम बताइए ।


उत्तम त्याग धर्म

प्रश्न 36: त्याग किसे कहते हैं ?

प्रश्न 37: वे कौन मुनिराज है जिस पर राजा श्रेणिक ने उपसर्ग किया है ?

प्रश्न 38: वे कौन थी जो अमृद दृष्टि अंग में प्रसिद्ध हुई ?

प्रश्न 39: वे कौन सती थी जिन्हें यात्रा का कहकर सेनापत्ति दवारा जंगल में छुड़वा दिया गया था ?

प्रश्न 40: षट आवश्यककों के नाम बताइए ?


उत्तम आकिंचन्य धर्म

प्रश्न 41: परिग्रह किसे कहते हैं?

प्रश्न 42: वे कौन मुनिराज थे जिन्होंने महावीर भगवान के पूर्व भव में शेर को संबोधन दिया था ?

प्रश्न 43: वे कौन बालक थे जिनके शीला पर गिरने से बड़ी शीला चूर चूर हो गयी थी ?

प्रश्न 44: वे कौन सती थी जिनकी शील की पवित्रता से नगर का दवार अंगूठे के स्पर्श मात्र से खुल गया था ?

प्रश्न 45: अष्ट कर्मों के नाम बताइए ।


उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म

प्रश्न 46: परमेष्ठी किसे कहते हैं ?

प्रश्न 47: वे कौन मुनिराज थे जिन्होंने दीक्षा लेते ही अंतर

प्रश्न 48: वे कौन थे जिन्होंने वैराग्य आने से हाथी पर ही

प्रश्न 49: वे कौन सती थी जिन्होंने विवाह न होने पर भी

प्रश्न 50: नवधाभक्ति के नाम बताइए ।


:paperclip: मूल दस्तावेज़ (PDF): 462.pdf

स्रोत: दसलक्षण महापर्व पर आयोजित दैनिक प्रश्नोत्तरी ‘खोजोगे तो पाओगे’ — नंदानगर, इंदौर (समाज पांडुलिपि)।

प्रूफरीडिंग बाकी है