नाटक कक्ष
अर्पित जैन, खानियाँधाना (शास्त्री तृतीय वर्ष)
क्या खोया क्या पाया?
(प्रथम दृश्य)
(सोनू का अपनी दुकान से थका-हारा झुंझलाते हुए आना)
सोनू:- (अपने पिता से):- रोटियाँ खाते बनते है न नहीं मिलतीं। ख़ून-पसीना एक करना पड़ता है, खैर आप क्या समझेंगे, जिन्होंने अपना सारा जीवन सुनने-सुनाने में ही गँवा दिया, वो भला! मेहनत की कीमत क्या समझे?
पिता:- बेटा शांत रहो, धैर्य रखो परिणाम क्यों बिगाड़ते हो; होगा तो वही जो केवली ने देखा है।
सोनू:- क्या केवली हमारा बुरा ही बुरा देखते हैं? 20 साल हो गए कहते-कहते होगा तो वही जो केवली ने देखा है…
पिता:- उनके हाथ में भी कहाँ है बेटा! वे तो मात्र जानते हैं, कर तो वे भी नहीं सकते।
सोनू:- आपसे तो बात करना पत्थर पे सर मारने जैसा है।
(तभी पीछे से छोटू आता है)
छोटू:- जय जिनेंद्र सभी को और क्या चल रहा है?
सोनू:- कुछ नहीं! वही रोज की खिट-पिट; मेरी बात इन्हें समझ में नहीं आती, इनकी बात तो वैसे ही किसी को समझ नहीं आती!!!
सोनू:- तुम इनकी छोड़ो, तुम अपने हाल बताओ।
छोटू:- सब ठीक है भैया! मुझे आप दोनों से एक जरूरी बात करनी है।
सोनू:- बोलो!
छोटू:- भैया मेरे बोर्ड में 93% बने हैं, अब आगे क्या करना है?
सोनू:- (छोटू से) अरे! अब आगे क्या? तुम्हारे तो इतने अच्छे मार्क्स आए हैं, तुम्हारी इच्छा जो करना हो करो, पर तुम्हारे पास चार ऑप्शन हैं; C.A., इंजीनियर, डॉक्टर, I.A.S.
(पिता अत्यंत मद्ध स्वर में बोले बेटा शास्त्री भी कर सकते हैं।)
सोनू:- (पिता से) (बहुत गुस्से-से) क्या इरादा है आपका? अपने साथ इसकी जिंदगी भी बर्बाद करना चाहते हो क्या?
पिता:- क्या कमी है हमारे पास? सब कुछ तो है; सुख है, शांति है और दो वक्त की रोटी मिल जाती है।
सोनू:- दो वक्त की रोटी तो जानवरों को भी मिल जाती है। समाज में इज्जत हो, चार लोग जाने तब तो कोई बात है।
(छोटू मन ही मन विचार करता है कि ये दोनों अपनी-अपनी जगह सही हैं, अब मुझे निर्णय करना है कि मुझे आगे क्या करना है)
(द्वितीय दृश्य - इंद्र की सभा)
इन्द्र-चित्रगुप्त संवाद
न्यूज एंकर:- आज की ताजा खबर स्वर्ग लोक में जनसंख्या में हुई चौगुनी वृद्धि, नारकियों को नारकी न मिलने की वजह से हुआ सुख का अनुभव। वे महाभारत की जगह यक्षवैभव मनाते पर उतर आए हैं। इंद्र यहीं सदर में जनसंख्या में वृद्धि होती रही तो स्वर्गलोक में अकाल की संभावना, जल्द ही अमृत के कृषा नहीं खोदे गए तो सूखा पड़ने की पूरी-पूरी आशंका…। नमस्कार! मिलते हैं ब्रेक के बाद…
विश्वकर्मा:- भगवन्! अब हमारा क्या होगा अमृत के बिना? (विश्वकर्मा अपनी पत्नि को फोन करता है) अरे! भगवान् भरोसे हो हमारे कुए से अमृत मत लेने देना, स्वर्ग लोक पर अकाल पड़ने वाला है। भगवान् कुओं की निगरानी के लिए 4 ऐरावत हाथी छोड़ दिए जाएंगे।
कुबेर:- महाराज हमारे राज-कोश में जन-संख्या के बढ़ने से आवास व्यवस्था में 1 लाख करोड़ dollar की कमी आई है, जो पिछले साल से चार गुना ज्यादा जल्दी कुछ करना पड़ेगा।
इन्द्र:- “Why are you so tense give them some fans.” चित्रगुप्त! यम ब्रो को फोन लगाया जाए।
आप जिनसे संपर्क करना चाहते हैं, वे अभी पिकनिक में जलसा करने में व्यस्त हैं, कृपया दुबारा प्रयास न करें।
इंद्र:- पता लगाया जाय स्वर्ग में population growth का कारण क्या है?
चित्रगुप्त:- My lord you don’t believe me.
इन्द्र:- But what!
चित्रगुप्त:- ये सभी एक ही जगह से आ रहे हैं, जयपुर…।
इन्द्र:- How this is possible? हमने visa तो पूरे World को दिया था। Don’t worry, all सबासीस! Just chill, हम मनुष्य के स्वभाव को जानते हैं; लालच, स्वार्थ, ऐश्वर्य, मान ये इसे सरहद्द तक ले रहा है, जिसके कारण उसकी आत्मा कहाँ मर रही है, उसे भान ही नहीं।
इंद्र:- चित्रगुप्त! हमारे कुशल गुप्तचरो को मनुष्य-लोक में भेजा जाए और जन-संख्या वृद्धि का कारण पता लगाया जाए।
(तृतीय दृश्य)
संचालक:- भविष्यत्व का योग ऐसा बना कि छोटू भी पिता से सहमत होकर बड़े-भाई का विरोध कर शास्त्री करने श्री टोडरमल दिगम्बर जैन सिद्धांत महाविद्यालय में चला गया।
पाँच साल बाद…
(छोटू रास्ते से गुजरता हुआ तभी)
छोटू:- (वृद्ध से) जय जिनेंद्र दादा जी…
समाज का एक वृद्ध:- बेटा! तुम्हारी शास्त्री तो हो गयी, अब आगे क्या विचार है?
छोटू:- जैन दर्शन में पठन-पाठन, शोध आदि का कार्य करना है।
समाज का वृद्ध:- वो सब तो ठीक है, पर तुम्हें अपनी आजीविका, अपने परिवार के बारे में भी सोचना होगा।
छोटू:- परिवार वालों को क्या? वो तो अपनी स्वयं की व्यवस्था लेकर आए हैं।
छोटू:- दादा! देखो पंडित जी! बुरी मत मानियो, जे सब तो शासन की बातें बताए, असल में तो जॉन के पास पैसा-जोई को हर्षेगा।
छोटू:- आप बड़े हैं, इसलिए ज्यादा कुछ तो नहीं, पर जैन शास्त्रों की बातें ठीक भी है और सही भी और मुझे उन पर पूरा विश्वास है।
(छोटू एकांत में जाकर विचार करता है…)
(मुझे यह नहीं पता की मैं सही कर रहा हूँ या कुछ और। क्या यह मेरे अहंकार पर चोट थी? या फिर तत्त्वज्ञान की अवधारणा सुनकर ऐसा हुआ?)
जगत् प्रसिद्ध सुधा हो, या सिंहासन का ताज।
दो रोटी हो भूख मिटाने, हो पीने को छाछ॥
(दोस्त और छोटू का संवाद)
दोस्त:- हाँ! भाई छोटू कैसी कट रही है, जॉब-वोब है, कभी-कभी तो मुझे तुमपे दया आती है।
ना होटल में खाना, ना सिनेमा जाना।
ना लड़की घुमाना, बस बातें बघराना॥
क्या यार! पता नहींवो कौन-सी मनहूस घड़ी थी, जब तुमसे दोस्ती करी, तुम्हारे कारण मेरी जिंदगी नीरस हो गई।
छोटू:- दया! दया तुम्हें मुझ पर नहीं, मुझे तुम पर आनी चाहिए। तुम्हारी सोच पे आनी चाहिये, तुम्हें तो अभी दोस्ती की पहचान ही नहीं है।
(छोटू एकांत में विचार करता है…)
छोटू:- क्या मैं कहीं अपने आप से भाग तो नहीं रहा? आज ऐसा क्या हुआ? क्या इच्छा की मुझे अपने गुरु की बातें गलत-सी लगने लगी। आज क्यों मुझे guilt feel हो रहा? इतनी ग्लानि महसूस हो रही, जैसे मैंने कोई अपराध किया हो। ऐसा आखिर! क्या हुआ की आज मैं दया का पात्र बन गया? क्यों मुझे भी शास्त्रों की बातें खाली खोखली प्रतीत हुई…?
(पापा की गोद में सिर रखकर)
पिता:- क्या हुआ बेटा! आज इस बूढ़े की याद कैसे आ गई? (खाँसता हुआ।)
छोटू:- पता नहीं! आज बहुत अकेला महसूस कर रहा हूँ। ऐसा लग रहा है, मानो कुछ तो गलत हो रहा है।
पता नहीं दुनिया आखिर चाहती क्या है?
पिता:- देखो बेटा! दुनिया तो गोल है, उसकान कोई मोल है, मतलब बेटा! यहाँ तो जो दिखेगा वो ही बिकेगा, लोक में तो ऐसा ही उसूल है कि सच को झूठ, झूठ को सच कहा जाता है।
बेटा! अब तुम पर निर्भर करता है कि तुम्हें दुनिया को खुश रखना है कि खुद को खुश करना है…
। बेटा:- पिता जी! क्या जैन धर्म को मैं निराशा और बोझ के तले बहुत घुटन महसूस कर रहा हूँ। मानो जैसे आसमान आज मुझसे चीख-चीख कर पूछ रहा हो कि मेरा अस्तित्व क्या है? मेरी जीवन की सार्थकता क्या है? मैं आज आपसे पूछना चाहता हूँ कि मुझे स्मारक भेजने का निर्णय, क्या परिस्थिति जन्य था या आपके धैर्य व संतोष का परिणाम…?
पिता:- बेटा! तुम ऐसा मत समझना कि मैं तुम्हें इंजीनियर, C.A., डॉक्टर या प्रशासनिक सेवक बनाने में समर्थ नहीं था; परंतु मैं जानता था कि यह भौतिकवाद तुम्हारी आंतरिक शांति को हर लेता, तुझे मैं आध्यात्मिक
बेटा! आज तुमने जो समाज वालों को, अपने दोस्तों को उत्तर दिये, वो तुमसे कहलवाया नहीं था। रहा था वो तुम्हारे अंतरंग की आवाज थी तुम्हारे तत्त्वज्ञान का ही बल था।
(इंद्र सभा का दृश्य)
इंद्र:- चित्रगुप्त से देखा चित्रगुप्त! ये कोई समस्या ही नहीं थी,
यही तो स्वर्गलोक में आने का एकमात्र उपाय है। यदि ये लोग स्वर्ग में नहीं आयेंगे तो क्या सम्भव नहीं?
चित्रगुप्त:- महाराजा! इतना ही नहीं, ये लोग स्वर्ग भी आयेंगे और मोक्ष भी जाएँगे।
चित्रगुप्त:- ये सभी एक ही जगह से आ रहे है, जयपुर…।
संचालक:- इस लघु-नाटिका में यह दिखाना हमारा उद्देश्य नहीं है कि एक शास्त्री विद्वान आगे कार्यक्षेत्र में क्या कर सकता है या क्या नहीं कर सकता? इस लघु नाटिका से हम यह भी दिखाना चाहते हैं कि उत्तर-बड़ो को जानना जीवन का प्राथमिक अंग है। परतु तत्त्वज्ञान का बल उसे निराशा से नहीं घिरने देगा। सच्चे चहरे को शक्ल की रेखा नहीं खींचने देगा। इसी का परिणाम है कि छोटू सब कुछ खोकर भी कुछ नहीं खोएगा।
संचालक:- इस लघु-नाटिका में पिता का धैर्य और आत्मसंतोष हम सभी के लिए आदर्श एवं अनुकरणीय है।
मूल दस्तावेज़ (PDF): 526.pdf
स्रोत: Gyata संग्रह।
प्रूफरीडिंग बाकी है