आज शाम होगा इंतज़ार खत्म… 
जिनवाणी भजन गायन प्रतियोगिता 2026 के परिणाम आज सायं घोषित किए जाएंगे। 
आभार एवं कृतज्ञता
जय जिनेन्द्र!
जिनवाणी भजन गायन प्रतियोगिता 2026 को सफल बनाने में हमारे आदरणीय निर्णायकों का हृदय से आभार। 
सभी प्रस्तुतियों को समय देकर सुनना, उनका निष्पक्ष मूल्यांकन करना और प्रत्येक प्रतिभागी के साथ न्याय करना अत्यंत उत्तरदायित्वपूर्ण कार्य था।
हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं:
डॉ. विवेक जी जैन (छिंदवाड़ा)
पंडित ज्ञाता जी सिंघई, मङ्गलार्थी (सिवनी)
चैतन्यार्थी मोक्ष जैन (बांसवाड़ा)
आप जैसे विद्वत् जनों का मार्गदर्शन एवं सान्निध्य हमारे लिए सौभाग्य का विषय है। इस प्रतियोगिता हेतु आपने जो अमूल्य समय और सहयोग प्रदान किया, उसके लिए हम हृदय से कृतज्ञ हैं।
आपके मार्गदर्शन के आधार पर प्रतियोगिता के परिणाम तैयार हो चुके हैं, जिन्हें आज सायं सभी प्रतिभागियों एवं जिनवाणी परिवार के समक्ष साझा किया जाएगा। 
JinSwara परिवार की ओर से आपका हार्दिक आभार एवं मंगलकामनाएँ। 
जय जिनेन्द्र!
— टीम JinSwara
1 Like
“जिनस्वर प्रस्तुत करते हैं —”
Special Mention – Other Top Performances 
जय जिनेन्द्र!
विजेताओं के अतिरिक्त भी कई ऐसी प्रस्तुतियाँ रहीं जिन्होंने अपने मधुर स्वर, भावपूर्ण गायन एवं जिनवाणी के प्रति श्रद्धा से निर्णायकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।
इन सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई! 

Mahima Jain – https://youtube.com/shorts/4pa_lE5kogA
Priyam Jain Shastri – https://youtube.com/shorts/ge2v3yHin54
Rashmi Jain – https://youtube.com/shorts/ykNJz2TsnOU
Prabhat Jain – https://youtube.com/shorts/1JKdtXwyuWc
Sheetal Bhandari – https://youtube.com/shorts/yNkxgV8j3s4
Br. Anubhav Bhaiya – https://youtube.com/shorts/nwPtjvurw_w
Sanket Jain – https://youtube.com/shorts/ZWP0wIpNYmI
Yutika Jain – https://youtu.be/Ef1MNMaIrP4
Sarvarth Jain – https://youtube.com/shorts/2akuQG9mtMY
Akshita Jain – https://youtube.com/shorts/cVlUpDB8GZo
समय मिले तो इन सभी प्रस्तुतियों को भी अवश्य देखें।
Like करें
Comment करें
Repost/Share करें
आपका एक Like, Comment या Share किसी प्रतिभागी को आगे भी जिनवाणी गाने की प्रेरणा दे सकता है। 
जय जिनेन्द्र! 
— टीम JinSwara
जिनवाणी भजन गायन प्रतियोगिता 2026 – परिणाम घोषित 
जय जिनेन्द्र!
सबसे पहले, प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी 97 प्रतिभागियों का हृदय से धन्यवाद। 
आप सभी की श्रद्धामयी प्रस्तुतियों ने इस प्रतियोगिता को केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि जिनवाणी के प्रति सामूहिक भक्ति और समर्पण का उत्सव बना दिया।
हमें बताते हुए हर्ष हो रहा है कि इस वर्ष के विजेता हैं —
18 वर्ष से कम
प्रथम स्थान: Swasti Jain
https://youtube.com/shorts/tY5TnyL1Kaw
द्वितीय स्थान: Riya Jain
https://youtu.be/mkTGeaC-mDs
तृतीय स्थान: Granth Jain
https://youtube.com/shorts/Kw-BnySElCQ
सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएँ। 
जिन प्रतिभागियों का इस बार चयन नहीं हो पाया, उनसे एक छोटी-सी बात…
परिणाम तैयार करते समय कई बार लगा कि काश हम और भी नाम जोड़ पाते। 
लेकिन प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार हमें सीमित विजेताओं का ही चयन करना था।
आपकी प्रस्तुति हमारे लिए उतनी ही विशेष है। उम्मीद है, आप आगे भी इसी उत्साह के साथ जिनवाणी गाते रहेंगे और JinSwara परिवार का हिस्सा बने रहेंगे। 
एक बार पुनः सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं संस्थानों का हृदय से आभार । 
जय जिनेन्द्र!
— टीम JinSwara
जिनवाणी भजन गायन प्रतियोगिता 2026 – परिणाम घोषित 
जय जिनेन्द्र!
सबसे पहले, प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी 97 प्रतिभागियों का हृदय से धन्यवाद। 
18 वर्ष एवं अधिक
प्रथम स्थान: Suchi Jain
https://youtube.com/shorts/Km4UOmDdTYc
द्वितीय स्थान: Swayam Jain
https://youtube.com/shorts/mEGaX9NSYp8
तृतीय स्थान: Nipun Jain
https://youtube.com/shorts/nihit2k7m3Y
सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएँ। 
जिन प्रतिभागियों का इस बार चयन नहीं हो पाया, उनसे एक छोटी-सी बात…
परिणाम तैयार करते समय कई बार लगा कि काश हम और भी नाम जोड़ पाते। 
लेकिन प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार हमें सीमित विजेताओं का ही चयन करना था।
आपकी प्रस्तुति हमारे लिए उतनी ही विशेष है। उम्मीद है, आप आगे भी इसी उत्साह के साथ जिनवाणी गाते रहेंगे और JinSwara परिवार का हिस्सा बने रहेंगे। 
एक बार पुनः सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं संस्थानों का हृदय से आभार । 
जय जिनेन्द्र!
— टीम JinSwara
हमारे स्वयंसेवकों के नाम…
जय जिनेन्द्र!
जिनवाणी भजन गायन प्रतियोगिता 2026 की सफलता के पीछे केवल प्रतिभागियों का ही नहीं, बल्कि हमारी पूरी Volunteer Team का भी अथक परिश्रम रहा है।
Entries एकत्रित करना, प्रतिभागियों से संपर्क करना, Videos तैयार करना, Certificates भेजना, Posters बनाना, Social Media संभालना—इन सबके बीच आप सभी ने अपने व्यक्तिगत कार्यों के साथ समय निकालकर जिस समर्पण भाव से सेवा की, वह सचमुच प्रेरणादायी है।
आपमें से किसी ने भी प्रशंसा या किसी प्रतिफल की अपेक्षा नहीं की; केवल जिनशासन की सेवा को अपना सौभाग्य माना। 
आप सभी का यह निःस्वार्थ योगदान JinSwara परिवार की सबसे बड़ी शक्ति है।
हम मंगलकामना करते हैं कि आप सभी का यह सेवा-भाव निरंतर बना रहे और जिनवाणी की यह यात्रा आपके माध्यम से अनेक आत्माओं तक पहुँचती रहे।
आप सभी स्वयंसेवकों को हृदय से नमन एवं अनंत शुभकामनाएँ। 
जय जिनेन्द्र!
— टीम JinSwara