तात्त्विक काव्य सृजन प्रतियोगिता 2026 ![]()
आपके अंतर्मन में उमड़ने वाले अहिंसा, अनेकांत, स्याद्वाद, वैराग्य, भेदविज्ञान, तत्त्वचिंतन या आत्मानुभूति के भावों को शब्दों का स्वरूप दीजिए!
विषय
जैन दर्शन आधारित ओपन थीम
प्रतिभागी जैन धर्म के किसी भी सिद्धांत, तत्त्व, आदर्श अथवा आध्यात्मिक भाव पर अपनी मौलिक काव्य-रचना प्रस्तुत कर सकते हैं।
उदाहरणार्थ—
अहिंसा
अनेकांतवाद
स्याद्वाद
वैराग्य
सम्यग्दर्शन
षट्द्रव्य
सप्ततत्त्व
भेदविज्ञान
क्षमा
संयम
जीव-दया
मोक्षमार्ग
प्रतियोगिता की थीम ओपन है, किंतु कविता का मूल भाव जैन दर्शन, जैन सिद्धांत, आध्यात्मिक चिंतन के अनुकूल होना अनिवार्य है।
रचना का प्रारूप
हिंदी भाषा
मुक्तक
गीत
छंदबद्ध कविता
अतुकांत कविता
आध्यात्मिक ग़ज़ल
प्रतियोगिता की श्रेणियाँ
कनिष्ठ वर्ग
18 वर्ष से कम आयु
वरिष्ठ वर्ग
18 वर्ष या उससे अधिक आयु
प्रतियोगिता के नियम
रचना पूर्णतः स्वरचित एवं मौलिक हो।
रचना के निर्माण में किसी भी प्रकार के कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का प्रयोग न किया गया हो।
रचना जिनागम एवं जैन सिद्धांतों के अनुरूप हो।
रचना में किसी भी प्रकार की तात्त्विक त्रुटि न हो।
किसी अन्य रचनाकार की रचना, अनुवाद अथवा किसी भी प्रकार की नकल स्वीकार नहीं की जाएगी।
प्रतियोगिता से संबंधित किसी भी विवाद की स्थिति में निर्णायक मंडल एवं आयोजक का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।
रचना प्रेषण अवधि
प्रतिभागी अपनी मौलिक काव्य-रचनाएँ
17 जुलाई 2026 से 09 अगस्त 2026 तक प्रेषित कर सकते हैं।
पुरस्कार
प्रत्येक श्रेणी में—
प्रथम पुरस्कार
द्वितीय पुरस्कार
तृतीय पुरस्कार
शीर्ष 10 उत्कृष्ट रचनाओं का विशेष चयन
सभी प्रतिभागियों को ई-प्रमाणपत्र
प्रकाशन एवं प्रस्तुति
चयनित रचनाओं का, आवश्यकतानुसार भाषा एवं व्याकरण संबंधी संपादन (मूल भाव सुरक्षित रखते हुए) कर जिनस्वर फोरम पर प्रकाशित किया जाएगा
चयनित रचनाओं की वीडियो प्रस्तुति जिनस्वर के आधिकारिक YouTube, Instagram, Facebook एवं अन्य सोशल मीडिया मंचों पर प्रकाशित की जाएगी।
प्रतिभागी चाहें तो अपनी रचना का स्वयं वाचन कर सकते हैं।
वीडियो प्रस्तुति में प्रतिभागी अपना चेहरा प्रदर्शित कर सकते हैं अथवा केवल अपनी आवाज़ के साथ पृष्ठभूमि में कविता की पंक्तियाँ प्रदर्शित की जा सकती हैं।
प्रत्येक प्रकाशित रचना एवं वीडियो प्रस्तुति में रचनाकार को उचित श्रेय प्रदान किया जाएगा।
परिणाम घोषणा
साधर्मी वात्सल्य के पावन महापर्व ‘रक्षाबंधन’ के शुभ अवसर पर जिनस्वर काव्य सृजन प्रतियोगिता 2026 के परिणाम घोषित किए जाएँगे।
जिनस्वर का मंच
YouTube — 10,000+ Subscribers
चयनित रचनाओं को जिनस्वर के माध्यम से हजारों साहित्य एवं जैन-दर्शन प्रेमियों तक पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा।
आइए, अपने अंतर्मन के भावों को शब्द दें, तत्त्वचिंतन को काव्य में ढालें और जिनदर्शन की अमूल्य वाणी को जन-जन तक पहुँचाने के इस साहित्यिक अभियान का हिस्सा बनें।
भाव आपके हैं, शब्द आपके हैं, अनुभूति आपकी है, उसे अभिव्यक्ति देने का मंच जिनस्वर भी आपका है।
— टीम जिनस्वर
