जिनमंदिर में आओ, जानो जिनमंदिर प्रश्नोत्तरी खेल (प्रस्तुति: तपिश शास्त्री, उदयपुर) | Jano Jin Mandir Quiz Game

जिनमंदिर में आओ: जिनमंदिर से जुड़े 16 प्रश्न और उनके उत्तर: मंदिर किसका प्रतीक है, मूलनायक कौन, अष्ट प्रातिहार्य, चंवर, दिशा आदि। पाठशाला/शिविर खेल के लिए स्लाइड शो (57 स्लाइड)। Quiz game on the Jin Mandir 16 Q&A for paathshala/shivir, original presentation attached.


1. जिनमंदिर किसका प्रतीक है?
उत्तर: समवशरण

2. मंदिर शब्द का क्या अर्थ होता है?
उत्तर: भवन, निवास

3. मंदिर में मूल नायक कौनसे परमेष्ठी होते हैं?
उत्तर: अरहंत परमेष्ठी

4. मंदिर में मूलनायक भगवान का मुख कौनसी दिशा में होता है?
उत्तर: उत्तर / पूर्व

5. मंदिर में मूलनायक के अरहंत परमेष्ठी होने का सूचक क्या है?
उत्तर: अष्ट प्रातिहार्य

6. मूल समवशरण में अरहंत भगवान पर कितने चंवर देवताओं द्वारा ढोरे जाते हैं?
उत्तर: 64

7. भव्य जीवों को समवशरण में अपने सात भव कहाँ दिखाई देते हैं?
उत्तर: भामंडल

8. तीन लोक में कितने जिनमंदिर हैं?
उत्तर: असंख्यात

9. मंदिर में भगवान के तीन लोक का स्वामीपना किस वस्तु से पता चलता है?
उत्तर: छत्र त्रय

10. पूजा के अष्ट द्रव्य के अलावा और कौनसे द्रव्य मंदिर में होते हैं?
उत्तर: अष्ट मंगल द्रव्य

11. तीन लोक में कितने अकृत्रिम चैत्यालय हैं?
उत्तर: आठ करोड़ छप्पन लाख सिंतानवें हजार चार सौ इक्क्यासी 8, 56, 97, 481

12. एक अकृत्रिम चैत्यालय में कितनी प्रतिमा होती हैं?
उत्तर: 108

13. मंदिर में दिव्यध्वनि का प्रतीक क्या होता है?
उत्तर: जिनवाणी

14. मंदिर में लौकिक चर्चाएँ नहीं करनी है - यह प्रतिज्ञा हम कैसे लेते हैं?
उत्तर: निःसहि निःसहि निःसहि बोलकर

15. रत्नत्रय प्राप्ति की भावना से कौनसा कार्य किया जाता है?
उत्तर: तीन परिक्रमा

16. भगवान के साथ लगा 1008 किसका प्रतीक है?
उत्तर: 1008 शुभ लक्षण / जन्मातिशय


मूल प्रस्तुति (PDF)

jano jinamandir.pdf (6921 KB)