बाल संकल्प(हम बहादुर वीर बनेंगे) | hum bahadur veer bnenge

हम बहादुर वीर बनेंगे, भूत-प्रेत से नहीं डरेंगे।
मात-पिता की टहल करेंगे, गुरु की आज्ञा शीश धरेंगे।।
प्राण किसी के नहीं हरेंगे, सब जीवों पर दया करेंगे।
झूठ वचन हम नहीं कहेंगे, सत्य धर्म पर डटे रहेंगे।।
गाली कभी नहीं हम देंगे, बिना दिये कोई चीज न लेंगे।
चुगली हम तो नहीं करेंगे, खोटी संगति सदा तजेंगे।।
कभी किसी से नहीं लड़ेंगे, बड़े जनों की विनय करेंगे।
नित्य ही अच्छे काम करेंगे, पाप करम से सदा डरेंगे।।
दुखी देखकर करुणा कीजे, बने जहाँ तक दुख हर लीजे।
दया बिना मानव नहीं शोभे, दया करे सो नित सुख भोगे।।

Artist: बाल ब्र. श्री सुमत प्रकाश जी
Source: बाल काव्य तरंगिणी

खोज: hum bahadur vir bnenge