गिरिवनवासी मुनिराज | GirivanVasi Muniraj

गिरिवनवासी मुनिराज

(राग सोरठ मल्हार में)

गिरिवनवासी मुनिराज, मन वसिया हमारै हो॥टेक॥
कारनविन उपगारी जगके, तारन तरन-जिहाज॥१॥
जनम जरामृत - गद-गंजन को, करत विवेक इलाज॥२॥
एकाकी जिमि रहत केसरी, निरभय स्वगुन समाज॥३॥
निर्भूषन निर्वसन निराकुल, सजि रत्नत्रय साज॥४॥
ध्यानाध्ययनमाहिं तत्पर नित, ‘भागचन्द’ शिवकाज॥५॥

रचयिता: कविवर श्री भागचंद जी जैन

Source: आध्यात्मिक भजन संग्रह (प्रकाशक: PTST, जयपुर )