जैन पब्लिशर्स से सीधे जुड़िए | Direct Connect Jain Publishers

|| जयदु सुददेवता ||

जय जिनेन्द्र, भव्य साधर्मी बंधुओ!

भगवान महावीर स्वामी की पावन परम्परा और आचार्य कुंदकुंद देव के पुण्य प्रभावना योग से, हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है।

हमें यह बताते हुए अपार प्रसन्नता हो रही है कि जिनवाणी के इस प्रसारण का शुभारंभ (Launch) दिनांक 19/04/2026 जो कि अक्षय तृतीया के रूप में एक मङ्गल दिवस है, को होने जा रहा है।

वेबसाइट की उपयोगिता:–

अक्सर स्वाध्याय प्रेमियों और जिज्ञासुओं को जैन शास्त्र, दुर्लभ ग्रंथ और सटीक PDF प्राप्त करने में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

कभी पुस्तकें उपलब्ध नहीं होतीं, तो कभी डिजिटल माध्यम पर उन्हें खोजना दुष्कर होता है।

इसी समस्या के स्थायी समाधान और ‘स्वाध्याय से आत्म-कल्याण’ के मार्ग को सुलभ बनाने हेतु, हम लेकर आए हैं एक अनूठा डिजिटल प्लेटफॉर्म:
:sparkles: https://jinwani.jinswara.com :sparkles:

(जैन ग्रंथों और आगम का संपूर्ण संग्रह)

जहां आप सीधे प्रकाशकों से जुड़कर समस्त जैन ग्रंथ घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं।

आइए, इस ज्ञान की प्रभावना में सहभागी बनें और स्वयं को आध्यात्मिक लाभ से जोड़ें।

प्रभावक/ Team
[JinSwara / JinWani]

सादर जय जिनेन्द्र प्रकाशन :folded_hands:

https://forum.jinswara.com/ का नया प्रकल्प –

JinWani के नाम से Website इसी अक्षय तृतीया को Launch हुई है –

https://jinwani.jinswara.com

जिसमें लगभग अभी 21+ बड़े प्रकाशन हमसे जुड़ चुके हैं और 1800+ पुस्तकें/ग्रंथ शामिल हो गये हैं।

हमारा संकल्प –

JinSwara की तरह ही JinWani Website रीडर्स और प्रकाशकों से कोई Service Charges/सेवा शुल्क या किसी प्रकार का कोई भी शुल्क नहीं लेती है। और Website पर किसी भी प्रकार के कोई विज्ञापन नहीं आते हैं।

हमारा भावना/उद्देश्य –

जैन पाठकों को सीधे जैन पुस्तक प्रकाशकों (publishers) से मिलाना। इस प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से पाठक एक ही जगह पर अलग-अलग Publishers की Jain Books, Catalogues और New Publish Books देख सकेंगे, साथ में ही Price और उस पुस्तक की Availability आदि भी आसानी से देखी जा सकेगी यह Website पुस्तक प्रकाशित करने वालों व खरीददार/Buyer के मध्य Bridge/सेतु का कार्य करेगी।

हमारा Vision–

अधिक से अधिक जैन Publishers इस प्लेटफ़ॉर्म से जुड़ सकें, ताकि जैन साहित्य अधिक से अधिक लोगों तक सरलता से पहुँच सके

यदि आप भी हमारी जैसी भावना रखते हैं और अपने प्रकाशन से छपी प्रतियों की मार्केटिंग एवं उन्हें ऊंचे स्तर पर अच्छे स्केल में लोगों तक पहुँचाना चाहते हैं तो यह बेवसाइट और हम आपकी इस भावना से जुड़कर आपके साथ कार्य करके गौरवान्वित महसूस करेंगे।

तो आइए देर क्यों की जाए आज ही इस प्लेटफार्म से जुड़कर – अधिक से अधिक लोगों तक जैन साहित्य को उनके हाथों में पहुँचाएं एवं स्वाध्याय के लिए भावना भायें।